logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पश्चिम चम्पारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पश्चिम चम्पारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित एक मीट दुकान में करीब साढ़े बारह बजे छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से विस्फोट हो गया। ​इस हादसे में दुकानदार समेत कुल 11 लोग झुलस गए। घायलों में दो महिलाएं और दो बच्चों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। धमाके के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) बेतिया रेफर कर दिया गया। ​प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है। घायलों में गोविंद राय, विनय कुमार शुक्ला, गुलाब पटेल, प्रेमनाथ कुमार, बेबी कुमारी, सीता देवी तथा एक छह वर्षीय बच्ची सहित कुल 11 लोग शामिल हैं। ​घटना की सूचना मिलते ही सभापति प्रतिनिधि संजय कुमार, सीओ नितेश कुमार सेठ और थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और हालात की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ​सीओ नितेश कुमार सेठ ने व्यवसायियों को सख्त निर्देश दिया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें। वहीं अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अस्पताल के आसपास सड़क पर वाहन खड़ा न करें, ताकि एंबुलेंस के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।

1 hr ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
1 hr ago

पश्चिम चम्पारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पश्चिम चम्पारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित एक मीट दुकान में करीब साढ़े बारह बजे छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से विस्फोट हो गया। ​इस हादसे में दुकानदार समेत कुल 11 लोग झुलस गए। घायलों में दो महिलाएं और दो बच्चों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। धमाके के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) बेतिया रेफर कर दिया गया। ​प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है। घायलों में गोविंद राय, विनय कुमार शुक्ला, गुलाब पटेल, प्रेमनाथ कुमार, बेबी कुमारी, सीता देवी तथा एक छह वर्षीय बच्ची सहित कुल 11 लोग शामिल हैं। ​घटना की सूचना मिलते ही सभापति प्रतिनिधि संजय कुमार, सीओ नितेश कुमार सेठ और थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और हालात की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ​सीओ नितेश कुमार सेठ ने व्यवसायियों को सख्त निर्देश दिया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें। वहीं अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अस्पताल के आसपास सड़क पर वाहन खड़ा न करें, ताकि एंबुलेंस के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • लौरिया से इस वक्त की बड़ी खबर। नगर पंचायत क्षेत्र में यूनियन बैंक के सामने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक मीट दुकान में छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़कने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकान के आसपास मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस हादसे में दुकानदार समेत कुल 11 लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। घायलों में गोविंद राय (34), विनय कुमार शुक्ला (32), गुलाब पटेल, प्रेमनाथ कुमार (25), अमरजीत कुमार (30), नितीश कुमार (25), कृष्णा ठाकुर (35), भूल देवी (35), बेबी कुमारी (5), सीता देवी और एक अन्य छह वर्षीय बच्ची शामिल हैं। सभी की स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ नितेश कुमार सेठ और थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। प्रशासन ने सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। व्यवसायियों को कमर्शियल सिलेंडर के उपयोग और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।
    1
    लौरिया से इस वक्त की बड़ी खबर। नगर पंचायत क्षेत्र में यूनियन बैंक के सामने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक मीट दुकान में छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़कने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकान के आसपास मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
इस हादसे में दुकानदार समेत कुल 11 लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।
घायलों में गोविंद राय (34), विनय कुमार शुक्ला (32), गुलाब पटेल, प्रेमनाथ कुमार (25), अमरजीत कुमार (30), नितीश कुमार (25), कृष्णा ठाकुर (35), भूल देवी (35), बेबी कुमारी (5), सीता देवी और एक अन्य छह वर्षीय बच्ची शामिल हैं। सभी की स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ नितेश कुमार सेठ और थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। प्रशासन ने सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। व्यवसायियों को कमर्शियल सिलेंडर के उपयोग और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • बेतिया नगर थाना में शुक्रवार 27 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप ने की। इस बैठक में पार्षदों, समाजसेवियों, युवाओं एवं दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रमजान का पावन महीना चल रहा है और इसी बीच होली पर्व भी है, ऐसे में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि होली के दौरान शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी, लगातार गश्ती होगी, संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जाएगी, सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग होगी और किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उम्मीद जताई कि बेतिया जिला शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ होली पर्व मनाएगा।
    1
    बेतिया नगर थाना में शुक्रवार 27 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप ने की। इस बैठक में पार्षदों, समाजसेवियों, युवाओं एवं दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रमजान का पावन महीना चल रहा है और इसी बीच होली पर्व भी है, ऐसे में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि होली के दौरान शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी, लगातार गश्ती होगी, संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जाएगी, सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग होगी और किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उम्मीद जताई कि बेतिया जिला शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ होली पर्व मनाएगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
  • सुगौली बाजार के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत फील्ड ऑफिसर नीरज चौधरी (42) की ड्यूटी के दौरान हुई मौत। बैंक में शोक,कर्मियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
    1
    सुगौली बाजार के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत फील्ड ऑफिसर नीरज चौधरी (42) की ड्यूटी के दौरान हुई मौत। बैंक में शोक,कर्मियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • गोपालगंज के बलथरी चेक पोस्ट पर ट्रकों से अवैध वसूली के कारण सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है गोपालगंज SP ने लगभग 200 लोगों पर मुकदमा भी किया है। सरकार लम्बे समय से चल रहे अवैध वसूली के जिम्मेवार DTO गोपालगंज सहित अन्य के भूमिका की जाँच कराये।
    1
    गोपालगंज के बलथरी चेक पोस्ट पर ट्रकों से अवैध वसूली के कारण सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है गोपालगंज SP ने लगभग 200 लोगों पर मुकदमा भी किया है।
सरकार लम्बे समय से चल रहे अवैध वसूली के जिम्मेवार DTO गोपालगंज सहित अन्य के भूमिका की जाँच कराये।
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    Offset Printer गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    30 min ago
  • Post by Anup Tiwari
    1
    Post by Anup Tiwari
    user_Anup Tiwari
    Anup Tiwari
    पत्रकार तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोपालगंज अस्पताल में कैदी का हाई वोल्टेज ड्रामा.. देखिये #gopalganj #hospital
    1
    गोपालगंज अस्पताल में कैदी का हाई वोल्टेज ड्रामा.. देखिये 
#gopalganj #hospital
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    2 hrs ago
  • बेतिया के दुर्गा बाग मंदिर परिसर में चाकूबाजी, दो युवक घायल बेतिया: नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा बाग मंदिर परिसर में अपने 👇🏻
    1
    बेतिया के दुर्गा बाग मंदिर परिसर में चाकूबाजी, दो युवक घायल
बेतिया: नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा बाग मंदिर परिसर में 
अपने  👇🏻
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • लौरिया नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार, 27 फरवरी को करीब दोपहर 1 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यूनियन बैंक के सामने स्थित एक मीट दुकान पर छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही आग की लपटें फैल गईं और आसपास मौजूद दुकानदारों, ग्राहकों व राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दुकान संचालक सहित कुल 11 लोग झुलस गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं प्रशासन ने व्यवसायियों को केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर के उपयोग और सुरक्षा मानकों के सख्त पालन की हिदायत दी है।
    1
    लौरिया नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार, 27 फरवरी को करीब दोपहर 1 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यूनियन बैंक के सामने स्थित एक मीट दुकान पर छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही आग की लपटें फैल गईं और आसपास मौजूद दुकानदारों, ग्राहकों व राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दुकान संचालक सहित कुल 11 लोग झुलस गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि गैस सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं प्रशासन ने व्यवसायियों को केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर के उपयोग और सुरक्षा मानकों के सख्त पालन की हिदायत दी है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    5 hrs ago
  • गोपालगंज सदर अस्पताल में कैदी को इलाज कराने लाए जाने के बाद,, कैदी मचाया उत्पात,,
    1
    गोपालगंज सदर अस्पताल में कैदी को इलाज कराने लाए जाने के बाद,, कैदी मचाया उत्पात,,
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    Offset Printer गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    43 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.