Shuru
Apke Nagar Ki App…
माता वैष्णो राम कथा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रयागराज माता वैष्णो राम कथा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 समय: प्रातः 10 बजे स्थान: नवीन शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के बगल में स्थित पीडीए पार्क कलश यात्रा विभिन्न मंदिरों एवं क्षेत्रों से होते हुए पुनः प्रारंभ स्थल पर आकर संपन्न होगी। समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं भागवत भक्तों से विनम्र आग्रह है कि इस पावन कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
UP Live 24x7 News
माता वैष्णो राम कथा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रयागराज माता वैष्णो राम कथा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 समय: प्रातः 10 बजे स्थान: नवीन शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के बगल में स्थित पीडीए पार्क कलश यात्रा विभिन्न मंदिरों एवं क्षेत्रों से होते हुए पुनः प्रारंभ स्थल पर आकर संपन्न होगी। समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं भागवत भक्तों से विनम्र आग्रह है कि इस पावन कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
- Mamta Kumariप्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश7 hrs ago
- Mamta Kumariप्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेशvisarjan preetam ngar8 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ-अंगवस्त्रम से स्वागत किया गया। नैनी प्रयागराज/नैनी निवासी संगीता सिंह के आवास पर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह का आगमन हुआ जिस मे इलाहाबाद-झाँसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन हेतु भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में आज प्रयागराज जनपद के नैनी क्षेत्र में आयोजित बैठक कर स्नातक चुनाव में शत प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित रहेगी इस उद्देश्य हेतु एक बैठक हुई जिस में अनुराधा सिंह,संगीता सिंह,विद्या सिंह, सुमन गुप्ता,सुधा तिवारी,रीना शर्मा,भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में उपस्थित महिला-पुरुषों की तरफ से पुष्पगुच्छ अंगवस्त्रम से स्वागत किया गया।4
- प्रयागराज पत्रकार नसीम की मौत पर मोहम्मद हन्जला ने जताया आक्रोश, बोले पत्रकारों की सुरक्षा से समझौता नहीं देशव्यापी आंदोलन होगा पत्रकार सुरक्षा कानून की जल्द घोषणा की मांग बोले मैं पत्रकार नहीं समाजसेवी हूं लेकिन पत्रकारों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करूंगा पत्रकार नसीम की मौत पर मोहम्मद हन्जला ने जताया आक्रोश, बोले— पत्रकारों की सुरक्षा से समझौता नहीं, देशव्यापी आंदोलन होगा पत्रकार सुरक्षा कानून की जल्द घोषणा की मांग, बोले— मैं पत्रकार नहीं, समाजसेवी हूं, लेकिन पत्रकारों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करूंगा प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दैनिक जनवाणी हिंदी समाचार पत्र से जुड़े 60 वर्षीय पत्रकार नसीम की मौत के मामले ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नसीम एक फ्लोर मिल में विज्ञापन लेने गए थे, जहां कथित तौर पर उनके साथ मारपीट हुई। घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। इस घटना पर इलाहाबाद जनकल्याण समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मोहम्मद हन्जला ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून (पत्रकार एक्ट) की जल्द घोषणा करने की मांग की है। पत्रकारों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा: हन्जला मोहम्मद हन्जला ने कहा कि वह स्वयं पत्रकार नहीं, बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, लेकिन पत्रकारों के साथ होने वाले अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और जनता की आवाज बनकर समाज की समस्याओं, भ्रष्टाचार तथा अन्याय को सामने लाने का काम करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हापुड़ में पत्रकार नसीम की मौत की घटना बेहद गंभीर है। ऐसी घटनाएं पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं। यदि पत्रकारों की सुरक्षा पर आंच आई, तो वह चुप नहीं बैठेंगे। देशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी मोहम्मद हन्जला ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में पत्रकार के साथ हत्या, मारपीट, धमकी या उत्पीड़न जैसी घटना होती है, तो पत्रकारों को न्याय दिलाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से पत्रकारों की सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की। पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग हन्जला ने कहा कि किसी घटना के बाद कार्रवाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पत्रकारों को भयमुक्त माहौल देना भी जरूरी है, ताकि वे बिना किसी दबाव और धमकी के स्वतंत्र रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने मांग की कि पत्रकारों पर हमले, धमकी और उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था बनाई जाए और पत्रकार सुरक्षा कानून की जल्द घोषणा की जाए। इलाहाबाद जनकल्याण समिति ने रखीं प्रमुख मांगें समिति की ओर से पत्रकार नसीम की मौत के मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने, जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने, पत्रकारों पर हमले और धमकियों के मामलों में त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग की गई। अंत में मोहम्मद हन्जला ने कहा कि पत्रकारों के दर्द को समझने और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए स्वयं पत्रकार होना जरूरी नहीं है। उन्होंने दोहराया कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए उनकी आवाज लगातार बुलंद होती रहेगी।1
- अंदावा तालाब में 354 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम प्रयागराज। बहादुरपुर विकासखंड के अंदावा स्थित तालाब में दूसरे चरण में 354 मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और आरती के बाद नम आंखों से मां को विदाई दी तथा अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तीन घाटों, जल पुलिस और भारी प्रतिमाओं के लिए हाइड्रोलिक मशीन की व्यवस्था की थी। तालाब की साफ-सफाई के लिए आधुनिक मशीनों का भी उपयोग किया गया। सराय इनायत प्रशासन की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।1
- प्रयागराज के झूंसी में विजयदशमी पर रामलीला का भव्य मंचन प्रयागराज। विजयदशमी के शुभ अवसर पर झूंसी के रहीमापुर में आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का भव्य मंचन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। कमेटी के कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों की मनोहारी प्रस्तुति दी। मंचन के दौरान पूरा परिसर "जय श्रीराम" के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों के संवाद और अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। इसी संदेश को केंद्र में रखकर कमेटी ने रामलीला का आयोजन किया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह दिखा। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों का भी सहयोग रहा। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्वयंसेवक मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने क्षेत्रवासियों का आभार जताया और आगे भी इसी तरह धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का संकल्प लिया।1
- मनौरी ऐतिहासिक दशहरे मेले में उमड़ी भीड़, चौकियां, रामलीला बनी आकर्षण का केन्द्र, शासन प्रशासन रही चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद, मनौरी में बाल कृष्ण चौकी सबसे बड़ी टॉपी विजेता रही कौशाम्बी : विजयदशमी पर मनौरी के दो दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेले का भव्य आयोजन हुआ। मेले में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही थी जो देर रात तक भीड़ देखने को मिली। मेले में उमड़ी भीड़ के चलते सड़कों और प्रमुख मार्गों पर लोगों की खचाखच भीड़ दिखाई देती रही। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दशहरा मेले के दौरान मनौरी मार्ग पर कलात्मक चौकियों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों आकर्षक चौकियों ने अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। चौकियों की साज-सज्जा और शानदार प्रदर्शन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। प्रतियोगिता में विजेता चौकी को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल व झूला कमेटी, कृष्णा चौकी कमेटी ने विभिन्न कलात्मक चौकियों को नगद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया। इससे चौकियों के आयोजकों और कलाकारों का उत्साह बढ़ा। मेले में आयोजित रामलीला का मंचन भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। भगवान श्रीराम की लीलाओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक मौजूद रहे। ऐतिहासिक दशहरा मेले में उमड़ी भीड़ ने आयोजन की भव्यता और क्षेत्र में इसकी लोकप्रियता को दर्शाया। पूरे मेले के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लिया। मेला में भीड़ को देखते हुए चायल एसडीएम व चायल सीओ, थाना पिपरी, पुलिस चौकी चायल अपने पुलिस बल के साथ चप्पे-चप्पे पर मौजूद होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आएं। इस मौके पर झूला संयोजक मनोज सोनी, चायल भावी प्रत्याशी गोविन्द सिंह पटेल, ईश्वर दीन साहू पत्रकार, अभिषेक कुमार पत्रकार, सुरेश चन्द्र केशरवानी, रामू केशरवानी, प्रीतम केशरवानी, कृष्णा सोनकर, प्रीतम केशरवानी, सीताराम केशवानी, भारत लाल केशरवानी, अशोक केशरवानी, अनूप सिंह पटेल, विक्की आदि कमेटी के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।4
- माता वैष्णो राम कथा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रयागराज माता वैष्णो राम कथा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 समय: प्रातः 10 बजे स्थान: नवीन शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के बगल में स्थित पीडीए पार्क कलश यात्रा विभिन्न मंदिरों एवं क्षेत्रों से होते हुए पुनः प्रारंभ स्थल पर आकर संपन्न होगी। समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं भागवत भक्तों से विनम्र आग्रह है कि इस पावन कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।1
- एमएलसी चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों बूथ संख्या 111 नगर पंचायत कार्यालय सिरसा पर पहुंचे1
- लखनऊ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बीजेपी पर जोरदार हमला बोले बिना बेईमानी और धांधली के चुनाव नहीं जीत सकती बीजेपी शिक्षामित्रों की अधूरी योजना भी बीजेपी ने शुरू की थी अखिलेश यादव *लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बीजेपी पर जोरदार हमला, बोले- बिना बेईमानी और धांधली के चुनाव नहीं जीत सकती बीजेपी।* शिक्षामित्रों की अधूरी योजना भी बीजेपी ने शुरू की थी- अखिलेश यादव। शिक्षामित्रों को पूरा शिक्षक बनाकर सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे- अखिलेश यादव। बीजेपी के नेताओं के पास वोटर लिस्ट है, सरकार के मंत्रियों के पास कहां से आई वोटर लिस्ट?- अखिलेश यादव। हर जगह बीजेपी के मंत्रियों के वॉयस मैसेज जा रहे हैं- अखिलेश यादव। भाजपाई तो श्रद्धा और आस्था से भी खिलवाड़ कर देते हैं- अखिलेश यादव। LDA को अखिलेश यादव ने बताया भ्रष्टाचार का विभाग, बोले- बीजेपी ने इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। आरक्षण, हक और सम्मान केवल समाजवादी पार्टी दे सकती है- अखिलेश यादव। इस सरकार ने आजम खान साहब के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय किया है- अखिलेश यादव। आजम खान साहब को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी लगातार काम करती रहेगी- अखिलेश यादव। मुख्यमंत्री जी की कुर्सी सुरक्षित नहीं, जनता इस बार कुर्सी छीनने जा रही है- अखिलेश यादव। मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए कुछ भी कह सकते हैं- अखिलेश यादव। जो भेदभाव करता है, वह सनातनी नहीं हो सकता- अखिलेश यादव। जो सत्य नहीं बोलता और दूसरों के प्रति प्रेम नहीं रखता, वह सनातनी नहीं हो सकता- अखिलेश यादव। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि अधिकारी बनकर रहें, राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर नहीं- अखिलेश यादव। राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर रहेंगे अधिकारी तो जेल जाने की तैयारी रखें- अखिलेश यादव।1