पैसा मांगना पड़ा भारी, चोर बताकर युवक को बांधकर गांव-बाजार में घुमाया, पुलिस ने छुड़ाया पैसा मांगना पड़ा भारी, चोर बताकर युवक को बांधकर गांव-बाजार में घुमाया, पुलिस ने छुड़ाया सेमापुर थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर पंचायत से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरी का आरोप लगाकर एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने न केवल बांध दिया, बल्कि उसे पूरे गांव और बाजार में घुमाया। इस दौरान आरोपियों ने लगातार उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते रहे। घंटों तक व्यक्ति को इसी हालत में बंधक बनाकर रखा गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही सेमापुर थाना अध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने पहुंचकर बंधक बनाए गए व्यक्ति को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। पीड़ित की पहचान मोहना चांदपुर पंचायत निवासी दिलीप चौधरी के रूप में हुई है। मामले को लेकर चौंकाने वाली बात यह सामने आ रही है कि जिस व्यक्ति को चोर बताकर सरेआम बेइज्जत किया गया। वह दरअसल आरोपियों से अपना पैसा मांग रहा था। इसी बात से नाराज होकर कुछ लोगों ने साजिश रचते हुए उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाया और फिर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर पीड़ित व्यक्ति ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित दिलीप चौधरी ने थाना में दिए गए आवेदन में बताया कि करीब दो माह पूर्व उनकी भतीजी की शादी थी। जिसके लिए उन्होंने गांव के ही रवि शर्मा को पलंग बनाने का ऑर्डर दिया था। इस काम के एवज में उन्होंने रवि शर्मा को एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपए भी दे दिए थे। आरोप है कि एडवांस राशि लेने के बावजूद रवि शर्मा ने न तो पलंग तैयार किया और न ही पैसा वापस लौटाया। अपने पैसे की वापसी को लेकर दिलीप चौधरी लगातार उनकी दुकान पर चक्कर काट रहे थे और बार-बार अपना पैसा मांग रहे थे। घटना वाले दिन भी दिलीप चौधरी रवि शर्मा की दुकान पर पहुंचे और अपने पैसे की मांग की। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत के क्रम में उनका मोबाइल फोन आपस में बदल गया। पैसा नहीं मिलने पर दिलीप वहां से घर के लिए निकल गए। लेकिन रास्ते में ही उन्हें एहसास हुआ कि उनके पास जो फोन है, वह उनका नहीं है। इसके बाद वे तुरंत वापस दुकान पर पहुंचे और फोन लौटा कर अपना मोबाइल लेकर घर की ओर चल दिए। पीड़ित के अनुसार इसी बीच दुकान मालिक रवि शर्मा ने अपने परिजनों और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश के तहत रास्ते में ही दिलीप चौधरी को रोक लिया गया और उन पर मोबाइल व पैसे चोरी का आरोप लगाते हुए उनके हाथ बांध दिए गए। इसके बाद उन्हें पूरे बाजार और गांव में घुमाया गया। इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई और बीच-बीच में मारपीट भी की जाती रही। कई घंटों तक यह सिलसिला चलता रहा, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। बाद में घटना की जानकारी सेमापुर थाना को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दिलीप चौधरी को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर सेमापुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पूरा घटनाक्रम एक सोची-समझी साजिश का परिणाम प्रतीत होता है। एक व्यक्ति को बेवजह चोर बताकर बांध देना, उसे बाजार और गांव में घुमाना तथा उसके साथ मारपीट करना बेहद अमानवीय कृत्य है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। जहां पहुंचकर पीड़ित को आरोपियों के कब्जे से सुरक्षित छुड़ाया गया। थाना अध्यक्ष के अनुसार पीड़ित दिलीप चौधरी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर सात लोगों को नामजद करते हुए तथा वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि दिलीप चौधरी ने गांव के ही रवि शर्मा को पलंग बनाने के लिए पैसे दिए थे। समय पर पलंग नहीं मिलने और पैसा वापस नहीं होने पर जब वे बार-बार अपने पैसे की मांग कर रहे थे। उसी को लेकर कथित तौर पर यह पूरी साजिश रची गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

- कटिहार में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच कटिहार के सालमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर रेलवे फाटक के समीप बुधवार को एक महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतका की पहचान जहांनिगार (26) के रूप में की गई है। वह बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के पोखरटोला शकरपुर गांव निवासी मोहम्मद जाहिद की पुत्री बताई जा रही है। उसकी शादी लगभग चार वर्ष पूर्व तैयबपुर पंचायत के सोनापुर गांव निवासी मोहम्मद अकरम के साथ हुई थी। स्थानीय मुखिया मोहम्मद असरार अहमद के अनुसार, विवाह के बाद से ही महिला का अपने पति और ससुराल पक्ष के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। मृतका निःसंतान थी, जिसके कारण पारिवारिक तनाव और बढ़ गया था। घटना की सूचना मिलने पर बारसोई के डीएसपी अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता कुछ दिन पहले ही उसे अपने घर लेकर आए थे। इसी बीच महिला का शव पेड़ से लटका मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का, अथवा इसके पीछे कोई अन्य कारण है।1
- बिहार के अररिया जिला के जोकीहाट विधानसभा से बड़ा मामला निकलकर सामने आया हैं1
- Post by Alam alam1
- 👉😭👈Jharkhand ke बड़ा तालबोना Gaon Mein 👇Budhwar 24 April ko 11:00 Baj ke 10 minut per Lagi bhishan Aag pure Gaon Mein dahshat 😭 👈ka mahaul hai 😭fire brigade ke gadi bhi nahin i Aag bujhane ke liye😭1
- हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें लाइक फॉलो सब्सक्राइब शेयर करें/न्यू अपडेट आप तक" हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1
- Post by Devid kumar1
- युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत पत्नी पर प्रेमी संग हत्या की आशंका1
- कटिहार में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच कटिहार के सालमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर रेलवे फाटक के समीप बुधवार को एक महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतका की पहचान जहांनिगार (26) के रूप में की गई है। वह बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के पोखरटोला शकरपुर गांव निवासी मोहम्मद जाहिद की पुत्री बताई जा रही है। उसकी शादी लगभग चार वर्ष पूर्व तैयबपुर पंचायत के सोनापुर गांव निवासी मोहम्मद अकरम के साथ हुई थी। स्थानीय मुखिया मोहम्मद असरार अहमद के अनुसार, विवाह के बाद से ही महिला का अपने पति और ससुराल पक्ष के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। मृतका निःसंतान थी, जिसके कारण पारिवारिक तनाव और बढ़ गया था। घटना की सूचना मिलने पर बारसोई के डीएसपी अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता कुछ दिन पहले ही उसे अपने घर लेकर आए थे। इसी बीच महिला का शव पेड़ से लटका मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का, अथवा इसके पीछे कोई अन्य कारण है।4
- अररिया जिला के जोकीहाट थाना क्षेत्र मैं हुई सनसनीखेज मामला इस मामले के अपराधी कोई और नहीं हैं अपने ही ने किया हैं पूरा सबूत जल्द आप सभी ke बीच लाया जाएगा1