Shuru
Apke Nagar Ki App…
अरविंद उरांव ने मजदूरों को दिया संदेश.? #shorts #shortvideo #youtubeshorts #adivasi #majdoorlife
AAM JANATA
अरविंद उरांव ने मजदूरों को दिया संदेश.? #shorts #shortvideo #youtubeshorts #adivasi #majdoorlife
More news from झारखंड and nearby areas
- जर्जर सड़क दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है राहगीरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना उक्त दृश्य लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत कुंदगड़ी मोड़ के समीप निर्मित पुल एवं जोगना मोड़ के समीप देखने को मिल रहा है। जर्जर सड़क के कारण राहगीरों,वाहन चालकों एवं स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क की खस्ता हालत पर स्थानीय लोग जनप्रतिनिधि एवं शासन प्रशासन के प्रति जताया नराजगी कहा आये दिन छोटी छोटी घटना आम हो गया है। जबकि कुंदगड़ी मोड़ के समीप निर्मित पुल पर गधे तथा निकला छड़ बड़ी घटना को आमंत्रित कर रहा है।1
- प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला की जान लेने की कोशिश का आरोप.?🤔😱1
- देखिये हेमंत सोरेन जब तक रोड नहीं तब तक वोट नहीं 🔥🔥 #trending #jharkhandnews देखिये हेमंत सोरेन जब तक रोड नहीं तब तक वोट नहीं 🔥🔥 #trending #jharkhandnews1
- वोट चोरी से जब भाजपा सरकार बना रही थी तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुप बैठे थे: भाकपा माले उत्तरी लोकल जोनल कमेटी सेक्रेटरी कृष्णा चेरो भाकपा माले बरवाडीह उत्तरी लोकल जोनल कमेटी के सेक्रेटरी कृष्णा चेरो ने सोमवार की शाम 5:00 बजे ज्ञानेश कुमार का पुतला बरवाडीह में दहन करते हुए बताया कि भाजपा कई राज्यों में वोट चोरी से चुनाव जीत रही थी मगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जानकारी के बावजूद अनदेखी किया।1
- खनिज निगम के अधिकारियों की लापरवाही से दो वर्षों से बंद है सिकनी कोलियरी : रवि डे लातेहार।लातेहार सिकनी कोलियरी को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर मजदूर संघ के बैनर तले सोमवार को कोलियरी परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए और कोलियरी चालू कराने की मांग को लेकर विरोध जताया।धरना को संबोधित करते हुए मजदूर संघ के नेता एवं समाजसेवी रवि डे ने आरोप लगाया कि खनिज निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लातेहार जिले की लाइफ लाइन मानी जाने वाली सिकनी कोलियरी करीब दो वर्षों से बंद है। उन्होंने कहा कि कोलियरी बंद होने से हजारों लोग बेरोजगार होकर परेशान हैं, जबकि निगम के अधिकारी हर माह वेतन उठा रहे हैं।रवि डे ने कहा कि कोलियरी चालू कराने की मांग को लेकर मजदूर संघ अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। मजदूर आंदोलन के लिए कमर कस चुके हैं। मजदूर संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि निगम की लापरवाही के कारण लंबे समय से कोलियरी बंद है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने जल्द कोलियरी चालू कराने की मांग की। उन्होंने ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर हजारों मजदूर उपस्थित थे2
- सिसई : ओबीसी अधिकारों को लेकर पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की बैठक, आंदोलन की रणनीति तय 5 अक्टूबर को मशाल जुलूस, 6 को एनएच चक्का जाम और 7 अक्टूबर को धरना - प्रदर्शन का ऐलान सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के रेड़वा स्थित चन्द्राणी होटल में पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति झारखंड के बैनर तले संपूर्ण ओबीसी समाज की बृहद बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग की अध्यक्षता में हुई बैठक में ओबीसी समाज के संवैधानिक अधिकार, आरक्षण तथा आगामी जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ओबीसी समाज लंबे समय से अपने संवैधानिक अधिकारों और उचित आरक्षण की मांग करता आ रहा है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि सात जिलों में ओबीसी आरक्षण शून्य है। आगामी जनगणना के प्रारूप में ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं होने पर भी समाज के लोगों ने नाराजगी जताई। बैठक में मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार 5 अक्टूबर को मशाल जुलूस और पुतला दहन, 6 अक्टूबर को नेशनल हाईवे पर चक्का जाम तथा 7 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ओबीसी समाज के आरक्षण एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़ी मांगों तथा जनगणना के प्रारूप में ओबीसी कॉलम शामिल करने को लेकर सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा। बैठक में वोट बहिष्कार जैसे कदम पर भी विचार करने की चेतावनी दी गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहु के अलावा गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, रांची और खूंटी जिले के जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोग मौजूद थे।4
- लातेहार में झामुमो का विरोध मार्च, चुनाव आयोग व सीईसी का पुतला दहन रूपेश कुमार, लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर से सोमवार को जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव के नेतृत्व में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में मार्च निकाला गया। इसमें राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। झामुमो जिला कार्यालय से निकला मार्च मुख्य बाजार होते हुए समाहरणालय पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। मौके पर राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची को लेकर विपक्षी दलों की ओर से गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा नहीं हुआ तो झामुमो इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएगा। जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि चुनाव आयोग की स्वायत्तता और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन में जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, अरुण दूबे, शम्शुल होदा, मनोज यादव, सुशील कुमार यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना उरांव, युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत उरांव, छात्र मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र उरांव समेत विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।2
- अरविंद उरांव ने मजदूरों को दिया संदेश.? #shorts #shortvideo #youtubeshorts #adivasi #majdoorlife1