यूनियन बैंक के सामने गैस सिलेंडर ब्लास्ट, लौरिया बाजार में मची अफरा-तफरी, 11 लोग झुलसे। लौरिया नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार, 27 फरवरी को करीब दोपहर 1 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यूनियन बैंक के सामने स्थित एक मीट दुकान पर छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही आग की लपटें फैल गईं और आसपास मौजूद दुकानदारों, ग्राहकों व राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दुकान संचालक सहित कुल 11 लोग झुलस गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं प्रशासन ने व्यवसायियों को केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर के उपयोग और सुरक्षा मानकों के सख्त पालन की हिदायत दी है।
यूनियन बैंक के सामने गैस सिलेंडर ब्लास्ट, लौरिया बाजार में मची अफरा-तफरी, 11 लोग झुलसे। लौरिया नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार, 27 फरवरी को करीब दोपहर 1 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यूनियन बैंक के सामने स्थित एक मीट दुकान पर छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही आग की लपटें फैल गईं और आसपास मौजूद दुकानदारों, ग्राहकों व राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दुकान संचालक सहित कुल 11 लोग झुलस गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं प्रशासन ने व्यवसायियों को केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर के उपयोग और सुरक्षा मानकों के सख्त पालन की हिदायत दी है।
- नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित ने शुक्रवार, 27 फरवरी को करीब दो बजे थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, खड्डा कुजलही निवासी शेख नन्हे, जो पेशे से किसान हैं, बुधवार को सुदामा नगर गांव से 2,800 रुपये में एक बछड़ा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि पांडेय टोला मल्लाह टोली के पश्चिम स्थित सड़क पर पांडेय टोला गांव के विकास दूबे और राजकुमार खरवार ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का कहना है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। शेख नन्हे ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पास मौजूद बछड़ा तथा दो हजार रुपये नकद छीन लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इधर, थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।1
- Post by Anup Tiwari1
- Breaking यूपी/कुशीनगर। ➡️ मानवता को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने ➡️ गन्ने के खेत में रोते-बिलखते मिला नवजात शिशु ➡️ नवजात का रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण ➡️ स्थानीय महिलाओं ने शिशु को उठाकर की देखभाल ➡️ सूचना पाकर मौके पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस ➡️ ग्रामीणों की सहायता से ईलाज के लिए नवजात शिशु को सीएचसी कसया लेकर पहुंचे ➡️ सीएचसी कसया से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर ➡️ कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर चौकी अंतर्गत ग्रामसभा भैंसहा के टोला छितौना पट्टी का है मामला1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- धूम धाम से शोभा यात्रा निकला गया1
- बेतिया में मिहिर इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान का उद्घाटन मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट बेतिया/मझौलिया। शुक्रवार को बेतिया कलेक्ट्रेट के निकट बस स्टैंड रोड स्थित मिहिर इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान का उद्घाटन अधिवक्ता अभयानंद उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया। दुकान के प्रोपराइटर मंजय उपाध्याय ने बताया कि यहां एक दाम (फिक्स्ड रेट) पर मोबाइल फोन उपलब्ध हैं तथा ग्राहकों को आसान लोन सुविधा भी दी जा रही है। दुकान में Vivo, Apple (आईफोन), Realme, Samsung, Oppo और Motorola समेत विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन उपलब्ध हैं। उद्घाटन समारोह में चूनु खान, राजू सर्राफ, दीपक शर्मा, धर्मेश पांडेय, राकेश गुप्ता, निखिल श्रीवास्तव, रवि कुमार, पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय, सुमित कुमार, विजय कुमार और आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या में डिस्ट्रीब्यूटर एवं ग्राहक उपस्थित रहे। दुकान खुलने के पहले ही दिन बंपर सेल हुई, जिससे व्यवसायियों में उत्साह का माहौल देखा गया।1
- बैरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे वार्षिक उत्सव, स्पोर्ट्स मीट और बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसरों में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। प्री-प्राइमरी आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे बच्चों से लेकर उच्च कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाल मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं, संगीत, चित्रकला और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने दौड़, कबड्डी, चित्रांकन और समूह नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजकीय मध्य विद्यालय पूजहां की विद्यालय प्रभारी लक्की कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनमें अनुशासन व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम की सफलता में शिक्षक ज्योति कुमारी, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, अभिनाश किशोर, कमलेश कुमार, सतीश कुमार, संध्या कुमारी, सिंकी कुमारी, अमरुन नेसा, रवि कुमार तथा आंगनवाड़ी सेविका चंद्रावती देवी सहित विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही।1
- बेतिया नगर थाना में शुक्रवार 27 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप ने की। इस बैठक में पार्षदों, समाजसेवियों, युवाओं एवं दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रमजान का पावन महीना चल रहा है और इसी बीच होली पर्व भी है, ऐसे में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि होली के दौरान शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी, लगातार गश्ती होगी, संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जाएगी, सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग होगी और किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उम्मीद जताई कि बेतिया जिला शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ होली पर्व मनाएगा।1