Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायडीह में चट्टान की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों का बुरा हाल गुमला जिला के रायडीह में चट्टान की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन घायल को लेकर अस्पताल के लिए निकले थे ।
कृष्णा कुमार साहु
रायडीह में चट्टान की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों का बुरा हाल गुमला जिला के रायडीह में चट्टान की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन घायल को लेकर अस्पताल के लिए निकले थे ।
More news from झारखंड and nearby areas
- देखिये हेमंत सोरेन जब तक रोड नहीं तब तक वोट नहीं 🔥🔥 #trending #jharkhandnews देखिये हेमंत सोरेन जब तक रोड नहीं तब तक वोट नहीं 🔥🔥 #trending #jharkhandnews1
- अरविंद उरांव ने मजदूरों को दिया संदेश.? #shorts #shortvideo #youtubeshorts #adivasi #majdoorlife1
- भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच को लेकर रांची में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर मंथन1
- वोट चोरी से जब भाजपा सरकार बना रही थी तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुप बैठे थे: भाकपा माले उत्तरी लोकल जोनल कमेटी सेक्रेटरी कृष्णा चेरो भाकपा माले बरवाडीह उत्तरी लोकल जोनल कमेटी के सेक्रेटरी कृष्णा चेरो ने सोमवार की शाम 5:00 बजे ज्ञानेश कुमार का पुतला बरवाडीह में दहन करते हुए बताया कि भाजपा कई राज्यों में वोट चोरी से चुनाव जीत रही थी मगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जानकारी के बावजूद अनदेखी किया।1
- खनिज निगम के अधिकारियों की लापरवाही से दो वर्षों से बंद है सिकनी कोलियरी : रवि डे लातेहार।लातेहार सिकनी कोलियरी को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर मजदूर संघ के बैनर तले सोमवार को कोलियरी परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए और कोलियरी चालू कराने की मांग को लेकर विरोध जताया।धरना को संबोधित करते हुए मजदूर संघ के नेता एवं समाजसेवी रवि डे ने आरोप लगाया कि खनिज निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लातेहार जिले की लाइफ लाइन मानी जाने वाली सिकनी कोलियरी करीब दो वर्षों से बंद है। उन्होंने कहा कि कोलियरी बंद होने से हजारों लोग बेरोजगार होकर परेशान हैं, जबकि निगम के अधिकारी हर माह वेतन उठा रहे हैं।रवि डे ने कहा कि कोलियरी चालू कराने की मांग को लेकर मजदूर संघ अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। मजदूर आंदोलन के लिए कमर कस चुके हैं। मजदूर संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि निगम की लापरवाही के कारण लंबे समय से कोलियरी बंद है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने जल्द कोलियरी चालू कराने की मांग की। उन्होंने ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर हजारों मजदूर उपस्थित थे2
- लातेहार में झामुमो का विरोध मार्च, चुनाव आयोग व सीईसी का पुतला दहन रूपेश कुमार, लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर से सोमवार को जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव के नेतृत्व में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में मार्च निकाला गया। इसमें राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। झामुमो जिला कार्यालय से निकला मार्च मुख्य बाजार होते हुए समाहरणालय पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। मौके पर राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची को लेकर विपक्षी दलों की ओर से गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा नहीं हुआ तो झामुमो इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएगा। जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि चुनाव आयोग की स्वायत्तता और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन में जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, अरुण दूबे, शम्शुल होदा, मनोज यादव, सुशील कुमार यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना उरांव, युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत उरांव, छात्र मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र उरांव समेत विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।2
- MMDR Amendment act 2026 को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने की प्रेस कांफ्रेंस। शुरु ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। परिसदन खूंटी में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने MMDR Amendment Act 2026 को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि संशोधन को लेकर झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से जनता के बीच भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। मधु कोड़ा ने कहा कि यह कहना गलत है कि MMDR Act में संशोधन के जरिए केंद्र सरकार राज्य सरकार के रॉयल्टी और जमीन से जुड़े अधिकारों को अपने अधीन करने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि संशोधन को लेकर जनता के बीच गलत भ्रांतियां फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वास्तविक प्रावधानों को समझने की जरूरत है। मौके पर भाजपा खूंटी जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार, जिला उपाध्यक्ष कैलाश राम महतो, अनुप साहु के अलावे अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- लोहरदगा जिले के कुरु प्रखंड अंतर्गत टाटी फुटबॉल ग्राउंड में टाइगर जयराम महतो जी 28/09/26 को आ रहे हैं1
- भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के घर पहुंची DLSA की टीम, आवास के लिए लिए आवेदन1