बछड़ा खरीदकर लौट रहा किसान बना शिकार, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल। नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित ने शुक्रवार, 27 फरवरी को करीब दो बजे थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, खड्डा कुजलही निवासी शेख नन्हे, जो पेशे से किसान हैं, बुधवार को सुदामा नगर गांव से 2,800 रुपये में एक बछड़ा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि पांडेय टोला मल्लाह टोली के पश्चिम स्थित सड़क पर पांडेय टोला गांव के विकास दूबे और राजकुमार खरवार ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का कहना है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। शेख नन्हे ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पास मौजूद बछड़ा तथा दो हजार रुपये नकद छीन लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इधर, थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

- नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित ने शुक्रवार, 27 फरवरी को करीब दो बजे थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, खड्डा कुजलही निवासी शेख नन्हे, जो पेशे से किसान हैं, बुधवार को सुदामा नगर गांव से 2,800 रुपये में एक बछड़ा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि पांडेय टोला मल्लाह टोली के पश्चिम स्थित सड़क पर पांडेय टोला गांव के विकास दूबे और राजकुमार खरवार ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का कहना है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। शेख नन्हे ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पास मौजूद बछड़ा तथा दो हजार रुपये नकद छीन लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इधर, थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।1
- Post by Anup Tiwari1
- Breaking यूपी/कुशीनगर। ➡️ मानवता को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने ➡️ गन्ने के खेत में रोते-बिलखते मिला नवजात शिशु ➡️ नवजात का रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण ➡️ स्थानीय महिलाओं ने शिशु को उठाकर की देखभाल ➡️ सूचना पाकर मौके पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस ➡️ ग्रामीणों की सहायता से ईलाज के लिए नवजात शिशु को सीएचसी कसया लेकर पहुंचे ➡️ सीएचसी कसया से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर ➡️ कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी अंतर्गत ग्रामसभा भैंसहा के टोला छितौना पट्टी का है मामला1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- धूम धाम से शोभा यात्रा निकला गया1
- पश्चिम चम्पारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित एक मीट दुकान में करीब साढ़े बारह बजे छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से विस्फोट हो गया। इस हादसे में दुकानदार समेत कुल 11 लोग झुलस गए। घायलों में दो महिलाएं और दो बच्चों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। धमाके के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) बेतिया रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है। घायलों में गोविंद राय, विनय कुमार शुक्ला, गुलाब पटेल, प्रेमनाथ कुमार, बेबी कुमारी, सीता देवी तथा एक छह वर्षीय बच्ची सहित कुल 11 लोग शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही सभापति प्रतिनिधि संजय कुमार, सीओ नितेश कुमार सेठ और थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और हालात की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सीओ नितेश कुमार सेठ ने व्यवसायियों को सख्त निर्देश दिया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें। वहीं अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अस्पताल के आसपास सड़क पर वाहन खड़ा न करें, ताकि एंबुलेंस के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।1
- बैरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे वार्षिक उत्सव, स्पोर्ट्स मीट और बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसरों में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। प्री-प्राइमरी आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे बच्चों से लेकर उच्च कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाल मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं, संगीत, चित्रकला और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने दौड़, कबड्डी, चित्रांकन और समूह नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजकीय मध्य विद्यालय पूजहां की विद्यालय प्रभारी लक्की कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनमें अनुशासन व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम की सफलता में शिक्षक ज्योति कुमारी, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, अभिनाश किशोर, कमलेश कुमार, सतीश कुमार, संध्या कुमारी, सिंकी कुमारी, अमरुन नेसा, रवि कुमार तथा आंगनवाड़ी सेविका चंद्रावती देवी सहित विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही।1
- बेतिया नगर थाना में शुक्रवार 27 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप ने की। इस बैठक में पार्षदों, समाजसेवियों, युवाओं एवं दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रमजान का पावन महीना चल रहा है और इसी बीच होली पर्व भी है, ऐसे में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि होली के दौरान शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी, लगातार गश्ती होगी, संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जाएगी, सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग होगी और किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उम्मीद जताई कि बेतिया जिला शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ होली पर्व मनाएगा।1