राजगढ़ पुलिस ने व्यापारी के साथ हुई चोरी का किया खुलासा पैसे ,4 आरोपी गिरफ्तार राजगढ़ में सेल्समैन के कपड़ों पर पीछे से लाल रंग का तरल डालकर उसका ध्यान भटकाया गया। वह कपड़े साफ करने के लिए पानी लेने दुकान के अंदर गया तो बाहर बोरी पर रखा ₹1 लाख 49 हजार रुपए से भरा बैग गायब हो चुका था। खुजनेर पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए चार वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की पूरी ₹1.49 लाख की रकम बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल होंडा शाइन बाइक भी जब्त की है। कपड़ों पर तरल डाला, बैग बाहर रखा और गायब कर दिया ब्यावरा निवासी रामचंद उर्फ चंदू यादव (70) सेल्समैन का काम करते हैं। 18 सितंबर को वे खुजनेर में दुकानदारों को सामान सप्लाई करने और उनसे नगदी लेने पहुंचे थे। उनके पास हरे रंग का बैग था, जिसमें करीब ₹1.49 लाख रुपए रखे थे।वे गांधी ब्रदर्स की दुकान के सामने राजगढ़ चौराहे पर पहुंचे। इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उनके कुर्ता-पायजामा पर पीछे से किसी ने लाल रंग का तरल पदार्थ डाल दिया है। वे कपड़े साफ करने के लिए पानी लेने दुकान की ओर गए। इस दौरान उन्होंने नगदी से भरा हरा बैग दुकान के बाहर बोरी पर रख दिया। कुछ देर बाद लौटे तो बैग गायब था। CCTV ने खोली पूरी कहानी शिकायत के बाद खुजनेर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों की गतिविधियों के विश्लेषण के बाद पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। जांच में गुलखेड़ी निवासी बादल सिसोदिया (22) और एक नाबालिग की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार बादल ने नाबालिग के साथ मिलकर व्यापारी का ध्यान भटकाने और नगदी वाला बैग चोरी करने में भूमिका निभाई। घटना में इस्तेमाल उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। नाबालिग को वारदात में शामिल करने के आरोप में मां गिरफ्तार पुलिस जांच में नाबालिग की मां की भूमिका भी सामने आई। उसे गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा गुलखेड़ी निवासी लक्ष्मी और प्रिया को भी मामले में आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग के पिता की भूमिका भी जांच में सामने आई है। पुलिस के अनुसार वह फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। नाबालिग की पहचान से जुड़ी जानकारी पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की है। आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में 12 पुराने केस पुलिस ने आरोपी बादल के खिलाफ पहले से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तर प्रदेश में चोरी एवं अन्य अपराधों के 12 प्रकरण दर्ज हैं। वहीं आरोपी लक्ष्मी के खिलाफ भी ग्वालियर के मेहराजपुरा थाने में एक मामला दर्ज होना बताया गया है। पुलिस ने मामले में चोरी की ₹1,49,000 की पूरी रकम और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। फरार आरोपी की तलाश और मामले की आगे की विवेचना जारी है।

- *बोड़ा में दशमी पर गूंजा बाबा रामदेव का जयकारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी* *नयापुरा से गांधी चौक तक धार्मिक उल्लास का माहौल, देर रात तक चला भव्य भंडारा* *बोड़ा में दशमी पर गूंजा बाबा रामदेव का जयकारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी* *नयापुरा से गांधी चौक तक धार्मिक उल्लास का माहौल, देर रात तक चला भव्य भंडारा* रिपोर्टर ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार बोड़ा। दशमी के पावन अवसर पर सोमवार को नगर बोड़ा में बाबा रामदेव भगवान की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नयापुरा वार्ड क्रमांक 1 में सुबह से ही धार्मिक उत्साह का माहौल रहा, वहीं गांधी चौक स्थित बाबा रामदेव मंदिर में महाआरती के बाद गढ़ी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर बाबा रामदेव भगवान के दर्शन किए और महाप्रसादी ग्रहण की। नयापुरा में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भंडारे का आयोजन हुआ। इससे पहले वार्ड में भक्तों द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। जुलूस के दौरान बाबा रामदेव भगवान के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात गांधी चौक स्थित बाबा राम मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के बाद गढ़ी पर शाम 7 बजे से विशाल भंडारा शुरू हुआ, जो देर रात 12 बजे तक चला। भंडारे में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने परिवार सहित प्रसादी ग्रहण कर बाबा रामदेव भगवान का आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक वातावरण, भक्ति गीतों और बाबा रामदेव भगवान के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन में सेवा और सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर बाबा राम देव समिति बोड़ा के सदस्यों ने भंडारे में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। दशमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव भगवान की महाप्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया।1
- रीलबाज पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ट्विस्ट! वर्दी में रील बनाई तो मामला सिर्फ लाइक-व्यूज़ तक नहीं रहेगा… कार्रवाई तक पहुंच सकता है! रीलबाज पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ट्विस्ट! वर्दी में रील बनाई तो मामला सिर्फ लाइक-व्यूज़ तक नहीं रहेगा… कार्रवाई तक पहुंच सकता है! 👮📱 पूरी खबर देखिए और अपनी राय जरूर बताइए। सचिन शर्मा Hidden Report News Network जो छुपा है, वही दिखेगा। 📞 संपर्क सूत्र: 74152992671
- कालापीपल में पोस्टर कांड के बाद CM राइज स्कूल में NSUI-ABVP की नो एंट्री 👆👆👆👆 *संदीप गेहलोत* *कालापीपल समाचार* *मो.9098869175*1
- 🇮🇳 नमामि भारतम् | वंदे मातरम् — 150 वर्ष 🇮🇳 “वंदे मातरम्” — सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रभक्ति, मातृभूमि के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय चेतना की भावनाओं का स्वर है। 🇮🇳 मानस मर्मज्ञ पं. श्याम स्वरूप जी मनावत, प्रसिद्ध रामकथा वाचक, ने सहज एवं प्रभावशाली शब्दों में बताया कि वंदे मातरम् का क्या महत्व है और यह गीत भारतीय जनमानस के लिए इतना विशेष क्यों है। 🎶 एक समय • एक सुर • एक लय आइए, वंदे मातरम् के 150 वर्ष के इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रभक्ति के इस स्वर से जुड़ें। 🇮🇳 नमामि भारतम् | वंदे मातरम् — 150 वर्ष 🇮🇳 “वंदे मातरम्” — सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रभक्ति, मातृभूमि के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय चेतना की भावनाओं का स्वर है। 🇮🇳 मानस मर्मज्ञ पं. श्याम स्वरूप जी मनावत, प्रसिद्ध रामकथा वाचक, ने सहज एवं प्रभावशाली शब्दों में बताया कि वंदे मातरम् का क्या महत्व है और यह गीत भारतीय जनमानस के लिए इतना विशेष क्यों है। 🎶 एक समय • एक सुर • एक लय आइए, वंदे मातरम् के 150 वर्ष के इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रभक्ति के इस स्वर से जुड़ें। 📅 दिनांक: 25 सितंबर 2026 ⏰ एकत्रीकरण: प्रातः 10:00 बजे 🎶 सामूहिक गायन: प्रातः 11:00 बजे 📍 स्थान: सरस्वती विद्या मंदिर उ. मा. विद्यालय, कालापीपल 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳 भारत माता की जय! #नमामि_भारतम् #वंदे_मातरम् #VandeMataram #150वर्ष #राष्ट्रभक्ति #श्यामस्वरूपमनावत #कालापीपल #सामूहिकगायन #एकसमयएकसुरएकलय1
- जलझुलनी एकादशी महोत्सव कोलूखेड़ी कलां, कई वर्षो से चलाई जा रही परंपरा ग्राम कोलूखेड़ी कलां मे कई वर्षो से झलझुलनी एकादशी का आयोजन एक त्यौहार कि तरह किया जा रहा है जिसमे सात दिन कि सकताजी का आयोजन किया जाता है ईवा बड़ी धूम धाम से इस पर्व को मनाया जाता है सोनू मेरोठा ने बताया कि इसमें आस पास के दशमी तेजाजी के झंडे लेकर आसपास के ग्रामीण भी इखट्टे होते है एवं बड़ी भारी संख्या मे जनता भी शामिल होती है!! समस्त ग्राम वासियो द्वारा इस पर्व को हर वर्ष हर्षोल्लास के सात मनाया जाता है!!1
- बिजाना में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, सुदामा चरित्र ने मोहा मन शाजापुर जिले के ग्राम बिजाना स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार शाम 4 बजे के करीब विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर भागवत प्रवक्ता पंडित राजेश शुक्ल के मुखारविंद से ग्रामवासियों ने कथा का श्रवण किया। कथा के अंतिम दिवस पंडित राजेश शुक्ल ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा के चरित्र का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने सुदामा चरित्र के माध्यम से मित्रता, प्रेम, समर्पण और भक्ति का महत्व बताया। कथा के पश्चात विधिवत महाआरती की गई। महाआरती के बाद महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और प्रसादी ग्रहण की। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में ग्रामवासियों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। बता दे, कथा के आयोजक समस्त ग्रामवासी बिजाना रहे ।1
- पढ़ाई के मंदिर में सियासत का खेल? कालापीपल का CM Rise School बना सियासी अखाड़ा, NSUI-ABVP आमने-सामने! पढ़ाई के मंदिर में सियासत का खेल? कालापीपल का CM Rise School बना सियासी अखाड़ा, NSUI-ABVP आमने-सामने! स्कूल परिसर में छात्र संगठनों की गतिविधियों को लेकर विवाद और सवाल उठ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें और बताएं—स्कूल में पढ़ाई जरूरी या सियासत? सचिन शर्मा की रिपोर्ट | हिडन रिपोर्ट न्यूज़ नेटवर्क जो छिपा है, वही दिखेगा। संपर्क सूत्र: 74152992671
- *अध्यात्म इतिहास का सबसे बड़ा शंखनाद !* *शास्त्रार्थ में 50 लाख का इनाम!* मीना राजपूत, ब्यूरो, राजस्थान।* सतलोक आश्रम, श्री धनाना धाम (हरियाणा) 23 सितंबर 2026 आध्यात्मिक जगत में उस समय हड़कंप मच गया, जब जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज ने पूरे विश्व के धर्मगुरुओं, कथावाचकों और आचार्यों को शास्त्रार्थ (ज्ञान चर्चा) के लिए खुला निमंत्रण दे दिया। यह केवल एक निमंत्रण नहीं, बल्कि सदियों से समाज को गुमराह कर रहे पाखंड और अंधविश्वास की जड़ों को हिला देने वाला एक ऐतिहासिक शंखनाद है। *संत रामपाल जी महाराज ने सत्य और शास्त्रों के आधार पर चुनौती देते हुए स्पष्ट कहा है :* "मैं विश्व के सभी धर्मगुरुओं को पवित्र श्रीमद्भगवद् गीता, चारों वेदों और हमारे सभी प्रमाणित शास्त्रों के आधार पर कल्याणकारी ज्ञान चर्चा के लिए सहर्ष सादर आमंत्रित करता हूँ। आइए, और शास्त्रों के वास्तविक मर्म को समाज के सामने रखिए।" *गलत साबित करने वाले को ₹50 लाख का महा-इनाम!* संत जी का यह दावा कोई हवा-हवाई बात नहीं है, बल्कि पूर्ण गुरु के अटल विश्वास की दहाड़ है। उन्होंने ऐलान किया है कि यदि दुनिया का कोई भी शीर्ष धर्मगुरु, शंकराचार्य, महामंडलेश्वर या मौलवी-पादरी उनके द्वारा बताए गए आध्यात्मिक ज्ञान को पवित्र गीता जी, चारों वेदों, पवित्र कुरान या पवित्र बाइबल के अनुसार गलत साबित कर देता है, तो उसे ₹50 लाख (पचास लाख रुपये) का नकद इनाम तुरंत दिया जाएगा। यह चुनौती उन नकली गुरुओं के मुंह पर एक करारा तमाचा है जो केवल अपनी दुकानें चला रहे हैं, लेकिन जब शास्त्रों के पन्ने खुलते हैं तो मौन हो जाते हैं। यह ज्ञान चर्चा कोई साधारण बहस नहीं, बल्कि आध्यात्मिक दुनिया में "दूध का दूध और पानी का पानी" करने वाली क्रांति साबित होगी। *इस लाइव प्रसारण में निम्नलिखित गूढ़ रहस्यों से पर्दा उठेगा:* सृष्टि रचना व पूर्ण परमात्मा कौन है? (क्या ईश्वर साकार है या निराकार? शास्त्रों में इसका क्या प्रमाण है?) सच्चा मोक्ष कैसे संभव है? (अंधभक्ति को छोड़कर शास्त्रों के अनुसार सही नाम दीक्षा क्या है?) शास्त्रों के गुप्त रहस्य: वेदों, गीता और पुराणों के वो श्लोक जिन्हें आज तक तथाकथित गुरु समाज से छिपाते आए हैं। इस महा-घोषणा के बाद से ही पूरे भारत, राजस्थान सहित देश-विदेश में मौजूद संत जी के शिष्यों और आम जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। भक्तों का कहना है कि अब समय आ गया है जब दुनिया के सामने नकली और असली गुरु का फर्क साफ हो जाएगा। विशेष- संत रामपाल जी महाराज का दावा है कि जो व्यक्ति इस आध्यात्मिक चर्चा को नहीं देखेगा, वह कभी पूर्ण मोक्ष प्राप्त नहीं कर सकता है *नोट* - शास्त्र अनुसार आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा साधना टीवी चैनल पर दिनांक 3 व 4 अक्टूबर को सतलोक आश्रम श्री धनाना धाम से शाम 7: 30 से 9:30 प्रसारित होगी *संत जी का सादर निवेदन*- संपूर्ण विश्व इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा को जरूर देखें व शास्त्र सम्मत सत् भक्ति की ओर बढ़े।1
- झालावाड़ जिले में प्रधान और पुर्व सरपंच कि चुनाव में रोक कि मांग जीन से लगे करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप पंचायत राज्य मंत्री मदन दिलावर से मांग राजपा पार्टी राजस्थान प्रदेश में सरकार से भ्रष्ट सरपंचों को प्रधान को टिकट ना देने कि मांग रखी राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी झालावाड़ में जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह (पंवार)राजपूत झालावाड़ ने बताया कि जिले के अंदर मनोहर थाना सबसे भ्रष्ट, जितनी पंचायत समिति है पहले नंबर पर है ,गौचर पर अतिक्रमण करवा रहे , करोड़ों कि संम्पति बनाकर बैठ गए उनकि जांच पंचायत समिति मनोहरथाना विकास अधिकारी कैलाश मीणा द्वारा करोड़ों रुपए कि घोटाले पांच साल कि जांच कि मांग कि गई वहीं मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर जांच कि शिकायत दर्ज है विधायक मनोहर थाना गोविंद रानीपुरिया जी को भी ग्रामीणो द्वारा ज्ञापन दिया गया ठोस जांच कमेटी कि मांग कि गई सूनवाई नहीं हुई अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ द्वारा शिकायत पोटल पर कार्यवाही नहीं हुई है, जबकि भ्रष्ट नेताओं सरपंचो द्वारा जरूरत से ज्यादा भ्रष्टाचार हमारे यहां पर मनोहर थाना विधानसभा में मिलेंगे पंचायत बोलते हैं की सफाई कर्मचारी लगा रखे हैं हर एक लाख रुपए हर महीने देती है लेकिन मदन दिलावर जी कहां काम आ रहे हैं जब सफाई करने की जगह ही नहीं मनोहरथाना तहसील के गांव टोडरीमीराँ जहां लाखों रुपए का गण हमारे राजनेता कर रहे हैं, सरपंच कर रहे हैं और इनका कमीशन जो 50% होना लगभग एक स्वाभाविक बात है लेकिन यह पूरा का पूरा काम उठाकर पूरे लाखों रुपए लगभग 25 लाख से ज्यादा की राशि खा चुके है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते हैं कि अगर ₹1 अभी ऊपर से डाला जाता है तो सीधा ₹1 खाते में आता है लेकिन यहां तो खाते में किसके आ रहा है यह आज तक जनता को समझ में नहीं आता बिछड़े क्षेत्र अशिक्षित होने के कारण इस तरह की स्थिति है जिसकी शिकायत, मुख्यमंत्री कार्यालय, प्रभारी मंत्री जी ओटाराम देवासी,जिला मंत्री, पंचायत समिति वीडिओ मनोहर थाना, तहसीलदार मनोहर थाना सहित एसडीएम और जिला कलेक्टर को पत्र दे देकर भी ग्राँमवासी थक गए लेकिन किसी प्रकार से काम नही हो रहे है, राजस्थान सरकार में यहां उनकी कंप्लेंट पंचायत राज्य मंत्री दूसरे मदन दिलावर जी के यहां भी मौजूद है, और यही पूरे लगभग लगभग हर ग्राम पंचायत के जो मनोहर थाना तहसील की है उसकी हालत है लगभग विधानसभा की भी होगी एक भ्रष्ट मानसिकता और एक भ्रष्टाचार की लीपा पोती के चलते विकास कार्य केवल कागज में ही नजर आता है, जन जागरण संदेश के माध्यम से इन चीजों को अखबार मीडिया में रखा गया है आगे प्रशासन की कार्यवाही में निलंबित करने की मांग ग्राम वासियों द्वारा रही है, आई भजनलाल सरकार जो ग्राम में हर गांव में पंचायत में सिविल लग रही है क्या कोई शिकायत का समाधान कर पा रही है, यहां के तो अधिकारी ही कोई शिकायत करने के पहले बिक जाते हैं,90%फर्जीवाडा झालावाड़ जिले में किया गया मनोहर थाना पंचायत समिति पहले पायदान पर रही है1