logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिरमौर में किसानों को नहीं मिल रहे भार मुक्ति प्रमाण पत्र, किसान सभा ने जताया कड़ा रोष नो डयू  सर्टिफिकेट न मिलने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित किसान, समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी लोकेशन नाहन सिरमौर  सिरमौर में किसानों को नहीं मिल रहे भार मुक्ति प्रमाण पत्र, किसान सभा ने जताया कड़ा रोष नो डयू  सर्टिफिकेट न मिलने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित किसान, समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी एंकर: जिला सिरमौर में किसानों को भार मुक्ति प्रमाण पत्र यानी नो ड्यू सर्टिफिकेट न मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि ग्राम राजस्व अधिकारी (VRO) कार्यालय से उन्हें समय पर प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते किसान सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर हिमाचल किसान सभा ने कड़ा रोष व्यक्त किया है और जल्द समाधान न होने की स्थिति में आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। वीओ-1: हिमाचल किसान सभा जिला सिरमौर के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इन दिनों जिले के किसान भार मुक्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि ग्राम राजस्व अधिकारी कार्यालय से उन्हें नो ड्यू सर्टिफिकेट जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिसके कारण वे सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति किसानों के लिए बेहद चिंताजनक है। किसान पहले ही विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं और अब प्रमाण पत्र न मिलने से उनके काम और भी अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर हिमाचल किसान सभा ने प्रशासन के प्रति नाराजगी भी जाहिर की है। बाइट: राजेंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष, हिमाचल किसान सभा, सिरमौर वीओ-2: राजेंद्र ठाकुर ने आगे बताया कि जानकारी के अनुसार पटवारी-कानूनगो संघ की कुछ मांगें लंबित चल रही हैं, जिसके चलते उनके द्वारा यह प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि पटवारी-कानूनगो की जो भी जायज मांगें हैं, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएं कि किसानों के नो ड्यू सर्टिफिकेट तत्काल जारी किए जाएं, ताकि किसानों के रुके हुए कार्य पूरे हो सकें और वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हिमाचल किसान सभा किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। बाइट: राजेंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष, हिमाचल किसान सभा, सिरमौर

on 6 March
user_पत्रकार
पत्रकार
राजगढ़, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
on 6 March

सिरमौर में किसानों को नहीं मिल रहे भार मुक्ति प्रमाण पत्र, किसान सभा ने जताया कड़ा रोष नो डयू  सर्टिफिकेट न मिलने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित किसान, समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी लोकेशन नाहन सिरमौर  सिरमौर में किसानों को नहीं मिल रहे भार मुक्ति प्रमाण पत्र, किसान सभा ने जताया कड़ा रोष नो डयू  सर्टिफिकेट न मिलने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित किसान, समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी एंकर: जिला सिरमौर में किसानों को भार मुक्ति प्रमाण पत्र यानी नो ड्यू सर्टिफिकेट न मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि ग्राम राजस्व अधिकारी (VRO) कार्यालय से उन्हें समय पर प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते किसान सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर हिमाचल किसान सभा ने कड़ा रोष व्यक्त किया है और जल्द समाधान न होने की स्थिति में आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। वीओ-1: हिमाचल किसान सभा जिला सिरमौर के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इन दिनों जिले के किसान भार मुक्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि ग्राम राजस्व अधिकारी

कार्यालय से उन्हें नो ड्यू सर्टिफिकेट जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिसके कारण वे सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति किसानों के लिए बेहद चिंताजनक है। किसान पहले ही विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं और अब प्रमाण पत्र न मिलने से उनके काम और भी अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर हिमाचल किसान सभा ने प्रशासन के प्रति नाराजगी भी जाहिर की है। बाइट: राजेंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष, हिमाचल किसान सभा, सिरमौर वीओ-2: राजेंद्र ठाकुर ने आगे बताया कि जानकारी के अनुसार पटवारी-कानूनगो संघ की कुछ मांगें लंबित चल रही हैं, जिसके चलते उनके द्वारा यह प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि पटवारी-कानूनगो की जो भी जायज मांगें हैं, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएं कि किसानों के नो ड्यू सर्टिफिकेट तत्काल जारी किए जाएं, ताकि किसानों के रुके हुए कार्य पूरे हो सकें और वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हिमाचल किसान सभा किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। बाइट: राजेंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष, हिमाचल किसान सभा, सिरमौर

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त हुआ घायल, 01 अन्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार🔗 #राजपुर_थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों के देहरादून आने की पुलिस को मिली थी जानकारी, 👉 पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर गुनियाल गांव के जंगल में 01 बदमाश को धर दबोचा, 👉 दूसरे बदमाश का पीछा करने पर उसके द्वारा पुलिस टीम पर की गई फायरिंग, 👉 पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे की गई जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश हुआ घायल, पैर पर लगी गोली, 👉 घायल बदमाश को पुलिस द्वारा उपचार हेतु ले जाया गया अस्पताल, 👉 घटनास्थल पर अभियुक्त के पास से पिस्टल व जिंदा कारतूस हुए बरामद, 👮🏻‍♂️घटना की सूचना पर #एसएसपी_देहरादून द्वारा घटनास्थल का किया निरीक्षण, अस्पताल पहुँचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में ली जानकारी,
    1
    पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त हुआ घायल, 01 अन्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार🔗
#राजपुर_थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या मे शामिल संदिग्ध  बदमाशों के देहरादून आने की पुलिस को मिली थी जानकारी, 
👉 पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर गुनियाल गांव के जंगल में 01 बदमाश को धर दबोचा, 
👉 दूसरे बदमाश का पीछा करने पर उसके द्वारा पुलिस टीम पर की गई फायरिंग, 
👉 पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे की गई जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश हुआ घायल, पैर पर लगी गोली, 
👉 घायल बदमाश को पुलिस द्वारा उपचार हेतु ले जाया गया अस्पताल, 
👉 घटनास्थल पर अभियुक्त के पास से पिस्टल व जिंदा कारतूस हुए बरामद, 
👮🏻‍♂️घटना की सूचना पर #एसएसपी_देहरादून द्वारा घटनास्थल का किया निरीक्षण, अस्पताल पहुँचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में ली जानकारी,
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 14,000 कनेक्शन ट्रांसफर: एजेंसी द्वारा गैस वितरण में देरी और उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों के बाद, प्रशासन ने इसके सभी करीब 14,000 गैस कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से दूसरी एजेंसियों (अनिल इंडेन गैस सर्विस और आर्केडिया इंडेन गैस सर्विस) में स्थानांतरित कर दिया है। गैस की होम डिलीवरी न करने और सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर एजेंसी संचालक के विरुद्ध पटेल नगर कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act), आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रशासन की छापेमारी के दौरान आदेशों के उल्लंघन पर एजेंसी से कई सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। 78 गैस एजेंसियों की निगरानी के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी (Quick Response Team) का गठन किया गया है।
    2
    14,000 कनेक्शन ट्रांसफर: एजेंसी द्वारा गैस वितरण में देरी और उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों के बाद, प्रशासन ने इसके सभी करीब 14,000 गैस कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से दूसरी एजेंसियों (अनिल इंडेन गैस सर्विस और आर्केडिया इंडेन गैस सर्विस) में स्थानांतरित कर दिया है।
गैस की होम डिलीवरी न करने और सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर एजेंसी संचालक के विरुद्ध पटेल नगर कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act), आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
प्रशासन की छापेमारी के दौरान आदेशों के उल्लंघन पर एजेंसी से कई सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं।
78 गैस एजेंसियों की निगरानी के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है
।
त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी (Quick Response Team) का गठन किया गया है।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • सेब के पौधों पर फ्लावरिंग का दौर व भरमौर की चौटियो पर फिर ताजा बर्फबारी, बागवानी व्यवसाय पर पड सकता है गहरा असर
    1
    सेब के पौधों पर फ्लावरिंग का दौर व  भरमौर की चौटियो पर फिर ताजा बर्फबारी,
बागवानी व्यवसाय पर पड सकता है गहरा असर
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हिमाचल की हैंडबॉल महिला टीम खिलाड़ियों ने एक बार फिर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। टीम ने उत्तर प्रदेश के बरेली में 54वीं वूमंस नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। फाइनल मैच में हिमाचल ने मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम को 17-12 के स्कोर से हराकर जीत दर्ज की। उधर, महिला हैंडबॉल टीम ने नेशनल में स्वर्ण पदक विजेता बनने पर हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से विजेताओं के साथ ही प्रशिक्षकों को भी बधाई दी है। हिमाचल की टीम में दीक्षा गोलकीपर रही। शालिनी, भावना, मिताली, प्रियंका, गुलशन, जागृति, संजना, शिवानी, मुस्कान, चेतना, शिक्षा, बबीता, कृतिका, कनिष्का, कृतिका, दीपा ने बेहतर प्रदर्शन कर खिताब हासिल किया। हिमाचल ने शुरुआती वि मैच में तेलंगाना को एक तरफा मुकाबले ज में 30-0, जम्मू-कश्मीर को 20-3 के स्कोर से हराया। वहीं, प्री क्वार्टर फाइनल में ओडिशा को 32-5, क्वार्टर फाइनल में बेस्ट बंगाल को 29-6 के स्कोर से हराया। सेमीफाइनल मैच में हिमाचल की टीम ने छत्तीसगढ़ को 32-18 के स्कोर में हराकर फाइनल के लिए प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में 17-12 अंक से उत्तर प्रदेश की टीम को हराकर जीत हासिल की।
    3
    हिमाचल की हैंडबॉल महिला टीम खिलाड़ियों ने एक बार फिर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। टीम ने उत्तर प्रदेश के बरेली में 54वीं वूमंस नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। फाइनल मैच में हिमाचल ने मेजबान
उत्तर प्रदेश की टीम को 17-12 के स्कोर से हराकर जीत दर्ज की। उधर, महिला हैंडबॉल टीम ने नेशनल में स्वर्ण पदक विजेता बनने पर हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से विजेताओं के साथ ही प्रशिक्षकों को भी बधाई दी है। हिमाचल की टीम में दीक्षा गोलकीपर रही। शालिनी, भावना, मिताली, प्रियंका, गुलशन, जागृति, संजना, शिवानी, मुस्कान, चेतना, शिक्षा, बबीता, कृतिका, कनिष्का, कृतिका, दीपा ने बेहतर प्रदर्शन कर खिताब हासिल किया। हिमाचल ने शुरुआती वि मैच में तेलंगाना को एक तरफा मुकाबले ज में 30-0, जम्मू-कश्मीर को 20-3 के स्कोर से हराया। वहीं, प्री क्वार्टर फाइनल में ओडिशा को 32-5, क्वार्टर फाइनल में बेस्ट बंगाल को 29-6 के स्कोर से हराया। सेमीफाइनल मैच में हिमाचल की टीम ने छत्तीसगढ़ को 32-18 के स्कोर में हराकर फाइनल के लिए प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में 17-12 अंक से उत्तर प्रदेश की टीम को हराकर जीत हासिल की।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Mr Suresh Chauhan
    1
    Post by Mr Suresh Chauhan
    user_Mr Suresh Chauhan
    Mr Suresh Chauhan
    पत्रकार Barara, Ambala•
    13 hrs ago
  • देहरादून के देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जहां चुना भट्ठा इलाके में पुल के नीचे 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोरोनेशन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
    1
    देहरादून के देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जहां चुना भट्ठा इलाके में पुल के नीचे 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोरोनेशन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.