मैनपुरी में सनसनीखेज वारदात: एकतरफा प्यार में 12वीं के छात्र ने महिला टीचर पर किया हमला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 12वीं कक्षा के एक छात्र ने एकतरफा प्रेम में महिला शिक्षिका पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, महिला टीचर ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं, तभी आरोपी छात्र ने रास्ता रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद छात्र ने अचानक हमला करते हुए शिक्षिका के दोनों होंठ बुरी तरह काट लिए। हमले के दौरान आरोपी ने शिक्षिका को गली में घसीटकर जमीन पर पटक दिया। घटना में महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गईं। खून निकलता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल शिक्षिका को इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मैनपुरी में सनसनीखेज वारदात: एकतरफा प्यार में 12वीं के छात्र ने महिला टीचर पर किया हमला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 12वीं कक्षा के एक छात्र ने एकतरफा प्रेम में महिला शिक्षिका पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, महिला टीचर ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं, तभी आरोपी छात्र ने रास्ता रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद छात्र ने अचानक हमला करते हुए शिक्षिका के दोनों होंठ बुरी तरह काट लिए। हमले के दौरान आरोपी ने शिक्षिका को गली में घसीटकर जमीन पर पटक दिया। घटना में महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गईं। खून निकलता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल शिक्षिका को इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- जनपद मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र में गाड़ी का किराया मांगने गए एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मारपीट में घायल युवक ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि किराया मांगने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।2
- मिर्जापुर के कलेक्ट्रेट सभागार में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को लेकर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल व्यवस्था के लिए कराए जा रहे कार्य अधूरे हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने नवसूत्रीय मांगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। उनकी मांगों में मिर्जापुर नगर की जर्जर सड़कों की हालत में सुधार, एसआईआर में जाति विशेष को देखकर नाम न काटे जाने, और ग्रामीण व शहरी इलाकों में बढ़ते बिजली मीटर रीडिंग की समस्या शामिल हैं। प्रशासन ने मांगों पर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।4
- अवैध अभिलेखों पर नौकरी पाने वाला सहायक अध्यापक गिरफ्तार, सेवा समाप्त भदोही। बुधवार, 04 फरवरी 2026। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही द्वारा कम्पोजिट विद्यालय कलिक मवैया, थाना क्षेत्र कोइरौना में नियुक्त सहायक अध्यापक शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्दर निवासी भटौली, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी की सेवा नियुक्ति तिथि से समाप्त कर दी गई है। बताया गया कि उक्त अध्यापक के विरुद्ध अवैध अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के आरोप में थाना कोइरौना पर मु0अ0सं0 199/2025 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार (45 वर्ष) को दिनांक 04 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जनपद में फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की जालसाजी या फर्जीवाड़ा पाए जाने पर कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्राथमिकता है।1
- भदोही जनपद के नहर के पास बड़ागांव जंगीगंज जानेवाली मार्ग नहर के पास का चौड़ी करन कराया जाना अति आवश्यक है लेकिन जिम्मेदार दार है बेखबर1
- आधार कार्ड अपडेट।1
- वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग में चार कारतूस बरामद, यात्री ने लाइसेंस दिखाया; भूलवश साथ होने की बात स्वीकारी वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार शाम सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बैगेज स्कैनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री को विमान में सवार होने से रोकते हुए पूछताछ की। घटना शाम करीब 05:10 बजे की बताई जा रही है। बलिया जनपद के बेल्थरा रोड क्षेत्र (ग्राम चौकियां) निवासी 55 वर्षीय मंजूर आलम स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-330 से वाराणसी से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। सुरक्षा जांच के दौरान उनके हैंड बैग की तलाशी लेने पर 32 बोर के चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। कारतूस मिलने की सूचना पर सीआईएसएफ ने तत्काल फूलपुर थाना पुलिस को अवगत कराया। पूछताछ के दौरान यात्री ने बताया कि उसके पास शस्त्र का वैध लाइसेंस है और कारतूस अनजाने में बैग में रह गए थे। फूलपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यात्री को हिरासत में लेकर दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, जिसमें शस्त्र लाइसेंस वैध पाया गया। यात्री ने अपनी गलती स्वीकार की है। बरामद कारतूसों को पुलिस ने कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई नियमों के तहत की जा रही है।1
- जनपद मिर्जापुर के कलेक्टर सभागार में गुरुवार को कांग्रेस के पदाधिकारी ने जनपद में सरकार की योजना जल जीवन मिशन हर घर नल योजना के अंतर्गत जो गांव में पानी की व्यवस्था के लिए जो कार्य कराया जा रहा है वह पूर्ण नहीं हुआ कांग्रेस पदाधिकारी कल अपनी नवसूत्रीय मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जिनमें उनकी प्रमुख मांगे हैं मिर्ज़ापुर नगर की सड़कों की खराब हालत में सुधार, एस ए आर में जाति विशेष को देखकर नाम को ना काटे जाएं, जनपद में ग्रामीण व शहर की इलाकों में मीटर बढ़ाने की समस्या इत्यादि मांगों को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी जिला कलेक्टर पहुंचे2
- मीरजापुर। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के पक्का पोखरा इलाके में मंगलवार शाम शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान धारदार हथियार से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को शाम करीब 8:30 बजे पंचदेव नोनिया चौहान पुत्र स्वर्गीय डांगर नोनिया चौहान निवासी पक्का पोखरा का उसी मोहल्ले के रमेश बैनवंशी धरीकार पुत्र स्वर्गीय मेवा लाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान रमेश ने धारदार हथियार से पंचदेव पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पंचदेव गंभीर हालत में जमीन पर पड़े मिले। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से खून के नमूने एकत्र किए गए हैं तथा आलाकत्ल की तलाश की जा रही है। इस घटना में नामजद आरोपी रमेश को भी चोटें आई हैं, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह पुलिस निगरानी में है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पर्याप्त पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मीरजापुर ने बताया कि पुलिस मृतक परिवार के साथ है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियुक्त को माननीय न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- मिर्जापुर : शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा मोहल्ले में बुधवार की रात शराब के नशे में दो लोगों में विवाद हो गया। एक व्यक्ति ने तलवार से हमला कर दिया। तलवार के हमले से पंचदेव चौहान की मौत हो गई। हमला करने वाला भी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल रमेश धरकार को ट्रामा सेंटर से वाराणसी रेफर किया गया।3