logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करेंट लगने से 15 वर्षीय राजकुमार का जला चेहरा दर्द से हुई बुराहाल *लखनपुर ब्रेकिंग - टपरकेला में खुले बिजली करंट की चपेट में आए दो मासूम, एक गंभीर - क्रेशर मालिक की लापरवाही उजागर* *लखनपुर / सरगुजा।* सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत टपरकेला में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ खुले में लगे बिजली के करंट की चपेट में आने से दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में एक बच्चे का चेहरा पूरी तरह झुलस गया है, जबकि दूसरे बच्चे के चेहरे से खून निकल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। *क्या है पूरा मामला -* जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत टपरकेला में *बिष्णु अग्रवाल पिता स्व. देवीराम अग्रवाल, निवासी लखनपुर* का क्रेशर प्लांट संचालित है। आरोप है कि क्रेशर मालिक द्वारा बिजली के तारों का ना तो कोई घेराव किया गया है और ना ही सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था की गई है। खुले में बिछे करंट प्रवाहित तार ही इस हादसे की वजह बने। हादसे का शिकार *राजकुमार पिता काशीराम गोड़, उम्र 15 वर्ष* और *पीताम्बर, उम्र 10 वर्ष* हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते क्रेशर के पास चले गए थे, तभी अचानक वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि 15 वर्षीय राजकुमार का चेहरा पूरा सफेद पड़ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया, वहीं 10 वर्षीय पीताम्बर के चेहरे से खून निकलने लगा। *समय पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस, बाइक से ले जाना पड़ा अस्पताल -* घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन सरकारी एम्बुलेंस व्यस्त होने का हवाला देकर नहीं पहुंची। ऐसे में मानवता दिखाते हुए घायल बच्चों के जीजा *साधन राम अगरिया* ने मोटरसाइकिल से ही दोनों घायलों को लखनपुर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। *ग्रामीणों में आक्रोश, बड़े हादसे की आशंका -* ग्रामीणों का आरोप है कि क्रेशर मालिक बिष्णु अग्रवाल द्वारा लंबे समय से सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। क्रेशर परिसर में ना तो बाउंड्रीवाल है, ना ही बिजली के खुले तारों के चारों ओर घेराव या चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। बच्चे, मवेशी और राहगीर कभी भी इस लापरवाही का शिकार हो सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि आज तो दो बच्चे बाल-बाल बचे हैं, कल कोई बड़ी जनहानि भी हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्रेशर मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाए और क्रेशर को तत्काल सील कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाए। साथ ही घायल बच्चों को उचित मुआवजा दिया जाए। *रिपोर्ट -* *देवेंद्र मरकाम* *MD NEWS ब्यूरो चीफ, सरगुजा (छत्तीसगढ़)* *मो. 7879009598*

17 hrs ago
user_Devendra Markam
Devendra Markam
Social Media Manager लखनपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
17 hrs ago
0d1e961a-4359-4896-bb13-e008cd31201b

करेंट लगने से 15 वर्षीय राजकुमार का जला चेहरा दर्द से हुई बुराहाल *लखनपुर ब्रेकिंग - टपरकेला में खुले बिजली करंट की चपेट में आए दो मासूम, एक गंभीर - क्रेशर मालिक की लापरवाही उजागर* *लखनपुर / सरगुजा।* सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत टपरकेला में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ खुले में लगे बिजली के करंट की चपेट में आने से दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में एक बच्चे का चेहरा पूरी तरह झुलस गया है, जबकि दूसरे बच्चे के चेहरे से खून निकल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। *क्या है पूरा मामला -* जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत टपरकेला में *बिष्णु अग्रवाल पिता स्व. देवीराम अग्रवाल, निवासी लखनपुर* का क्रेशर प्लांट संचालित है। आरोप है कि क्रेशर मालिक द्वारा बिजली के तारों का ना तो कोई घेराव किया गया है और ना ही सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था की गई है। खुले में बिछे करंट प्रवाहित तार ही इस हादसे की वजह बने। हादसे का शिकार *राजकुमार पिता काशीराम गोड़, उम्र 15 वर्ष* और *पीताम्बर, उम्र 10 वर्ष* हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते क्रेशर के पास चले गए थे, तभी अचानक वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि 15 वर्षीय राजकुमार का चेहरा पूरा सफेद पड़ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया, वहीं 10 वर्षीय पीताम्बर के चेहरे से खून निकलने लगा। *समय पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस, बाइक से ले जाना पड़ा अस्पताल -* घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन सरकारी एम्बुलेंस व्यस्त होने का हवाला देकर नहीं पहुंची। ऐसे में मानवता दिखाते हुए घायल बच्चों के जीजा *साधन राम अगरिया* ने मोटरसाइकिल से ही दोनों घायलों को लखनपुर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। *ग्रामीणों में आक्रोश, बड़े हादसे की आशंका -* ग्रामीणों का आरोप है कि क्रेशर मालिक बिष्णु अग्रवाल द्वारा लंबे समय से सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। क्रेशर परिसर में ना तो बाउंड्रीवाल है, ना ही बिजली के खुले तारों के चारों ओर घेराव या चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। बच्चे, मवेशी और राहगीर कभी भी इस लापरवाही का शिकार हो सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि आज तो दो बच्चे बाल-बाल बचे हैं, कल कोई बड़ी जनहानि भी हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्रेशर मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाए और क्रेशर को तत्काल सील कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाए। साथ ही घायल बच्चों को उचित मुआवजा दिया जाए। *रिपोर्ट -* *देवेंद्र मरकाम* *MD NEWS ब्यूरो चीफ, सरगुजा (छत्तीसगढ़)* *मो. 7879009598*

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • भू माफियाओं ने आधा बोल के पूरा जमीन बेच डाली प्रार्थी को पैसा भी नहीं दिया हो रहा परेशान कब्जा करने के लिए आ रहे दलाल भू माफियाओं ने आधा बोल के पूरा जमीन बेच डाली प्रार्थी को पैसा भी नहीं दिया हो रहा परेशान कब्जा करने के लिए आ रहे दलाल अनपढ़ समझ के सब जमीन को बेच डाले जमीन मालिक को पैसा भी नहीं दिए परेशान हो रहा है उसका सुनने वाला कोई नहीं रो-रो कर बता रहा दुखड़ा
    1
    भू माफियाओं ने आधा बोल के पूरा जमीन बेच डाली प्रार्थी को पैसा भी नहीं दिया हो रहा परेशान कब्जा करने के लिए आ रहे दलाल
भू माफियाओं ने आधा बोल के पूरा जमीन बेच डाली प्रार्थी को पैसा भी नहीं दिया हो रहा परेशान कब्जा करने के लिए आ रहे दलाल अनपढ़ समझ के सब जमीन को बेच डाले जमीन मालिक को पैसा भी नहीं दिए परेशान हो रहा है उसका सुनने वाला कोई नहीं रो-रो कर बता रहा दुखड़ा
    user_Fatafat news
    Fatafat news
    उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • आदिवासी छात्र छात्राएं को जाति सूचक गाली देने का मामला सामने आने छात्रों का बयान
    1
    आदिवासी छात्र छात्राएं को जाति सूचक  गाली देने का मामला सामने आने छात्रों का बयान
    user_Santlal Urre
    Santlal Urre
    Waiter/Waitress सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • अनुमानित कीमत लगभग 02 करोड़ 60 लाख रु तथा जप्त वाहनों की कीमत लगभग 40 लाख रु है।* *➡️ मामले में आरोपियों के विरुद्ध 20 (बी )(;;)(सी)एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।* --00-- ➡️जशपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 02 प्रकरण एवं थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत 01 प्रकरण कुल तीन प्रकरणों में पुलिस के द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए कुल 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है तथा प्रकरणों में एक महिला सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है। *➡️थाना कुनकुरी क्षेत्र की कार्यवाही* थाना कुनकुरी पुलिस दिनांक 27.08.2026 को प्रातः करीब 04:00 बजे रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान तपकरा की ओर से आती हुई एक बिना नंबर की सोल्ड बोलेरो पिकअप वाहन की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा थाना के सामने उक्त वाहन की घेराबंदी कर उसे रोका गया। थाना परिसर में लाकर वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम *अनवर अंसारी उम्र 45 वर्ष, निवासी नेकरा, थाना अंगडे, जिला रोहतास, बिहार एवं दिनेश कुमार केसरी उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम दादर, थाना मोहनिया, जिला कैमूर, बिहार बताया*। पुलिस टीम द्वारा जब बोलेरो पिकअप वाहन की डाला की तलाशी ली गई तो उसमें सब्जी के ट्रे नीचे छिपाकर रखा छह बोरी मिला, संदेह होने पर पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध बोरी को चेक किया जाता तो उसमें पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटे *कुल 120 पैकेट मिले। पैकेटों की जांच करने पर उनमें करीब 246 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।* गांजे के संबंध में आरोपियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसी दौरान पुलिस टीम के सामने से एक बिना नंबर की सोल्ड किया सेल्टोस कार तेज गति से गुजरती दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया। पुलिस को पीछे आते देख सेल्टोस कार का चालक सालियाटोली के पास वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल *20 बैगों में रखे 120 पैकेटों में करीब 248 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।* उक्त गांजे एवं वाहन को पुलिस द्वारा विधिवत जब्त किया गया है। फरार आरोपी की पतासाजी एवं उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रकार थाना कुनकुरी क्षेत्र में कुल 494 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन भी जब्त किए गए। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में धारा 20(बी)(;;)((सी )एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। *➡️थाना नारायणपुर क्षेत्र की कार्यवाही* इसी क्रम में थाना नारायणपुर पुलिस को दिनांक 27.08.2026 को करीब 11:30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP-33C-5625 में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नारायणपुर चौक में घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की में छिपाकर रखे *कुल 17 पैकेट बरामद हुए, जिनमें करीब 26 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।* पुलिस द्वारा मौके से कार में सवार दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। *आरोपियों की पहचान कमल किशोर ओझा उम्र 56 वर्ष, निवासी शिवपुरी, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश एवं अनिता सोनी उम्र 35 वर्ष, निवासी शिवपुरी, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश के रूप में हुई।* पुलिस द्वारा गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया है। प्रकरण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में धारा 20(बी)(;;)(सी )एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *➡️उड़ीसा से उत्तर प्रदेश तक गांजा तस्करी की कड़ी की जांच* प्रारंभिक पूछताछ में तीनों प्रकरणों के आरोपियों द्वारा गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाना बताया गया है। आरोपी उड़ीसा में गांजा कहां से लेकर आए थे तथा उत्तर प्रदेश में किस व्यक्ति तक गांजा पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ एवं जांच की जा रही है। जशपुर पुलिस द्वारा गांजा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, सप्लायर एवं प्राप्तकर्ताओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है। *➡️ *कुल जप्ती दोनों प्रकरणों में जशपुर पुलिस द्वारा कुल 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 करोड़ 60 लाख से अधिक है*। इसके अतिरिक्त गांजा तस्करी में प्रयुक्त कुल तीन वाहन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹40 लाख से अधिक है, भी जब्त किए गए हैं।* इस प्रकार दोनों प्रकरणों में पुलिस द्वारा कुल लगभग ₹ तीन करोड़ की जप्ती की गई है। *➡️ कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन व एस डी ओ पी जशपुर निमितेश सिंह व डी एस पी जशपुर शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना कुनकुरी से निरीक्षक राकेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे, ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई नीलमणि निषाद, देविका मंडावी, आरक्षक मुर्शीद आलम एवं चंद्र शेखर बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना नारायणपुर: निरीक्षक कोमल नेताम, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक पुरन पटेल, आरक्षक योगेश भगत, अविनाश खलखो, महिला आरक्षक अलमा खाखा, नगर सैनिक ओम प्रकाश एवं वीरेंद्र भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *➡️मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस के द्वारा थाना कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत तीन अलग अलग मामले में कार्यवाही करते हुए अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित कुल चार आरोपी तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है।जशपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*
    1
    अनुमानित कीमत लगभग 02 करोड़ 60 लाख रु तथा जप्त वाहनों की कीमत लगभग 40 लाख रु है।*
*➡️ मामले में आरोपियों के विरुद्ध 20 (बी )(;;)(सी)एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।*
--00--
➡️जशपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 02 प्रकरण एवं थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत 01 प्रकरण कुल तीन प्रकरणों में पुलिस के द्वारा  अलग-अलग  कार्यवाही करते हुए कुल 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है तथा प्रकरणों में एक महिला सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है।
*➡️थाना कुनकुरी क्षेत्र की कार्यवाही*
थाना कुनकुरी पुलिस दिनांक 27.08.2026 को प्रातः करीब 04:00 बजे रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान तपकरा की ओर से आती हुई एक बिना नंबर की सोल्ड बोलेरो पिकअप वाहन की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा थाना के सामने उक्त वाहन की घेराबंदी कर उसे रोका गया। थाना परिसर में लाकर 
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम *अनवर अंसारी उम्र 45 वर्ष, निवासी नेकरा, थाना अंगडे, जिला रोहतास, बिहार एवं दिनेश कुमार केसरी उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम दादर, थाना मोहनिया, जिला कैमूर, बिहार बताया*।
पुलिस टीम द्वारा जब बोलेरो पिकअप वाहन की डाला की तलाशी ली गई तो उसमें सब्जी के ट्रे नीचे छिपाकर रखा  छह बोरी मिला, संदेह होने पर पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध बोरी को चेक किया जाता तो उसमें  पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटे *कुल 120 पैकेट मिले। पैकेटों की जांच करने पर उनमें करीब 246 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।*
गांजे के संबंध में आरोपियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
इसी दौरान पुलिस टीम के सामने से एक बिना नंबर की सोल्ड किया सेल्टोस कार तेज गति से गुजरती दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया। पुलिस को पीछे आते देख सेल्टोस कार का चालक सालियाटोली के पास वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।
पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल *20 बैगों में रखे 120 पैकेटों में करीब 248 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।* उक्त गांजे एवं वाहन को पुलिस द्वारा विधिवत जब्त किया गया है। फरार आरोपी की पतासाजी एवं उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस प्रकार थाना कुनकुरी क्षेत्र में कुल 494 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन भी जब्त किए गए।
प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में धारा 20(बी)(;;)((सी )एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
*➡️थाना नारायणपुर क्षेत्र की कार्यवाही*
इसी क्रम में थाना नारायणपुर पुलिस को दिनांक 27.08.2026 को करीब 11:30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP-33C-5625 में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नारायणपुर चौक में घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की में छिपाकर रखे *कुल 17 पैकेट बरामद हुए, जिनमें करीब 26 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।*
पुलिस द्वारा मौके से कार में सवार दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। *आरोपियों की पहचान कमल किशोर ओझा उम्र 56 वर्ष, निवासी शिवपुरी, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश एवं अनिता सोनी उम्र 35 वर्ष, निवासी शिवपुरी, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश के रूप में हुई।*
पुलिस द्वारा गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया है। प्रकरण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में धारा 20(बी)(;;)(सी )एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*➡️उड़ीसा से उत्तर प्रदेश तक गांजा तस्करी की कड़ी की जांच*
प्रारंभिक पूछताछ में तीनों प्रकरणों के आरोपियों द्वारा गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाना बताया गया है। आरोपी उड़ीसा में गांजा कहां से लेकर आए थे तथा उत्तर प्रदेश में किस व्यक्ति तक गांजा पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ एवं जांच की जा रही है।
जशपुर पुलिस द्वारा गांजा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, सप्लायर एवं प्राप्तकर्ताओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
*➡️ *कुल जप्ती
दोनों प्रकरणों में जशपुर पुलिस द्वारा कुल 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 करोड़ 60 लाख से अधिक है*।
इसके अतिरिक्त गांजा तस्करी में प्रयुक्त कुल तीन वाहन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹40 लाख से अधिक है, भी जब्त किए गए हैं।*
इस प्रकार दोनों प्रकरणों में पुलिस द्वारा कुल लगभग ₹ तीन करोड़ की जप्ती की गई है।
*➡️ कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका*
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन व एस डी ओ पी जशपुर निमितेश  सिंह व डी एस पी जशपुर शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में 
थाना कुनकुरी से निरीक्षक राकेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे, ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई नीलमणि निषाद, देविका मंडावी, आरक्षक मुर्शीद आलम एवं चंद्र शेखर बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना नारायणपुर: निरीक्षक कोमल नेताम, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक पुरन पटेल, आरक्षक योगेश भगत, अविनाश खलखो, महिला आरक्षक अलमा खाखा, नगर सैनिक ओम प्रकाश एवं वीरेंद्र भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*➡️मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस के द्वारा थाना कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत तीन अलग अलग मामले में कार्यवाही करते हुए अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित कुल चार आरोपी तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है।जशपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • कोरबा: SECL गेवरा कोयला खदान में लगी आग प्रबंधन कर रहा हादसे को छुपाने का प्रयास
    1
    कोरबा: SECL गेवरा कोयला खदान में लगी आग प्रबंधन कर रहा हादसे को छुपाने का प्रयास
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • Post by Khagendra Kumar
    4
    Post by Khagendra Kumar
    user_Khagendra Kumar
    Khagendra Kumar
    Korba, Chhattisgarh•
    12 hrs ago
  • जेल प्रशासन की पहल से बंदियों के बीच पहुंची रक्षाबंधन की खुशियां
    1
    जेल प्रशासन की पहल से बंदियों के बीच पहुंची रक्षाबंधन की खुशियां
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • ₹10 की पार्किंग फीस, फिर भी जिला अस्पताल कोरबा से बाइक की चोरी
    1
    ₹10 की पार्किंग फीस, फिर भी जिला अस्पताल कोरबा से बाइक की चोरी
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • कोरबा राखी महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन ने बहनों को साड़ियां और मिठाइयां भेंट कीं
    1
    कोरबा राखी महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन ने बहनों को साड़ियां और मिठाइयां भेंट कीं
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.