logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मांस-मछली में उलझाने वाली सरकार से विकास की उम्मीद करना व्यर्थ है मांस-मछली में उलझाने वाली सरकार से विकास की उम्मीद करना व्यर्थ है

2 hrs ago
user_M.A.P NETWORK
M.A.P NETWORK
Local News Reporter पश्चिम चंपारण, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

मांस-मछली में उलझाने वाली सरकार से विकास की उम्मीद करना व्यर्थ है मांस-मछली में उलझाने वाली सरकार से विकास की उम्मीद करना व्यर्थ है

More news from बिहार and nearby areas
  • 🔴 BREAKING NEWS | National 24 News Channel LIVE 📍 चमोली, उत्तराखंड 🗓️ ग्राउंड रिपोर्ट 🎙️ Anchor: Suraj Prasad 🎙️ Co-Anchor: Sujata Mehara 🎙️ Special Correspondent: Supriya Shah 👥 Team: National 24 News Channel पहाड़ों से पलायन पर सांसद की गंभीर चिंता चमोली की नवनिर्वाचित सांसद ने एक जन-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पहाड़ों से हो रहे लगातार पलायन के मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं का पलायन केवल रोजगार का प्रश्न नहीं, बल्कि सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक अस्तित्व से जुड़ा विषय है। --- सांसद ने आगे क्या कहा? • पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने पर ज़ोर दिया जाएगा। • महिला स्वयं सहायता समूहों और युवाओं के लिए स्थानीय उद्योग, स्वरोज़गार एवं पर्यटन विकास की विशेष योजनाएँ लाई जाएंगी। • शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत कर गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया। • केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से विशेष पैकेज और विकास परियोजनाएँ लाने की बात कही। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने गांवों और परंपराओं को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करें। 🎥 National 24 News Channel लगातार जमीनी मुद्दों को आपके सामने ला रहा हैं।
    1
    🔴 BREAKING NEWS | National 24 News Channel LIVE
📍 चमोली, उत्तराखंड
🗓️ ग्राउंड रिपोर्ट
🎙️ Anchor: Suraj Prasad
🎙️ Co-Anchor: Sujata Mehara
🎙️ Special Correspondent: Supriya Shah
👥 Team: National 24 News Channel
पहाड़ों से पलायन पर सांसद की गंभीर चिंता
चमोली की नवनिर्वाचित सांसद ने एक जन-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पहाड़ों से हो रहे लगातार पलायन के मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं का पलायन केवल रोजगार का प्रश्न नहीं, बल्कि सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक अस्तित्व से जुड़ा विषय है।
---
सांसद ने आगे क्या कहा?
• पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने पर ज़ोर दिया जाएगा।
• महिला स्वयं सहायता समूहों और युवाओं के लिए स्थानीय उद्योग, स्वरोज़गार एवं पर्यटन विकास की विशेष योजनाएँ लाई जाएंगी।
• शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत कर गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया।
• केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से विशेष पैकेज और विकास परियोजनाएँ लाने की बात कही।
उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने गांवों और परंपराओं को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करें।
🎥 National 24 News Channel लगातार जमीनी मुद्दों को आपके सामने ला रहा हैं।
    user_NATIONAL 24 NEWS
    NATIONAL 24 NEWS
    TV News Anchor बगहा, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भैंसहा के टोला छितौना पट्टी में गन्ने के खेत से एक नवजात शिशु रोता-बिलखता मिला। खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्चे की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। स्थानीय महिलाओं ने तुरंत ममता दिखाते हुए नवजात को गोद में लिया और उसकी प्राथमिक देखभाल की। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किसने और क्यों इस मासूम को खेत में छोड़ दिया।
    1
    उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।
कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भैंसहा के टोला छितौना पट्टी में गन्ने के खेत से एक नवजात शिशु रोता-बिलखता मिला।
खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्चे की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। स्थानीय महिलाओं ने तुरंत ममता दिखाते हुए नवजात को गोद में लिया और उसकी प्राथमिक देखभाल की।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किसने और क्यों इस मासूम को खेत में छोड़ दिया।
    user_Sagar Pathak
    Sagar Pathak
    Voice of people खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बेतिया में मिहिर इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान का उद्घाटन मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट बेतिया/मझौलिया। शुक्रवार को बेतिया कलेक्ट्रेट के निकट बस स्टैंड रोड स्थित मिहिर इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान का उद्घाटन अधिवक्ता अभयानंद उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया। दुकान के प्रोपराइटर मंजय उपाध्याय ने बताया कि यहां एक दाम (फिक्स्ड रेट) पर मोबाइल फोन उपलब्ध हैं तथा ग्राहकों को आसान लोन सुविधा भी दी जा रही है। दुकान में Vivo, Apple (आईफोन), Realme, Samsung, Oppo और Motorola समेत विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन उपलब्ध हैं। उद्घाटन समारोह में चूनु खान, राजू सर्राफ, दीपक शर्मा, धर्मेश पांडेय, राकेश गुप्ता, निखिल श्रीवास्तव, रवि कुमार, पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय, सुमित कुमार, विजय कुमार और आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या में डिस्ट्रीब्यूटर एवं ग्राहक उपस्थित रहे। दुकान खुलने के पहले ही दिन बंपर सेल हुई, जिससे व्यवसायियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
    1
    बेतिया में मिहिर इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान का उद्घाटन
मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट
बेतिया/मझौलिया। शुक्रवार को बेतिया कलेक्ट्रेट के निकट बस स्टैंड रोड स्थित मिहिर इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान का उद्घाटन अधिवक्ता अभयानंद उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया।
दुकान के प्रोपराइटर मंजय उपाध्याय ने बताया कि यहां एक दाम (फिक्स्ड रेट) पर मोबाइल फोन उपलब्ध हैं तथा ग्राहकों को आसान लोन सुविधा भी दी जा रही है। दुकान में Vivo, Apple (आईफोन), Realme, Samsung, Oppo और Motorola समेत विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन उपलब्ध हैं।
उद्घाटन समारोह में चूनु खान, राजू सर्राफ, दीपक शर्मा, धर्मेश पांडेय, राकेश गुप्ता, निखिल श्रीवास्तव, रवि कुमार, पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय, सुमित कुमार, विजय कुमार और आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या में डिस्ट्रीब्यूटर एवं ग्राहक उपस्थित रहे।
दुकान खुलने के पहले ही दिन बंपर सेल हुई, जिससे व्यवसायियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • बैरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे वार्षिक उत्सव, स्पोर्ट्स मीट और बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसरों में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। प्री-प्राइमरी आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे बच्चों से लेकर उच्च कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाल मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं, संगीत, चित्रकला और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने दौड़, कबड्डी, चित्रांकन और समूह नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजकीय मध्य विद्यालय पूजहां की विद्यालय प्रभारी लक्की कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनमें अनुशासन व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम की सफलता में शिक्षक ज्योति कुमारी, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, अभिनाश किशोर, कमलेश कुमार, सतीश कुमार, संध्या कुमारी, सिंकी कुमारी, अमरुन नेसा, रवि कुमार तथा आंगनवाड़ी सेविका चंद्रावती देवी सहित विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही।
    1
    बैरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे वार्षिक उत्सव, स्पोर्ट्स मीट और बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसरों में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। प्री-प्राइमरी आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे बच्चों से लेकर उच्च कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बाल मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं, संगीत, चित्रकला और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने दौड़, कबड्डी, चित्रांकन और समूह नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राजकीय मध्य विद्यालय पूजहां की विद्यालय प्रभारी लक्की कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनमें अनुशासन व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम की सफलता में शिक्षक ज्योति कुमारी, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, अभिनाश किशोर, कमलेश कुमार, सतीश कुमार, संध्या कुमारी, सिंकी कुमारी, अमरुन नेसा, रवि कुमार तथा आंगनवाड़ी सेविका चंद्रावती देवी सहित विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित ने शुक्रवार, 27 फरवरी को करीब दो बजे थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, खड्डा कुजलही निवासी शेख नन्हे, जो पेशे से किसान हैं, बुधवार को सुदामा नगर गांव से 2,800 रुपये में एक बछड़ा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि पांडेय टोला मल्लाह टोली के पश्चिम स्थित सड़क पर पांडेय टोला गांव के विकास दूबे और राजकुमार खरवार ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का कहना है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। शेख नन्हे ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पास मौजूद बछड़ा तथा दो हजार रुपये नकद छीन लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इधर, थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
    1
    नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित ने शुक्रवार, 27 फरवरी को करीब दो बजे थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।
आवेदन के अनुसार, खड्डा कुजलही निवासी शेख नन्हे, जो पेशे से किसान हैं, बुधवार को सुदामा नगर गांव से 2,800 रुपये में एक बछड़ा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि पांडेय टोला मल्लाह टोली के पश्चिम स्थित सड़क पर पांडेय टोला गांव के विकास दूबे और राजकुमार खरवार ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का कहना है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।
शेख नन्हे ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पास मौजूद बछड़ा तथा दो हजार रुपये नकद छीन लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
इधर, थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    15 hrs ago
  • शुक्रवार के दिन होली पर्व व रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर को थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों संग शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया।बैठक में थानाध्यक्ष ने सख्त चेतावनी देते हुए बताया कि होली पर्व में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है।अगर कोई डीजे बजाते पकड़े गए तो इनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।साथ ही उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व व रमजान मनावे।साथ ही उन्होंने प्रतिनिधियों से अपील किया कि अपने अपने क्षेत्र में शान्ति पूर्ण ढंग से मनाने की लोगों को सलाह दे।ताकि माहौल शान्ति पूर्ण रहे।उन्होंने कहा कि आसामाजिक तत्वों पर निगरानी कर पुलिस को इनकी सूचना दे।ताकि पुलिस समय रहते महौल को खराब होने से बचा सकती है। सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक पोस्ट ना डालें नहीं तो पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर बनी हुई है। भ्रामक पोस्ट डालने वाले पर होगी कानूनी कार्रवाई ।मौके पर मुखिया पति शिव शंकर यादव समिति सदस्य ओसियर यादव, विकास शर्मा, फिरोज शाह, साहब यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष हरी लाल यादव, संजय सिंह ,संतोष यादव, अशोक प्रसाद, अब्दुल सत्तार ,राजू चौधरी, भोलाराम मुमताज अंसारी, मुन्ना प्रसाद, सुल्तान अंसारी, मुखिया पुत्र उपेंद्र कुमार ,पूर्व मुखिया सुनील तिवारी आदि प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इस दौरान होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। सभी जनप्रतिनिधि और थाना अध्यक्ष एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
    4
    शुक्रवार के दिन होली पर्व व रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर  को थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों संग शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया।बैठक में थानाध्यक्ष ने सख्त चेतावनी देते हुए बताया कि होली पर्व में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है।अगर कोई डीजे बजाते पकड़े गए तो इनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।साथ ही उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व व रमजान  मनावे।साथ ही उन्होंने प्रतिनिधियों से अपील किया कि अपने अपने क्षेत्र में शान्ति पूर्ण ढंग से मनाने की लोगों को सलाह दे।ताकि माहौल शान्ति पूर्ण रहे।उन्होंने कहा कि आसामाजिक तत्वों पर निगरानी कर पुलिस को इनकी सूचना दे।ताकि पुलिस समय रहते महौल को खराब होने से बचा सकती है। सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक पोस्ट ना डालें नहीं तो पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर बनी हुई है। भ्रामक पोस्ट डालने वाले पर होगी कानूनी कार्रवाई ।मौके पर मुखिया पति शिव शंकर यादव समिति सदस्य ओसियर यादव, विकास शर्मा, फिरोज शाह, साहब यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष हरी लाल यादव, संजय सिंह ,संतोष यादव, अशोक प्रसाद, अब्दुल सत्तार ,राजू चौधरी, भोलाराम मुमताज अंसारी, मुन्ना प्रसाद, सुल्तान अंसारी, मुखिया पुत्र उपेंद्र कुमार ,पूर्व मुखिया सुनील तिवारी आदि प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इस दौरान होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। सभी जनप्रतिनिधि और थाना अध्यक्ष एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • अगर आप अपराधी और भ्रष्टाचारी को सरकार में बैठाएंगे तो अपराध और भ्रष्टाचार खत्म कैसे होगा?
    1
    अगर आप अपराधी और भ्रष्टाचारी को सरकार में बैठाएंगे तो अपराध और भ्रष्टाचार खत्म कैसे होगा?
    user_M.A.P NETWORK
    M.A.P NETWORK
    Local News Reporter पश्चिम चंपारण, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • मध्य विद्यालय पुरुषोत्तमपुर में शैक्षणिक किट का वितरण मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट मझौलिया। शुक्रवार को ब्रह्म विद्या विहंगम योग अक्षर फाउंडेशन के तत्वावधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पुरुषोत्तमपुर के प्रांगण में बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया, जिसमें कॉपी, पेन, पेंसिल, कटर और रबर शामिल थे। आयोजकों ने बताया कि विहंगम योग एक आध्यात्मिक संस्था है, जिसके माध्यम से मन पर नियंत्रण, आत्मा की अनुभूति और परमात्मा के साक्षात्कार का मार्ग प्रशस्त किया जाता है। कार्यक्रम में कृष्णा सिंह, अनिल यादव, सोहावन देवी, रूपा देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के एनपीएस टिकुलिया पोखर में भी इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां उपदेशक अनूठा यादव, धनंजय कुमार, उमा देवी, लालपरी देवी और अरविंद सहनी समेत कई लोगों की भागीदारी रही।
    1
    मध्य विद्यालय पुरुषोत्तमपुर में शैक्षणिक किट का वितरण
मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट
मझौलिया। शुक्रवार को ब्रह्म विद्या विहंगम योग अक्षर फाउंडेशन के तत्वावधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पुरुषोत्तमपुर के प्रांगण में बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस दौरान विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया, जिसमें कॉपी, पेन, पेंसिल, कटर और रबर शामिल थे। आयोजकों ने बताया कि विहंगम योग एक आध्यात्मिक संस्था है, जिसके माध्यम से मन पर नियंत्रण, आत्मा की अनुभूति और परमात्मा के साक्षात्कार का मार्ग प्रशस्त किया जाता है।
कार्यक्रम में कृष्णा सिंह, अनिल यादव, सोहावन देवी, रूपा देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के एनपीएस टिकुलिया पोखर में भी इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां उपदेशक अनूठा यादव, धनंजय कुमार, उमा देवी, लालपरी देवी और अरविंद सहनी समेत कई लोगों की भागीदारी रही।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • लौरिया से इस वक्त की बड़ी खबर। नगर पंचायत क्षेत्र में यूनियन बैंक के सामने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक मीट दुकान में छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़कने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकान के आसपास मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस हादसे में दुकानदार समेत कुल 11 लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। घायलों में गोविंद राय (34), विनय कुमार शुक्ला (32), गुलाब पटेल, प्रेमनाथ कुमार (25), अमरजीत कुमार (30), नितीश कुमार (25), कृष्णा ठाकुर (35), भूल देवी (35), बेबी कुमारी (5), सीता देवी और एक अन्य छह वर्षीय बच्ची शामिल हैं। सभी की स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ नितेश कुमार सेठ और थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। प्रशासन ने सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। व्यवसायियों को कमर्शियल सिलेंडर के उपयोग और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।
    1
    लौरिया से इस वक्त की बड़ी खबर। नगर पंचायत क्षेत्र में यूनियन बैंक के सामने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक मीट दुकान में छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़कने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकान के आसपास मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
इस हादसे में दुकानदार समेत कुल 11 लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।
घायलों में गोविंद राय (34), विनय कुमार शुक्ला (32), गुलाब पटेल, प्रेमनाथ कुमार (25), अमरजीत कुमार (30), नितीश कुमार (25), कृष्णा ठाकुर (35), भूल देवी (35), बेबी कुमारी (5), सीता देवी और एक अन्य छह वर्षीय बच्ची शामिल हैं। सभी की स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ नितेश कुमार सेठ और थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। प्रशासन ने सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। व्यवसायियों को कमर्शियल सिलेंडर के उपयोग और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.