पिपलावां के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेला के भंडार कक्ष में चोरी, खेल सामग्री और मिड-डे मील का राशन गायब पिपलावां थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेला में अज्ञात चोरों द्वारा भंडार कक्ष का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। इस घटना से विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। विद्यालय के प्रभारी सह प्रधानाध्यापक मिलन राज ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की सुबह जब विद्यालय खोला गया और भंडार कक्ष का निरीक्षण किया गया, तो वहां का दृश्य देख सभी हैरान रह गए। कक्ष की खिड़की खुली हुई थी और अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त व क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि भंडार कक्ष में रखे कई जरूरी सामान गायब हैं। चोरी हुए सामानों में साउंड बॉक्स, वाद्ययंत्र, बच्चों के खेलने के लिए उपयोग में आने वाले खेल सामग्री जैसे बल्ला, गेंद, बैडमिंटन, रस्सी के साथ-साथ मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) का राशन भी शामिल है। यह सामान बच्चों की पढ़ाई और उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण था। प्रधानाध्यापक ने यह भी बताया कि भंडार कक्ष की खिड़की पहले से थोड़ी क्षतिग्रस्त थी, जिसे अस्थायी रूप से तार से बांधकर सुरक्षित किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने इसी कमजोर हिस्से का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने पिपलावां थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पिपलावां थाना प्रभारी सागर कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

- पटना जिले के बिहटा स्थित आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के तारानगर चमरटोली में पैसे के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटनास्थल से फायर की गई गोली भी बरामद की गई है।1
- राजीव नगर में पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से भारी मात्रा में स्मैक बरामद, 3 दबोचे गए पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती और सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर बड़ी कार्रवाई की। तलाशी के क्रम में कार से कुल 181.94 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसमें कट सॉलिड पत्थर, शुद्ध स्मैक और कट डस्ट स्मैक पाउडर शामिल है। इसके साथ ही एक कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि व्यवस्था-02) सुश्री दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखकर वाहन को रोका गया था। जांच में नशे का यह बड़ा खेप बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। #PatnaNews #पटनासिटी #shataknews #patnacity #facebookviral #Crime1
- पटना। रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टीम में नगर निगम, आपूर्ति, विद्युत, परिवहन, कृषि तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो संयुक्त रूप से निगरानी और कार्रवाई करेंगे। जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से जुड़े कुल 136 गैस वितरक कार्यरत हैं। प्रशासन के अनुसार इनमें इंडियन ऑयल के 73, भारत पेट्रोलियम के 40 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 23 वितरक शामिल हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र कुमार दिवाकर ने बताया कि पटना जिले में प्रतिदिन करीब 35 हजार गैस सिलेंडरों की जरूरत होती है, जिसकी आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि बीते छह दिनों में बड़ी संख्या में बुकिंग दर्ज की गई है, जिससे मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी तरह की समस्या या शिकायत होने पर उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 पर संपर्क कर सकते हैं। मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- गोपालपुर थाना क्षेत्र केपैजवा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी इलाके में मचा अफरा तफरी का माहौल बन गया घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले कि छानबीन करने में जुट गई। गोलीबारी कि घटना में एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया1
- पटना में गूंजे ‘निशांत कुमार ज़िंदाबाद’ के नारे! राजधानी की सड़कों पर अचानक उठा ये शोर सिर्फ कार्यकर्ताओं का उत्साह है या बिहार की राजनीति में किसी नए चेहरे की एंट्री का संकेत—इस पर चर्चा तेज है। राजनीति में नेतृत्व का बदलाव कभी अचानक नहीं होता, उसकी हलचल सबसे पहले नारों में दिखती है। निशांत कुमार के समर्थन में बढ़ती आवाज़ें बता रही हैं कि शायद पार्टी के भीतर या मैदान में, एक नया चेहरा धीरे-धीरे खुद को स्वीकार करवाने की कोशिश में है। फिलहाल, पटना की हवा बस इतना कह रही है—“आहट हो चुकी है, इंतज़ार बस औपचारिक एलान का है।”1
- खान सर तो मेरे भगवान है छात्र ने बोली बड़ी बात #khansirmotivation #khansirreels #khansirpatna #khansir #education study students1
- बिहटा थाना क्षेत्र के केल्हनपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छज्जा निकालने को लेकर शुरू हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में 70 वर्षीय अंबिका यादव और उनके 35 वर्षीय पुत्र विजेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के बाद परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- #पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बादशाही नहर के नजदीक जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी में एक पक्ष के दो लोगो को दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली मार दिया ۔जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ۔दोनों घायलों का इलाज नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है ۔पटना सदर डीएसपी ने बताया कि ओमप्रकाश यादव और उदय सिंह के बीच जमीन का विवाद चल रहा है ۔सोमवार की सुबह ओम प्रकाश यादव अपने एक सहयोगी के साथ अपनी जमीन पर गए थे इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा गोलीबारी की गई ۔जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ۔गोली मारने वाले आरोपी उदय सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है #ApnaCityTakNews #PatnaCity #Patna #PatnaPolice Craime1
- राजधानी पटना में गैस की समस्या है बरकरार क्या कुछ कहा अंजलि फ्लेम डिस्ट्रीब्यूटर ने.....!!!!1