Shuru
Apke Nagar Ki App…
दाह संस्कार में शामिल होने गया युवक गंडक नदी में डूबा, स्नान के दौरान हादसा
MANOJ KUMAR YADAV
दाह संस्कार में शामिल होने गया युवक गंडक नदी में डूबा, स्नान के दौरान हादसा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- "मैं कहां पे खड़ा हूं !" उत्तरप्रदेश | मुजफ्फरनगर के फुगाना थाने के दारोगा चोबसिंह कल मुख्यमंत्री के दौरे में VIP ड्यूटी पर थे. अचानक कुछ हुआ और तहसील के पास तैनात दारोगा ने शर्ट उतार दी, पुलिस टोपी भी उनके पास नही थी. अधनंगे बदन वह मिट्टी में लोट रहे थे. उनके चश्मे का एक शीशा गायब था. लेटे हुए वह बेचैनी से मोबाइल देखते थे तो कभी पेट के बल लेटकर लंबी नींद लेते थे. उनका शरीर साथ नही दे रहा था. वह लेटे हुए कई बार मूत्र-विसर्जन भी कर चुके थे. दारोगा की गाड़ी भी पास खड़ी थी. राहगीरों ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें एक अहाते के अंदर कर दिया. साथी पुलिसवालों ने आकर उनकी सुधि ली. औघ रहा दारोगा बार-बार कहता था. हां मैने दारू पी ली है मगर ये बताओ मैं कहां पे खड़ा हूं.1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- देवरिया की प्रेम प्रसंग में युवती ने SP कार्यालय परिसर में खाया जहर, हालत गंभीर गांव के एक लड़के से प्रेम करने वाली युवती शादी की जिद पर अड़ी थी। युवक उससे एक वर्ष से शादी करने का वादा कर झांसा दे रहा था। युवती रामपुर कारखाना थाना पुलिस को कई बार प्रार्थना पत्र दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।गुरुवार को दोपहर में वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय न्याय के लिए पहुंची और परिसर में कॉकरोच मारने वाली दवा खा ली। उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस कर्मी उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाएं जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक वह खतरे से बाहर1
- Post by भगवन्त यादव2
- देवरिया । *थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार, चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त मोहताब अली उर्फ मेहताब पुत्र रमजान अली साकिन जमापुर थाना जीरादेई जनपद सिवान (बिहार) को विगत रात्रि में देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि0 सं0- UP 61AZ 2037 बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल .2026 को थाना कोतवाली पर वादी श्री शैलेश यादव पुत्र दूधनाथ यादव निवासी जखनिया थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी दिनांक 10 अप्रैल .2026 को अपनी मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि0 सं0- UP 61AZ 2037 से जनपद कुशीनगर से अपने घर जा रहे थे कि सोंदा जनपद देवरिया के पास रूककर आराम करने लगे व उनको नींद आ गयी तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी कर लिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1.उ0नि0 शुभम कुमार पाठक थाना कोतवाली देवरिया 2.का0 जियालाल थाना कोतवाली देवरिया 3.का0 चन्दन मौर्या थाना कोतवाली देवरिया *1
- देवरिया: मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनी बाबा साहब आंबेडकर जयंती, वाद-विवाद प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज प्रांगण में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रजनी मैम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बैच 2025 की छात्रा ज्योति सिंह और आंशिक सिंह ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद इसी बैच के मनीष सिंह ने प्रभावशाली कविता पाठ किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता रही, जिसमें 2022 और 2023 बैच के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय “Feminism: Equality or Extremism” था। प्रतिभागियों में अविशी यादव, आंचल शुक्ला, मृगांक सिंह और गगन तवर शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में अविशी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ वक्ता’ का पुरस्कार भी प्रधानाचार्य द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल नयन चतुर्वेदी जी रहे, जो पिछले 40 वर्षों से मुंबई में विधुर एक्टिंग स्कूल का संचालन कर रहे हैं और वर्तमान में देवरिया में रहकर समाजसेवा के कार्यों में संलग्न हैं। इस अवसर पर सभी चिकित्सा संकाय सदस्यों ने बाबा साहब आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार डॉ. आंबेडकर ने भेदभाव का सामना करते हुए समाज से उसे समाप्त करने का संकल्प लिया और देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार प्रदान किया। साथ ही शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उनके प्रसिद्ध कथन “शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा” को भी याद किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न बैच के टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्रा, फिजियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा, मेडिसिन विभाग के पूर्व सहायक आचार्य डॉ. रणधीर सिंह, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडे, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन त्रिवेदी, मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अंबु पांडे, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी सहित डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. सोनू कुमार, डॉ. जफर अनीश, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1