logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Today Live Shringar Darshan 🙏 | Shree Sanwariya Seth Ji, Mandफिया Dham ❤️ | 🚩 Jai Shree Sanwariya Seth 🙏 Today Live Shringar Darshan 🙏 | Shree Sanwariya Seth Ji, Mandफिया Dham ❤️ | 🚩 Jai Shree Sanwariya Seth 🙏

1 hr ago
user_Hello Chittorgarh News
Hello Chittorgarh News
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
1 hr ago

Today Live Shringar Darshan 🙏 | Shree Sanwariya Seth Ji, Mandफिया Dham ❤️ | 🚩 Jai Shree Sanwariya Seth 🙏 Today Live Shringar Darshan 🙏 | Shree Sanwariya Seth Ji, Mandफिया Dham ❤️ | 🚩 Jai Shree Sanwariya Seth 🙏

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोतवाली चित्तौड़गढ़ में बैठक आयोजित, परेड का हुआ प्रसारण थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आज विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
    1
    🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोतवाली चित्तौड़गढ़ में बैठक आयोजित, परेड का हुआ प्रसारण
थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आज विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • CM भजन लाल शर्मा ने क्या कहाँ कांग्रेस क़ो कांग्रेस का क्या जवाब आता है
    1
    CM भजन लाल शर्मा ने क्या कहाँ कांग्रेस क़ो  कांग्रेस का क्या जवाब आता है
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • डिजिटल युग में 'ऑफलाइन' पुठवाड़िया, युवाओं की दो टूक- नेटवर्क नहीं तो वोट नही,उपरेड़ा ग्राम पंचायत के पुठवाड़िया में मोबाइल नेटवर्क की बदहाली, ग्रामीण बोले- अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए राशमी। डिजिटल इंडिया के दावों के बीच चित्तौड़गढ़ जिले की राशमी पंचायत समिति की उपरेड़ा ग्राम पंचायत का पुठवाड़िया गांव आज भी डिजिटल नक्शे से गायब है। मोबाइल नेटवर्क की बदहाल स्थिति से त्रस्त ग्रामीणों और युवाओं ने अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवाओं ने साफ चेतावनी दी है-नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं। गांव के मनीष सुखवाल, सुनील सुखवाल, रतन जाट, रतन गाडरी, सुनील नायक और कुलदीप सुखवाल सहित कई युवाओं ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि पुठवाड़िया में जियो, एयरटेल समेत सभी प्रमुख कंपनियों के नेटवर्क ना के बराबर हैं। फोन करने के लिए ढूंढना पड़ता है नेटवर्क प्वाइंट ग्रामीणों का कहना है कि एक सामान्य कॉल करने के लिए भी उन्हें घर की छतों पर, खेतों में या गांव से बाहर ऊंची जगहों पर जाना पड़ता है। इंटरनेट तो दूर की बात है। मोबाइल में टावर के नाम पर सिर्फ एक-दो डंडी दिखती है, वो भी कभी-कभी। शिक्षा और रोजगार पर सीधा असर आज के दौर में मोबाइल नेटवर्क सिर्फ बातचीत का साधन नहीं है। यह छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, युवाओं के ऑनलाइन फॉर्म, किसानों के लिए मौसम की जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ और बैंकिंग सेवाओं का आधार बन चुका है। नेटवर्क नहीं होने से गांव के विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है, युवा बेरोजगार ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं और ग्रामीण सरकारी सेवाओं से वंचित हैं। आश्वासन बहुत मिले, समाधान नहीं ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और टेलीकॉम कंपनियों के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायतें दीं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गांव में आज तक कोई स्थायी मोबाइल टावर नहीं लगाया गया। युवाओं का अल्टीमेटम- बहिष्कार करेंगे चुनाव का आगामी पंचायती राज चुनाव को देखते हुए युवाओं ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव से पहले गांव में नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और नया टावर नहीं लगाया गया, तो पूरा गांव मतदान का बहिष्कार करेगा। ग्रामीणों ने कहा कि जब सरकार वोट के लिए डिजिटल प्रचार करती है, तो गांव को डिजिटल सुविधाओं से वंचित क्यों रखा जा रहा है। अब देखना होगा कि युवाओं की इस चेतावनी के बाद प्रशासन जागता है या पुठवाड़िया इसी तरह ऑफलाइन बना रहेगा।
    1
    डिजिटल युग में 'ऑफलाइन' पुठवाड़िया, युवाओं की दो टूक- नेटवर्क नहीं तो वोट नही,उपरेड़ा ग्राम पंचायत के पुठवाड़िया में मोबाइल नेटवर्क की बदहाली, ग्रामीण बोले- अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए
राशमी। डिजिटल इंडिया के दावों के बीच चित्तौड़गढ़ जिले की राशमी पंचायत समिति की उपरेड़ा ग्राम पंचायत का पुठवाड़िया गांव आज भी डिजिटल नक्शे से गायब है। मोबाइल नेटवर्क की बदहाल स्थिति से त्रस्त ग्रामीणों और युवाओं ने अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवाओं ने साफ चेतावनी दी है-नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं।
गांव के मनीष सुखवाल, सुनील सुखवाल, रतन जाट, रतन गाडरी, सुनील नायक और कुलदीप सुखवाल सहित कई युवाओं ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि पुठवाड़िया में जियो, एयरटेल समेत सभी प्रमुख कंपनियों के नेटवर्क ना के बराबर हैं।
फोन करने के लिए ढूंढना पड़ता है नेटवर्क प्वाइंट
ग्रामीणों का कहना है कि एक सामान्य कॉल करने के लिए भी उन्हें घर की छतों पर, खेतों में या गांव से बाहर ऊंची जगहों पर जाना पड़ता है। इंटरनेट तो दूर की बात है। मोबाइल में टावर के नाम पर सिर्फ एक-दो डंडी दिखती है, वो भी कभी-कभी।
शिक्षा और रोजगार पर सीधा असर
आज के दौर में मोबाइल नेटवर्क सिर्फ बातचीत का साधन नहीं है। यह छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, युवाओं के ऑनलाइन फॉर्म, किसानों के लिए मौसम की जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ और बैंकिंग सेवाओं का आधार बन चुका है। नेटवर्क नहीं होने से गांव के विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है, युवा बेरोजगार ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं और ग्रामीण सरकारी सेवाओं से वंचित हैं।
आश्वासन बहुत मिले, समाधान नहीं
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और टेलीकॉम कंपनियों के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायतें दीं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गांव में आज तक कोई स्थायी मोबाइल टावर नहीं लगाया गया।
युवाओं का अल्टीमेटम- बहिष्कार करेंगे चुनाव का
आगामी पंचायती राज
चुनाव को देखते हुए युवाओं ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव से पहले गांव में नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और नया टावर नहीं लगाया गया, तो पूरा गांव मतदान का बहिष्कार करेगा। ग्रामीणों ने कहा कि जब सरकार वोट के लिए डिजिटल प्रचार करती है, तो गांव को डिजिटल सुविधाओं से वंचित क्यों रखा जा रहा है।
अब देखना होगा कि युवाओं की इस चेतावनी के बाद प्रशासन जागता है या पुठवाड़िया इसी तरह ऑफलाइन बना रहेगा।
    user_Yas News Channel S L Aacharya
    Yas News Channel S L Aacharya
    Court reporter रश्मि, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भीलवाड़ा शहर के वार्ड 59 में आवारा कुत्तो पर निगम का बड़ा एक्शन वार्ड 59 में आवारा कुत्तों पर निगम का एक्शन मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में पहुंची डॉग कैचिंग टीम, क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद रविवार को हुई कार्रवाई भीलवाड़ा। शहर के वार्ड नंबर 59 में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद नगर निगम ने कार्रवाई की। रविवार, 1 नवंबर को नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में पहुंची और आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया। क्षेत्रवासियों द्वारा वार्ड पार्षद को शिकायत देने के साथ ही राजस्थान सरकार की जनसुनवाई हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता वार्ड की मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में आवारा कुत्तों की समस्या से क्षेत्रवासी परेशान थे। गलियों और रास्तों पर घूमते कुत्तों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित थे। समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने वार्ड पार्षद को अवगत कराया और 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाकर नगर निगम से कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची टीम क्षेत्रवासियों की शिकायत के आधार पर रविवार को नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में पहुंची। टीम ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की। निगम की टीम के पहुंचने से क्षेत्रवासियों में राहत की उम्मीद जगी। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान होने से वार्ड में आमजन को राहत मिलेगी। नियमित कार्रवाई की मांग क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की कि वार्ड में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर नियमित निगरानी रखी जाए और जरूरत के अनुसार कार्रवाई जारी रहे। लोगों का कहना है कि शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई होने से आमजन को राहत मिलती है। क्षेत्रवासियों ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने पर नगर निगम प्रशासन का आभार जताया।
    4
    भीलवाड़ा शहर के वार्ड 59 में आवारा कुत्तो पर निगम का बड़ा एक्शन                           
वार्ड 59 में आवारा कुत्तों पर निगम का एक्शन
मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में पहुंची डॉग कैचिंग टीम, क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद रविवार को हुई कार्रवाई
भीलवाड़ा। शहर के वार्ड नंबर 59 में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद नगर निगम ने कार्रवाई की। रविवार, 1 नवंबर को नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में पहुंची और आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया। क्षेत्रवासियों द्वारा वार्ड पार्षद को शिकायत देने के साथ ही राजस्थान सरकार की जनसुनवाई हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।
बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता
वार्ड की मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में आवारा कुत्तों की समस्या से क्षेत्रवासी परेशान थे। गलियों और रास्तों पर घूमते कुत्तों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित थे। समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने वार्ड पार्षद को अवगत कराया और 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाकर नगर निगम से कार्रवाई की मांग की।
शिकायत के बाद मौके पर पहुंची टीम
क्षेत्रवासियों की शिकायत के आधार पर रविवार को नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम मातेश्वरी आटा चक्की वाली गली में पहुंची। टीम ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की। निगम की टीम के पहुंचने से क्षेत्रवासियों में राहत की उम्मीद जगी। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान होने से वार्ड में आमजन को राहत मिलेगी।
नियमित कार्रवाई की मांग
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की कि वार्ड में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर नियमित निगरानी रखी जाए और जरूरत के अनुसार कार्रवाई जारी रहे। लोगों का कहना है कि शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई होने से आमजन को राहत मिलती है। क्षेत्रवासियों ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने पर नगर निगम प्रशासन का आभार जताया।
    user_पत्रकार प्रभुलाल लोहार
    पत्रकार प्रभुलाल लोहार
    Advertising agency बीजोलीया, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भीलवाड़ा की तपोभूमि पर श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी तुलसी माता से विवाह कर वाले हैं धन्य धन्य भीलवाड़ा की पावन धरा जय श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी 🌹🌹🌹💐💐💐💐🙏🙏🙏🙏
    1
    भीलवाड़ा की तपोभूमि पर श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी तुलसी माता से विवाह कर वाले हैं धन्य धन्य भीलवाड़ा की पावन धरा जय श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी 🌹🌹🌹💐💐💐💐🙏🙏🙏🙏
    user_Shankar Mali
    Shankar Mali
    आटो रिक्शा चालक है भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़ा चित्तौड़गढ़, रन फॉर यूनिटी में उमड़ा जनसैलाब सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सांसद सीपी जोशी, जिला कलक्टर और एसपी ने दिखाई हरी झंडी कलेक्ट्रेट से सुभाष चौक तक निकली दौड़, सैकड़ों प्रतिभागियों ने लिया एकता और नशामुक्ति का संकल्प पवन अग्रवाल डूंगला/ चित्तौड़गढ़। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में सैकड़ों लोगों ने दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। आयोजन में युवाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कलेक्ट्रेट परिसर से आयोजित दौड़ को सांसद सीपी जोशी, जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ कलेक्ट्रेट से शुरू होकर सुभाष चौक पहुंची। प्रतिभागियों ने एकता और राष्ट्रप्रेम के नारों के साथ दौड़ लगाई। आयोजन का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। एकता और अखंडता की दिलाई शपथ कार्यक्रम के समापन अवसर पर आईएएस रविन्द्र मेघवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। प्रशिक्षु आईएएस मुद्रा ने उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प भी लिया। विभिन्न संगठनों की रही भागीदारी आयोजन में नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ एवं राजलक्ष्मी गहलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, गौरव त्यागी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा तथा जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्काउट-गाइड, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, कॉलेज शिक्षा विभाग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। आयोजन ने युवाओं सहित आमजन को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया।
    4
    राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़ा चित्तौड़गढ़, रन फॉर यूनिटी में उमड़ा जनसैलाब

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सांसद सीपी जोशी, जिला कलक्टर और एसपी ने दिखाई हरी झंडी


कलेक्ट्रेट से सुभाष चौक तक निकली दौड़, सैकड़ों प्रतिभागियों ने लिया एकता और नशामुक्ति का संकल्प
पवन अग्रवाल 
डूंगला/ चित्तौड़गढ़। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में सैकड़ों लोगों ने दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। आयोजन में युवाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
कलेक्ट्रेट परिसर से आयोजित दौड़ को सांसद सीपी जोशी, जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ कलेक्ट्रेट से शुरू होकर सुभाष चौक पहुंची। प्रतिभागियों ने एकता और राष्ट्रप्रेम के नारों के साथ दौड़ लगाई। आयोजन का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
एकता और अखंडता की दिलाई शपथ
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आईएएस रविन्द्र मेघवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। प्रशिक्षु आईएएस मुद्रा ने उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प भी लिया।
विभिन्न संगठनों की रही भागीदारी
आयोजन में नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ एवं राजलक्ष्मी गहलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, गौरव त्यागी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा तथा जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्काउट-गाइड, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, कॉलेज शिक्षा विभाग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। आयोजन ने युवाओं सहित आमजन को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • रायला सरपंच विमला देवी सोमानी ने संभाला पदभार, विकास कार्यों को लेकर किया बड़ा ऐलान बनेड़ा तहसील में 1,839 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली सरपंच का भव्य अभिनंदन समारोह, कौमी एकता की दिखी मिसाल। रायला सरपंच विमला देवी सोमानी ने संभाला पदभार, विकास कार्यों को लेकर किया बड़ा ऐलान बनेड़ा तहसील में 1,839 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली सरपंच का भव्य अभिनंदन समारोह, कौमी एकता की दिखी मिसाल रायला। बनेड़ा तहसील में सबसे अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली रायला ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी सोमानी ने शनिवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। सुबह ग्राम पंचायत कार्यालय में पंडित दिनेश शास्त्री के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर उन्होंने कार्यभार संभाला। इसके बाद शाम 4 बजे श्याम मुखर्जी उद्यान में भव्य अभिनंदन एवं आभार समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी सोमानी, सरपंच प्रतिनिधि, उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों का माला पहनाकर, साफा बांधकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वार्ड पंच सोनू छिपा के तीसरी बार निर्वाचित होने पर विशेष अभिनंदन किया गया। वहीं वार्ड संख्या 14 से निर्विरोध निर्वाचित वार्ड पंच गीता खटीक सहित सभी वार्ड पंचों का भी सम्मान किया गया। समारोह में कौमी एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने सरपंच प्रतिनिधि को साफा पहनाकर तलवार भेंट की और उनका स्वागत किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी रघु जीनगर, भाजपा महामंत्री सत्यनारायण पाराशर, ज्ञान रांका एवं ओमप्रकाश सोमानी सहित अन्य अतिथियों का भी साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं को दुपट्टे एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। विकास के लिए सरपंच ने खोला योजनाओं का पिटारा सरपंच विमला देवी सोमानी ने अपने संबोधन में कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। सबका साथ, सबका विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने रायला में कई विकास कार्य करवाने की घोषणा करते हुए कहा कि खोड़िया नीम से पोस्ट ऑफिस तक औषधीय पौधों से युक्त बगीचा, व्यायामशाला एवं गार्डन विकसित किया जाएगा। रेगरिया तालाब की पाल को दुरुस्त कर आकर्षक गार्डन का रूप दिया जाएगा। वहीं खटीक समाज के मंदिर के सामने स्थित पाल को भी सुंदर उद्यान के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने मनरेगा कार्यों को लेकर भी महत्वपूर्ण बात कही। सरपंच ने स्पष्ट किया कि अब मनरेगा में मजदूरों से किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। गांव के विकास के साथ आमजन को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। समारोह के अंत में सरपंच विमला देवी सोमानी ने ग्रामीणों, मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मंच संचालन महावीर सुथार ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    रायला सरपंच विमला देवी सोमानी ने संभाला पदभार, विकास कार्यों को लेकर किया बड़ा ऐलान

बनेड़ा तहसील में 1,839 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली सरपंच का भव्य अभिनंदन समारोह, कौमी एकता की दिखी मिसाल।
रायला सरपंच विमला देवी सोमानी ने संभाला पदभार, विकास कार्यों को लेकर किया बड़ा ऐलान
बनेड़ा तहसील में 1,839 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली सरपंच का भव्य अभिनंदन समारोह, कौमी एकता की दिखी मिसाल
रायला। बनेड़ा तहसील में सबसे अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली रायला ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी सोमानी ने शनिवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। सुबह ग्राम पंचायत कार्यालय में पंडित दिनेश शास्त्री के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर उन्होंने कार्यभार संभाला।
इसके बाद शाम 4 बजे श्याम मुखर्जी उद्यान में भव्य अभिनंदन एवं आभार समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी सोमानी, सरपंच प्रतिनिधि, उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों का माला पहनाकर, साफा बांधकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वार्ड पंच सोनू छिपा के तीसरी बार निर्वाचित होने पर विशेष अभिनंदन किया गया। वहीं वार्ड संख्या 14 से निर्विरोध निर्वाचित वार्ड पंच गीता खटीक सहित सभी वार्ड पंचों का भी सम्मान किया गया।
समारोह में कौमी एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने सरपंच प्रतिनिधि को साफा पहनाकर तलवार भेंट की और उनका स्वागत किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी रघु जीनगर, भाजपा महामंत्री सत्यनारायण पाराशर, ज्ञान रांका एवं ओमप्रकाश सोमानी सहित अन्य अतिथियों का भी साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं को दुपट्टे एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
विकास के लिए सरपंच ने खोला योजनाओं का पिटारा
सरपंच विमला देवी सोमानी ने अपने संबोधन में कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। सबका साथ, सबका विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने रायला में कई विकास कार्य करवाने की घोषणा करते हुए कहा कि खोड़िया नीम से पोस्ट ऑफिस तक औषधीय पौधों से युक्त बगीचा, व्यायामशाला एवं गार्डन विकसित किया जाएगा। रेगरिया तालाब की पाल को दुरुस्त कर आकर्षक गार्डन का रूप दिया जाएगा। वहीं खटीक समाज के मंदिर के सामने स्थित पाल को भी सुंदर उद्यान के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने मनरेगा कार्यों को लेकर भी महत्वपूर्ण बात कही। सरपंच ने स्पष्ट किया कि अब मनरेगा में मजदूरों से किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। गांव के विकास के साथ आमजन को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
समारोह के अंत में सरपंच विमला देवी सोमानी ने ग्रामीणों, मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मंच संचालन महावीर सुथार ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Today Live Shringar Darshan 🙏 | Shree Sanwariya Seth Ji, Mandफिया Dham ❤️ | 🚩 Jai Shree Sanwariya Seth 🙏 Today Live Shringar Darshan 🙏 | Shree Sanwariya Seth Ji, Mandफिया Dham ❤️ | 🚩 Jai Shree Sanwariya Seth 🙏
    1
    Today Live Shringar Darshan 🙏 | Shree Sanwariya Seth Ji, Mandफिया Dham ❤️ | 🚩 Jai Shree Sanwariya Seth 🙏

Today Live Shringar Darshan 🙏 | Shree Sanwariya Seth Ji, Mandफिया Dham ❤️ | 🚩 Jai Shree Sanwariya Seth 🙏
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.