Shuru
Apke Nagar Ki App…
जर्जर सड़क दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है राहगीरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना उक्त दृश्य लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत कुंदगड़ी मोड़ के समीप निर्मित पुल एवं जोगना मोड़ के समीप देखने को मिल रहा है। जर्जर सड़क के कारण राहगीरों,वाहन चालकों एवं स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क की खस्ता हालत पर स्थानीय लोग जनप्रतिनिधि एवं शासन प्रशासन के प्रति जताया नराजगी कहा आये दिन छोटी छोटी घटना आम हो गया है। जबकि कुंदगड़ी मोड़ के समीप निर्मित पुल पर गधे तथा निकला छड़ बड़ी घटना को आमंत्रित कर रहा है।
आलोक कुमार
जर्जर सड़क दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है राहगीरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना उक्त दृश्य लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत कुंदगड़ी मोड़ के समीप निर्मित पुल एवं जोगना मोड़ के समीप देखने को मिल रहा है। जर्जर सड़क के कारण राहगीरों,वाहन चालकों एवं स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क की खस्ता हालत पर स्थानीय लोग जनप्रतिनिधि एवं शासन प्रशासन के प्रति जताया नराजगी कहा आये दिन छोटी छोटी घटना आम हो गया है। जबकि कुंदगड़ी मोड़ के समीप निर्मित पुल पर गधे तथा निकला छड़ बड़ी घटना को आमंत्रित कर रहा है।
More news from झारखंड and nearby areas
- लोहरदगा जिले के कुरु प्रखंड अंतर्गत टाटी फुटबॉल ग्राउंड में टाइगर जयराम महतो जी 28/09/26 को आ रहे हैं1
- *राधाकृष्ण किशोर के कथित बयान पर सियासत गरमाई चंदवा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश, पुतला दहन कर किया विरोध* *चंदवा (लातेहार)।* झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा हिंदुत्व और भारतीय जनता पार्टी को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में रविवार को चंदवा में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। *चंदवा भाजपा मंडल की ओर से इंदिरा गांधी चौक पर वित्त मंत्री का पुतला दहन* कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व *भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रिकी वर्मा* ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इंदिरा चौक पर जुटे और वित्त मंत्री के कथित बयान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। *भाजपा ने जिसे बनाया मुख्य सचेतक उसी ने किया प्रहार* पूर्वी मंडल अध्यक्ष *आशीष सिंह* ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही राधाकृष्ण किशोर को मुख्य सचेतक बनाया था और पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार भी बनाया था। इसके बावजूद उनके द्वारा हिंदुत्व और भाजपा को लेकर दिया गया कथित बयान बेहद आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा ऐसे बयान का पुरजोर विरोध करती है। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रिकी वर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता हिंदुत्व और संगठन के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा। वित्त मंत्री को अपने पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री से अपने कथित बयान पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने और माफी मांगने की मांग की। *राधाकृष्ण किशोर झारखंड सरकार में वित्त मंत्री हैं* और हाल के दिनों में उनके राजनीतिक बयानों को लेकर भाजपा और सत्तारूढ़ दलों के बीच बयानबाजी तेज हुई है। चंदवा में हुए इस प्रदर्शन के बाद जिले की सियासत और गरमा गई है।1
- सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर 48 वाहनों का ई-चालान, 50,500 रुपये जुर्माना संतोष कुमार लातेहार। उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर सोमवार को लातेहार थाना क्षेत्र में दुपहिया एवं तीनपहिया वाहनों की जांच अभियान चलाया गया।लातेहार थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक राम लखन बर्नवाल एवं थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान एस आई अरविंद तिवारी दल बल सहित ने वाहनों की जांच की गई।जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 48 वाहनों से 50,500 रुपये का ई-चालान किया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।2
- राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम का आरोप,मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को भाजपा ने पहले सुरक्षित किया उसके बाद एजेंट बनकर काम लिया। सोमवार की शाम 5:00 बजे राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को पहले भाजपा ने सुरक्षित कर लिया उसके बाद उन्हें एजेंट बनकर काम लिया है और गैर भाजपाइयों वोटरों का सबसे अधिक नाम काटा है। वही बताया कि यह आरोप साबित भी हो चुका है, इसलिए आज पूरे भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जा रहा है।1
- 12 घंटे में हत्या मामले में पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपित गिरफ्तार एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी रूपेश कुमार, लातेहार: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार पुलिस ने नाबालिग युवक के साथ मारपीट कर हत्या के मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए 12 घंटे के अंदर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का उद्भेदन एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित छापामारी दल के सूचना के आधार पर किया। सोमवार को एसडीपीओ ने लातेहार थाना में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को लातेहार थाना क्षेत्र के पतकी पुलिस पिकेट के समीप श्याम किशोर पासवान के नाबालिग पुत्र का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। आरोप है कि आरोपितों ने उसकी हत्या की नीयत से उसे मुख्य सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपित अरबाज आलम का मृतक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। मृतक इसका विरोध करता था। इसी को लेकर बदले की भावना से अरबाज ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में अरबाज आलम (21), पिता शमीम अंसारी, ग्राम बेन्दी; समीर अंसारी (19), पिता नौशाद अंसारी, वर्तमान पता बेन्दी तथा कमलेश कुमार सिंह (19), पिता हरिनाम सिंह, ग्राम पतकी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घटनास्थल से मृतक का ब्लड सैंपल भी जांच के लिए लिया गया है। इस छापामारी दल में थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान,पुअनि कामता कुमार, पुअनि शशि कुमार, पुअनि रमाकांत गुप्ता, पुअनि राजा दिलावर, राहुल सिन्हा, संतोष कुमार, अरविंद तिवारी समेत लातेहार थाना के पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा के कर्मी व सशस्त्र बल शामिल थे।3
- सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले मनिका विधायक, कहा- दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले मनिका विधायक, कहा- दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा लातेहार। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि हत्याकांड में शामिल दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई। विधायक ने सदर अस्पताल प्रबंधन को शव के पोस्टमार्टम को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, कांग्रेस नेता आफताब आलम, अमित कुमार यादव, उपेंद्र पासवान, गुर्जर उरांव, ज्योति प्रकाश दुबे, फूलचंद यादव, मनोज पासवान, सुनील प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। बताते चलें कि रविवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के परसही गांव निवासी आशीष कुमार पासवान, पिता श्याम किशोर पासवान, पतकी जंगल के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। उन पर जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम भी रविवार की शाम सदर अस्पताल पहुंचे थे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली थी। उन्होंने भी पुलिस से मामले में शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी।3
- शिवा उरांव का बड़ा आरोप असली गुंडा बालू माफिया और जमीन दलाल हैं बुलवा भगत हैं?#jameen #dalal #news1
- प्रेम प्रसंग में उत्पन्न विवाद के कारण पतकी पुलिस पिकेट के समीप नाबालिग पर हुई थी जन लेवा हमला: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार । सोमवार की शाम 4:00 बजे लातेहार थाना में प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार संदीप कुमार ने बताया कि बहन से प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर रची साजिश, अपहरण के बाद बेरहमी से पीटा और रिम्स ले जाने के दौरान हुई थी नाबालिक की मौत। अनुसंधान के क्रम में घटना में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।1
- लातेहार पतकी में नाबालिग किशोर की हत्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग के विवाद में तीन आरोपी गिरफ्तार संतोष कुमार लातेहार। लातेहार पतकी पुलिस पिकेट के समीप नाबालिग किशोर के अपहरण एवं मारपीट के बाद हुई मौत के मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने लातेहार थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।एसडीपीओ ने बताया कि 27 सितंबर को परसही निवासी श्याम किशोर पासवान के नाबालिग पुत्र के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। बेहतर इलाज के लिए रिम्स जाने के कारण में उसकी मृत्यु हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अरबाज आलम का मृतक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसका मृतक विरोध करता था। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के कारण आरोपियों ने घात लगाकर किशोर का अपहरण किया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद मुख्य सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे धक्का देने की बात पुलिस ने बताई है।गिरफ्तार आरोपियों में अरबाज आलम (21), समीर अंसारी (19) और कमलेश कुमार सिंह (19) शामिल हैं। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और घटनास्थल से मृतक का ब्लड सैंपल जब्त किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान एस आई संतोष कुमार,एस आई राजा दिलावर, एस आई रविंद्र महली, एस आई कामता समेत पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।4