Shuru
Apke Nagar Ki App…
नालागढ़ में गोरक्षा दल के सदस्य रमेश मैं लाइव आकर लोगों को गौ माता के प्रति हो रही अत्याचार पर रोक लगाने के लिए किया अपील नालागढ़ में गौ रक्षक रमेश ने लोगों से अपील की की गौ माता के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए
पवन कुमार पत्रकार
नालागढ़ में गोरक्षा दल के सदस्य रमेश मैं लाइव आकर लोगों को गौ माता के प्रति हो रही अत्याचार पर रोक लगाने के लिए किया अपील नालागढ़ में गौ रक्षक रमेश ने लोगों से अपील की की गौ माता के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- नालागढ़ में गौ रक्षक रमेश ने लोगों से अपील की की गौ माता के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए1
- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम से पहली बार वाहन से लंगर पंचकुला, हरियाणा में1
- शिमला के तारा हॉल में एक करोड़ की लागत से बनेगा ओवर ब्रिज, स्कूली बच्चों के साथ आम लोगों को मिलेगी राहत शिमला के तारा हॉल में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ब्रिज का निरीक्षण शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने किया। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों और स्कूलों के बच्चों को ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी। जनारथा ने कहा कि तारा हॉल में बढ़ते ट्रैफिक की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए इस ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। VO—- विधायक हरीश जनारथा ने बताया कि इस ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों को सुविधा होगी और शहर का विकास भी होगा। तारा हॉल में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने से इलाके के लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि इस ब्रिज के बनने से उन्हें ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी और उनका आवागमन सुगम होगा। बाइट—- हरीश जनारथा, विधायक, शिमला1
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने बंद किए गए सीनियर सेकेंडरी गल्र्स स्कूल बिलासपुर की बहाली को लेकर प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गोविंद सागर में जलमग्न पुराने बिलासपुर शहर के समय से चल रहे इस स्कूल को बंद करने की अधिसूचना जारी करने में सरकार ने जरा भी देर नहीं लगाई, लेकिन चैतरफा विरोध के बाद उसकी बहाली को लेकर अभी तक केवल आश्वासन देकर पल्लू झाड़ा जा रहा है। इससे सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। बेहतर होगा कि इस स्कूल की बहाली की अधिसूचना जल्द जारी की जाए, अन्यथा सरकार खामियाजा भुगतने को तैयार रहे। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस सरकार विभिन्न संस्थानों को धड़ाधड़ बंद कर रही रही है। एम्स में जल शक्ति विभाग का डिविजन, हरलोग में उप तहसील, बरमाणा में पीएचसी, कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन और बिलासपुर में गल्र्स आईटीआई समेत कई संस्थान बंद किए जा चुके हैं। वर्ष 1971 से चल रहा एमएंडटी सर्कल भी शिफ्ट कर दिया गया। अब इस सरकार की नजर बिलासपुर गल्र्स स्कूल पर भी पड़ गई है। लड़कियों के लिए अलग स्कूल गोविंद सागर में जलमग्न हो चुके पुराने शहर के समय खोला गया था। उसके बाद इसे नए शहर में शुरू किया गया। गत 18 फरवरी को अधिसूचना जारी करके प्रदेश के जिन 38 स्कूलों को मर्ज किया गया, उनमें यह गल्र्स स्कूल भी शामिल है। इसमें इतनी तेजी दिखाई गई कि प्रिंसीपल को उसी दिन शाम के समय स्कूल से रिलीव करके डिप्टी डायरेक्टर आॅफिस में ज्वाइन करवा दिया गया। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि चैतरफा विरोध के बाद सरकार की ओर से सफाई दी गई कि बिलासपुर गल्र्स स्कूल बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन करीब दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद इस बारे अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इससे पहले बिलासपुर गल्र्स आईटीआई बंद किए जाने पर भी यही आश्वासन दिया गया था कि उसे जल्द बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन स्थिति जस की तस है। ऐसे में गल्र्स स्कूल की बहाली को लेकर केवल मौखिक बयान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। बेहतर होगा कि गल्र्स स्कूल को बहाल करने की अधिसूचना तुरंत जारी की जाए, ताकि इसे लेकर पैदा हुआ असमंजस दूर हो सके। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सरकार को अपना यह तुगलकी फरमान महंगा पड़ेगा।1
- अंबाला शहर के कृष्ण नगर में 25 साल की युवक की मौत रोड एक्सीडेंट में मोती नगर की रहने वाली 14 साल की लड़की की मौत रोड एक्सीडेंट में कई लोग घायल अवस्था में अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचे2
- राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तीसरी संध्या के मौके पर हिमाचली कलाकारों ने जमकर धूम मचाई इस मौके पर इंडियन आइडल प्रेम अनिल शर्मा ने भी अपनी गानों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया1
- Post by Shashi kumar1