Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार विधान परिषद के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह जी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा नेता रमन सिंह जी के निमंत्रण पर साथियों के साथ मिलकर एकता और सौहार्द का संदेश देने के लिए रविराज, राघवेंद्र उज्जैन, धनंजय मिश्रा, गजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा ने शिरकत की। 💐💐
रवि राज
बिहार विधान परिषद के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह जी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा नेता रमन सिंह जी के निमंत्रण पर साथियों के साथ मिलकर एकता और सौहार्द का संदेश देने के लिए रविराज, राघवेंद्र उज्जैन, धनंजय मिश्रा, गजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा ने शिरकत की। 💐💐
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Mahesh Kushwaha1
- Post by Suraj Kumar Suraj2
- थाना बैरिया अंतर्गत दिनांक 23.02.2026 को एक महिला का प्राईवेट हास्पिटल में सिजेरियन आपरेशन हुआ था, जिसमें महिला की मृ्त्यु हो गई थी, तत्काल महिला के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा गया था। प्रथम दृष्टया हास्पिटल रजिस्टर्ड नहीं पाया गया है, और वहां पर कोई भी डॉक्टर स्पेशलाईज्ड इम्पैनल्ड नहीं है, परिवारिजन द्वारा तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी की वीडियो बाइट1
- एक ही छत के निचे रंजीत सिंह और शैलेश भाई ने किया कॉन्सेप्ट ब्रेक.... #आरा हंगर सिटी #हंगर फिटनेस1
- तिलौथू थाना क्षेत्र के तिलौथू गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मस्जिद के पास एक व्यक्ति को बच्चा चोर होने के शक में स्थानीय युवकों ने पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने उक्त व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही तिलौथू थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायल व्यक्ति को भीड़ से छुड़ाकर अपने हिरासत में ले लिया। इस संबंध में मंगलवार को शाम क़रीब 5 बजे अपर थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग मस्जिद के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर मारपीट कर रहे हैं। पुलिस के पहुंचने पर उसे सुरक्षित हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान सासाराम निवासी मोहम्मद इरफान अंसारी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।1
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। आरा में स्वर्णकार की दुकान में तोड़फोड़, आपसी बात को लेकर हुई घटना एंकर। आरा शहर के गोपाली चौक स्थित जैन आर्नामेंट्स की दुकान में तोड़फोड़ की गई। बता दे की पूर्व के विवाद को लेकर इस घटना को लोगों ने अंजाम दिया है। जैसे ही तोड़फोड़ हुई आसपास के लोगों की भीड़ वहां पर जमा हो गई। खबर मिलते ही पुलिस बल भी वहां पहुंच गया। घटना के संदर्भ में जहां एक तरफ दुकानदार निलेश जैन ने घटना के बारे में बताया वहीं दूसरी तरफ सदर डीएसपी राजकुमार साह ने बताया कि पूर्व का विवाद था । निलेश जैन के साथ पूर्व विवाह था उसी को लेकर तोड़फोड़ किया गया है जांच चल रही है। बाइट। सदर डीएसपी राजकुमार साह बाइट। दुकानदार निलेश जैन7
- आरा। बिहार के भोजपुर जिले के आरा में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब ज्वेलर्स के दुकान में कुछ लोगों ने उधार ज्वेलर्स की मांग कर रहे थे न देने के बाद तोड़फोड़ शुरू कर दिया। मामला नगर थाना क्षेत्र के धर्मन चौक की बताई जा रही है। दुकानदार के अनुसार 15 के संख्या में ज्वेलर्स खरीदने के लिए दुकान पर गजराजगंज थाना क्षेत्र के मसाढ़ गांव से लोग पहुंचे हुए थे, और करीब 15 लाख का ज्वेलर्स उधार की मांग कर रहे थे। जब दुकानदार ने देखा कि वे लोग उन पर हावी हो रहे हैं तो दुकान छोड़कर वहां से कहीं और चले गए इसके बाद ग्राहक बनकर आए लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। सूत्रों का कहना है कि कुछ ब्याज का मामला सामने आ रहा है। ज्वेलर्स दुकानदार द्वारा ब्याज के पैसे नहीं देने पर इस घटना को अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया है। वही इस मामले को लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को छानबीन कर रही है।3
- Post by Rohit jatav1
- बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आये दिन हो रही पशु चोरी , बाईक चोरी और घरों में चोरी की घटनाओं से लोगो मे दहशत व्याप्त है। चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। हल्दीरामपुर के कटहरबारी निवासी सुरेश राजभर की भैंस सोमवार की रात्रि चोरों चुरा ले गए। चार दिन पूर्व मधुबन ढाला से एक बाईक चोरी ने चुरा लिया।डीएन सूर्या अस्पताल के पास स्थित एक मकान से लगभग 10 लाख के आभूषण पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया। एक माह पूर्व राधिका मैरेज हाल के पास से एक बाईक चोरो ने चुरा लिया। तीन माह पूर्व कड़सर गांव में चोरों ने दिनेश यादव की एक भैंस और एक बड़ी पड़िया खोल ले गये। चार माह में लगभग आधा दर्जन बाईक सहित कई गांवों में चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी है। पशु चोरी व बाईक चोरी की घटनाओं का अभी तक पता नहीं चल सका है।3