Shuru
Apke Nagar Ki App…
welcome
आशीष श्रीवास्तव सभासद BJP
welcome
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- welcome1
- अयोध्या सरायराशी महायज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, भव्य आयोजन से गूंजा1
- अयोध्या में मंत्री नितिन अग्रवाल गरजे, विजय सिंह बिन्नू स्वागत,1
- जनपद के कोई भी पेट्रोल पम्प डिब्बों व ड्रमों में पेट्रोलियम पदार्थों का निर्गमन नहीं करेंगें : जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे अयोध्या जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने अपने कैंप कार्यालय में जनपद में डीजल एवं पेट्रोल आपूर्ति के संबंध में अपर जिला अधिकारी (नगर) श्री योगानंद पांडे, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक श्रीयश त्रिपाठी जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा व तेल कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने वर्तमान में पेट्रोलियम पदार्थों (डीजल / पेट्रोल) के निर्गमन कार्यों में उत्पन्न समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारण कराये जाने हेतु निम्नलिखित आदेश दिये :- 1. जनपद में कार्यरत पेट्रोल पम्पों के संचालन का समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक किया जायेगा, जो पेट्रोल पम्प पूर्व से 24 घण्टे संचालित हैं वह यथावत् पूर्व की भाँति संचालित समयानुसार रहेंगें। 2. पेट्रोल पम्पों के प्रभावी संचालन हेतु पेट्रोल पम्प पर कार्यरत कर्मचारी का यह दायित्व होगा कि पेट्रोल/डीजल के निर्गमन के समय उपभोक्ताओं की लाइन लगवाकर उपरोक्त पेट्रोलियम पदार्थों का निर्गमन करेंगें। 3. पेट्रोल पम्पों पर जनता को जागरुक करने हेतु Public Address System का उपयोग किया जायेगा, जिससे जनता को पम्प पर उपलब्ध स्टाक की स्थिति तथा आने वाले ऑयल टैंकरों के सम्बन्ध में जानकारी दी जायेगी, जिससे जनता को जागरुक किया जा सके। 4. पेट्रोल पम्प पर कार्यरत कर्मचारियों को ये निर्देश दिये जाये कि तेल की कमी के सम्बन्ध में कोई गलत अफवाह जनता में प्रचार-प्रसार न हो सके। यदि उपरोक्त कोई कर्मचारी गलत अफवाह फैलाने का दोषी पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। 5. पेट्रोल पम्पों पर बैनर / सूचना पट्ट लगाया जायेगा जिसपर आने वाले तेल टैंकरों की स्थिति प्रदर्शित की जायेगी तथा उपलब्ध स्टाक का स्पष्ट प्रर्दशन किया जायेगा। 6. पेट्रोल पम्पों पर टैंकर की अनलोडिंग के समय अनलोडिंग हो रहे डीजल / पेट्रोल का बोर्ड लगाकर ही अनलोड किया जाय। 7. जनपद के समस्त पेट्रोल पम्प समय से अग्रिम धनराशि का भुगतान ऑयल डिपो पर करेंगें, जिससे उनको ऑयल डिपो से मिलने वाले आगामी ऑयल टैंकरों में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। 8. जनपद के कोई भी पेट्रोल पम्प डिब्बों व ड्रमों में पेट्रोलियम पदार्थों का निर्गमन नहीं करेंगें। 9. जनपद के प्रत्येक पेट्रोल पम्पों पर पुलिस बल की व्यवस्था की जायेगी, जिसका समय-समय पर निरीक्षण सम्बन्धित क्षेत्र के चौकी/थाना प्रभारी द्वारा किया जायेगा, जिससे शान्ति व्यवस्था पम्पों पर बनी रहे। समस्त सम्बन्धित उपरोक्त का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगें। यदि उपरोक्त निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन नहीं किया जायेगा, तो सम्बन्धित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।1
- Post by A news 881
- डीह भारथी में ग्राम चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई चर्चा हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम डीह भारथी में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक चला, जिसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याओं को सचिव के सामने रखा। ग्राम चौपाल की अध्यक्षता ग्राम सचिव विनोद कुमार ने की। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती ऋतुनेस किसी कारणवश अनुपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पंचायत सहायक अंबरीश, सफाईकर्मी अर्जुन और रामदास सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, साफ-सफाई, पेयजल, आवास योजना, राशन कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाया। ग्राम सचिव ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों तक पहुंचाने और समाधान कराने का आश्वासन दिया। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। साथ ही गांव के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्यक्रमों से गांव की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।2
- welcome1