logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी बाराबंकी की एक बैठक ब्लाक निंदूरा परिसर में की गई जिसमें किसानों की समस्याओं पर

on 17 February
user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
on 17 February

आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी बाराबंकी की एक बैठक ब्लाक निंदूरा परिसर में की गई जिसमें किसानों की समस्याओं पर

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Naresh Kumar Yadav
    1
    Post by Naresh Kumar Yadav
    user_Naresh Kumar Yadav
    Naresh Kumar Yadav
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’: गर्भवती महिला से अभद्रता, ड्यूटी डॉक्टर पर पत्रकार का मोबाइल छुड़ाने और धमकाने का आरोप — खुलेआम वसूली से मचा हड़कंप* लोकेशन: सिवनी, मध्यप्रदेश सिवनी। सिवनी जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां जिला चिकित्सालय में मानवीयता को ताक पर रखकर खुलेआम ‘गुंडा राज’ चलने के आरोप लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में एक गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामले की कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ भी गंभीर बदसलूकी की गई। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर द्वारा पत्रकार को डराया-धमकाया गया और उसके हाथ से मोबाइल जबरन छुड़ा लिया गया, ताकि घटना की सच्चाई रिकॉर्ड न हो सके और बाहर न आ पाए। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी पत्रकार पर दबाव बनाया और माहौल ऐसा बना दिया गया कि कोई भी व्यक्ति खुलकर घटना की जानकारी देने से डरने लगे। बीच में खबर कवर कर रहे पत्रकार को लगातार बाधित किया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी। इतना ही नहीं, सूत्रों के अनुसार अस्पताल परिसर में कुछ लोग खुलेआम ₹500 तक की अवैध वसूली करते नजर आए, जिससे पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर ही इस प्रकार का व्यवहार होगा, तो आम जनता आखिर कहां सुरक्षित महसूस करेगी। यह घटना प्रशासन की निष्क्रियता और लचर व्यवस्था को उजागर करती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होगी, या फिर सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडा राज’ यूं ही चलता रहेगा?
    1
    *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’: गर्भवती महिला से अभद्रता, ड्यूटी डॉक्टर पर पत्रकार का मोबाइल छुड़ाने और धमकाने का आरोप — खुलेआम वसूली से मचा हड़कंप*
लोकेशन: सिवनी, मध्यप्रदेश
सिवनी। सिवनी जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां जिला चिकित्सालय में मानवीयता को ताक पर रखकर खुलेआम ‘गुंडा राज’ चलने के आरोप लग रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में एक गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
मामले की कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ भी गंभीर बदसलूकी की गई। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर द्वारा पत्रकार को डराया-धमकाया गया और उसके हाथ से मोबाइल जबरन छुड़ा लिया गया, ताकि घटना की सच्चाई रिकॉर्ड न हो सके और बाहर न आ पाए।
बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी पत्रकार पर दबाव बनाया और माहौल ऐसा बना दिया गया कि कोई भी व्यक्ति खुलकर घटना की जानकारी देने से डरने लगे।
बीच में खबर कवर कर रहे पत्रकार को लगातार बाधित किया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी।
इतना ही नहीं, सूत्रों के अनुसार अस्पताल परिसर में कुछ लोग खुलेआम ₹500 तक की अवैध वसूली करते नजर आए, जिससे पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर ही इस प्रकार का व्यवहार होगा, तो आम जनता आखिर कहां सुरक्षित महसूस करेगी।
यह घटना प्रशासन की निष्क्रियता और लचर व्यवस्था को उजागर करती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होगी, या फिर सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडा राज’ यूं ही चलता रहेगा?
    user_Mohit Yadav
    Mohit Yadav
    Architect Seoni, Madhya Pradesh•
    15 hrs ago
  • *न्यू कर्माझिरी गांव अब ग्राम पंचायत पारसपानी नहीं अब ग्राम पंचायत जोगीवाडा होगा** सिवनी जिला के न्यू कर्मझिरी बसाहट के लोगों ने कहा पुराने गांव से बेहतर महसूस कर रहे हैं बिजली पानी सड़क से लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है अब हमारा गांव ग्राम पंचायत जोगीवाडा होगा। यह गांव छिंदवाड़ा जिला की अंतिम छोर पर बसाया गया है।
    1
    *न्यू कर्माझिरी गांव अब ग्राम पंचायत पारसपानी नहीं अब ग्राम पंचायत जोगीवाडा होगा**
सिवनी जिला के न्यू कर्मझिरी बसाहट के लोगों ने कहा पुराने गांव से बेहतर महसूस कर रहे हैं बिजली पानी सड़क से लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है अब हमारा गांव ग्राम पंचायत जोगीवाडा होगा। यह गांव छिंदवाड़ा जिला की अंतिम छोर पर बसाया गया है।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मुलताई। गुरुवार देर रात लगभग 11:23 बजे नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक सड़कों पर ही डटे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिससे घरों में रखे सामान में हल्की कंपन भी देखी गई। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जनहानि या बड़े नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लगातार आ रहे झटकों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है और तरह-तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ रहवासियों ने बताया कि झटके इतने अचानक थे कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है, वहीं कई लोगों ने इसे पहले से अधिक तेज बताया। प्रशासन की ओर से फिलहाल भूकंप की तीव्रता और केंद्र को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
    1
    मुलताई। गुरुवार देर रात लगभग 11:23 बजे नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक सड़कों पर ही डटे रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिससे घरों में रखे सामान में हल्की कंपन भी देखी गई। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जनहानि या बड़े नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लगातार आ रहे झटकों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है और तरह-तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।
कुछ रहवासियों ने बताया कि झटके इतने अचानक थे कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है, वहीं कई लोगों ने इसे पहले से अधिक तेज बताया।
प्रशासन की ओर से फिलहाल भूकंप की तीव्रता और केंद्र को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • आमला।जनपद पंचायत आमला अंतर्गत ग्राम उमरिया के मेही रोड स्थित मोहल्ले में लंबे समय से बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। क्षेत्र के रहवासी लो वोल्टेज, अनियमित बिजली आपूर्ति और अचानक वोल्टेज बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने अब सामूहिक रूप से विद्युत विभाग के खिलाफ आवाज उठाते हुए अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग बैतूल को शिकायत पत्र सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से मोहल्ले में बिजली की स्थिति अत्यंत खराब बनी हुई है। कभी वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर, पानी की मोटर, टीवी, फ्रिज और अन्य घरेलू उपकरण ठीक से नहीं चल पाते, तो कभी अचानक वोल्टेज इतना अधिक हो जाता है कि कई लोगों के विद्युत उपकरण खराब हो चुके हैं। इससे ग्रामीणों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली समस्या से जनजीवन प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि खराब बिजली आपूर्ति के कारण न सिर्फ घरों का सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में लो वोल्टेज के चलते पंखे और कूलर तक सही से नहीं चल पा रहे, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लाइन सुधार और स्थायी समाधान की मांग शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित क्षेत्र की विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर और सप्लाई व्यवस्था की तत्काल जांच कराई जाए तथा लो वोल्टेज और ओवर वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में वे बड़े जनआंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस सामूहिक शिकायत पत्र में ग्राम पंचायत उमरिया के सरपंच सहित अनेक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर अपनी नाराजगी जताई है। अब देखना यह होगा कि विद्युत विभाग इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।
    3
    आमला।जनपद पंचायत आमला अंतर्गत ग्राम उमरिया के मेही रोड स्थित मोहल्ले में लंबे समय से बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। क्षेत्र के रहवासी लो वोल्टेज, अनियमित बिजली आपूर्ति और अचानक वोल्टेज बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने अब सामूहिक रूप से विद्युत विभाग के खिलाफ आवाज उठाते हुए अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग बैतूल को शिकायत पत्र सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से मोहल्ले में बिजली की स्थिति अत्यंत खराब बनी हुई है। कभी वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर, पानी की मोटर, टीवी, फ्रिज और अन्य घरेलू उपकरण ठीक से नहीं चल पाते, तो कभी अचानक वोल्टेज इतना अधिक हो जाता है कि कई लोगों के विद्युत उपकरण खराब हो चुके हैं। इससे ग्रामीणों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बिजली समस्या से जनजीवन प्रभावित
ग्रामीणों ने बताया कि खराब बिजली आपूर्ति के कारण न सिर्फ घरों का सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में लो वोल्टेज के चलते पंखे और कूलर तक सही से नहीं चल पा रहे, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
लाइन सुधार और स्थायी समाधान की मांग
शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित क्षेत्र की विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर और सप्लाई व्यवस्था की तत्काल जांच कराई जाए तथा लो वोल्टेज और ओवर वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में वे बड़े जनआंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
इस सामूहिक शिकायत पत्र में ग्राम पंचायत उमरिया के सरपंच सहित अनेक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर अपनी नाराजगी जताई है। अब देखना यह होगा कि विद्युत विभाग इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दिल्ली मरघट वाले हनुमान जी के दर्शन के लिए हनुमान जयंती पर उमड़ी भक्तों की भीड़, पांच बजे मंगला आरती से ही लग गईं थीं श्रद्धालुओं की लाईनें , मुख्य पुजारी पंडित वैभव शर्मा जी ने बताया मंदिर में चौबीस घंटे प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर.....
    1
    दिल्ली मरघट वाले हनुमान जी के दर्शन के लिए हनुमान जयंती पर उमड़ी भक्तों की भीड़, पांच बजे मंगला आरती से ही लग गईं थीं श्रद्धालुओं की लाईनें , मुख्य पुजारी पंडित वैभव शर्मा जी ने बताया मंदिर में चौबीस घंटे प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर.....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    19 hrs ago
  • सावधान! सिवनी के इस गांव में नल खोलते ही आ रही है सड़ांध, कीचड़ वाला पानी पीने को मजबूर हुए ग्रामीण
    1
    सावधान! सिवनी के इस गांव में नल खोलते ही आ रही है सड़ांध, कीचड़ वाला पानी पीने को मजबूर हुए ग्रामीण
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • कलबोडी आनंद वर्धन श्री राम मंदिर कलबोडी में हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर जय श्री राम के नारे से गुंजा ।
    1
    कलबोडी
आनंद वर्धन श्री राम मंदिर कलबोडी में हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर जय श्री राम के नारे से गुंजा ।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आदिवासी महिला से इलाज के दौरान चर्चा करने वाला आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार मूल्य क्षेत्रीय घटना
    1
    आदिवासी महिला से इलाज के दौरान चर्चा करने वाला आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार मूल्य क्षेत्रीय घटना
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    पत्रकार घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.