Shuru
Apke Nagar Ki App…
Anup Tiwari
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देश या दुनिया के किसी कोने की यह वीडियो हो देख कर बड़ा दुःख होता है कि समाज किस ओर जा रहा है यह उम्र शादी की नहीं संन्यास की होती है ऐसे बेशर्म लोग अपने बच्चों को कैसे मुँह दिखाते हैं। दूसरी घटना बिहार में एक स्कूल का मालिक 60 वर्ष की उम्र में 28 वर्ष की एक शिक्षिका से शादी रचा लिया अपने पत्नी बच्चों को छोड़कर।1
- Post by Shambhu Rajbhar1
- बेतिया नगर थाना में शुक्रवार 27 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप ने की। इस बैठक में पार्षदों, समाजसेवियों, युवाओं एवं दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रमजान का पावन महीना चल रहा है और इसी बीच होली पर्व भी है, ऐसे में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि होली के दौरान शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी, लगातार गश्ती होगी, संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जाएगी, सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग होगी और किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उम्मीद जताई कि बेतिया जिला शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ होली पर्व मनाएगा।1
- आगरा उत्तर प्रदेश 🚨 रूटीन चेकिंग के दौरान, रोके जाने पर एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस वाले को घूंसा मार दिया, हालांकि, भीड़ का फायदा उठाकर यह लड़का भाग निकला। फिलहाल, केस दर्ज कर लिया गया है।1
- धूम धाम से शोभा यात्रा निकला गया1
- गोपालगंज के बलथरी चेक पोस्ट पर ट्रकों से अवैध वसूली के कारण सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है गोपालगंज SP ने लगभग 200 लोगों पर मुकदमा भी किया है। सरकार लम्बे समय से चल रहे अवैध वसूली के जिम्मेवार DTO गोपालगंज सहित अन्य के भूमिका की जाँच कराये।1
- Post by Anup Tiwari1
- लौरिया नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार, 27 फरवरी को करीब दोपहर 1 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यूनियन बैंक के सामने स्थित एक मीट दुकान पर छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही आग की लपटें फैल गईं और आसपास मौजूद दुकानदारों, ग्राहकों व राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दुकान संचालक सहित कुल 11 लोग झुलस गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं प्रशासन ने व्यवसायियों को केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर के उपयोग और सुरक्षा मानकों के सख्त पालन की हिदायत दी है।1
- Post by Shambhu Rajbhar1