Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहटा में जमीनी विवाद में हिंसा: पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, दोनों घायल बिहटा थाना क्षेत्र के केल्हनपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छज्जा निकालने को लेकर शुरू हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में 70 वर्षीय अंबिका यादव और उनके 35 वर्षीय पुत्र विजेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के बाद परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Reporter Satyendra
बिहटा में जमीनी विवाद में हिंसा: पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, दोनों घायल बिहटा थाना क्षेत्र के केल्हनपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छज्जा निकालने को लेकर शुरू हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में 70 वर्षीय अंबिका यादव और उनके 35 वर्षीय पुत्र विजेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के बाद परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- Raju MahtoPatna Rural, Bihar😡22 hrs ago
More news from Patna and nearby areas
- पिपलावां थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेला में अज्ञात चोरों द्वारा भंडार कक्ष का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। इस घटना से विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। विद्यालय के प्रभारी सह प्रधानाध्यापक मिलन राज ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की सुबह जब विद्यालय खोला गया और भंडार कक्ष का निरीक्षण किया गया, तो वहां का दृश्य देख सभी हैरान रह गए। कक्ष की खिड़की खुली हुई थी और अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त व क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि भंडार कक्ष में रखे कई जरूरी सामान गायब हैं। चोरी हुए सामानों में साउंड बॉक्स, वाद्ययंत्र, बच्चों के खेलने के लिए उपयोग में आने वाले खेल सामग्री जैसे बल्ला, गेंद, बैडमिंटन, रस्सी के साथ-साथ मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) का राशन भी शामिल है। यह सामान बच्चों की पढ़ाई और उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण था। प्रधानाध्यापक ने यह भी बताया कि भंडार कक्ष की खिड़की पहले से थोड़ी क्षतिग्रस्त थी, जिसे अस्थायी रूप से तार से बांधकर सुरक्षित किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने इसी कमजोर हिस्से का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने पिपलावां थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पिपलावां थाना प्रभारी सागर कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- #पटना सिटी बिहार के नव नियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन आज तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए। तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह जी के द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह के द्वारा उन्हें कृपाण, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तख्त साहिब के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने आज तख्त साहिब में हाजरी भरी। इस मौके पर उन्होंने गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया एवं उन्हें गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन भी करवाए गए। #ApnaCityTakNews #PatnaCity #bihar #patna1
- Patna चली #धाई धाई गो#लियां पैजामा गांव में दो बीगहा जमीन #विवाद को लेकर इलाके में #दहशत1
- Post by एनामुल हक1
- पटना -धनरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर पंचायत के मानिक बिगहा गांव में तेज हवा के कारण आग लगने से 60 बिहार गेहूं जलकर रख हो गई 6 अप्रैल 2026 को तेज हवा के कारण 30-40 एकड़ (करीब 60 बीघा) गेहूं की फसल जल गई, जिससे विनय कुमार सिंह सहित कई किसानों को भारी नुकसान हुआ।लखन प्रसाद देवेंद्र प्रताप पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद बलेशबर दास पिता स्वर्गीय जगी गोप शैलेन्द्र कुमार पिता स्वर्गीय डोमन महतो शिदेशवर प्रसाद पिता स्वर्गीय गणपत महतो अनेकों गण कि फसल जल का राख हो गई ब्राह्मण कहना है कि आज का रौद्र रूप इतना तेज था कि कोई बुझाने के लिए फसल के पास नहीं जा रहे थे ग्रामीणों की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां खेत में पहुंची और आग पर काबू पाया गया ।1
- पटना। रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टीम में नगर निगम, आपूर्ति, विद्युत, परिवहन, कृषि तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो संयुक्त रूप से निगरानी और कार्रवाई करेंगे। जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से जुड़े कुल 136 गैस वितरक कार्यरत हैं। प्रशासन के अनुसार इनमें इंडियन ऑयल के 73, भारत पेट्रोलियम के 40 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 23 वितरक शामिल हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र कुमार दिवाकर ने बताया कि पटना जिले में प्रतिदिन करीब 35 हजार गैस सिलेंडरों की जरूरत होती है, जिसकी आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि बीते छह दिनों में बड़ी संख्या में बुकिंग दर्ज की गई है, जिससे मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी तरह की समस्या या शिकायत होने पर उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 पर संपर्क कर सकते हैं। मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- बिहटा थाना क्षेत्र के केल्हनपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छज्जा निकालने को लेकर शुरू हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में 70 वर्षीय अंबिका यादव और उनके 35 वर्षीय पुत्र विजेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के बाद परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- राजीव नगर में पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से भारी मात्रा में स्मैक बरामद, 3 दबोचे गए पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती और सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर बड़ी कार्रवाई की। तलाशी के क्रम में कार से कुल 181.94 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसमें कट सॉलिड पत्थर, शुद्ध स्मैक और कट डस्ट स्मैक पाउडर शामिल है। इसके साथ ही एक कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि व्यवस्था-02) सुश्री दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखकर वाहन को रोका गया था। जांच में नशे का यह बड़ा खेप बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। #PatnaNews #पटनासिटी #shataknews #patnacity #facebookviral #Crime1
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। गेहूं के फसल में आग लगी के मामले में भाकपा माले का प्रेस वार्ता एंकर। भाकपा-माले कार्यालय श्रीटोला में सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य जिला सचिव अखिल भारतीय किसान महासभा राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य व किसान सभा के अध्यक्ष पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से जगदीशपुर शाहपुर पीरो में गेहूं की फसल में आग लगी और किसान मजबूर हो गए हैं। कुल मिलाकर 800 बीघा की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से मुलाकात किया गया है उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मुआवजा की कार्रवाई शुरू करेंगे। प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष दुदुन्न सिंह, शिवमंगल यादव, हरेंद्र सिंह, विमल सिंह, दिलराज प्रीतम भी मौजूद थे। बाइट। भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य जिला सचिव अखिल भारतीय किसान महासभा राजू यादव बाइट। किसान सभा के अध्यक्ष पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह2