CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 9 मोबाइल फोन बरामद, खजुरिया पुलिस को मिली सफलता बिलासपुर में विशेष अभियान के तहत थाना खजुरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। साइबर सेल और थाना खजुरिया की संयुक्त टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए 9 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 2.25 लाख रुपये बताई जा रही है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष पंकज पंत ने बताया कि जब पीड़ितों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिले, तो उनके चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की सराहना करते हुए विभाग को धन्यवाद दिया। बरामद फोनों में ओप्पो, वीवो, रियलमी और टेक्नो जैसे ब्रांड्स के हैंडसेट शामिल हैं। मोबाइल पाने वालों में गांव हजरतपुर निवासी जगजीत सिंह, गांव अहरो के धर्मेंद्र व राजिद, बरेली जनपद के शाही निवासी इमरान, चैनपुर के वाहिद, सिसौना के ओमप्रकाश, बमनपुरा के गुलशाद, ग्राम मलकी के गुरमख और टैहरी ख्वाजा के शादाब शामिल हैं। इस बरामदगी अभियान में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह, उपनिरीक्षक सावन, योगेश मलिक, कान्स्टेबल नितिन कुमार और महिला आरक्षी गंगा देवी का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। ताकि समय रहते बरामदगी की जा सके।

- बिलासपुर में विशेष अभियान के तहत थाना खजुरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। साइबर सेल और थाना खजुरिया की संयुक्त टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए 9 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 2.25 लाख रुपये बताई जा रही है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष पंकज पंत ने बताया कि जब पीड़ितों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिले, तो उनके चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की सराहना करते हुए विभाग को धन्यवाद दिया। बरामद फोनों में ओप्पो, वीवो, रियलमी और टेक्नो जैसे ब्रांड्स के हैंडसेट शामिल हैं। मोबाइल पाने वालों में गांव हजरतपुर निवासी जगजीत सिंह, गांव अहरो के धर्मेंद्र व राजिद, बरेली जनपद के शाही निवासी इमरान, चैनपुर के वाहिद, सिसौना के ओमप्रकाश, बमनपुरा के गुलशाद, ग्राम मलकी के गुरमख और टैहरी ख्वाजा के शादाब शामिल हैं। इस बरामदगी अभियान में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह, उपनिरीक्षक सावन, योगेश मलिक, कान्स्टेबल नितिन कुमार और महिला आरक्षी गंगा देवी का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। ताकि समय रहते बरामदगी की जा सके।1
- Post by Kanchan Kanchan1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- Post by Junaid Junaid1
- रामपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ा मुद्दा सामने आया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने आगे आकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को ज्ञापन सौंपा और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग की। व्यापार मंडल ने न सिर्फ समस्या उठाई, बल्कि 100 बीघा जमीन की उपलब्धता बताकर समाधान भी पेश किया। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर कब तक कार्रवाई करता है।1
- बरेली के थाना भुता क्षेत्र में पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लडपुर मुदिया जाने वाले रास्ते पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से एक आरोपी मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अवैध तरीके से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र समेत कई सरकारी दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार कर रहा था।1
- भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी । हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी ॥ समस्त प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। जय श्रीराम !1
- रामपुर में कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बिजली कटवाना, रोड रूकवाना, पुलिस भेजकर बंद करा देना और हाउस अरेस्ट आदि सरकार की अब आदत बन गई है, जबकि कांग्रेस के लोगों से इनकी घबराहट बढ़ती जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष गुरुवार की दोपहर बिलासपुर के गुजरैला गांव स्थित मंगलधाम में पूर्व कांग्रेसी विधायक संजय कपूर द्वारा सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होली व ईद मिलन समारोह में पहुंचें थें। उन्होंने मंच से ही भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर कटाक्ष किया। कहा डरना नहीं है,जैसे आपका भाई बनारस में नही डरा क्योंकि लड़ोगे तभी आगे बढ़ोगे और जीत फतह करोंगे।हालांकि प्रदेशाध्यक्ष ने सम्राट अशोक जयंती के साथ साथ होली और ईद की मुबारकबाद देते हुए एकजुट होकर अन्यथा के खिलाफ डटकर मुकाबला करने और 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाने का आग्रह किया।वही पूर्व विधायक संजय कपूर ने भी उनके कार्यकाल में कराएं गए विकास कार्य गिनाएं और विपक्ष पर खुद का दावा करने का आरोप लगाया।इससे पूर्व कांग्रेसियों ने प्रदेशाध्यक्ष अजय राय का पगड़ी, रामपुरी टोपी, तलवार तथा शॉल ओढ़ाकर आदि भेंट कर स्वागत किया गया। हालांकि कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय कपूर द्वारा मौजूद जनता पर फूलों की बारिश कर पर्वों की बधाई दी गई।4