Shuru
Apke Nagar Ki App…
डॉ राहुल कुमार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कस्बा गोंडा में परशुराम जयंती मनाते हुए..1
- इगलास : कोतवाली क्षेत्र में मुहरैनी मोड़ के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक सवार युवक ने नशे की हालत में सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। गांव बिझैहरा निवासी राकेश पुत्र कमल सिंह अपनी पत्नी रजनी देवी और 85 वर्षीय मां नारायणी देवी के साथ बाइक से गांव हस्तपुर में एक गमी में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे मुहरैनी मोड़ के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में नारायणी देवी ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वहीं, हादसे में शामिल दूसरे बाइक सवार रोहताश को भी नशे की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- सासनी में गांव रूदायन रोड स्थित जरैया मोड़ पर रविवार देर रात अंगूर की बेटी ने अपना कमाल दिखा दिया। मैरिज होम के बाहर सुरा सेवन को लेकर बाराती और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। पहले तो मुंहवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, थोडी ही देर में दोनों ओर से लडाकुओं ने कमर से बेल्टें खोलकर चलाना शुरू कर दिया। हंगामे और अफरा-तफरी के बीच विवाह समारोह में आए मेहमानों ने खुद को बचाने के लिए गेस्ट हाउस के दरवाजे तक अंदर से बंद कर लिए। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, रुदायन रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। बताते हैं कि कुछ बाराती गेस्ट हाउस से थोड़ी दूर सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। पास के कुछ स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी काफी देर तक मारपीट जारी रही। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती और ग्रामीण एक-दूसरे को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। स्थिति बेकाबू होते देख बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर कर मामले को शांत कराया गया। मारपीट युद्ध में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच रात में ही विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।3
- 51 कलशों के साथ निकली शोभा यात्रा, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र। आपको बतादे कि दिव्य योग कला मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। कलश यात्रा में 51 कलशों के साथ महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से नगर भ्रमण पर निकलीं। पूरे वातावरण में भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस पावन यात्रा का शुभारंभ पूज्य श्री श्री 108 कलाधर जी महाराज द्वारा विधि-विधान से किया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा के माध्यम से मनुष्य को धर्म, कर्म और भक्ति और योग का मार्ग मिलता है। कथा के प्रथम दिवस पर भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन किया गया। साथ ही भक्त ध्रुव की प्रेरणादायक कथा सुनाई गई, जिसमें उनकी अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया गया। महाराज श्री ने मां की महिमा का भी विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है। इसके अलावा गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गुरु के बिना जीवन में ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी भक्तजन कथा श्रवण कर प्रभु भक्ति में लीन नजर आए।1
- हाथरस के सासनी में जरैया मोड़ रुदायन रोड पर कल देर रात बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हुई। यह विवाद बारातियों के शराब पीने और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें रोकने के बाद शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, कुछ बाराती मैरिज होम के बाहर थोड़ी दूर पर शराब पी रहे थे, जिस पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। घटनास्थल पर काफी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने आए कुछ लोगों को भी झगड़े का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।कुछ देर तक पुलिसकर्मियों के सामने भी मारपीट जारी रही। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होते हुए साफ देखा जा सकता है। विवाह समारोह में शामिल कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए गेस्ट हाउस को अंदर से बंद कर दिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित किया। इस मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद विवाह समारोह संपन्न हो गया।1
- जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड गांव कछपुरा अंबेडकर पार्क के पास लगे बाबा साहब के होर्डिग को बाइक सवार कुछ लोगों ने फाड़ दिया। सुबह जब लोगों ने होर्डिंग फटा देखा तो बाबा साहब के अनुयायियों में रोष व्याप्त हो गया। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई जिसमें बाइक सवार लोग होल्डिंग को फाड़ते हुए दिखाई दिए। हंगामा की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।1
- मथुरा-बरेली हाईवे पर देर रात बड़ा हादसा टला मथुरा-बरेली हाईवे पर टुकसान के पास शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे बरेली से मथुरा की ओर जा रही एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कार में सवार पूरा परिवार सुरक्षित है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।1
- सासनी कोतवाली चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सासनी के गांव नगला लोका निवासी टीकम सिंह पुत्र रामजी लाल अपने साथियों के साथ किसी काम से सासनी आए थे। वह कोतवाली चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टीकम सड़क पर गिरकर घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। घायल टीकम के साथी उन्हें तुरंत अपने निजी वाहन से सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने टीकम का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।3