*राधाकृष्ण किशोर के कथित बयान पर सियासत गरमाई चंदवा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश, पुतला दहन कर किया विरोध* *चंदवा (लातेहार)।* झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा हिंदुत्व और भारतीय जनता पार्टी को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में रविवार को चंदवा में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। *चंदवा भाजपा मंडल की ओर से इंदिरा गांधी चौक पर वित्त मंत्री का पुतला दहन* कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व *भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रिकी वर्मा* ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इंदिरा चौक पर जुटे और वित्त मंत्री के कथित बयान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। *भाजपा ने जिसे बनाया मुख्य सचेतक उसी ने किया प्रहार* पूर्वी मंडल अध्यक्ष *आशीष सिंह* ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही राधाकृष्ण किशोर को मुख्य सचेतक बनाया था और पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार भी बनाया था। इसके बावजूद उनके द्वारा हिंदुत्व और भाजपा को लेकर दिया गया कथित बयान बेहद आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा ऐसे बयान का पुरजोर विरोध करती है। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रिकी वर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता हिंदुत्व और संगठन के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा। वित्त मंत्री को अपने पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री से अपने कथित बयान पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने और माफी मांगने की मांग की। *राधाकृष्ण किशोर झारखंड सरकार में वित्त मंत्री हैं* और हाल के दिनों में उनके राजनीतिक बयानों को लेकर भाजपा और सत्तारूढ़ दलों के बीच बयानबाजी तेज हुई है। चंदवा में हुए इस प्रदर्शन के बाद जिले की सियासत और गरमा गई है।

- राष्ट्रीय पोषण माह में व्यंजन प्रतियोगिता, गर्भवती महिलाओं को दी देखभाल की जानकारी पोषणयुक्त आहार से ही जच्चा-बच्चा का बेहतर स्वास्थ्य संभव रूपेश कुमार , लातेहार : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय, लातेहार की ओर से प्रखंड कार्यालय सभागार में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से पोषणयुक्त और संतुलित आहार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी मुख्य रूप से शामिल हुईं। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री से स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण पर विशेष जोर दिया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी ने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने तथा खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिला के खान-पान का सीधा प्रभाव गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए भोजन में हरी सब्जियां, दाल, अनाज, फल समेत पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता, नियमित देखभाल और बच्चों के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और कुपोषण को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे।2
- सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले मनिका विधायक, कहा- दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले मनिका विधायक, कहा- दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा लातेहार। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि हत्याकांड में शामिल दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई। विधायक ने सदर अस्पताल प्रबंधन को शव के पोस्टमार्टम को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, कांग्रेस नेता आफताब आलम, अमित कुमार यादव, उपेंद्र पासवान, गुर्जर उरांव, ज्योति प्रकाश दुबे, फूलचंद यादव, मनोज पासवान, सुनील प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। बताते चलें कि रविवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के परसही गांव निवासी आशीष कुमार पासवान, पिता श्याम किशोर पासवान, पतकी जंगल के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। उन पर जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम भी रविवार की शाम सदर अस्पताल पहुंचे थे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली थी। उन्होंने भी पुलिस से मामले में शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी।3
- देखिये हेमंत सोरेन जब तक रोड नहीं तब तक वोट नहीं 🔥🔥 #trending #jharkhandnews देखिये हेमंत सोरेन जब तक रोड नहीं तब तक वोट नहीं 🔥🔥 #trending #jharkhandnews1
- 6 अक्टूबर से शुरू होगा लातेहार LPL, आठ टीमों का हुआ चयन लातेहार। जिला खेल स्टेडियम लातेहार में आगामी छह अक्टूबर से लातेहार प्रीमियर लीग (LPL) का आयोजन शुरू होगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि LPL को लेकर रविवार को टीम चयन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें कुल आठ टीमों का चयन हुआ है। उन्होंने जिलेवासियों से LPL के दौरान फटाफट क्रिकेट का आनंद लेने की अपील की। LPL के आयोजन को लेकर जिले के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आइए हम जानते है जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश सिंह ने किया कहा।1
- अरविंद उरांव ने मजदूरों को दिया संदेश.? #shorts #shortvideo #youtubeshorts #adivasi #majdoorlife1
- कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन, कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन रूपेश कुमार, लातेहार : कांग्रेस पार्टी के द्वारा सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होने पोस्टर जला कर ज्ञानेश कुमार हटाओ- चुनाव आयोग बचाओ के नारे लगाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की मनमानी के खिलाफ यह कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अपने दो अन्य सदस्यों की बिना सहमति और जानकारी के एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम देश में चलाया और करोड़ों पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग की मनमानी नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाना होगा। इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, बरवाडीह जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, आफताब आलम, लाडले हसन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।1
- पतकी जंगल में किशोर की मौत पर विधायक ने जताया दुख, कहा- दोषी कोई भी हो, होगी कार्रवाई लातेहार। पतकी जंगल में गोली लगने से घायल 15 वर्षीय किशोर आशीष कुमार पासवान की मौत की जानकारी मिलने पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह लातेहार सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि मामले में पूरी तरह कार्रवाई होगी। पुलिस अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के दायरे में कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।3
- लातेहार पतकी में नाबालिग किशोर की हत्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग के विवाद में तीन आरोपी गिरफ्तार संतोष कुमार लातेहार। लातेहार पतकी पुलिस पिकेट के समीप नाबालिग किशोर के अपहरण एवं मारपीट के बाद हुई मौत के मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने लातेहार थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।एसडीपीओ ने बताया कि 27 सितंबर को परसही निवासी श्याम किशोर पासवान के नाबालिग पुत्र के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। बेहतर इलाज के लिए रिम्स जाने के कारण में उसकी मृत्यु हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अरबाज आलम का मृतक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसका मृतक विरोध करता था। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के कारण आरोपियों ने घात लगाकर किशोर का अपहरण किया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद मुख्य सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे धक्का देने की बात पुलिस ने बताई है।गिरफ्तार आरोपियों में अरबाज आलम (21), समीर अंसारी (19) और कमलेश कुमार सिंह (19) शामिल हैं। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और घटनास्थल से मृतक का ब्लड सैंपल जब्त किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान एस आई संतोष कुमार,एस आई राजा दिलावर, एस आई रविंद्र महली, एस आई कामता समेत पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।4
- प्रेम प्रसंग में उत्पन्न विवाद के कारण पतकी पुलिस पिकेट के समीप नाबालिग पर हुई थी जन लेवा हमला: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार । सोमवार की शाम 4:00 बजे लातेहार थाना में प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार संदीप कुमार ने बताया कि बहन से प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर रची साजिश, अपहरण के बाद बेरहमी से पीटा और रिम्स ले जाने के दौरान हुई थी नाबालिक की मौत। अनुसंधान के क्रम में घटना में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।1