logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली को लेकर बेतिया नगर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट। बेतिया नगर थाना में शुक्रवार 27 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप ने की। इस बैठक में पार्षदों, समाजसेवियों, युवाओं एवं दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रमजान का पावन महीना चल रहा है और इसी बीच होली पर्व भी है, ऐसे में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि होली के दौरान शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी, लगातार गश्ती होगी, संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जाएगी, सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग होगी और किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उम्मीद जताई कि बेतिया जिला शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ होली पर्व मनाएगा।

1 hr ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
1 hr ago

होली को लेकर बेतिया नगर थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट। बेतिया नगर थाना में शुक्रवार 27 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप ने की। इस बैठक में पार्षदों, समाजसेवियों, युवाओं एवं दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रमजान का पावन महीना चल रहा है और इसी बीच होली पर्व भी है, ऐसे में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि होली के दौरान शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी, लगातार गश्ती होगी, संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जाएगी, सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग होगी और किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उम्मीद जताई कि बेतिया जिला शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ होली पर्व मनाएगा।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित ने शुक्रवार, 27 फरवरी को करीब दो बजे थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, खड्डा कुजलही निवासी शेख नन्हे, जो पेशे से किसान हैं, बुधवार को सुदामा नगर गांव से 2,800 रुपये में एक बछड़ा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि पांडेय टोला मल्लाह टोली के पश्चिम स्थित सड़क पर पांडेय टोला गांव के विकास दूबे और राजकुमार खरवार ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का कहना है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। शेख नन्हे ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पास मौजूद बछड़ा तथा दो हजार रुपये नकद छीन लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इधर, थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
    1
    नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित ने शुक्रवार, 27 फरवरी को करीब दो बजे थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।
आवेदन के अनुसार, खड्डा कुजलही निवासी शेख नन्हे, जो पेशे से किसान हैं, बुधवार को सुदामा नगर गांव से 2,800 रुपये में एक बछड़ा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि पांडेय टोला मल्लाह टोली के पश्चिम स्थित सड़क पर पांडेय टोला गांव के विकास दूबे और राजकुमार खरवार ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का कहना है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।
शेख नन्हे ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पास मौजूद बछड़ा तथा दो हजार रुपये नकद छीन लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
इधर, थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    56 min ago
  • Post by Anup Tiwari
    1
    Post by Anup Tiwari
    user_Anup Tiwari
    Anup Tiwari
    पत्रकार तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • Breaking यूपी/कुशीनगर। ➡️ मानवता को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने ➡️ गन्ने के खेत में रोते-बिलखते मिला नवजात शिशु ➡️ नवजात का रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण ➡️ स्थानीय महिलाओं ने शिशु को उठाकर की देखभाल ➡️ सूचना पाकर मौके पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस ➡️ ग्रामीणों की सहायता से ईलाज के लिए नवजात शिशु को सीएचसी कसया लेकर पहुंचे ➡️ सीएचसी कसया से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर ➡️ कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी अंतर्गत ग्रामसभा भैंसहा के टोला छितौना पट्टी का है मामला
    1
    Breaking यूपी/कुशीनगर।
➡️ मानवता को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने
➡️ गन्ने के खेत में रोते-बिलखते मिला नवजात शिशु 
➡️ नवजात का रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण 
➡️ स्थानीय महिलाओं ने शिशु को उठाकर की देखभाल
➡️ सूचना पाकर मौके पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस 
➡️ ग्रामीणों की सहायता से ईलाज के लिए नवजात शिशु को सीएचसी कसया लेकर पहुंचे 
➡️ सीएचसी कसया से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर 
➡️ कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी अंतर्गत ग्रामसभा भैंसहा के टोला छितौना पट्टी का है मामला
    user_हर खबर पर नजर
    हर खबर पर नजर
    Reporter Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    4 hrs ago
  • Post by RAJHANSH VERMA
    1
    Post by RAJHANSH VERMA
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • धूम धाम से शोभा यात्रा निकला गया
    1
    धूम धाम से शोभा यात्रा निकला गया
    user_Jitendra kumar
    Jitendra kumar
    जोगापट्टी, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Shambhu Rajbhar
    1
    Post by Shambhu Rajbhar
    user_Shambhu Rajbhar
    Shambhu Rajbhar
    फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    22 min ago
  • लौरिया से इस वक्त की बड़ी खबर। नगर पंचायत क्षेत्र में यूनियन बैंक के सामने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक मीट दुकान में छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़कने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकान के आसपास मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस हादसे में दुकानदार समेत कुल 11 लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। घायलों में गोविंद राय (34), विनय कुमार शुक्ला (32), गुलाब पटेल, प्रेमनाथ कुमार (25), अमरजीत कुमार (30), नितीश कुमार (25), कृष्णा ठाकुर (35), भूल देवी (35), बेबी कुमारी (5), सीता देवी और एक अन्य छह वर्षीय बच्ची शामिल हैं। सभी की स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ नितेश कुमार सेठ और थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। प्रशासन ने सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। व्यवसायियों को कमर्शियल सिलेंडर के उपयोग और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।
    1
    लौरिया से इस वक्त की बड़ी खबर। नगर पंचायत क्षेत्र में यूनियन बैंक के सामने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक मीट दुकान में छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़कने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकान के आसपास मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
इस हादसे में दुकानदार समेत कुल 11 लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।
घायलों में गोविंद राय (34), विनय कुमार शुक्ला (32), गुलाब पटेल, प्रेमनाथ कुमार (25), अमरजीत कुमार (30), नितीश कुमार (25), कृष्णा ठाकुर (35), भूल देवी (35), बेबी कुमारी (5), सीता देवी और एक अन्य छह वर्षीय बच्ची शामिल हैं। सभी की स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ नितेश कुमार सेठ और थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। प्रशासन ने सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। व्यवसायियों को कमर्शियल सिलेंडर के उपयोग और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    37 min ago
  • बेतिया नगर थाना में शुक्रवार 27 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप ने की। इस बैठक में पार्षदों, समाजसेवियों, युवाओं एवं दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रमजान का पावन महीना चल रहा है और इसी बीच होली पर्व भी है, ऐसे में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि होली के दौरान शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी, लगातार गश्ती होगी, संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जाएगी, सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग होगी और किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उम्मीद जताई कि बेतिया जिला शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ होली पर्व मनाएगा।
    1
    बेतिया नगर थाना में शुक्रवार 27 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप ने की। इस बैठक में पार्षदों, समाजसेवियों, युवाओं एवं दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रमजान का पावन महीना चल रहा है और इसी बीच होली पर्व भी है, ऐसे में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि होली के दौरान शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी, लगातार गश्ती होगी, संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जाएगी, सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग होगी और किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उम्मीद जताई कि बेतिया जिला शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ होली पर्व मनाएगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.