Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतेहपुर में बांदा मार्का खंड संख्या 03 व खंड संख्या 04 खदान संचालक के मनमानी के सामने नतमस्तक हुए फतेहपुर के जिम्मेदार अधिकारी खनन माफिया का आतंक बेखौफ जारी! दिन रात भर और ओवरलोड ट्रैकों की असोथर से थरियांव तक की जा रही है निकासी जिले के अधिकारी मौन मोरम खदान संचालकों के हौसले बुलंद व लोकेटरों की सहमति से चल रहा है ओवरलोडिंग का खेल
रिपोर्टर-धर्मराज निषाद
फतेहपुर में बांदा मार्का खंड संख्या 03 व खंड संख्या 04 खदान संचालक के मनमानी के सामने नतमस्तक हुए फतेहपुर के जिम्मेदार अधिकारी खनन माफिया का आतंक बेखौफ जारी! दिन रात भर और ओवरलोड ट्रैकों की असोथर से थरियांव तक की जा रही है निकासी जिले के अधिकारी मौन मोरम खदान संचालकों के हौसले बुलंद व लोकेटरों की सहमति से चल रहा है ओवरलोडिंग का खेल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by रिपोर्टर-धर्मराज निषाद1
- Post by Devendra Kumar1
- ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला को अभद्र भाषा और मारपीट की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में स्थानीय कोतवाली में शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कजरा बाद की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन और बहनोई के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा है। विवाद के कारण उसकी बहन वर्तमान में अपने मायके में ही रह रही है। आरोप है कि इसी बात को लेकर पीड़िता का बहनोई नाराज था। पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार को उसके बहनोई ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अभद्रता की। जब पीड़िता ने इस व्यवहार का विरोध किया, तो आरोपी ने अपने चार अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे डराया-धमकाया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने रास्ते में आते-जाते समय उसके साथ अप्रिय घटना करने और मारपीट करने की स्पष्ट धमकी दी है। विपक्षी द्वारा दी गई इन धमकियों के कारण पीड़िता और उसका परिवार काफी डरा हुआ और असुरक्षित महसूस कर रहा है। पीड़िता ने शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- कौशांबी। थाना कौशांबी क्षेत्र के हिसामबाद गांव में भीषण आग लगने से किसानों की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार आग लगने से भैरव प्रजापति की करीब 1 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई, वहीं अंकित पांडेय की लगभग 2 बिस्वा सरसों की फसल भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गई।ग्रामीणों का कहना है कि आग किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाए जाने की आशंका है। घटना के बाद लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मामले की जांच कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- कौशाम्बी के थाना सैनी अन्तर्गत नेशनल हाईवे पर अटसराय गांव के पास यात्रियों से भरी पिकअप जो ग्राम कुरावली थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर के रहने वाले हैं, जो संगम प्रयागराज से मुंडन कार्यक्रम से वापस आ रहे थे, पिकअप के ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण आगे चल रहे एक ट्रेलर से पीछे से टकरा गई, जिसमें लगभग 20 लोग घायल हुए हैं तथा 08 लोगों की दुखद मृत्यु हो गयी है। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक महोदय सहित भारी पुलिस बल मौजूद है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार की वीडियो वाइट।1
- Post by रिपोर्टर-धर्मराज निषाद1