Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमजद अली राणा की रिपोर्ट / भारतीय किसान यूनियन बेदी मे संगठन विस्तार भारतीय किसान यूनियन बेदी में संगठन विस्तार जय जवान जय किसान 🇮🇳 भारतीय किसान यूनियन बेदी जिंदाबाद 🚩 आज भारतीय किसान यूनियन बेदी के प्रदेश अध्यक्ष मांगे सिंह उत्तराखंड जी द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए आदेश कटारिया जी को प्रदेश महासचिव, उत्तराखंड के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आदेश कटारिया जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि वे संगठन की नीतियों एवं किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। जय जवान जय किसान 🇮🇳 भारतीय किसान यूनियन बेदी जिंदाबाद 🚩
A Bharat News 10
अमजद अली राणा की रिपोर्ट / भारतीय किसान यूनियन बेदी मे संगठन विस्तार भारतीय किसान यूनियन बेदी में संगठन विस्तार जय जवान जय किसान 🇮🇳 भारतीय किसान यूनियन बेदी जिंदाबाद 🚩 आज भारतीय किसान यूनियन बेदी के प्रदेश अध्यक्ष मांगे सिंह उत्तराखंड जी द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए आदेश कटारिया जी को प्रदेश महासचिव, उत्तराखंड के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आदेश कटारिया जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि वे संगठन की नीतियों एवं किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। जय जवान जय किसान 🇮🇳 भारतीय किसान यूनियन बेदी जिंदाबाद 🚩
More news from Uttarakhand and nearby areas
- संगठन द्वारा सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के विरोध में कड़ा आक्रोश जताया राष्ट्रपति के नाम सोपे ज्ञापन संगठन द्वारा सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के विरोध में कड़ा आक्रोश जताया राष्ट्रपति के नाम सोपे ज्ञापन1
- हरिद्वार पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी 400 ग्राम अवैध चरस के साथ टाटवाला श्यामपुर निवासी राकेश को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दिनांक 15.09.2026 को पुलिस बल के संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध की रोकथाम हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान गैण्डीखाता बाजार से टाटवाला जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर रवासन नदी पुल पार करने के बाद पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी, टाटवाला की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी,पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जल्दबाजी में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ किए जाने पर मोटरसाइकिल सवार ने अपनी पहचान राकेश पुत्र कालू सिंह, निवासी दूधियावाला/टाटवाला, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार, बताया,चरस परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन एवं अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए, जिन्हें नियमानुसार कब्जे में लिया गया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने चरस को गांव से थोड़ा-थोड़ा करके एकत्र किया था और इसे गैण्डीखाता मार्केट में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* राकेश पुत्र कालू सिंह, निवासी दूधियावाला/टाटवाला, थाना श्यामपुर , जनपद हरिद्वार। *पुलिस टीम* उ0नि0 गगन मैठाणी, चौकी प्रभारी लालढांग हे0का0 शेर सिंह का0 गजेन्द्र प्रसाद का0 मनमोहन सैनी हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।1
- प्राइवेट कंपनियों में मजदूरों के शोषण का मुद्दा उठा, ललित कुमार ने उठाई आवाज हरिद्वार। प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले मजदूरों के साथ कथित शोषण और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर ललित कुमार ने आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि कई श्रमिक लंबे समय तक काम करने के बावजूद वेतन, काम के घंटे, छुट्टी और अन्य सुविधाओं को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ललित कुमार ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों को नियमानुसार वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण और अन्य वैधानिक सुविधाएं मिलना जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों से ऐसे मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मजदूर अपनी मेहनत से उद्योगों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने श्रमिकों से भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समस्या होने पर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराने की अपील की।1
- NSUI डोईवाला में नई नियुक्तियां, मकसद विधानसभा में कांग्रेस छात्र संगठन को मजबूत करना। The Aman Times | डोईवाला NSUI डोईवाला में नई नियुक्तियां डोईवाला। NSUI विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की हैं। सतनाम सिंह को विधानसभा उपाध्यक्ष और गगन सैनी को महासचिव नियुक्त किया गया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सतनाम सिंह और गगन सैनी ने संगठन व छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।1
- भारतीय किसान यूनियन तोमर ने एसडीएम को सौप 12 सूत्रीय ज्ञापन मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी भारतीय किसान यूनियन तोमर ने एसडीएम को सौप 12 सूत्रीय ज्ञापन मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी1
- लक्सर विधानसभा चुनाव को लेकर ब्रह्मपाल सिंह सैनी की दावेदारी! BJP से मांगा टिकट | Laksar News लक्सर विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। लक्सर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। सैनी ने कहा कि वह लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं और जनसंघ के दौर से पार्टी के साथ रहे हैं। उन्होंने लक्सर विधानसभा सीट से बीजेपी टिकट की मांग करने और चुनाव की तैयारी करने की बात कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, बहादरपुर रेलवे क्रॉसिंग और क्षेत्र की अन्य स्थानीय समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। देखिए पूरी खबर Shraddha TV Network पर। Founder & Editor: Sachin Kumar #LaksarNews #UttarakhandNews #BJP #Laksar #ShraddhaTVNetwork1
- बतौर एसपी देहात 22 माह के लम्बे सफल कार्यकाल के बाद देहरादून के लिए विदा हुए शेखर चंद सुयाल। बीते रोज उत्तराखंड शासन द्वारा जारी किए गए स्थानान्तरण/ तैनाती आदेश के तहत नवंबर 2024 से जनपद हरिद्वार में एसपी देहात की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे श्री शेखर चंद सुयाल को जनपद देहरादून के अपर पुलिस अधिक्षक नगर की भूमिका दी गई है। उक्त आदेश के क्रम में जनपद हरिद्वार से प्रस्थान से पूर्व श्री शेखऱ चंद सुयाल को आज पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में यादगार विदाई दी गई। इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा करीब 22 माह के इस लंबे कार्यकाल में उनके द्वारा अपराध नियंत्रण/ अनावरण, शांति/ सुरक्षा व्यवस्था, सफल कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न उपलब्धियों को याद करते हुए कुशल वक्ता के तौर पर मंच संचालन की उनकी विशेषज्ञता और मृदु भाषा प्रयोग की विशेष रुप से प्रशंसा की गई। सुक्ष्म जलपान के पश्चात ऑफिसर्स द्वारा श्री सुयाल को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर कर नयी जिम्मेदारी निभाने के लिए विदा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा आगामी वर्षों में पुनः साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। श्री सुयाल द्वारा भी इस कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी सीनियर और जुनियर ऑफिसर्स का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीओ सदर सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, सीओ सिटी शीशुपाल नेगी, सीओ यातायात विपेन्द्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स मौजूद रहे।1
- पांव फिसलने से 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तरकाशी। जानकीचट्टी क्षेत्र में पांव फिसलने से एक वाहन चालक करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायल व्यक्ति को सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चौकी जानकीचट्टी, जनपद उत्तरकाशी से एसडीआरएफ पोस्ट जानकीचट्टी को राणा चट्टी और स्यानाचट्टी के बीच एक व्यक्ति के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि व्यक्ति वाहन चालक है और पांव फिसलने के कारण करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। एसडीआरएफ जवानों ने रेस्क्यू उपकरणों की मदद से खाई में उतरकर घायल तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। घायल की पहचान उपेंद्र पुत्र रामबुल (50 वर्ष), निवासी मेरठ के रूप में हुई है। रेस्क्यू के बाद एसडीआरएफ टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेज दिया गया।2