Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के खंभे पर न्याय की माँग को लेकर एक युवक चढ़ गया। यह युवक अंबेडकर नगर जनपद के भीटी थाना क्षेत्र का निवासी है।
पत्रकार सुनील यादव9415998497
अयोध्या जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के खंभे पर न्याय की माँग को लेकर एक युवक चढ़ गया। यह युवक अंबेडकर नगर जनपद के भीटी थाना क्षेत्र का निवासी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अयोध्या शहर स्थित अरबिंद आश्रम में विकसित 'ग्रीन टेंपल' का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक चेतना का समन्वय आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ग्रीन टेंपल जैसी पहल प्रकृति के प्रति लोगों में संवेदनशीलता बढ़ाती है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित व संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए अरबिंद आश्रम परिवार के इस प्रयास की सराहना की। आश्रम के व्यवस्थापक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रीन टेंपल की स्थापना का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जैव विविधता के संवर्धन और प्राकृतिक जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि आश्रम भविष्य में भी ऐसे जनजागरण कार्यक्रम चलाता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अरविंद दर्शन के मर्मज्ञ राहुल सिंह चौहान, आश्रम के श्रद्धालु और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।2
- दिल्ली में छात्रों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर 25 जुलाई को सुबह 10:00 बजे अयोध्या में जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं, युवाओं, छात्रों एवं सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। मामले में मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता सूरज चौधरी ने कहा कि छात्रों के साथ हो रहे कथित अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला अध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी वर्गों से एकजुट होने का आह्वान किया और समर्थकों से समय पर पहुंचकर शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से प्रदर्शन में भाग लेने को कहा। पार्टी नेताओं के अनुसार, प्रदर्शन के उपरांत जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस ज्ञापन में छात्रों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी की जाएगी।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अयोध्या में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बृजेश सिंह चौहान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। बृजेश सिंह चौहान ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग और बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कराया गया, जो किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छात्रों की समस्याओं का समाधान करने और उनकी बात सुनने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई का रास्ता अपनाया और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी छात्रों के संघर्ष और उनकी मांगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों पर केंद्र सरकार से जवाब मांगते हुए सपा नेता ने कहा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है, इसलिए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि समाजवादी पार्टी आगे भी छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी।2
- अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में कई प्रमुख निर्णय लिए गए हैं। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि SIT जांच की अंतिम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है और मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण इस पर विस्तृत चर्चा नहीं की गई। बैठक में गणना कक्ष सहित सभी CCTV कैमरों की व्यवस्था की समीक्षा की गई और सुरक्षा अधिकारियों को सभी कैमरों की पहुंच उपलब्ध होने की बात कही गई। वहीं, चढ़ावा गणना व्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की भूमिका और प्रतिक्रिया पर ट्रस्ट ने निराशा जताई है, जिसके बाद वित्त समिति को एमओयू और प्रक्रियाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक और संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत CEO पद के लिए अधिक आवेदन आने के कारण चयन समिति को एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक सचिव और मीडिया व समाज से नियमित संवाद के लिए आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा धार्मिक समिति का पुनर्गठन करते हुए स्वामी गोविंद देव गिरि को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में जगद्गुरु वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ, स्वामी दिनेंद्रदास, स्वामी कमलनयनदास, महंत राजकुमार दास, स्वामी रामानंद दास और महंत मिथिलेशनंदिनी शरण को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। ट्रस्ट में रिक्त पड़े अन्य पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है, जिसे पूरा होने में कुछ और सप्ताह का समय लगेगा। चढ़ावे में प्राप्त स्वर्ण और रजत की मात्रा एवं शुद्धता की जांच भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोगी संस्थान टकसाल (मिंट) से निरंतर कराई जाती रहेगी। बैठक के अंत में ट्रस्ट ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार और भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि इन बातों का रामभक्तों की आस्था तथा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।1
- हाल के विवाद में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी में नमाज़ को लेकर अलग-अलग स्पष्टीकरण दिए हैं। शुरुआत में उन्होंने हनुमानगढ़ी में नमाज़ पढ़े जाने के दावे को पूरी तरह गलत बताया था। उनका कहना था कि हनुमानगढ़ी का निर्माण एक मुस्लिम व्यक्ति ने कराया था, लेकिन वहाँ कभी नमाज़ नहीं पढ़ी गई। बाद में विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका आशय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का विरोध करना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनसे विशेष रूप से हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज़ के बारे में सवाल पूछा गया था और उन्होंने उसी संदर्भ में उत्तर दिया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने कहा कि सीढ़ियों पर नमाज़ नहीं पढ़ी गई थी, हालांकि परिसर के संबंध में अलग संदर्भ रहा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे खेद व्यक्त करते हैं।1
- अयोध्या जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के खंभे पर न्याय की माँग को लेकर एक युवक चढ़ गया। यह युवक अंबेडकर नगर जनपद के भीटी थाना क्षेत्र का निवासी है।1