धनबाद जंक्शन पर अवैध वसूली का आरोप, RPF के नाम पर उगाही का वीडियो वायरल नयन मोदक की रिपोर्ट धनबाद से धनबाद जंक्शन पर अवैध वसूली का आरोप, RPF के नाम पर उगाही का वीडियो वायरल Dhanbad Junction पर अवैध वसूली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि Railway Protection Force के नाम पर एक कथित दलाल “सोनू” और उसके सहयोगी स्टेशन रोड पर छोटे दुकानदारों से रोजाना उगाही कर रहे हैं। दुकानदारों का दावा है कि लिट्टी-चाय, फल, पान और फूल बेचने वालों से प्रतिदिन करीब 200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। पैसे नहीं देने पर दुकान हटाने या कार्रवाई की धमकी दी जाती है। हालांकि इन आरोपों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और RPF की ओर से भी कोई बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल वायरल वीडियो की जांच की मांग उठ रही है और पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल जारी है।
धनबाद जंक्शन पर अवैध वसूली का आरोप, RPF के नाम पर उगाही का वीडियो वायरल नयन मोदक की रिपोर्ट धनबाद से धनबाद जंक्शन पर अवैध वसूली का आरोप, RPF के नाम पर उगाही का वीडियो वायरल Dhanbad Junction पर अवैध वसूली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि Railway Protection Force के नाम पर एक कथित दलाल “सोनू” और उसके सहयोगी स्टेशन रोड पर छोटे दुकानदारों से रोजाना उगाही कर रहे हैं। दुकानदारों का दावा है कि लिट्टी-चाय, फल, पान और फूल बेचने वालों से प्रतिदिन करीब 200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। पैसे नहीं देने पर दुकान हटाने या कार्रवाई की धमकी दी जाती है। हालांकि इन आरोपों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और RPF की ओर से भी कोई बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल वायरल वीडियो की जांच की मांग उठ रही है और पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल जारी है।
- वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चौधरी के घर लाखों की चोरी, इलाके में दहशत चिरकुंडा: चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालडंगा हाउसिंग कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चौधरी के बंद घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण चौधरी 12 मार्च को अपने परिवार के इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे। घर पूरी तरह बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 17 मार्च की सुबह जब प्रवीण चौधरी अपने परिवार के साथ वापस घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात और नगदी गायब थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली है। घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।5
- निरसा प्रखंड क्षेत्र के कंचनडीह स्थित ठाकुर कुल्ही सिंह टोला में नव निर्मित विवाह मंडप भवन का आज विधिवत शुभ उद्घाटन किया गया।1
- नयन मोदक की रिपोर्ट झारखंड के Ranchi Junction railway station पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। ऊपर से गुजर रही लगभग 25,000 वोल्ट की हाईटेंशन ओवरहेड तार की चपेट में आ गया। तार से संपर्क होते ही जोरदार धमाका हुआ और युवक के शरीर में आग लग गई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। घायल युवक का नाम मास्को उरांव (लगभग 28 वर्ष) बताया गया है। उसे तुरंत रेलवे और पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के अनुसार उसके करीब 60% शरीर पर गंभीर जलन हुई है। बताया जा रहा है कि युवक फुटओवर ब्रिज से ट्रेन की छत पर कूद गया। इसके बाद वह सीधे ऊपर की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, और आत्महत्या की कोशिश की आशंका भी जताई जा रही है। रेलवे की ओवरहेड लाइन में लगभग 25,000 वोल्ट बिजली होती है। ट्रेन की छत पर चढ़ना बेहद खतरनाक है और रेलवे कानून के तहत अपराध भी है।1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- Post by Niraj Kumar1
- धनबाद से एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है. राज्य की पहली 8 लेन सड़क एक बार फिर धंस गई है. झारखंड मोड़ स्थित क्रेशर के समीप सर्विस रोड का एक हिस्सा अचानक धंस गया और वहां खतरनाक गड्डा बन गया है. इससे 8 लेन सड़क निर्माण की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त स्थान पर सड़क का हिस्सा अचानक बैठ गया और देखते ही देखते गहरा गड्डा हो गया.1
- धनबाद 400 करोड़ की सड़क बनी भ्रष्टाचार का गड्ढा! धनबाद में फिर धंसी 8 लेन रोड, #चुनावी मुद्दा बना पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल ने जम कर किया था प्रचार , कई बार हो चुकी बदहाली का शिकार धनबाद में विकास के नाम पर करोड़ों की लूट का एक और नमूना सामने आया है। भूली–झारखंड मोड़ के पास 8 लेन सड़क का हिस्सा अचानक धंस गया और देखते ही देखते एक खतरनाक गड्ढे में बदल गया। यह वही सड़क है जिस पर सरकार और प्रशासन ने “आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर” का ढिंढोरा पीटा था, लेकिन अब हकीकत जमीन पर धंसती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है—इस सड़क पर पहले भी कई बार गड्ढे बन चुके हैं, लेकिन हर बार लीपापोती कर मामला दबा दिया गया। सवाल उठता है कि आखिर हर बार उसी जगह सड़क क्यों धंसती है? क्या यह सिर्फ पाइपलाइन लीकेज है या फिर निर्माण में हुए भारी भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है? करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क में विश्व बैंक की भागीदारी भी रही है, जिससे इसकी गुणवत्ता और पारदर्शिता पर और बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद अगर सड़क बार-बार धंस रही है, तो यह साफ संकेत है कि कहीं न कहीं खेल बड़ा है। इस पूरे मामले में अब पूर्व मेयर चंद्रशेखर की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। क्या उनके कार्यकाल में इस प्रोजेक्ट में गुणवत्ता से समझौता किया गया? क्या ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से जनता के पैसे की बंदरबांट हुई? लोग अब खुलकर कह रहे हैं कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच हुई तो कई बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। प्रशासन की चुप्पी भी शक को और गहरा कर रही है। आखिर कब तक जनता की जान के साथ इस तरह खिलवाड़ होता रहेगा? #dhanbadnews1
- निरसा: निरसा क्षेत्र स्थित श्यामपुर-बी कोलियरी में चोरों द्वारा पावर केबल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने कोलियरी परिसर से बड़ी मात्रा में पावर केबल काटकर फरार हो गए, जिससे खदान प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोलियरी प्रबंधन को इस घटना की सूचना सुरक्षा प्रहरी द्वारा सोमवार सुबह करीब 04:30 बजे, दिनांक 16 मार्च 2026 को दी गई। सुरक्षा कर्मी ने जानकारी दी कि 15 मार्च 2026, रविवार की रात्रि पाली के दौरान श्यामपुर-बी कोलियरी के 5/6 इनक्लाइन से पावर केबल चोरी हो गई है। सूचना मिलने के बाद प्रबंधन की टीम सुबह लगभग 5 बजे घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। मौके पर पाया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा करीब 190 मीटर पावर केबल काटकर चोरी कर ली गई है। बताया गया है कि चोरी किए गए पावर केबल की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 80 हजार रुपये है। घटना के बाद कोलियरी प्रबंधन द्वारा मामले की जानकारी संबंधित थाना को देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद कोलियरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।8