यूनिवर्सल ट्यूटोरियल और ग्लोबल मैथमेटिक्स का आयोजन, मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य के लिए किया प्रेरित। बख्तियारपुर। राघोपुर स्थित नंदन पैलेस में 14 अप्रैल को यूनिवर्सल ट्यूटोरियल एवं ग्लोबल मैथमेटिक्स बख्तियारपुर के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह सह कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 के इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्ञान मार्ग कंसल्टेंसी के माध्यम से छात्रों को कैरियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में लव अमन, महेश प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं संस्थान की ओर से प्रशांत कुमार सिंह, नीरज कुमार, आर.के. दुबे एवं अभिषेक कुमार ने छात्रों को संबोधित किया। अतिथियों ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इंटरमीडिएट के बाद करियर का चयन जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, इसलिए सही दिशा और लक्ष्य तय करना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के जरिए सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट साइंस में निशू भारती ने 457 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि चंदनी कुमारी ने गणित में 100 में 100 अंक हासिल किए। वहीं आर्ट्स संकाय में नव्या वर्मा ने 444 अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के शिक्षकों ने सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके निरंतर मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया।
यूनिवर्सल ट्यूटोरियल और ग्लोबल मैथमेटिक्स का आयोजन, मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य के लिए किया प्रेरित। बख्तियारपुर। राघोपुर स्थित नंदन पैलेस में 14 अप्रैल को यूनिवर्सल ट्यूटोरियल एवं ग्लोबल मैथमेटिक्स बख्तियारपुर के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह सह कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 के इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्ञान मार्ग कंसल्टेंसी के माध्यम से छात्रों को कैरियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में लव अमन, महेश प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं संस्थान की ओर से प्रशांत कुमार सिंह, नीरज कुमार, आर.के. दुबे एवं अभिषेक कुमार ने छात्रों को संबोधित किया। अतिथियों ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इंटरमीडिएट के बाद करियर का चयन जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, इसलिए सही दिशा और लक्ष्य तय करना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के जरिए सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट साइंस में निशू भारती ने 457 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि चंदनी कुमारी ने गणित में 100 में 100 अंक हासिल किए। वहीं आर्ट्स संकाय में नव्या वर्मा ने 444 अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के शिक्षकों ने सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके निरंतर मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया।
- बख्तियारपुर। राघोपुर स्थित नंदन पैलेस में 14 अप्रैल को यूनिवर्सल ट्यूटोरियल एवं ग्लोबल मैथमेटिक्स बख्तियारपुर के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह सह कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 के इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्ञान मार्ग कंसल्टेंसी के माध्यम से छात्रों को कैरियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में लव अमन, महेश प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं संस्थान की ओर से प्रशांत कुमार सिंह, नीरज कुमार, आर.के. दुबे एवं अभिषेक कुमार ने छात्रों को संबोधित किया। अतिथियों ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इंटरमीडिएट के बाद करियर का चयन जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, इसलिए सही दिशा और लक्ष्य तय करना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के जरिए सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट साइंस में निशू भारती ने 457 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि चंदनी कुमारी ने गणित में 100 में 100 अंक हासिल किए। वहीं आर्ट्स संकाय में नव्या वर्मा ने 444 अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के शिक्षकों ने सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके निरंतर मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया।1
- Post by JMBNEWS1
- भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। करीब आठ दशकों तक अपनी आवाज़ से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले ने हिंदी सहित कई भाषाओं में हजारों गीत गाए। ‘Piya Tu Ab To Aaja’, ‘Dum Maro Dum’ और ‘Chura Liya Hai Tumne Jo Dil Ko’ जैसे उनके गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। संगीत जगत और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 🙏 महान गायिका को भावभीनी श्रद्धांजलि।1
- फतुहा त्रिवेणी घाट सत्वानी संक्रांति पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। फतुहा , 14 अप्रैल 2026 (संवाददाता): सत्वानी संक्रांति के पावन अवसर पर आज सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सूर्योदय के साथ ही लोग गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाटों का दृश्य पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में पूजा-अर्चना करती दिखीं, वहीं पुरुष भी स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा करते नजर आए। कई लोग अपने साथ सत्तू, दही, गुड़ और आम लेकर आए थे, जिन्हें प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया। स्थानीय पंडितों के अनुसार, सत्वानी संक्रांति का विशेष महत्व है। यह दिन गर्मी की शुरुआत के साथ शरीर को ठंडक देने वाले आहार जैसे सत्तू के सेवन और सूर्य पूजा के लिए जाना जाता है। श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया और जरूरतमंदों को सत्तू तथा अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। घाटों पर सुरक्षा और साफ-सफाई के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कैमरे में कैद तस्वीरों में श्रद्धालु गंगा में स्नान करते, सूर्य को अर्घ्य देते और पूजा-पाठ में लीन नजर आ रहे हैं। पूरे वातावरण में भक्ति, आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- मोहिउद्दीननगर प्रखंड परिसर में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सम्मान के साथ उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रितेश चौधरी ने किया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार, शंकर राम, मदन राम, चंदन राम, सूरज चौधरी, अनिल पासवान, मंडल महामंत्री अखिलेश चौधरी, मुखिया जयराम शर्मा, मोहम्मद सागिर, लालबाबू पासवान, राकेश महतो, मदन झा, संजय साह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- #trendingreel #viralvideos #Short1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में गोलीकांड व लूट की कथित घटना का पुलिस ने किया खुलासा, मादक पदार्थ कारोबार से जुड़ा निकला ये मामला। जी हां आपने सही सुना यह घटना बीते दिनों 12 अप्रैल को समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुर्सहा बलुआही पथ पर कथित गोलीबारी एवं दो लाख रुपये लूट घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि , इस मामले में वादी शुभम कुमार द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर मोहिउद्दीननगर थाना में कांड संख्या 87/26 के तहत मामला दर्ज किया गया । पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ मानवीय सूचना के आधार पर जांच की प्रक्रिया प्रारम्भ की। उसी दौरान वादी के मित्र राजेश कुमार सिंह से गहन पूछताछ की गई। जिसमें पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला मामला का खुलासा हुआ कि शुभम कुमार और राजेश कुमार सिंह दोनों मिलकर मादक पदार्थों का कारोबार करते थे। जो 12 अप्रैल को शुभम कुमार मोहनपुर थाना क्षेत्र से कोटा लेकर लौट रहा था। इसी दौरान बलुआही पंचायत सरकार भवन के समीप से गुजरने के क्रम में पहले से मौजूद आग्नेयास्त्र का ट्रिगर दब गया, जिससे वह खुद ही गोली का शिकार हो गया। घटना के बाद पूरे मामले को लूट और गोलीबारी का रूप देने के लिए एक साजिश रच दी गई। जिसमें में झूठा बयान देकर चार लोगों को नामजद करते हुए आरोपी बनाया गया । जो पूरे तरह से यह स्पष्ट हो गया कि वादी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी पूरी तरह गलत थी। पुलिस ने इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए वादी शुभम कुमार के विरुद्ध मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 90/26 के तहत मामला दर्ज किया गया । साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर 50 पीस कोटा के साथ कुल 19 ग्राम मादक पदार्थ एवं एक मोटरसाइकल, और एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है। वैसे इस मामले को लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है वहीं इस कांड के सफल उद्भेदन में थानाध्यक्ष सचिन कुमार अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह पुलिस अवर निरीक्षक रामकुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक वशिष्ठ राम तथा सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका मानी जा रही हैं। जो तक्षण सुलझा लिया। वहीं dsp श्री मेघावी ने बताया कि इन उद्भेदन में सहयोगी सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित करने के लिए पुलिस अधीक्षक से अनुशंसा की जाएगी। पुलिस ने इस खुलासे के साथ ही स्पष्ट किया है कि मामले की सच्चाई सभी के सामने आ चुकी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसे लेकर पटोरी डीएसपी श्री मेधावी ने आगे की जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- पटना /बख्तियारपुर : NHAI के परियोजना निदेशक पटना के निर्देश पर बख्तियारपुर से मोकामा तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सामान्य प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त सहयोग से सड़क किनारे सरकारी जमीन पर बने अवैध दुकानों और गुमटियों पर बुलडोजर चलाया गया। बख्तियारपुर से लेकर मोकामा तक चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है। अधिकारियों के अनुसार, सड़क किनारे अवैध रूप से सैकड़ों जगहों पर दुकानें और अस्थायी ढांचे बना दिए गए थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था। बीएसपीएल के सहायक प्रशासनिक प्रबंधक राजन कुमार झा ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जाएगा। 13 एवं 14 अप्रैल को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र, 15 एवं 16 अप्रैल को अथमलगोला, 17 एवं 18 अप्रैल को बाढ़ तथा 19 एवं 20 अप्रैल को मोकामा थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी शिवकुमार शंभू मौजूद रहे, जबकि स्थानीय थाना की पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी भी अभियान में शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि सड़कों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जा सके और आम लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिल सके। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे सड़क किनारे अवैध कब्जा न करें और किसी भी आपात स्थिति में NHAI के टोल फ्री नंबर 1033 पर संपर्क करें।1