logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*दही बेचने वाले की शर्मनाक हरकत: बहराइच में वायरल हुआ वीडियो* नानपारा बहराइच के नानपारा नगर के ग्राम बंजरिया में एक दही बेचने वाले की शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि दही बेचने वाला व्यक्ति मिहींपुरवा रोड पर बैठकर शराब की पैकेट खोलकर दही तौलने वाले बर्तन में मुंह लगाकर शराब पीता है और फिर उसी बर्तन को दही के मटके में मिलाता है। यह हरकत न केवल शर्मनाक है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है, खासकर इस माहे रमजान मुबारक के महीने में जब लोग दही का सेवन करते हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दही बेचने वाला व्यक्ति हिरैय नामक व्यक्ति है, जो बंजरिया नानपारा का निवासी है। उसकी इस हरकत से समाज में आक्रोश है और लोगों ने उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है । क्या आपको लगता है कि इस तरह की हरकतों पर रोक लगाने के लिए सरकार को कोई विशेष कदम उठाना चाहिए?

1 hr ago
user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
Voice of people Nanpara, Bahraich•
1 hr ago

*दही बेचने वाले की शर्मनाक हरकत: बहराइच में वायरल हुआ वीडियो* नानपारा बहराइच के नानपारा नगर के ग्राम बंजरिया में एक दही बेचने वाले की शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि दही बेचने वाला व्यक्ति मिहींपुरवा रोड पर बैठकर शराब की पैकेट खोलकर दही तौलने वाले बर्तन में मुंह लगाकर शराब पीता है और फिर उसी बर्तन को दही के मटके में मिलाता है। यह हरकत न केवल शर्मनाक है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है, खासकर इस माहे रमजान मुबारक के महीने में जब लोग दही का सेवन करते हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दही बेचने वाला व्यक्ति हिरैय नामक व्यक्ति है, जो बंजरिया नानपारा का निवासी है। उसकी इस हरकत से समाज में आक्रोश है और लोगों ने उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है । क्या आपको लगता है कि इस तरह की हरकतों पर रोक लगाने के लिए सरकार को कोई विशेष कदम उठाना चाहिए?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 अप्रैल 2026 से निजी वाहनों के लिए FASTag सालाना टोल पास की कीमत में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है. अब यह पास ₹3000 के स्थान पर ₹3075 में मिलेगा, जो करीब 2.5 प्रतिशत की वृद्धि है. यह पास निजी कार, जीप और वैन जैसे वाहनों को एक वर्ष या 200 टोल ट्रिप तक नेशनल हाईवे पर बार-बार भुगतान किए बिना पार करने की सुविधा देता है. यदि आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो 1 अप्रैल के बाद इस पास के लिए आपको ₹75 ज्यादा चुकाने होंगे.
    1
    नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 अप्रैल 2026 से निजी वाहनों के लिए FASTag सालाना टोल पास की कीमत में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है. अब यह पास ₹3000 के स्थान पर ₹3075 में मिलेगा, जो करीब 2.5 प्रतिशत की वृद्धि है. यह पास निजी कार, जीप और वैन जैसे वाहनों को एक वर्ष या 200 टोल ट्रिप तक नेशनल हाईवे पर बार-बार भुगतान किए बिना पार करने की सुविधा देता है. यदि आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो 1 अप्रैल के बाद इस पास के लिए आपको ₹75 ज्यादा चुकाने होंगे.
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by सकील अहमद
    1
    Post by सकील अहमद
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बहराइच । मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 01 लाख 90 हज़ार 387 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित सभागार में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच राजेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश(एससी/एसटी एक्ट) राकेश कुमार सिंह, तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश सुश्री कविता निगम, चतुर्थ अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (ई.सी.एक्ट) सुनील प्रसाद, विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) अरबिंद कुमार गौतम, पंचम अपर जनपद न्यायाधीश विराट शिरोमणि, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी-प्रथम आनन्द शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-द्वितीय अनिल कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद बहराइच के कुल 190387 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जिला न्यायालय द्वारा 9227 वादों, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय दीप कान्त मणि की अध्यक्षता में पारिवारिक मामलों के 13 वादों, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण हरेन्द्र प्रसाद द्वारा 64 वादों, स्थायी लोक अदालत द्वारा 01 वाद तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोश आयोग, बहराइच के अध्यक्ष सुरेश चन्द भारती द्वारा 09 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 1069 मामले तथा राजस्व के 180004 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू. 17 करोड़ 47 लाख 670 रही। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी लोक अदालत बहराइच अरबिन्द कुमार गौतम द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्धान अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया, वादकारियों एवं पुलिस फोर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    4
    बहराइच । मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 01 लाख 90 हज़ार 387 वादों का निस्तारण किया गया। 
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित सभागार में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच राजेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश(एससी/एसटी एक्ट) राकेश कुमार सिंह, तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश सुश्री कविता निगम, चतुर्थ अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (ई.सी.एक्ट) सुनील प्रसाद, विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) अरबिंद कुमार गौतम, पंचम अपर जनपद न्यायाधीश विराट शिरोमणि, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी-प्रथम आनन्द शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-द्वितीय अनिल कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद बहराइच के कुल 190387 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जिला न्यायालय द्वारा 9227 वादों, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय दीप कान्त मणि की अध्यक्षता में पारिवारिक मामलों के 13 वादों, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण हरेन्द्र प्रसाद द्वारा 64 वादों, स्थायी लोक अदालत द्वारा 01 वाद तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोश आयोग, बहराइच के अध्यक्ष सुरेश चन्द भारती द्वारा 09 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 1069 मामले तथा राजस्व के 180004 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू. 17 करोड़ 47 लाख 670 रही।
विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी लोक अदालत बहराइच अरबिन्द कुमार गौतम द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्धान अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया, वादकारियों एवं पुलिस फोर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    user_PradipKumar Sharma
    PradipKumar Sharma
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बहराइच के विकास भवन के पास एक दुकान पर DSO नरेंद्र तिवारी की टीम ने छापा मारा, जहां से 11 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें 5 छोटे और 6 बड़े सिलेंडर शामिल हैं। दुकानदार घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रूप से फीलिंग कर रहा था। प्रशासन ने बरामद सिलेंडरों को जप्त कर लिया है। यह मामला बहराइच कोतवाली देहात इलाके का है।
    4
    बहराइच के विकास भवन के पास एक दुकान पर DSO नरेंद्र तिवारी की टीम ने छापा मारा, जहां से 11 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें 5 छोटे और 6 बड़े सिलेंडर शामिल हैं। दुकानदार घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रूप से फीलिंग कर रहा था। प्रशासन ने बरामद सिलेंडरों को जप्त कर लिया है। यह मामला बहराइच कोतवाली देहात इलाके का है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *जनपद–श्रावस्ती* *दिनांक–14.3.2026* दिनांक 15/16 फरवरी की रात्रि को थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्रांतर्गत लूट व हत्या की घटना कारित की गई थी, जिसके अनावरण हेतु थाना हरदत्त नगर गिरंट पुलिस, एस0ओ0जी0 एवं सर्विलांस सेल की टीमों का गठन कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 14.3.2026 को थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में उक्त घटना से संबंधित अभियुक्तों के बारे में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों का पुलिस द्वारा पीछा किया गया तथा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त *गन्नू लोनिया पुत्र राजित राम निवासी लोनियन पुरवा लालपुर महरी थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती* के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया तथा उसे एवं उसके साथी *ओमप्रकाश वर्मा पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी लखनऊवा कोठरा थाना रिसिया जनपद बहराइच* को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों से पूछताछ कर घटना का अनावरण किया जा रह उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा दी गई बाइट
    2
    *जनपद–श्रावस्ती*
*दिनांक–14.3.2026*
दिनांक 15/16 फरवरी की रात्रि को थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्रांतर्गत लूट व हत्या की घटना कारित की गई थी, जिसके अनावरण हेतु थाना हरदत्त नगर गिरंट पुलिस, एस0ओ0जी0 एवं सर्विलांस सेल की टीमों का गठन कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। 
इसी क्रम में आज दिनांक 14.3.2026 को थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में उक्त घटना से संबंधित अभियुक्तों के बारे में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों का पुलिस द्वारा पीछा किया गया तथा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त *गन्नू लोनिया पुत्र राजित राम निवासी लोनियन पुरवा लालपुर महरी थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती* के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया तथा उसे एवं उसके साथी *ओमप्रकाश वर्मा पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी लखनऊवा कोठरा थाना रिसिया जनपद बहराइच* को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों से पूछताछ कर घटना का अनावरण किया जा रह
उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा दी गई बाइट
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • “खबर चलाने पर पत्रकार को धमकी! वन कर्मी विनय वर्मा की रिकॉर्डिंग वायरल | 222 बीघा जमीन का घमंड?” या “मैं विनय वर्मा हूँ, हल्के में मत लेना! पत्रकार को दी धमकी की रिकॉर्डिंग वायरल” “पत्रकार को धमकी!” “222 बीघा जमीन का घमंड?” “हल्के में मत लेना!” “वन कर्मी की रिकॉर्डिंग वायरल” नमस्कार आप देख रहे हैं यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल और मैं हूँ यज्ञ राज मौर्य। लखीमपुर खीरी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ खबर चलाने के बाद एक पत्रकार को कथित तौर पर धमकी देने का मामला सामने आया है। खबर का मुख्य भाग दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वन विभाग के कर्मी विनय वर्मा कथित तौर पर पत्रकार को धमकी भरे अंदाज में बात करते सुनाई दे रहे हैं। वायरल ऑडियो में विनय वर्मा खुद को प्रभावशाली बताते हुए कहते हैं कि— “हमारे पास 222 बीघा जमीन है, दो-तीन ट्रैक्टर हैं, फार्म हाउस है… हमें हल्के में मत लेना।” इतना ही नहीं, बातचीत के दौरान वे उत्कर्ष वर्मा, योगेश वर्मा और अभिषेक वर्मा को अपना रिश्तेदार बताते हुए भी सुने जा रहे हैं। मामले का असर इस ऑडियो के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पत्रकारों का कहना है कि अगर खबर दिखाने पर इस तरह की धमकियां दी जाएंगी तो स्वतंत्र पत्रकारिता पर खतरा पैदा हो सकता है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस मामले में प्रशासन कोई कार्रवाई करेगा? और क्या पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी? फिलहाल इस वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। आउट्रो ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल के साथ। मैं हूँ यज्ञ राज मौर्य, लखीमपुर खीरी। वायरल खबर सोशल मीडिया
    1
    “खबर चलाने पर पत्रकार को धमकी! वन कर्मी विनय वर्मा की रिकॉर्डिंग वायरल | 222 बीघा जमीन का घमंड?”
या
“मैं विनय वर्मा हूँ, हल्के में मत लेना! पत्रकार को दी धमकी की रिकॉर्डिंग वायरल”
“पत्रकार को धमकी!”
“222 बीघा जमीन का घमंड?”
“हल्के में मत लेना!”
“वन कर्मी की रिकॉर्डिंग वायरल”
नमस्कार आप देख रहे हैं यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल
और मैं हूँ यज्ञ राज मौर्य।
लखीमपुर खीरी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ खबर चलाने के बाद एक पत्रकार को कथित तौर पर धमकी देने का मामला सामने आया है।
खबर का मुख्य भाग
दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वन विभाग के कर्मी विनय वर्मा कथित तौर पर पत्रकार को धमकी भरे अंदाज में बात करते सुनाई दे रहे हैं।
वायरल ऑडियो में विनय वर्मा खुद को प्रभावशाली बताते हुए कहते हैं कि—
“हमारे पास 222 बीघा जमीन है, दो-तीन ट्रैक्टर हैं, फार्म हाउस है… हमें हल्के में मत लेना।”
इतना ही नहीं, बातचीत के दौरान वे उत्कर्ष वर्मा, योगेश वर्मा और अभिषेक वर्मा को अपना रिश्तेदार बताते हुए भी सुने जा रहे हैं।
मामले का असर
इस ऑडियो के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
पत्रकारों का कहना है कि अगर खबर दिखाने पर इस तरह की धमकियां दी जाएंगी तो स्वतंत्र पत्रकारिता पर खतरा पैदा हो सकता है।
अब बड़ा सवाल यह है कि
क्या इस मामले में प्रशासन कोई कार्रवाई करेगा?
और क्या पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी?
फिलहाल इस वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।
आउट्रो
ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए
यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल के साथ।
मैं हूँ यज्ञ राज मौर्य, लखीमपुर खीरी। वायरल खबर सोशल मीडिया
    user_यज्ञराज
    यज्ञराज
    Farmer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अगले माह नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली और नवाचार को देखते हुए यह सम्मान दिया जा रहा है।
    1
    के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अगले माह नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली और नवाचार को देखते हुए यह सम्मान दिया जा रहा है।
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    Social Media Manager धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ईसानगर–हसनपुर कटौली में आम के पेड़ों पर आरी, गरीब बच्चों के मुंह से छीने जा रहे मीठे फल? ईसानगर थाना क्षेत्र, हसनपुर कटौली (लखीमपुर खीरी) ईसानगर क्षेत्र के हसनपुर कटौली में इन दिनों बड़ी संख्या में आम के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदारों द्वारा सैकड़ों पेड़ों पर आरी चलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों में लकड़ी भरकर बाहर भेजी जा रही है। गांव वालों का कहना है कि जिन आम के पेड़ों से हर साल गरीब परिवारों के बच्चे मीठे फल खाकर खुश होते थे, वही पेड़ अब ठेकेदारों की भेंट चढ़ रहे हैं। लोगों के मुताबिक अगर यही हाल रहा तो इस सीजन में गरीब जनता के बच्चों को आम खाने के लिए तरसना पड़ सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी भारी मात्रा में पेड़ों की कटाई होने के बावजूद वन विभाग और वन रेंज अधिकारी की चुप्पी आखिर क्यों है? ग्रामीणों में चर्चा है कि क्या यह सब “गुलाबी नोटों” के दम पर हो रहा है, या फिर प्रशासन की नजर इस पर नहीं पड़ रही? स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath लगातार “एक वृक्ष मां के नाम” जैसे अभियान चलाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। एक तरफ पेड़ लगाने की बात, तो दूसरी तरफ हजारों पेड़ों पर आरी चलने से पर्यावरण पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार हसनपुर कटौली क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कटे हुए पेड़ों की लकड़ी के ढेर और ड्रम पड़ी लकड़ी देखी जा सकती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि: इतनी बड़ी कटाई की अनुमति किसने दी? वन विभाग की जिम्मेदारी किसकी है? पर्यावरण और गरीबों के हक की रक्षा कौन करेगा? इस पूरे मामले को लेकर जनता में भारी आक्रोश है और लोग मांग कर रहे हैं कि प्रशासन तुरंत जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि पर्यावरण भी बचे और गरीबों के बच्चों के मुंह से मीठे फल न छीने जाएं। हक की आवाज न्यूज़ चैनल संपादक: ऑल इंडिया प्रेस महापात्र शन्नो आचार्य 📞 8601660864 हर खबर के लिए संपर्क करें
    1
    ईसानगर–हसनपुर कटौली में आम के पेड़ों पर आरी, गरीब बच्चों के मुंह से छीने जा रहे मीठे फल? 
ईसानगर थाना क्षेत्र, हसनपुर कटौली (लखीमपुर खीरी)
ईसानगर क्षेत्र के हसनपुर कटौली में इन दिनों बड़ी संख्या में आम के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदारों द्वारा सैकड़ों पेड़ों पर आरी चलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों में लकड़ी भरकर बाहर भेजी जा रही है।
गांव वालों का कहना है कि जिन आम के पेड़ों से हर साल गरीब परिवारों के बच्चे मीठे फल खाकर खुश होते थे, वही पेड़ अब ठेकेदारों की भेंट चढ़ रहे हैं। लोगों के मुताबिक अगर यही हाल रहा तो इस सीजन में गरीब जनता के बच्चों को आम खाने के लिए तरसना पड़ सकता है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी भारी मात्रा में पेड़ों की कटाई होने के बावजूद वन विभाग और वन रेंज अधिकारी की चुप्पी आखिर क्यों है? ग्रामीणों में चर्चा है कि क्या यह सब “गुलाबी नोटों” के दम पर हो रहा है, या फिर प्रशासन की नजर इस पर नहीं पड़ रही?
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath लगातार “एक वृक्ष मां के नाम” जैसे अभियान चलाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। एक तरफ पेड़ लगाने की बात, तो दूसरी तरफ हजारों पेड़ों पर आरी चलने से पर्यावरण पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार हसनपुर कटौली क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कटे हुए पेड़ों की लकड़ी के ढेर और ड्रम पड़ी लकड़ी देखी जा सकती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि:
इतनी बड़ी कटाई की अनुमति किसने दी?
वन विभाग की जिम्मेदारी किसकी है?
पर्यावरण और गरीबों के हक की रक्षा कौन करेगा?
इस पूरे मामले को लेकर जनता में भारी आक्रोश है और लोग मांग कर रहे हैं कि प्रशासन तुरंत जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि पर्यावरण भी बचे और गरीबों के बच्चों के मुंह से मीठे फल न छीने जाएं।
हक की आवाज न्यूज़ चैनल
संपादक: ऑल इंडिया प्रेस 
महापात्र शन्नो आचार्य
📞 8601660864
हर खबर के लिए संपर्क करें
    user_Sanno Devi
    Sanno Devi
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य की खास रिपोर्ट पत्रकारों पर हमले कब तक? क्या यूँ ही खामोश रहेगा कलम का समाज? लखीमपुर खीरी समेत प्रदेश के कई इलाकों से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जहाँ पत्रकारों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। कहीं पत्रकारों के साथ अभद्रता की जा रही है, तो कहीं सच्चाई दिखाने की कीमत उन्हें धमकियों और मारपीट के रूप में चुकानी पड़ रही है। सवाल सिर्फ एक पत्रकार का नहीं है। यह सवाल उस कलम का है जो सच लिखती है, उस आवाज़ का है जो जनता की बात उठाती है, और उस लोकतंत्र का है जो सच पर टिका है। जब भी किसी पत्रकार पर हमला होता है, तो वह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं होता, बल्कि सच बोलने की हिम्मत पर हमला होता है। अगर ऐसे मामलों पर पत्रकार समाज खामोश रहा, तो यह खामोशी ही आने वाले समय में और बड़े हमलों को जन्म दे सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पत्रकारिता ऐसे ही बदनाम होती रहेगी? क्या सच्चाई की कलम यूँ ही कुचली जाती रहेगी? पत्रकार केवल खबर लिखने वाला नहीं होता, वह समाज की आँख और जनता की आवाज़ होता है। लेकिन जब उसी आवाज़ को डराने और दबाने की कोशिश होती है, तब पूरे समाज को जागने की जरूरत होती है। अब समय आ गया है कि पत्रकार अपने मतभेद भुलाकर एक मंच पर खड़े हों। क्योंकि अगर आज भी कलम के सिपाही नहीं जागे, तो सच्चाई की आवाज़ हमेशा के लिए खामोश हो सकती है। यह सिर्फ पत्रकार का सवाल नहीं है, यह लोकतंत्र की आत्मा का सवाल है। कैमरामैन के साथ यज्ञ राज मौर्य यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल
    1
    यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल
तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य की खास रिपोर्ट
पत्रकारों पर हमले कब तक? क्या यूँ ही खामोश रहेगा कलम का समाज?
लखीमपुर खीरी समेत प्रदेश के कई इलाकों से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जहाँ पत्रकारों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। कहीं पत्रकारों के साथ अभद्रता की जा रही है, तो कहीं सच्चाई दिखाने की कीमत उन्हें धमकियों और मारपीट के रूप में चुकानी पड़ रही है।
सवाल सिर्फ एक पत्रकार का नहीं है। यह सवाल उस कलम का है जो सच लिखती है, उस आवाज़ का है जो जनता की बात उठाती है, और उस लोकतंत्र का है जो सच पर टिका है।
जब भी किसी पत्रकार पर हमला होता है, तो वह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं होता, बल्कि सच बोलने की हिम्मत पर हमला होता है। अगर ऐसे मामलों पर पत्रकार समाज खामोश रहा, तो यह खामोशी ही आने वाले समय में और बड़े हमलों को जन्म दे सकती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पत्रकारिता ऐसे ही बदनाम होती रहेगी? क्या सच्चाई की कलम यूँ ही कुचली जाती रहेगी?
पत्रकार केवल खबर लिखने वाला नहीं होता, वह समाज की आँख और जनता की आवाज़ होता है। लेकिन जब उसी आवाज़ को डराने और दबाने की कोशिश होती है, तब पूरे समाज को जागने की जरूरत होती है।
अब समय आ गया है कि पत्रकार अपने मतभेद भुलाकर एक मंच पर खड़े हों। क्योंकि अगर आज भी कलम के सिपाही नहीं जागे, तो सच्चाई की आवाज़ हमेशा के लिए खामोश हो सकती है।
यह सिर्फ पत्रकार का सवाल नहीं है, यह लोकतंत्र की आत्मा का सवाल है।
कैमरामैन के साथ
यज्ञ राज मौर्य
यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल
    user_यज्ञराज
    यज्ञराज
    Farmer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.