बच्चों के समग्र विकास में जुटा सहजशक्ति फाउंडेशन, शिक्षा व कौशल से बना रहा आत्मनिर्भर गुरुग्राम में आर्ट एंड क्राफ्ट कक्षाओं के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मानसिक विकास को मिल रहा बढ़ावा गुरुग्राम। सहजशक्ति फाउंडेशन, गोपिका गुप्ता (Seraphic Souls) और शिल्पा बशर (Ssamvedna) के सहयोग से बच्चों के समग्र विकास के लिए निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। संस्था की संस्थापिका मीनाक्षी रंजन ने बताया कि फाउंडेशन शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है। वंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण और सिलाई प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।इसके साथ ही पोषण (Nutrition) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।हाल ही में फाउंडेशन ने गोपिका गुप्ता और शिल्पा बशर के सहयोग से बच्चों के लिए विशेष आर्ट एंड क्राफ्ट कक्षाओं का आयोजन किया। इन कक्षाओं का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करना है।गोपिका गुप्ता, एक अनुभवी कलाकार और शिक्षिका हैं, जिन्हें शिक्षा क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। वहीं शिल्पा बशर, एक अनुभवी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ हैं, जो अपनी पहल “संवेदना” के माध्यम से थेरेपी में कला, संगीत और नृत्य को शामिल कर रही हैं।फाउंडेशन का मानना है कि शिक्षा के साथ बच्चों का भावनात्मक और रचनात्मक विकास भी अत्यंत आवश्यक है। इसी सोच के साथ यह पहल बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर दे रही है।इस अवसर पर मीनाक्षी रंजन, गोपिका गुप्ता, शिल्पा बशर, कविता मुंजाल एवं सैफ बशर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।सहजशक्ति फाउंडेशन भविष्य में भी शिक्षा, कौशल विकास और जागरूकता के क्षेत्र में ऐसे ही सकारात्मक प्रयास जारी रखेगा।

- Post by Radhe shyam1
- सादुलशहर। क्षेत्र के गांव गदड़खेड़ा में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस सिलेंडरों में गैस कम निकलने की शिकायतों ने अब तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें मिलने वाले सिलेंडरों में निर्धारित मात्रा से 2 से 3 किलो तक गैस कम निकल रही है, जिसे लेकर ग्रामीणों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब मौके पर गाड़ी में रखे सिलेंडरों का वजन कांटा लगाकर किया गया, तो कई सिलेंडरों में भारी कमी पाई गई। इस संबंध में अधिवक्ता मदन गदड़खेड़ा व अन्य ग्रामीणों ने रसद विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर, एजेंसी संचालक पुलकित गोयल का कहना है कि उन्हें केवल एक-दो सिलेंडरों में ही मामूली गैस कम होने की जानकारी मिली है। विजुअल गैस सिलेंडर चेक करते ग्रामीण1
- Post by Duc News Rajsthan चैनल1
- गंगानगर के पास कपसेगा वाली में मौसम बरसात1
- Post by Navratan Bhartat 94130-446461
- भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 20217 को गठित जस्टिस रोहिणी आयोग की रिपोर्ट 31 जुलाई 2023 महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सौंपी जा चुकी है । उसे प्रकाशित / सार्वजनिक करके संसद के दोनों सदनों के पटल पर रखकर चर्चा कराकर लागू कराने की सविस्तार से अलग-अलग राज्यों से आए सभी नेतृत्वकर्ताओं की बात रही । इतना ही नहीं वर्तमान सत्ता सिंहासन पर विराजमान सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर निंदा का विषय भी बना रहा । रिपोर्टर एवं विडियो जर्नलिस्ट :- सुखवन्त सिंह हांँसलिया भारतीय प्रदेश प्रभारी (राजस्थान इकाई) प्रेस एंड मिडिया वेलफेयर एसोसिएशन न्यू दिल्ली ।1
- ओवरलोडिंग से भी एक कदम आगे की लापरवाही1
- Post by Radhe shyam1