ईसानगर–हसनपुर कटौली में आम के पेड़ों पर आरी, गरीब बच्चों के मुंह से छीने जा रहे मीठे फल? ईसानगर थाना क्षेत्र, हसनपुर कटौली (लखीमपुर खीरी) ईसानगर–हसनपुर कटौली में आम के पेड़ों पर आरी, गरीब बच्चों के मुंह से छीने जा रहे मीठे फल? ईसानगर थाना क्षेत्र, हसनपुर कटौली (लखीमपुर खीरी) ईसानगर क्षेत्र के हसनपुर कटौली में इन दिनों बड़ी संख्या में आम के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदारों द्वारा सैकड़ों पेड़ों पर आरी चलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों में लकड़ी भरकर बाहर भेजी जा रही है। गांव वालों का कहना है कि जिन आम के पेड़ों से हर साल गरीब परिवारों के बच्चे मीठे फल खाकर खुश होते थे, वही पेड़ अब ठेकेदारों की भेंट चढ़ रहे हैं। लोगों के मुताबिक अगर यही हाल रहा तो इस सीजन में गरीब जनता के बच्चों को आम खाने के लिए तरसना पड़ सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी भारी मात्रा में पेड़ों की कटाई होने के बावजूद वन विभाग और वन रेंज अधिकारी की चुप्पी आखिर क्यों है? ग्रामीणों में चर्चा है कि क्या यह सब “गुलाबी नोटों” के दम पर हो रहा है, या फिर प्रशासन की नजर इस पर नहीं पड़ रही? स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath लगातार “एक वृक्ष मां के नाम” जैसे अभियान चलाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। एक तरफ पेड़ लगाने की बात, तो दूसरी तरफ हजारों पेड़ों पर आरी चलने से पर्यावरण पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार हसनपुर कटौली क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कटे हुए पेड़ों की लकड़ी के ढेर और ड्रम पड़ी लकड़ी देखी जा सकती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि: इतनी बड़ी कटाई की अनुमति किसने दी? वन विभाग की जिम्मेदारी किसकी है? पर्यावरण और गरीबों के हक की रक्षा कौन करेगा? इस पूरे मामले को लेकर जनता में भारी आक्रोश है और लोग मांग कर रहे हैं कि प्रशासन तुरंत जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि पर्यावरण भी बचे और गरीबों के बच्चों के मुंह से मीठे फल न छीने जाएं। हक की आवाज न्यूज़ चैनल संपादक: ऑल इंडिया प्रेस महापात्र शन्नो आचार्य 📞 8601660864 हर खबर के लिए संपर्क करें

- अम्बेडकर में पुलिस ने एक हॉफ एनकाउंटर किया हर जेब से बरामदगी की एक जेब से तमाम नोट निकली, दरोगा जी मशीन से भी तेज निकले और बता दिया कि - "128 नोट है" आरोपी से सबकुछ कैमरे पर ही बुलवा लिया, कुछ भी इधर-उधर नहीं होने का चेन , मोबाइल, पैसा- कौन किसका है- सब एकदम रटा हुआ था जुबान पर1
- *काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को एक घंटा देर तक रुकना पड़ा,* *एक आशिक के हाई वोल्टेज ड्रामा के चलते।*1
- मिर्जापुर। जिले से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां चार महीने पहले कुत्ते के काटने के बाद पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन न लग पाने के कारण एक मासूम की हालत गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि करन नाम का बच्चा अचानक बीमार हो गया और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा, जिससे परिवार और आसपास के लोग दहशत में आ गए। परिजनों के मुताबिक, पहले बच्चे को गांव के मंदिर ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ती देख लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद इसे रेबीज के गंभीर लक्षण बताते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे के दिव्यांग पिता आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसी कारण कुत्ते के काटने के बाद करन को पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन नहीं लग पाई और केवल दो इंजेक्शन ही लग सके। डॉक्टरों के अनुसार अब बच्चे के बचने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। यह घटना एक बार फिर इस बात की चेतावनी दे रही है कि कुत्ते के काटने के बाद पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी होता है, अन्यथा परिणाम जानलेवा हो सकते हैं। गांव में इस घटना के बाद दहशत और दुख का माहौल है।1
- *एसडीएम धौरहरा का अजब गजब कारनामा, गरीब किसान ने एसडीएम धौरहरा के साथ क्षेत्रीय विधायक पर लगाए गंभीर आरोप,* *रसूखदारों के आगे बेबस एसडीएम धौरहरा, गरीब किसान की पुस्तैनी जमीन पर दिया फर्जी स्थगन आदेश,* *गरीब किसान अपनी पत्नी व बच्चों सहित पहुंचा जिलाधिकारी खीरी के दरबार, लगाई न्याय की गुहार* *एसडीएम ने फोन करके गरीब किसान को जमीन छोड़ने की दी नसीहत, पीड़ित का आरोप एसडीएम बोले विधायक के दबाव में स्थगन आदेश किया गया पारित, विधायक के पास जाने की दी सलाह,* *पीड़ित किसान के पास बैनामा, चकबंदी के कागज सहित नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल की आख्या मौजूद, फिर भी एसडीएम ने दे दिया स्थगन आदेश,* *गरीब किसान ने एसडीएम व विधायक की मिलीभगत से रसूखदारों पर जमीन हड़पने की कोशिश का लगाया आरोप,* *तहसील धौरहरा क्षेत्र के समैसा गांव का मामला।*1
- लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में तीन किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने धौरहरा के SDM और क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी पर अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा कराने का गंभीर आरोप लगाया हैं। किसानो ने न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम समैसा निवासी रामप्रकाश, रामपाल और रोहित कुमार ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया की उनकी भूमि गाटा संख्या 1302, 1303 और 1304 पर उनका कब्जा है इस जमीन पर उन्होंने खेत में गन्ना की फसल बो रखी हैं। किसानो का आरोप है की गांव के सन्तोष शर्मा वीरेंद्र कुमार, अनूप, अवधेश कुमार और विजय उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। ये लोग लगातार उन्हें डरा धमका रहे हैं।1
- लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के प्रेसिडेंट मैरिज लॉन में आयोजित तैलिक साहू समाज की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर और पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू शामिल हुए। इस दौरान समाज के लोगों ने दोनों मंत्रियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू ने कहा कि लखीमपुर खीरी जनपद में करीब तीन लाख तेली समाज की आबादी रहती है। उन्होंने कहा कि अब समाज अपनी राजनीतिक भागीदारी और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करेगा तथा उसी दल के साथ काम करेगा जो समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगा। वहीं नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि तेली समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी में सिपाही बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं और दर्द को सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मुख्य जिला अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने जिला के तेली समाज के लोगों को एकजुट रहकर पार्टी में सहयोग करने की अपील की आगंतुकों के रूप में संदीप गुप्ता, विक्रम जायसवाल, विश्राम सागर राठौर और श्रीपाल राठौर मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन धर्मेंद्र राठौर और गंगाराम राठौर ने किया। गणमान्य व्यक्तियों में भूपेंद्र मौर्य, हरीश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, राजेश साहू, सतीश राठौर, राजेश जायसवाल, एडवोकेट अनिल राठौर (प्रधान), रामदीन राठौर, भूपेंद्र मोदी और संध्या जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।1
- भारतीय क्रिकेटर और कानपुर निवासी कुलदीप यादव ने वंशिका चड्ढा के साथ 14 मार्च 2026 को उत्तराखंड के मसूरी में एक निजी लग्जरी रिसॉर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग की। शादी समारोह में परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। बताया जा रहा है कि कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं और दोनों की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। पहले शादी नवंबर 2025 में प्रस्तावित थी, लेकिन क्रिकेट कार्यक्रमों के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। समारोह में टीम इंडिया के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह शामिल हुए, जबकि अन्य क्रिकेटरों के भी शामिल होने की चर्चा रही। जानकारी के मुताबिक 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें खेल और अन्य क्षेत्रों की हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।1
- लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के प्रेसिडेंट लान में आयोजित तैलिक साहू समाज की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर और पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू शामिल हुए। इस दौरान समाज के लोगों ने दोनों मंत्रियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू ने कहा कि लखीमपुर खीरी जनपद में करीब तीन लाख तेली समाज की आबादी रहती है। उन्होंने कहा कि अब समाज अपनी राजनीतिक भागीदारी और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करेगा तथा उसी दल के साथ काम करेगा जो समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगा। वहीं नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि तेली समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी में सिपाही बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं और दर्द को सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मुख्य जिला अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने जिला के तेली समाज के लोगों को एकजुट रहकर पार्टी में सहयोग करने की अपील की आगंतुकों के रूप में संदीप गुप्ता, विक्रम जायसवाल, विश्राम सागर राठौर और श्रीपाल राठौर मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन धर्मेंद्र राठौर और गंगाराम राठौर ने किया। गणमान्य व्यक्तियों में भूपेंद्र मौर्य, हरीश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, राजेश साहू, सतीश राठौर, राजेश जायसवाल, एडवोकेट अनिल राठौर , रमेश जायसवाल,सुरेश जयसवाल,(प्रधान), रामदीन राठौर, भूपेंद्र मोदी और संध्या जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।1
- *गंदगी से पटा इलाका, नाम भर रह गया ‘निर्मल नगर’* शहर के मोहल्ला निर्मल नगर में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों में जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मोहल्ले का नाम भले ही निर्मल नगर हो, लेकिन यहां की स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण उनमें कचरा जमा हो गया है, जिससे बदबू फैल रही है और मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1