फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 फेज-2 के तहत नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं महिला सुरक्षा कॉन्फ्रेंस का आयोजन, पीएम का लाइव प्रसारण सुनाया गया फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को जनपद में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ हुई, जिसे उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना। सम्मेलन में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस, महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आईसीडीएस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और सभी विभागों के आपसी समन्वय से ही एक सशक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने की अपील की गई। आयोजन को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 फेज-2 के तहत नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं महिला सुरक्षा कॉन्फ्रेंस का आयोजन, पीएम का लाइव प्रसारण सुनाया गया फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को जनपद में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ हुई, जिसे उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना। सम्मेलन में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस, महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आईसीडीएस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और योजनाओं की जानकारी
दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और सभी विभागों के आपसी समन्वय से ही एक सशक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने की अपील की गई। आयोजन को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
- Post by Shiva Gautam1
- फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को जनपद में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ हुई, जिसे उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना। सम्मेलन में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस, महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आईसीडीएस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और सभी विभागों के आपसी समन्वय से ही एक सशक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने की अपील की गई। आयोजन को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।2
- छिबरामऊ के भाऊलपुर तिराहे पर आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। कोयले से लदे एक बेकाबू ट्रक ने पहले कोचिंग जा रही 14 साल की छात्रा अंशिका को रौंदा, और फिर सीधे फल विक्रेता कन्हैयालाल (65) की दुकान में घुसकर पलट गया। इस खौफनाक हादसे में मासूम अंशिका और बुजुर्ग कन्हैयालाल जी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुआवजे का ऐलान तो हो गया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर बेलगाम दौड़ते इन भारी वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा कब कसेगा? इस दर्दनाक हादसे की पूरी ' रिपोर्ट' और रूह कंपा देने वाली कहानी नीचे वीडियो में देखें। 👇 #Kannauj #Chhibramau #KannaujNews #RoadAccident #GroundReport #UPNews #BreakingNews1
- कन्नौज में गरजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बोले—बंगाल में भी बनाएंगे सरकार, यूपी में भी जीत का दावा राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। सोमवार को अपने कन्नौज दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बंगाल में मजबूती से चुनाव लड़ रही है और वहां सरकार भी बनाएगी। साथ ही आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। मीडिया से बातचीत के दौरान अजय राय ने अमेरिका-ईरान तनाव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका जबरदस्ती ईरान के साथ अन्याय कर रहा है। कांग्रेस युद्ध का समर्थन नहीं करती, लेकिन ईरान के साथ हो रहे व्यवहार को गलत मानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका लगातार ईरान को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है, जो उचित नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दोपहर में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते कन्नौज पहुंचे, जहां तालग्राम कट पर पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष साकिर हुसैन सिद्दीकी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दौरे के दौरान अजय राय छिबरामऊ पहुंचे और दिवंगत पदाधिकारी संजय पाल के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से मुलाकात की। इसके अलावा पल्योरा में डॉ. फिदा हुसैन के आवास पर उनके दिवंगत पुत्र को श्रद्धांजलि दी। कन्नौज में राजीव मिश्रा के पिता और अनुज मिश्रा की भाभी के निधन पर भी उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विजय मिश्रा, रमेश चंद्र सविता, शशिकांत गुप्ता, विकास मिश्रा, सतेंद्र त्रिपाठी, कलीम खान, माया प्रकाश शाक्य, राजू पाल, सलमान, सरफराज हुसैन, महावीर पाल, रामू त्रिपाठी और विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Sandeep_says1
- गैस सिलेंडर की किल्लत और वितरण में अव्यवस्था से नाराज उपभोक्ताओं ने कटरा-बिल्हौर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के 13 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे। सुबह से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है, जबकि चहेतों को बिना लाइन के सिलेंडर दिए जा रहे हैं। परेशानी: समय पर गैस न मिलने से घरों में खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया है, जिससे बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। कार्रवाई: सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने एजेंसी संचालक प्रमोद सिंह को व्यवस्था सुधारने की कड़ी हिदायत दी और लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। मांग प्रदर्शनकारियों (हिमांशु सिंह, मनीष कुमार आदि) ने प्रशासन से गैस वितरण में पारदर्शिता लाने और पक्षपात रोकने की मांग की है। बाइट हिमांशु सिंह मनीष सिंह1
- प्यार अंधा होता है"—ये कहावत तो सबने सुनी है, लेकिन जब इस प्यार की दुनिया से हकीकत में कदम रखा जाता है, तो अंजाम कितना भयानक हो सकता है, इसका जीता-जागता उदाहरण हैं अंजलि यादव। अपने परिवार, समाज और करीबियों की परवाह न करते हुए अंजलि ने जिस इंसान पर भरोसा करके प्रेम विवाह किया था, आज उसी फैसले ने उनकी जिंदगी को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। जिन आंखों में कभी सुनहरे भविष्य के सपने थे, आज उनमें सिर्फ आंसू और बेबसी है। प्यार के वो सारे वादे खोखले निकले और आज हालात ये हैं कि अंजलि दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। आखिर ऐसे हालातों का जिम्मेदार कौन है? क्या वो 'प्यार', क्या हमारे फैसले, या फिर कोई और? आपकी इस पूरी घटना पर क्या राय है? क्या प्रेम विवाह में अक्सर ऐसा ही होता है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर रखें और इस सच्चाई को समाज के सामने लाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #AnjaliYadav #LoveMarriageReality #GroundReport #SocialIssue #LatestNews #ViralNews #JusticeForAnjali #TrueStory1