अमृतपुर में न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम को भावभीनी विदाई, अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित तहसील सभागार अमृतपुर में ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम के स्थानांतरण पर अधिवक्ता संघ द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम का कार्यकाल अमृतपुर ग्राम न्यायालय में लगभग 2 वर्ष 08 माह का रहा। इस दौरान उन्होंने नई स्थापित ग्राम न्यायालय को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब उनका स्थानांतरण कोर्ट चंदौली के लिए हो गया है। वहीं, मनीषा साहू को गाजियाबाद से स्थानांतरित कर अमृतपुर ग्राम न्यायालय में नई न्यायाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। समारोह के दौरान तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी ने न्यायाधिकारी को शॉल ओढ़ाकर तथा अधिवक्ता संघ अमृतपुर की शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, अधिवक्ता संघ के सभी अधिवक्ताओं ने एक-एक कर न्यायाधिकारी को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान व्यक्त किया। विदाई समारोह के दौरान न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम ने अधिवक्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह कहना गलत होगा कि उन्होंने अधिवक्ताओं को काम सिखाया, बल्कि अधिवक्ताओं की अपनी सीखने की इच्छा और मेहनत ने न्यायालय को मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय अधिवक्ताओं की काबिलियत और सहयोग को ही जाता है। अंत में उन्होंने कहा कि अमृतपुर में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा और वह भविष्य में भी ऐसी ही सहयोगी बार और अधिवक्ताओं की अपेक्षा रखते हैं। कार्यक्रम में तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी, सचिव गजेंद्र सिंह, अशोक सक्सेना, रोशन अवस्थी, दीपक मिश्रा, रामनरेश मिश्रा, ब्रह्मदत्त शुक्ला, गोपाल अवस्थी, कुलदीप अवस्थी, रामू अवस्थी, अनुराग शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ, जहां अधिवक्ताओं ने न्यायाधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अमृतपुर में न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम को भावभीनी विदाई, अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित तहसील सभागार अमृतपुर में ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम के स्थानांतरण पर अधिवक्ता संघ द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम का कार्यकाल अमृतपुर ग्राम न्यायालय में लगभग 2 वर्ष 08 माह का रहा। इस दौरान उन्होंने नई स्थापित ग्राम न्यायालय को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब उनका स्थानांतरण कोर्ट चंदौली के लिए हो गया है। वहीं, मनीषा साहू को गाजियाबाद से स्थानांतरित
कर अमृतपुर ग्राम न्यायालय में नई न्यायाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। समारोह के दौरान तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी ने न्यायाधिकारी को शॉल ओढ़ाकर तथा अधिवक्ता संघ अमृतपुर की शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, अधिवक्ता संघ के सभी अधिवक्ताओं ने एक-एक कर न्यायाधिकारी को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान व्यक्त किया। विदाई समारोह के दौरान न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम ने अधिवक्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह कहना गलत होगा कि उन्होंने अधिवक्ताओं को काम सिखाया, बल्कि अधिवक्ताओं की अपनी सीखने की इच्छा और मेहनत ने न्यायालय को मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि
इस सफलता का श्रेय अधिवक्ताओं की काबिलियत और सहयोग को ही जाता है। अंत में उन्होंने कहा कि अमृतपुर में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा और वह भविष्य में भी ऐसी ही सहयोगी बार और अधिवक्ताओं की अपेक्षा रखते हैं। कार्यक्रम में तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी, सचिव गजेंद्र सिंह, अशोक सक्सेना, रोशन अवस्थी, दीपक मिश्रा, रामनरेश मिश्रा, ब्रह्मदत्त शुक्ला, गोपाल अवस्थी, कुलदीप अवस्थी, रामू अवस्थी, अनुराग शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ, जहां अधिवक्ताओं ने न्यायाधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- तहसील सभागार अमृतपुर में ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम के स्थानांतरण पर अधिवक्ता संघ द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम का कार्यकाल अमृतपुर ग्राम न्यायालय में लगभग 2 वर्ष 08 माह का रहा। इस दौरान उन्होंने नई स्थापित ग्राम न्यायालय को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब उनका स्थानांतरण कोर्ट चंदौली के लिए हो गया है। वहीं, मनीषा साहू को गाजियाबाद से स्थानांतरित कर अमृतपुर ग्राम न्यायालय में नई न्यायाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। समारोह के दौरान तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी ने न्यायाधिकारी को शॉल ओढ़ाकर तथा अधिवक्ता संघ अमृतपुर की शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, अधिवक्ता संघ के सभी अधिवक्ताओं ने एक-एक कर न्यायाधिकारी को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान व्यक्त किया। विदाई समारोह के दौरान न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम ने अधिवक्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह कहना गलत होगा कि उन्होंने अधिवक्ताओं को काम सिखाया, बल्कि अधिवक्ताओं की अपनी सीखने की इच्छा और मेहनत ने न्यायालय को मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय अधिवक्ताओं की काबिलियत और सहयोग को ही जाता है। अंत में उन्होंने कहा कि अमृतपुर में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा और वह भविष्य में भी ऐसी ही सहयोगी बार और अधिवक्ताओं की अपेक्षा रखते हैं। कार्यक्रम में तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी, सचिव गजेंद्र सिंह, अशोक सक्सेना, रोशन अवस्थी, दीपक मिश्रा, रामनरेश मिश्रा, ब्रह्मदत्त शुक्ला, गोपाल अवस्थी, कुलदीप अवस्थी, रामू अवस्थी, अनुराग शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ, जहां अधिवक्ताओं ने न्यायाधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।3
- कैसे बच्चे को मौत के मुंह से बचाया बेजुबान जानवर ने1
- थाना मऊदरवाजा क्षेत्रान्तर्गत तालाब के पास एक अज्ञात कंकाल बरामद होने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट ।#Fatehgarhpolice2
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Pawan Kumar1
- Post by Sanjay Pahalwan3
- Post by राहुल कुमार गौतम भीम आर्मी2
- सांड की डर की वजह से बुजुर्ग कहां कैसे छुपा हुआ है1