logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सवाई माधोपुर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के पर्यटन क्षेत्र के जोन-7 में बाघिन टी-127 दो शावकों के साथ दिखाई दी है। इस रोमांचक दृश्य से वन्यजीव प्रेमियों एवं पर्यटकों में उत्साह का माहौल है। सवाई माधोपुर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के पर्यटन क्षेत्र के जोन-7 में बाघिन टी-127 दो शावकों के साथ दिखाई दी है। इस रोमांचक दृश्य से वन्यजीव प्रेमियों एवं पर्यटकों में उत्साह का माहौल है। वन विभाग द्वारा बाघिन टी-127 के शारीरिक स्वरूप एवं व्यवहार में आए बदलाव को देखते हुए पूर्व से ही उसकी विशेष निगरानी की जा रही थी। विभाग की मॉनिटरिंग टीम लगातार कैमरा ट्रैप, फील्ड पेट्रोलिंग एवं अन्य वैज्ञानिक माध्यमों से बाघिन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। यद्यपि वर्तमान में बाघिन दो शावकों के साथ दिखाई दी है, किन्तु अब तक उसके सभी शावकों का प्रत्यक्ष अवलोकन नहीं हो पाया है। इसलिए वन विभाग द्वारा शावकों की आधिकारिक संख्या की घोषणा अभी नहीं की गई है। सभी शावकों के प्रत्यक्ष सत्यापन एवं पुष्टि के उपरांत ही विभाग उनकी आधिकारिक संख्या घोषित करेगा। वन विभाग ने बताया कि शावकों की सुरक्षा एवं उनके निर्बाध विकास को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित क्षेत्र में निगरानी और संरक्षण उपाय पहले की भांति जारी रहेंगे। रणथम्भौर में बाघों का सफल प्रजनन क्षेत्र में प्रभावी संरक्षण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन का सकारात्मक परिणाम है।

3 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
3 hrs ago
82551c2e-55ee-45c9-b164-72b36be450db

सवाई माधोपुर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के पर्यटन क्षेत्र के जोन-7 में बाघिन टी-127 दो शावकों के साथ दिखाई दी है। इस रोमांचक दृश्य से वन्यजीव प्रेमियों एवं पर्यटकों में उत्साह का माहौल है। सवाई माधोपुर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के पर्यटन क्षेत्र के जोन-7 में बाघिन टी-127 दो शावकों के साथ दिखाई दी है। इस रोमांचक दृश्य से वन्यजीव प्रेमियों एवं पर्यटकों में उत्साह का माहौल है। वन विभाग द्वारा बाघिन टी-127 के शारीरिक स्वरूप एवं व्यवहार में आए बदलाव को देखते हुए पूर्व से ही उसकी विशेष निगरानी की जा रही थी। विभाग की मॉनिटरिंग टीम लगातार कैमरा ट्रैप, फील्ड पेट्रोलिंग एवं अन्य वैज्ञानिक माध्यमों से बाघिन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। यद्यपि वर्तमान में बाघिन दो शावकों के साथ दिखाई दी है, किन्तु अब तक उसके सभी शावकों का प्रत्यक्ष अवलोकन नहीं हो पाया है। इसलिए वन विभाग द्वारा शावकों की आधिकारिक संख्या की घोषणा अभी नहीं की गई है। सभी शावकों के प्रत्यक्ष सत्यापन एवं पुष्टि के उपरांत ही विभाग उनकी आधिकारिक संख्या घोषित करेगा। वन विभाग ने बताया कि शावकों की सुरक्षा एवं उनके निर्बाध विकास को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित क्षेत्र में निगरानी और संरक्षण उपाय पहले की भांति जारी रहेंगे। रणथम्भौर में बाघों का सफल प्रजनन क्षेत्र में प्रभावी संरक्षण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन का सकारात्मक परिणाम है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • इटावा बालाजी मंदिर चोरी: खिड़की काटकर घुसे चोर, 2 किलो से अधिक चांदी लेकर फरार | F.I.R दर्ज | मंदिर कमेटी के सदस्य ने खोला राज Exclusive Ground Report इटावा बालाजी मंदिर चोरी: खिड़की काटकर घुसे चोर, 2 किलो से अधिक चांदी लेकर फरार | F.I.R दर्ज | मंदिर कमेटी के सदस्य ने खोला राज Exclusive Ground Report
    1
    इटावा बालाजी मंदिर चोरी: खिड़की काटकर घुसे चोर, 2 किलो से अधिक चांदी लेकर फरार | F.I.R दर्ज | मंदिर कमेटी के सदस्य ने खोला राज Exclusive Ground Report
इटावा बालाजी मंदिर चोरी: खिड़की काटकर घुसे चोर, 2 किलो से अधिक चांदी लेकर फरार | F.I.R दर्ज | मंदिर कमेटी के सदस्य ने खोला राज Exclusive Ground Report
    user_Ashutosh Trivedi
    Ashutosh Trivedi
    Video Creator सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित सवाई माधोपुर ने अपने सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान आमजन युवाओं अधिवक्ताओं अपने साथी मजिस्ट्रेट गण को दिया संदेश अपने न्यायिक सर्विस के 33 साल भली भांति पूरे करने और इस दौरान मिले अनुभव को जनता के साथ किया साझा। सवाई माधोपुर जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित सवाई माधोपुर ने अपने सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान आमजन युवाओं अधिवक्ताओं अपने साथी मजिस्ट्रेट गण को दिया संदेश अपने न्यायिक सर्विस के 33 साल भली भांति पूरे करने और इस दौरान मिले अनुभव को जनता के साथ किया साझा।
    1
    जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित सवाई माधोपुर ने अपने सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान आमजन युवाओं अधिवक्ताओं अपने साथी मजिस्ट्रेट गण को दिया संदेश अपने न्यायिक सर्विस के 33 साल भली भांति पूरे करने और इस दौरान मिले अनुभव को जनता के साथ किया साझा।
सवाई माधोपुर जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित सवाई माधोपुर ने अपने सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान आमजन युवाओं अधिवक्ताओं अपने साथी मजिस्ट्रेट गण को दिया संदेश अपने न्यायिक सर्विस के 33 साल भली भांति पूरे करने और इस दौरान मिले अनुभव को जनता के साथ किया साझा।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्यैष्ठा मेत्रेयी की आमजन से अपील
    1
    सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्यैष्ठा मेत्रेयी की आमजन से अपील
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • ठेका सफाई कर्मियों को काम पर लेने से इनकार, शहर की सफाई व्यवस्था ठप होने का खतरा लाखेरी - लाखेरी नगर पालिका में ठेका सफाई कर्मियों को काम पर लेने से इनकार किए जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। जानकारी के अनुसार ठेका सफाई कर्मियों का पिछले 9 माह का वेतन बकाया है। वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मियों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आर्थिक तंगी के कारण कई कर्मियों के लिए परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। सफाई कर्मियों का कहना है कि महीनों से वेतन नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने लगातार काम किया, लेकिन अब उन्हें काम पर भी नहीं लिया जा रहा है। इससे उनमें भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि पहले बकाया वेतन का भुगतान किया जाए और नियमित रूप से काम पर रखा जाए। उधर, यदि सफाई कर्मियों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो शहर में कचरे के ढेर लगने की आशंका है, जिससे आमजन को परेशानी के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। सफाई कर्मियों ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि उनका 9 माह का बकाया वेतन जल्द जारी किया जाए तथा सभी ठेका कर्मियों को पुनः काम पर लेकर शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए। अब देखना होगा कि नगर पालिका और प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाते हैं।
    1
    ठेका सफाई कर्मियों को काम पर लेने से इनकार, शहर की सफाई व्यवस्था ठप होने का खतरा
लाखेरी - लाखेरी नगर पालिका में ठेका सफाई कर्मियों को काम पर लेने से इनकार किए जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है।
जानकारी के अनुसार ठेका सफाई कर्मियों का पिछले 9 माह का वेतन बकाया है। वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मियों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आर्थिक तंगी के कारण कई कर्मियों के लिए परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है।
सफाई कर्मियों का कहना है कि महीनों से वेतन नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने लगातार काम किया, लेकिन अब उन्हें काम पर भी नहीं लिया जा रहा है। इससे उनमें भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि पहले बकाया वेतन का भुगतान किया जाए और नियमित रूप से काम पर रखा जाए।
उधर, यदि सफाई कर्मियों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो शहर में कचरे के ढेर लगने की आशंका है, जिससे आमजन को परेशानी के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
सफाई कर्मियों ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि उनका 9 माह का बकाया वेतन जल्द जारी किया जाए तथा सभी ठेका कर्मियों को पुनः काम पर लेकर शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए। अब देखना होगा कि नगर पालिका और प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाते हैं।
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पटेरा बीज वितरण विवाद में जांच शुरू,भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप मचा,#madhyapradesh #damoh #patera
    1
    पटेरा बीज वितरण विवाद में जांच शुरू,भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप मचा,#madhyapradesh #damoh #patera
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें! आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें! विशेष संवाददाता | विशाखापटनम/भोगपुरम भोगपुरम (आंध्र प्रदेश): प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम/भोगपुरम में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और समग्र विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आज का दिन न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि पूरे दक्षिण भारत के विकास इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। प्रमुख बिंदु एवं मुख्य घोषणाएं: 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाएं: पीएम मोदी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में ₹1,000 अरब (1 लाख करोड़ रुपये) से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। शत-प्रतिशत (100%) रेलवे विद्युतीकरण: आंध्र प्रदेश का संपूर्ण रेलवे नेटवर्क अब 100% इलेक्ट्रिफाइड (विद्युतीकृत) हो चुका है, जिससे पर्यावरण-अनुकूल और तेज़ परिवहन संभव हो सका है। 70 से अधिक रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 70 से अधिक छोटे और बड़े रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान से एकीकृत कनेक्टिविटी: पीएम गतिशक्ति योजना के तहत राज्य के रेल नेटवर्क, प्रमुख समुद्री बंदरगाहों (Ports) और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को आपस में जोड़ा जा रहा है, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी आएगी। उड़ान योजना से आम नागरिक को लाभ: उड़ान (UDAN) योजना के जरिए छोटे शहरों के आम नागरिकों को भी अब हवाई सफर (फ्लाइट) की सुविधा सुलभ हो पाई है। "आंध्र का युवा पूरी दुनिया में लहरा रहा है परचम" – पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा: "आंध्र प्रदेश हमेशा से भविष्य की सोच (Forward Looking) रखने वाला प्रदेश रहा है। यहाँ के प्रतिभाशाली युवाओं ने सॉफ्टवेयर, आईटी और टेक (Tech) सेक्टर में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है। केंद्र सरकार यहाँ की प्रतिभा और क्षमता को आंध्र प्रदेश की विकास शक्ति से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" उद्योगों, किसानों और व्यापार को मिलेगा सीधा लाभ इस आधुनिक लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क के तैयार होने से राज्य में 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस' (Ease of Doing Business) को भारी बढ़ावा मिलेगा। इससे: उद्योगों को निर्बाध और तेज़ कनेक्टिविटी मिलेगी। किसानों को अपनी उपज बड़े बाज़ारों तक आसानी से पहुँचाने में मदद मिलेगी। रोज़गार के नए-नए अवसर पैदा होंगे। कार्यक्रम में राज्य के शीर्ष नेताओं सहित हज़ारों की संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन और इन अभूतपूर्व सौगातों का ज़ोरदार तालियों से स्वागत किया।
    1
    आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें!
आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें!
विशेष संवाददाता | विशाखापटनम/भोगपुरम
भोगपुरम (आंध्र प्रदेश): प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम/भोगपुरम में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और समग्र विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आज का दिन न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि पूरे दक्षिण भारत के विकास इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।
प्रमुख बिंदु एवं मुख्य घोषणाएं:
1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाएं: पीएम मोदी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में ₹1,000 अरब (1 लाख करोड़ रुपये) से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।
शत-प्रतिशत (100%) रेलवे विद्युतीकरण: आंध्र प्रदेश का संपूर्ण रेलवे नेटवर्क अब 100% इलेक्ट्रिफाइड (विद्युतीकृत) हो चुका है, जिससे पर्यावरण-अनुकूल और तेज़ परिवहन संभव हो सका है।
70 से अधिक रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 70 से अधिक छोटे और बड़े रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान से एकीकृत कनेक्टिविटी: पीएम गतिशक्ति योजना के तहत राज्य के रेल नेटवर्क, प्रमुख समुद्री बंदरगाहों (Ports) और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को आपस में जोड़ा जा रहा है, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी आएगी।
उड़ान योजना से आम नागरिक को लाभ: उड़ान (UDAN) योजना के जरिए छोटे शहरों के आम नागरिकों को भी अब हवाई सफर (फ्लाइट) की सुविधा सुलभ हो पाई है।
"आंध्र का युवा पूरी दुनिया में लहरा रहा है परचम" – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा:
"आंध्र प्रदेश हमेशा से भविष्य की सोच (Forward Looking) रखने वाला प्रदेश रहा है। यहाँ के प्रतिभाशाली युवाओं ने सॉफ्टवेयर, आईटी और टेक (Tech) सेक्टर में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है। केंद्र सरकार यहाँ की प्रतिभा और क्षमता को आंध्र प्रदेश की विकास शक्ति से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"
उद्योगों, किसानों और व्यापार को मिलेगा सीधा लाभ
इस आधुनिक लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क के तैयार होने से राज्य में 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस' (Ease of Doing Business) को भारी बढ़ावा मिलेगा। इससे:
उद्योगों को निर्बाध और तेज़ कनेक्टिविटी मिलेगी।
किसानों को अपनी उपज बड़े बाज़ारों तक आसानी से पहुँचाने में मदद मिलेगी।
रोज़गार के नए-नए अवसर पैदा होंगे।
कार्यक्रम में राज्य के शीर्ष नेताओं सहित हज़ारों की संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन और इन अभूतपूर्व सौगातों का ज़ोरदार तालियों से स्वागत किया।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    Gangapur, Sawai Madhopur•
    1 hr ago
  • श्योपुर: महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन, केंद्रीय मंत्री और सांसद के खिलाफ जताया विरोध श्योपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के निर्देश एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रीना बोरासी के आदेशानुसार जिला महिला कांग्रेस श्योपुर द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा बिलकिस बानो प्रकरण के दोषियों के स्वागत एवं समर्थन तथा सांसद कंगना रनौत द्वारा आंदोलनकारी बेटियों के लिए कथित रूप से किए गए अपमानजनक शब्दों के विरोध में पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महिलाओं के सम्मान और न्याय की रक्षा की मांग उठाई। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रभारी कृष्णा राठौर, सेवादल जिला अध्यक्ष शमीम खान, पूर्व उपाध्यक्ष गुड्डी बाई, पूर्व उपाध्यक्ष मीना माहौर, उमा बाथम, रईसा बानो, गायत्री देवी, ललिता बाई, जानकी देवी, मनवर बाई, गीता बाई सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रभारी कृष्णा राठौर ने कहा कि देश की बेटियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। महिलाओं के आत्मसम्मान, न्याय और संविधान की गरिमा की रक्षा के लिए महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर किसी भी प्रकार का आघात स्वीकार नहीं किया जाएगा और बेटियों के अपमान का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। श्योपुर: महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन, केंद्रीय मंत्री और सांसद के खिलाफ जताया विरोध श्योपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के निर्देश एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रीना बोरासी के आदेशानुसार जिला महिला कांग्रेस श्योपुर द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा बिलकिस बानो प्रकरण के दोषियों के स्वागत एवं समर्थन तथा सांसद कंगना रनौत द्वारा आंदोलनकारी बेटियों के लिए कथित रूप से किए गए अपमानजनक शब्दों के विरोध में पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महिलाओं के सम्मान और न्याय की रक्षा की मांग उठाई। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रभारी कृष्णा राठौर, सेवादल जिला अध्यक्ष शमीम खान, पूर्व उपाध्यक्ष गुड्डी बाई, पूर्व उपाध्यक्ष मीना माहौर, उमा बाथम, रईसा बानो, गायत्री देवी, ललिता बाई, जानकी देवी, मनवर बाई, गीता बाई सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रभारी कृष्णा राठौर ने कहा कि देश की बेटियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। महिलाओं के आत्मसम्मान, न्याय और संविधान की गरिमा की रक्षा के लिए महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर किसी भी प्रकार का आघात स्वीकार नहीं किया जाएगा और बेटियों के अपमान का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।
    3
    श्योपुर: महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन, केंद्रीय मंत्री और सांसद के खिलाफ जताया विरोध
श्योपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के निर्देश एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रीना बोरासी के आदेशानुसार जिला महिला कांग्रेस श्योपुर द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा बिलकिस बानो प्रकरण के दोषियों के स्वागत एवं समर्थन तथा सांसद कंगना रनौत द्वारा आंदोलनकारी बेटियों के लिए कथित रूप से किए गए अपमानजनक शब्दों के विरोध में पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महिलाओं के सम्मान और न्याय की रक्षा की मांग उठाई। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रभारी कृष्णा राठौर, सेवादल जिला अध्यक्ष शमीम खान, पूर्व उपाध्यक्ष गुड्डी बाई, पूर्व उपाध्यक्ष मीना माहौर, उमा बाथम, रईसा बानो, गायत्री देवी, ललिता बाई, जानकी देवी, मनवर बाई, गीता बाई सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रभारी कृष्णा राठौर ने कहा कि देश की बेटियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। महिलाओं के आत्मसम्मान, न्याय और संविधान की गरिमा की रक्षा के लिए महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर किसी भी प्रकार का आघात स्वीकार नहीं किया जाएगा और बेटियों के अपमान का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।
श्योपुर: महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन, केंद्रीय मंत्री और सांसद के खिलाफ जताया विरोध
श्योपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के निर्देश एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रीना बोरासी के आदेशानुसार जिला महिला कांग्रेस श्योपुर द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा बिलकिस बानो प्रकरण के दोषियों के स्वागत एवं समर्थन तथा सांसद कंगना रनौत द्वारा आंदोलनकारी बेटियों के लिए कथित रूप से किए गए अपमानजनक शब्दों के विरोध में पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महिलाओं के सम्मान और न्याय की रक्षा की मांग उठाई। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रभारी कृष्णा राठौर, सेवादल जिला अध्यक्ष शमीम खान, पूर्व उपाध्यक्ष गुड्डी बाई, पूर्व उपाध्यक्ष मीना माहौर, उमा बाथम, रईसा बानो, गायत्री देवी, ललिता बाई, जानकी देवी, मनवर बाई, गीता बाई सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रभारी कृष्णा राठौर ने कहा कि देश की बेटियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। महिलाओं के आत्मसम्मान, न्याय और संविधान की गरिमा की रक्षा के लिए महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर किसी भी प्रकार का आघात स्वीकार नहीं किया जाएगा और बेटियों के अपमान का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।
    user_Irsad News
    Irsad News
    Court reporter श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.