Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम प्रधान तौकीर अली की अगुवाई में 12 वफात का जुलूस निकला ग्राम प्रधान तौकीर अली की अगुवाई में 12 वफात का जुलूस निकला असमधा, हरदोई। 12 वफात के अवसर पर ग्राम असमधा में धार्मिक जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर शांति और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से निकला। इस दौरान ग्राम प्रधान तौकीर अली ने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र के वरिष्ठ जिला सचिव मोइन खान भी मौजूद रहे और लोगों को 12 वफात की शुभकामनाएं दीं। जुलूस के दौरान ग्राम सेवक सुहेल बेग और ग्राम सेवक मो. फरमान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
Babu Bajpai
ग्राम प्रधान तौकीर अली की अगुवाई में 12 वफात का जुलूस निकला ग्राम प्रधान तौकीर अली की अगुवाई में 12 वफात का जुलूस निकला असमधा, हरदोई। 12 वफात के अवसर पर ग्राम असमधा में धार्मिक जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर शांति और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से निकला। इस दौरान ग्राम प्रधान तौकीर अली ने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र के वरिष्ठ जिला सचिव मोइन खान भी मौजूद रहे और लोगों को 12 वफात की शुभकामनाएं दीं। जुलूस के दौरान ग्राम सेवक सुहेल बेग और ग्राम सेवक मो. फरमान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
More news from Hardoi and nearby areas
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26.08.2026 को क्षेत्राधिकार नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली शहर की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम के द्वारा बस स्टैंड हरदोई पर महिला सुरक्षा/महिला सम्मान के संबंध में जागरूकता एवं तलाशी अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षित महसूस करने के लिए विश्वास दिलाया गया साथ ही उन्हें अपनी सुरक्षा के संबंध में सतर्कता बरतने एवं किसी सहायता की आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से संपर्क साधने के संबंध में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112,1090,1930,181,108,102 आदि के संबंध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया । इसी क्रम में आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत महिलाओं को सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में तत्काल सूचित करने के लिए भी बताया गया है । इसी क्रम में बस स्टैंड पर उपस्थित विभिन्न रोडवेज बसों के ड्राइवर को भी यह बताया गया कि वह गाड़ी चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से दूर रहें । साथ ही क्षेत्राधिकार नगर के द्वारा सभी ड्राइवर से यह अनुरोध किया गया कि वह सतर्क रहें, किसी संदिग्ध व्यक्ति के बस में प्रवेश करने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, गाड़ी में फोटो एवं वीडियो ग्राफी भी की जाए ताकि संदिग्ध व्यक्ति किसी भी घटना को अंजाम न दे सकें यदि किसी घटना को अंजाम दिया जाता है तो उसकी पहचान करते हुए उसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सके।1
- पाली में खीरा किसानों की ‘सफेद लूट’ का आरोप, 6 किलो को 5 किलो गिनने पर उठे सवाल पाली में खीरा किसानों की ‘सफेद लूट’ का आरोप, 6 किलो को 5 किलो गिनने पर उठे सवाल पाली, हरदोई। पाली कस्बे में खीरा किसानों की उपज की खरीद में कथित मनमानी को लेकर किसानों में नाराजगी है। किसानों का आरोप है कि फड़ों पर पहले छंटाई के नाम पर माल अलग किया जाता है और इसके बाद कथित ‘धड़ा प्रथा’ के तहत 6 किलो खीरे को 5 किलो ही माना जा रहा है। हाथ वाले तराजू से तौल में भी डंडी मारने के आरोप लगाए जा रहे हैं। किसानों के साथ राजस्व को भी नुकसान का आरोप मामले का एक अहम पहलू यह भी है कि किसानों की उपज की खरीद-बिक्री यदि अधिकृत मंडी के बाहर हो रही है तो इससे मंडी शुल्क एवं अन्य सरकारी राजस्व के नुकसान की आशंका भी पैदा होती है। किसानों का कहना है कि जब बड़ी मात्रा में खीरे की खरीद-बिक्री हो रही है तो उसकी तौल और बिक्री अधिकृत मंडी परिसर में ही कराई जानी चाहिए, ताकि तौल प्रक्रिया पारदर्शी रहे और सरकारी राजस्व का भी नुकसान न हो। किसानों ने मांग की है कि पाली क्षेत्र में बाहर संचालित फड़ों पर खीरे की खरीद-बिक्री की जांच कराकर उपज की तौल अधिकृत मंडी में कराई जाए। इससे किसानों को सही तौल और भुगतान मिल सकेगा तथा मंडी शुल्क की चोरी अथवा राजस्व नुकसान की आशंका पर भी रोक लगाई जा सकेगी। अब सवाल यह है कि संबंधित विभाग इस व्यवस्था की जांच कब करेगा और किसानों की उपज की मंडी में पारदर्शी तौल कब सुनिश्चित की जाएगी? किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर मौत पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास, शाहाबाद तिराहे से पहले मंगलवार रात सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर मौत पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास, शाहाबाद तिराहे से पहले मंगलवार रात सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।1
- ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप शाहजहांपुर। शहर के ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों के अनुसार, मृतक को सोमवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले वह खुद बाइक चलाकर आए थे और उन्हें बुखार व जुकाम की शिकायत थी। आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बाद संबंधित डॉक्टर मौके से चले गए। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मरीज की मौत वास्तव में किस वजह से हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- ##टाउन हॉल वाली मस्जिद पर जुलूस का भव्य स्वागत, सपा नेता कुंवर जागृत प्रसाद ने बरसाए फूल ##शाहजहांपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को शाहजहांपुर में निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। टाउन हॉल स्थित वाली मस्जिद पर जुलूस के पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व #एमएलसी कुंवर #जयेश प्रसाद के पुत्र कुंवर #जागृत प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जुलूस में शामिल लोगों पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया। ##जुलूस के दौरान टाउन हॉल क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल रहे और एक-दूसरे को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। ##वहीं ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष राहत अली खां उर्फ कुन्नू भाई, सचिव कासिम रजा और अब्दुल कादिर साहब सहित कमेटी से जुड़े लोगों ने भी जुलूस का स्वागत किया। स्वागत के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। ##कुंवर जागृत प्रसाद ने किया फूलों की बारिश से स्वागत टाउन हॉल वाली मस्जिद पर जुलूस के पहुंचने के दौरान कुंवर जागृत प्रसाद ने फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया और ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान धार्मिक नारों और सलाम के बीच लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा।4
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रक्षाबंधन पर माता बहनों के लिए निशुल्क बस सेवा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रक्षाबंधन पर माता बहनों के लिए निशुल्क बस सेवा 27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों तथा सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी...1
- हरदोई: मिशन शक्ति के तहत सांडी पुलिस की पहल, ग्राम जलपीपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक हरदोई।शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को थाना सांडी पुलिस ने ग्राम जलपीपुर में विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। हरदोई: मिशन शक्ति के तहत सांडी पुलिस की पहल, ग्राम जलपीपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक हरदोई।शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को थाना सांडी पुलिस ने ग्राम जलपीपुर में विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। थाना सांडी की मिशन शक्ति टीम ने गांव में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं के साथ गोष्ठी की। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में *महिला आरक्षी वित्तम पाठक और महिला कांस्टेबल मोहिनी* मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या छेड़छाड़ को सहन न करें, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए तत्पर है। हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी टीम ने सभी महिलाओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपने मोबाइल में सेव करने के लिए कहा - *1090 -* वूमेन पावर लाइन (महिलाओं की सुरक्षा हेतु) - *1098 -* चाइल्ड हेल्पलाइन (बच्चों के विरुद्ध अपराध की सूचना हेतु) - *1076 -* मुख्यमंत्री हेल्पलाइन - *1930 -* साइबर अपराध हेल्पलाइन (ऑनलाइन ठगी से बचाव हेतु) - *112 -* पुलिस आपातकालीन सेवा - *102 व 108 -* स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस सेवा साथ ही टीम ने साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया पर सतर्कता, बाल विवाह रोकथाम, घरेलू हिंसा अधिनियम और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में भी जागरूक किया। चौपाल के अंत में महिलाओं ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से उनमें आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ती है।4
- रुद्र महायज्ञ में एएसपी आलोक राज नारायण ने दी आहुति, क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना रुद्र महायज्ञ में एएसपी आलोक राज नारायण ने दी आहुति, क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना1