Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारी बारिश के कारण एक पशु के वजह एक औरत की बच्ची जान ko
Ramadhar Kumar
भारी बारिश के कारण एक पशु के वजह एक औरत की बच्ची जान ko
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🙃🙃🙃🙃🙃🙃🙂🙂🙂1
- गौशालाओं का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक नायब तहसीलदार डेरापुर जितेंद्र द्विवेदी व बीडीओ झींझक आशुतोष शुक्ला ने ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुंडेरा, बचीत पुरवा व बनीपारा महाराज स्थित गौशालाओं में पहुंचकर मवेशियों के रखरखाव, चारा-पानी और साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। मुंडेरा गौशाला में 60 मवेशी पाए गए, जहां पानी, भूसा, चोकर व हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था मिली। यहां दो केयरटेकर तैनात मिले और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को व्यवस्थाएं इसी तरह बनाए रखने के निर्देश दिए।2
- ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अमेठी पुलिस की बड़ी सफलता, 5 चोरी की बाइक के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार थाना मोहनगंज पुलिस ने खोला चोरी का राज, संगठित गिरोह का भंडाफोड़ अमेठी पुलिस का एक्शन: वाहन चोरी करने वाले 4 अभियुक्त दबोचे, 5 मोटरसाइकिल बरामद क्षेत्राधिकारी तिलोई ने दी जानकारी, आरोपियों पर विधिक कार्रवाई जारी ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी कामयाबी, चोरी की वारदातों पर पुलिस का कड़ा प्रहार1
- प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कम्प। औरैया जिले के कस्बा बिधूना में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और पुलिस क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जेसीबी की मदद से फीडर रोड, लोहा मंडी, बेला रोड और बाईपास रोड पर नाली से नाली तक अवैध रूप से कब्जाए गए टीन, तख्त, पटिया और अन्य सामान हटवाया गया। अभियान की भनक लगते ही अधिकांश व्यापारियों ने स्वयं ही अपना सामान समेट लिया, हालांकि एक-दो व्यापारियों और प्रशासन के बीच कहासुनी भी हुई। उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर न केवल रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, बल्कि सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। इस अभियान में नायब तहसीलदार हर किशोर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल तिवारी, कस्बा प्रभारी सुहेलखान, उपनिरीक्षक मेवालाल, योगेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, जेडी सिंह तथा अधिशाषी अधिकारी राजकमल सहित नगर पंचायत प्रशासन और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन के इस कदम से व्यापारियों में स्पष्ट संदेश गया है कि सड़कों पर अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में ग्राम जैतापुर में अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई की गई। खसरा संख्या 194 की भूमि पर बिना अनुमति विकसित प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई से पहले नोटिस भी दिया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मौके पर पुलिस बल, नगर पालिका और राजस्व टीम मौजूद रही। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।1
- अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गोहानी खुर्द गांव में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोटों को निशाना नहीं थे। उनका आपसी पुराना मामला चल रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।1
- Post by Ramadhar Kumar1
- सुल्तानपुर में दो सगे भाइयों के बीच संपत्ति विवाद, दोनों पक्षों के 10 लोग घायल मकान बंटवारे को लेकर बढ़ा विवाद, कोतवाली नगर क्षेत्र में मारपीट सूचना पर पहुंची पुलिस, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती दोनों पक्षों में पहले से भी चल रहा था विवाद, कई मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार किसी को नहीं आई गंभीर चोट, हालत सामान्य शास्त्री नगर चौकी क्षेत्र में घटना के बाद स्थिति शांतिपूर्ण क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामन्त ने दी जानकारी, जांच जारी संपत्ति विवाद बना झगड़े की वजह, दोनों पक्षों में टकराव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति, शांति व्यवस्था कायम मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी, पुलिस कर रही जांच1
- सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार की शाम 5 बजे तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित सुरेन्द्र प्रताप पुत्र तुलसीराम निवासी नारायनपुर ने आरोप लगाया है कि उसके ही मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। उसने बताया कि आरोपियों ने बिना किसी ठोस कारण के उसके साथ गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया। इस दौरान उसे गंभीर चोटें भी आई हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की भी मांग की है, क्योंकि उसे आरोपियों से जान का खतरा महसूस हो रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1