Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांवड़ यात्रा में dj बजाने को लेकर हुआ हंगामा #कांवड़ #BreakingNews #barahbastitv #nonfollowers #UPPolice
Barahbastitv
कांवड़ यात्रा में dj बजाने को लेकर हुआ हंगामा #कांवड़ #BreakingNews #barahbastitv #nonfollowers #UPPolice
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के नहर चौकी पर शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के नहर चौकी पर शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत बुलंदशहर के स्याना में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल एक बार फिर देखने को मिली। नहर चौकी स्याना पर हरिद्वार से जल लेकर आ रहे शिव भक्तों का भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के मुस्लिम समाज के कार्यकर्ताओं ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। स्याना नहर चौकी पर सुबह से ही माहौल भक्तिमय हो गया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों के पहुंचते ही बीकेयू अराजनेतिक के मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा कि सियाना हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। जिस तरह बुलंदशहर में इज्जत में जाने वाले मुस्लिम भाइयों का सियाना के हिंदू भाइयों ने पुष्प वर्षा कर और खाने-पीने की सामग्री देकर स्वागत किया था, उसी तरह हर साल मुस्लिम समाज के लोग हरिद्वार से जल लाने वाले शिव भक्तों का सम्मान करते हैं। चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा कि हम सभी मिलकर एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं। यही गंगा-जमुनी तहजीब सियाना की पहचान है। *बाइट:* चौधरी मांगेराम त्यागी,3
- *उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ियों पर की गई पुष्प वर्षा* *सावन माह के पावन अवसर पर "बोल बम" के जयकारों के साथ जनपद हापुड़ से गुजर रहे कांवड़ियों पर आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया* *बृजघाट गंगा एवं छपकोली शिव मंदिर पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों ने लगाए मा०मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व बोल बम के जयकारे* जिलाधिकारी ने कांवड़ियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह आस्था और अनुशासन का पर्व है। प्रशासन की ओर से कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुष्प वर्षा के दौरान बृजघाट गंगा एवं छपकोली शिव मंदिर "हर हर महादेव" और "बोल बम" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कांवड़ियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।3
- नगर पंचायत सैद नगली में समाजवादी पार्टी की टीम ने किया शिवभक्तों का भव्य स्वागत डीजे की धुन पर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ ब्रजघाट रवाना हुआ 31 भोले भक्तों का डाक कांवड़ जत्था अमरोहा/सैद नगली। नगर पंचायत से श्रीफूल माली भक्तों द्वारा 31 भोले भक्तों का डाक कांवड़ जत्था डीजे की धुन और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष के बीच ब्रजघाट के लिए रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में झूमते हुए नजर आए। इस दौरान नगर पंचायत सैद नगली की समाजवादी पार्टी की टीम द्वारा शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया गया। जिला सचिव शोमी अग्रवाल के नेतृत्व में शिवभक्तों का स्वागत करते हुए उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। स्वागत के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया और चारों ओर भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम में बॉबी राजा, मोहम्मद कैफ, नासिर, अंशुल वर्मा, सचिन दीवान, राजपाल सैनी, अमन गुप्ता, महेश चंद्र खल वाले, विमल मेडिकल स्टोर वाले, राजेश गुप्ता घी वाले, आकाश गुप्ता, राजीव बजरंगी, मोहम्मद मेहंदी, बॉबी बाकरी, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तथा दीपक प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। श्रावण में शिवभक्ति का अद्भुत संगम श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष पर्व माना जाता है। कांवड़ यात्रा में शिवभक्त अपनी श्रद्धा, तपस्या और संकल्प के साथ पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं।जैसे जयघोष वातावरण को शिवमय बना देते हैं।शिवभक्तों की यह यात्रा आस्था, अनुशासन, सेवा, समर्पण और भाईचारे का संदेश देती है। कठिन रास्तों और थकान की परवाह किए बिना भगवान भोलेनाथ की भक्ति में आगे बढ़ना भक्तों की अटूट श्रद्धा और हिम्मत को दर्शाता है। हिन्दू समाज के लिए श्रावण कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक परंपरा, संस्कृति और भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥” भगवान भोलेनाथ सभी शिवभक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें, यात्रा को सफल बनाएं और सभी कांवड़ियों को सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचाएं इसी मंगलकामना के साथ श्रद्धालुओं को विदाई दी गई।2
- 🚨 संभल: असमोली में कांवड़ियों के लिए लगा विशाल भंडारा स्पेशल रिपोर्ट: एम एफ खा 🚨 संभल: असमोली में कांवड़ियों के लिए लगा विशाल भंडारा स्पेशल रिपोर्ट: एम एफ खान दृश्य पेट्रोल पंप के पास का भंडारा बैनर और सेवा करते लोग रिपोर्टर नमस्कार मैं एम एफ खान और आप देख रहे हैं Shuru ऐप जनपद संभल के असमोली से इस वक्त की बड़ी खबर दृश्य: कांवड़िया जल लेकर रास्ते से गुजरते हुए और चाय-पानी पीते हुए हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए असमोली थाना क्षेत्र के त्यागी पेट्रोल पंप पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है दृश्य: बैनर का क्लोज-अप और सेवादार कांवड़ियों को प्रसाद देते हुए रिपोर्टर VO यह आयोजन भारत युग जनता पार्टी द्वारा 9 और 10 अगस्त को किया जा रहा है जहां असमोली से गुजर रहे सभी कांवड़ियों के लिए जलपान, चाय और भोजन-प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई है दृश्य: कांवड़ियों के चलने का शॉट और 'जय भोलेनाथ का जयकारा रिपोर्टर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा दिन-रात शिवभक्तों की सेवा की जा रही है असमोली से होकर गुज़रने वाले कांवड़िए यहाँ विश्राम कर जलपान ग्रहण कर रहे हैं Shuru ऐप के लिए असमोली संभल से रिपोर्टर एम एफ खान की रिपोर्ट 2. Shuru ऐप टेक्स्ट पोस्ट न्यूज फॉर्मेट शीर्षक Title संभल: असमोली में कांवड़ियों के लिए लगा विशाल भंडारा, भारत युग जनता पार्टी कर रही सेवा खबर संभल असमोली सावन माह के उपलक्ष्य में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का असमोली क्षेत्र में भव्य स्वागत किया जा रहा है जनपद संभल के थाना असमोली क्षेत्र अंतर्गत त्यागी पेट्रोल पंप के पास भारत युग जनता पार्टी की ओर से दो दिवसीय विशाल भंडारे एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। 9 और 10 अगस्त को आयोजित इस शिविर में हरिद्वार से असमोली पेट्रोल पंप से गुजरते हुए और अपनी मंजिल की ओर बढ़ते हुए कांवड़ियों के लिए चाय पानी और प्रसाद की निःशुल्क व्यवस्था की गई है आयोजकों का कहना है कि दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है राह से गुजरने वाले सभी श्रद्धालुओं को रोककर जलपान और प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है। 📍 स्थान: त्यागी पेट्रोल पंप असमोली संभल 🎤 रिपोर्ट: रिपोर्टर एम एफ खान Shuru App #AsmoliNews #Sambhal #KanwarYatra #ShuruApp #LocalNews #Asmoli #Bhandara #ReporterMFKhan2
- कांवड़ यात्रा में dj बजाने को लेकर हुआ हंगामा #कांवड़ #BreakingNews #barahbastitv #nonfollowers #UPPolice1