Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच में ऑटो पार्ट्स दुकान में चोरी, हजारो का सामान चोरी बहराइच के थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र में मोहल्ला घोसियाना मोड़ के सामने स्थित न्यू ई-रिक्शा ऑटो पार्ट्स की दुकान में बीती रात चोरी की वारदात हुई। दुकान एक दिव्यांग व्यक्ति नूर अली की है। अज्ञात चोरों ने दुकान की टीन काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 45 हजार रुपये के ऑटो पार्ट्स और सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित नूर अली ने बताया कि बड़ी मुश्किल से दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं, ऐसे में चोरी की इस वारदात ने उन्हें गहरा सदमा पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Pradeep
बहराइच में ऑटो पार्ट्स दुकान में चोरी, हजारो का सामान चोरी बहराइच के थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र में मोहल्ला घोसियाना मोड़ के सामने स्थित न्यू ई-रिक्शा ऑटो पार्ट्स की दुकान में बीती रात चोरी की वारदात हुई। दुकान एक दिव्यांग व्यक्ति नूर अली की है। अज्ञात चोरों ने दुकान की टीन काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 45 हजार रुपये के ऑटो पार्ट्स और सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित नूर अली ने बताया कि बड़ी मुश्किल से दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं, ऐसे में चोरी की इस वारदात ने उन्हें गहरा सदमा पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार, प्रभारी इवीएम अधिशासी अभियंता जल निगम सूरज वर्मा व अन्य अधिकारियों, भाजपा के प्रशासनिक प्रमुख श्रवण शुक्ल, सपा के उपाध्यक्ष अनिल यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हमज़ा शफीक व बसपा के जिला संयोजक सुखराम प्रजापति के साथ इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस का त्रैैमासिक निरीक्षण कर ईवीएम की सुरक्षा इत्यादि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सी.सी.टी.वी. कैमरे क्रियाशील पाये गये तथा वेयर हाउस भवन मानक के अनुसार फायर एक्सटिंग्यूशर स्थापित पाये गये। इस अवसर पऱ जल निगम के अवर अभि. संदीप जायसवाल, जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रधान सहायक शैलेन्द्र सिंह व वरिष्ठ सहायक योगेन्द्र गंगवार मौजूद रहे।4
- नानपारा बहराइच के नानपारा नगर के ग्राम बंजरिया में एक दही बेचने वाले की शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि दही बेचने वाला व्यक्ति मिहींपुरवा रोड पर बैठकर शराब की पैकेट खोलकर दही तौलने वाले बर्तन में मुंह लगाकर शराब पीता है और फिर उसी बर्तन को दही के मटके में मिलाता है। यह हरकत न केवल शर्मनाक है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है, खासकर इस माहे रमजान मुबारक के महीने में जब लोग दही का सेवन करते हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दही बेचने वाला व्यक्ति हिरैय नामक व्यक्ति है, जो बंजरिया नानपारा का निवासी है। उसकी इस हरकत से समाज में आक्रोश है और लोगों ने उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है । क्या आपको लगता है कि इस तरह की हरकतों पर रोक लगाने के लिए सरकार को कोई विशेष कदम उठाना चाहिए?1
- *जनपद–श्रावस्ती* *दिनांक–14.3.2026* दिनांक 15/16 फरवरी की रात्रि को थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्रांतर्गत लूट व हत्या की घटना कारित की गई थी, जिसके अनावरण हेतु थाना हरदत्त नगर गिरंट पुलिस, एस0ओ0जी0 एवं सर्विलांस सेल की टीमों का गठन कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 14.3.2026 को थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में उक्त घटना से संबंधित अभियुक्तों के बारे में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों का पुलिस द्वारा पीछा किया गया तथा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त *गन्नू लोनिया पुत्र राजित राम निवासी लोनियन पुरवा लालपुर महरी थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती* के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया तथा उसे एवं उसके साथी *ओमप्रकाश वर्मा पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी लखनऊवा कोठरा थाना रिसिया जनपद बहराइच* को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों से पूछताछ कर घटना का अनावरण किया जा रह उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा दी गई बाइट2
- Post by Mohd Aamir3
- Bharat mein Batla na milane ki vajah se Ham Janata bahut pareshan ho gaye hain panch panch din line mein lagne ki vajah se bhi Batla nahin Mil Pa raha hai isliye chemical per ghurji Banakar ji rahe hain1
- महाकुम्भ में वायरल मोनालिसा की पहली फ़िल्म "द डायरी ऑफ़ मणिपुर" अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि उसने अपनी शादी हाल ही में केरल के तिरुवंतपुरम में कर ली जो कि आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है1
- राजस्थान के कोटा के एक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो में ब्लू विद्यालय प्रबंधन की बारे में काफी आलोचना कर रहे हैं1
- इकौना में एलपीजी गैस को लेकर मारामारी सिलेंडर को अधिक दामों में बेचे जाने का लगाया आरोप1
- इज़राइली PM नेतन्याहू की मौत की तस्वीर हो रही वायरल ?1