बिजाना में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, सुदामा चरित्र ने मोहा मन शाजापुर जिले के ग्राम बिजाना स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार शाम 4 बजे के करीब विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर भागवत प्रवक्ता पंडित राजेश शुक्ल के मुखारविंद से ग्रामवासियों ने कथा का श्रवण किया। कथा के अंतिम दिवस पंडित राजेश शुक्ल ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा के चरित्र का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने सुदामा चरित्र के माध्यम से मित्रता, प्रेम, समर्पण और भक्ति का महत्व बताया। कथा के पश्चात विधिवत महाआरती की गई। महाआरती के बाद महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और प्रसादी ग्रहण की। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में ग्रामवासियों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। बता दे, कथा के आयोजक समस्त ग्रामवासी बिजाना रहे ।
बिजाना में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, सुदामा चरित्र ने मोहा मन शाजापुर जिले के ग्राम बिजाना स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार शाम 4 बजे के करीब विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर भागवत प्रवक्ता पंडित राजेश शुक्ल के मुखारविंद से ग्रामवासियों ने कथा का श्रवण किया। कथा के अंतिम दिवस पंडित राजेश शुक्ल ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा के चरित्र का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने सुदामा चरित्र के माध्यम से मित्रता, प्रेम, समर्पण और भक्ति का महत्व बताया। कथा के पश्चात विधिवत महाआरती की गई। महाआरती के बाद महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और प्रसादी ग्रहण की। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में ग्रामवासियों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। बता दे, कथा के आयोजक समस्त ग्रामवासी बिजाना रहे ।
- बिजाना में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, सुदामा चरित्र ने मोहा मन शाजापुर जिले के ग्राम बिजाना स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार शाम 4 बजे के करीब विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर भागवत प्रवक्ता पंडित राजेश शुक्ल के मुखारविंद से ग्रामवासियों ने कथा का श्रवण किया। कथा के अंतिम दिवस पंडित राजेश शुक्ल ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा के चरित्र का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने सुदामा चरित्र के माध्यम से मित्रता, प्रेम, समर्पण और भक्ति का महत्व बताया। कथा के पश्चात विधिवत महाआरती की गई। महाआरती के बाद महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और प्रसादी ग्रहण की। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में ग्रामवासियों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। बता दे, कथा के आयोजक समस्त ग्रामवासी बिजाना रहे ।1
- बेरछा पुलिस ने 24 घंटे में लूट की घटना का किया पर्दाफाश एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद बेरछा पुलिस ने 24 घंटे में लूट की घटना का किया पर्दाफाश एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में शाजापुर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। घटना का विवरण— दिनांक 22.09.2026 को फरियादी रामप्रसाद निवासी रंथभंवर द्वारा थाना बेरछा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात करीब 07:30 बजे ग्राम रंथभंवर में सोसायटी के सामने ग्राम भीलसामी के दो व्यक्ति आए और धक्का देकर उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 42 MG 8392 छीनकर ले गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बेरछा में अपराध क्रमांक 199/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस की कार्रवाई— प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी बेरछा निरीक्षक भरतसिंह किरार द्वारा विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुखबिर सूचना पर दिनांक 23.09.2026 को आरोपी जितेन्द्र पिता अमरसिंह गुर्जर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम भीलसामी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल क्रमांक MP 42 MG 8392, कीमत ₹35,000/- बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी जितेन्द्र द्वारा अपने साथी धरम उर्फ धर्मेन्द्र गुर्जर के साथ मिलकर लूट की घटना करना स्वीकार किया गया। फरार आरोपी धरम उर्फ धर्मेन्द्र गुर्जर की तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भरतसिंह किरार, उप निरीक्षक सुरजभानसिंह ढिल्लन, उप निरीक्षक मेहरबानसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, प्रधान आरक्षक पिंकु यादव, प्रधान आरक्षक इंद्रजीत चौहान, प्रधान आरक्षक हेमन्द्र सोलंकी, प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान, आरक्षक रुपसिंह यादव, आरक्षक दीपक साहू, आरक्षक अरुण सितपरा, आरक्षक गौरव शर्मा एवं आरक्षक महेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।1
- महज 48 घंटे में 50,000 रुपये कीमत का मशरूका बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता महज 48 घंटे में 50,000 रुपये कीमत का मशरूका बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार घटना का विवरण: दिनांक 20.09.2026 को एनटीपीसी कंपनी के सोलर ऊर्जा प्लांट के सिक्योरिटी सुपरवाइजर पंकज पिता राजेन्द्र सिंह गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी चौमा डाक बंगला ने थाना मोहन बड़ोदिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम धतरावदा निवासी सुभाष पिता राजाराम पाल एवं मोती पिता नारायण पाल ने दिनांक 18.09.2026 की शाम एनटीपीसी कंपनी के सोलर ऊर्जा प्लांट यूनिट क्रमांक-01, बुड़लाव बांध से करीब 700 मीटर इलेक्ट्रिक कॉपर केबल चोरी कर ली है। चोरी की गई केबल की अनुमानित कीमत करीब 50,000 रुपये बताई गई। रिपोर्ट पर थाना मोहन बड़ोदिया में अपराध क्रमांक दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। अपराध का खुलासा: विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया निरीक्षक मनीषा शर्मा द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की सहायता से दिनांक 21.09.2026 को आरोपी सुभाष पिता राजाराम पाल, उम्र 34 वर्ष एवं मोतीसिंह पिता नारायण पाल, उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम धतरावदा, को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त इलेक्ट्रिक कॉपर केबल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर दिनांक 22.09.2026 को जंगल में झाड़ियों में छुपाकर रखी गई 700 मीटर इलेक्ट्रिक कॉपर केबल, जिसकी कीमत करीब 50,000 रुपये है, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका: उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा शर्मा, प्रआर. मो. सरीफ, प्रआर. जगदीश दांगी, प्रआर. शंकर चौधरी, आर. अनिल सेन, आर. केशव शर�1
- बदलते दौर में भी नगरवासी इस परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ा रहे हैं। 75 वर्षो से जारी है यह परंपरा, देखिए यह रिपोर्ट,,, बदलते दौर में भी नगरवासी इस परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ा रहे हैं। 75 वर्षो से जारी है यह परंपरा, देखिए यह रिपोर्ट,,,1
- मोहन बड़ोदिया में 48 घंटे में चोरी का खुलासा! NTPC सोलर प्लांट से चोरी 700 मीटर कॉपर केबल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार1
- राजगढ़ पुलिस ने व्यापारी के साथ हुई चोरी का किया खुलासा पैसे ,4 आरोपी गिरफ्तार राजगढ़ में सेल्समैन के कपड़ों पर पीछे से लाल रंग का तरल डालकर उसका ध्यान भटकाया गया। वह कपड़े साफ करने के लिए पानी लेने दुकान के अंदर गया तो बाहर बोरी पर रखा ₹1 लाख 49 हजार रुपए से भरा बैग गायब हो चुका था। खुजनेर पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए चार वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की पूरी ₹1.49 लाख की रकम बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल होंडा शाइन बाइक भी जब्त की है। कपड़ों पर तरल डाला, बैग बाहर रखा और गायब कर दिया ब्यावरा निवासी रामचंद उर्फ चंदू यादव (70) सेल्समैन का काम करते हैं। 18 सितंबर को वे खुजनेर में दुकानदारों को सामान सप्लाई करने और उनसे नगदी लेने पहुंचे थे। उनके पास हरे रंग का बैग था, जिसमें करीब ₹1.49 लाख रुपए रखे थे।वे गांधी ब्रदर्स की दुकान के सामने राजगढ़ चौराहे पर पहुंचे। इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उनके कुर्ता-पायजामा पर पीछे से किसी ने लाल रंग का तरल पदार्थ डाल दिया है। वे कपड़े साफ करने के लिए पानी लेने दुकान की ओर गए। इस दौरान उन्होंने नगदी से भरा हरा बैग दुकान के बाहर बोरी पर रख दिया। कुछ देर बाद लौटे तो बैग गायब था। CCTV ने खोली पूरी कहानी शिकायत के बाद खुजनेर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों की गतिविधियों के विश्लेषण के बाद पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। जांच में गुलखेड़ी निवासी बादल सिसोदिया (22) और एक नाबालिग की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार बादल ने नाबालिग के साथ मिलकर व्यापारी का ध्यान भटकाने और नगदी वाला बैग चोरी करने में भूमिका निभाई। घटना में इस्तेमाल उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। नाबालिग को वारदात में शामिल करने के आरोप में मां गिरफ्तार पुलिस जांच में नाबालिग की मां की भूमिका भी सामने आई। उसे गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा गुलखेड़ी निवासी लक्ष्मी और प्रिया को भी मामले में आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग के पिता की भूमिका भी जांच में सामने आई है। पुलिस के अनुसार वह फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। नाबालिग की पहचान से जुड़ी जानकारी पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की है। आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में 12 पुराने केस पुलिस ने आरोपी बादल के खिलाफ पहले से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तर प्रदेश में चोरी एवं अन्य अपराधों के 12 प्रकरण दर्ज हैं। वहीं आरोपी लक्ष्मी के खिलाफ भी ग्वालियर के मेहराजपुरा थाने में एक मामला दर्ज होना बताया गया है। पुलिस ने मामले में चोरी की ₹1,49,000 की पूरी रकम और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। फरार आरोपी की तलाश और मामले की आगे की विवेचना जारी है।1
- उपचुनाव में एनएसयूआई-युवा कांग्रेस ने झोंकी ताकत वार्ड में जनसंपर्क कर मतदाताओं से किया संवाद, समर्थन की अपील सुसनेर। नगर परिषद उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से संवाद कर चुनाव को लेकर उनकी राय जानी और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और वार्ड की समस्याओं को लेकर भी मतदाताओं से चर्चा की गई। युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव में जनता की भागीदारी और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे महत्वपूर्ण हैं।1
- सेवा ही संकल्प अभियान के तहत नन्हे नन्हे हाथ सँवार रहे अपना विद्यालय सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत खेरिया में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत बच्चे अपने इच्छा अनुसार अपने विद्यालय को शैक्षिक संवाद के पोस्ट वर्क के तहत बच्चो ने मेरा नाम मेरी पहचान ,हम स्वच्छता प्रहरी,हमारा समस्या का समाधान बॉक्स, विद्यालय में बच्चो की कैबिनेट ओर उनका दायित्व आदि गतिविधियां राज्य शिक्षा केंद्र एवं पीपल्स दल के निर्देशन में राज्य के सभी शाला स्तरीय शैक्षिक संवाद पोस्ट वर्क का आयोजन किया जा रहा है जिसके परिपालन में जिला पंचायत सीईओ बी एस सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी निलेश पाण्डे,विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक अधिकारी राधेश्याम पाटीदार के निर्देशानुसार विद्यालय शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया सुसनेर शिक्षक भेरूलाल ओसारा ने कक्षा से जुड़ाव जॉयफुल लर्निंग हेतु एक पहल पर शैक्षिक संवाद पर पोस्ट वर्क आयोजित किया गया जिसमें बच्चो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपने सपनों के विद्यालय में स्वच्छ पाठशाला की नींव रखी ओर उसको स्वच्छ बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । में पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से1