logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फसल खरीद प्रक्रिया से संबंधित नोडल अधिकारी की ड्यूटी में किए गए बदलाव : उपायुक्त पलवल, होडल और हथीन उपमंडल अधिकारी होंगे अपने-अपने क्षेत्रों में फसल खरीद प्रक्रिया के प्रभारी* *पलवल, 21 अप्रैल।* रबी विपणन सत्र 2026-27 के दौरान किसानों की फसलों की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करते हुए नोडल अधिकारी की ड्यूटी में बदलाव किए गए हैं। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की ओर से जारी निर्देशानुसार नोडल अधिकारियों को जिले की सभी मंडियों एवं खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि अनाज मंडियों में आवश्यक व्यवस्थाएं और सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। उपायुक्त ने बताया सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि प्रभावी समन्वय और निगरानी के लिए पलवल, होडल और हथीन के उपमंडल अधिकारियों (नागरिक) को उनके-अपने क्षेत्रों में खरीद कार्य का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र की मंडियों में व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से संचालित हों। नोडल अधिकारी खरीद कार्यों की निगरानी के साथ-साथ आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की ओर से रबी विपणन सत्र (आरएमएस) 2026-27 के दौरान जिला पलवल में फसल खरीद व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न मंडियों एवं खरीद केंद्रों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पलवल उपमंडल में पलवल मंडी और पलवल साइलो के लिए एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि धतीर मंडी के लिए डीआरओ पलवल बलराज सिंह तथा चांदहट व बडौली क्षेत्रों के लिए  सीईओ जिला परिषद पलवल जितेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बामनीखेड़ा और औरंगाबाद के लिए एमडी शुगर मिल द्विजा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। होडल उपमंडल के अंतर्गत आने वाली होडल (पुरानी मंडी), होडल-99 एकड़ व होडल एक्सटेंशन ग्रेन मार्केट के लिए एसडीएम होडल बेलिना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। हसनपुर मंडी के लिए सीटीएम प्रीति रावत तथा खांबी और दीघोट मंडियों की जिम्मेदारी डीडीपीओ पलवल उपमा अरोड़ा को सौंपी गई है। हथीन उपमंडल में हथीन अनाज मंडी और मंडकौला के लिए एसडीएम हथीन हरीराम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।  सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में खरीद प्रक्रिया की निरंतर निगरानी करें और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें। अनाज मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध खरीद सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। 000

1 hr ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
1 hr ago
32c261e8-4eb6-425d-b237-78c2110e41e2

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पलवल पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पलवल में एक व्यापारी के घर में लूट की वारदात का अंजाम दिया गया था। जिसमें 300 ग्राम सोना व लगभग 30 लाख रुपए केश डकैतों के द्वारा लूटे गए थे। पलवल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा 7 आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे 17 लाख रुपए व 150 ग्राम गोल्ड की रिकवरी की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चार दिल्ली,एक हरियाणा के झज्जर जिले, एक पश्चिम बंगला व एक पलवल जिला का रहने वाला है। आरोपी पिछले तीन महीने से लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करने के लिए करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। पुलिस ने टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए इस वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की है। वारदात में शामिल मास्टरमांइड धर्मवीर दिल्ली का रहने वाला है जो आपराधिक पृष्ठभूमि का है,जिसके ऊपर 26 मामले दर्ज है। जो वर्ष 2011 से लूट व डकैती की वारदात में शामिल है। आरोपी बिजेंद्र कुमार पर 17 मामले दर्ज है। अन्य आरोपियों पर भी दर्जन भर मामले दर्ज है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस की रडार पर कई आरोपी है,जिनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जो बकाया राशि है उसकी भी रिकवरी की जाएगी
    1
    पलवल पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पलवल में एक व्यापारी के घर में लूट की वारदात का अंजाम दिया गया था। जिसमें 300 ग्राम सोना व लगभग 30 लाख रुपए केश डकैतों के द्वारा लूटे गए थे। पलवल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा 7 आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे 17 लाख रुपए व 150 ग्राम गोल्ड की रिकवरी की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चार दिल्ली,एक हरियाणा के झज्जर जिले, एक पश्चिम बंगला व एक पलवल जिला का रहने वाला है। आरोपी पिछले तीन महीने से लूट की वारदात को  अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे। पुलिस ने इस  वारदात का खुलासा करने के लिए करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। पुलिस ने टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए इस वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की है। वारदात में शामिल मास्टरमांइड धर्मवीर दिल्ली का रहने वाला है जो आपराधिक पृष्ठभूमि का है,जिसके ऊपर 26 मामले दर्ज है। जो वर्ष 2011 से लूट व डकैती की वारदात में शामिल है। आरोपी बिजेंद्र कुमार पर  17 मामले दर्ज है। अन्य आरोपियों  पर भी दर्जन भर मामले दर्ज है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस की रडार पर कई आरोपी है,जिनको  जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जो बकाया राशि है उसकी भी रिकवरी की जाएगी
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Faridabad, Haryana•
    4 hrs ago
  • प्रेमानंद महाराज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अधिकारी को निलंबित करने की उठी मांग। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्ख याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने भी इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रेमानंद महाराज जी ने करोड़ों युवाओं को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। इस बिषय पर आज वृन्दावन स्थित राधा नंद गिरी आश्रम में साधु संतों की अहम बैठक हुई ,बैठक में महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी ने कहा कि प्रेमानंद महाराज जी हमारे ब्रिज भूमि की धरोहर हैं, उनके खिलाफ जिस अधिकारी ने अभद्र टिप्पणी की है ,उस अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि प्रेमानंद महाराज जी ने करोड़ों युवाओं को सद मार्ग दिखाया है और बुरी आदतों से दूर किया है, ऐसे दिव्य संत के बारे में यह टिप्पणी बहुत ही अशोभनीय है। बांके बिहारी की पत्नी इंदुलेखा जी ने कहा कि जिस भी अधिकारी ने यह गलत टिप्पणी की है वह निंदा का विषय है, ऐसे अधिकारी तो नास्तिक ही हो सकते हैं। प्रेमानंद जी के खिलाफ आईपीएस अधिकारी की टिप्पणी से साधु संतों में भारी रोष व्याप्त है और यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन भी किया जा सकता है।
    1
    प्रेमानंद महाराज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अधिकारी को निलंबित करने की उठी मांग। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्ख याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने भी इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रेमानंद महाराज जी ने करोड़ों युवाओं को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। 
इस बिषय पर आज वृन्दावन स्थित राधा नंद गिरी आश्रम में साधु संतों की अहम बैठक हुई ,बैठक में महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी ने कहा कि प्रेमानंद महाराज जी हमारे ब्रिज भूमि की धरोहर हैं, उनके खिलाफ जिस अधिकारी ने अभद्र टिप्पणी की है ,उस अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि प्रेमानंद महाराज जी ने करोड़ों युवाओं को सद मार्ग दिखाया है और बुरी आदतों से दूर किया है, ऐसे दिव्य संत के बारे में यह टिप्पणी बहुत ही अशोभनीय है। बांके बिहारी की पत्नी इंदुलेखा जी ने कहा कि जिस भी अधिकारी ने यह गलत टिप्पणी की है वह निंदा का विषय है, ऐसे अधिकारी तो नास्तिक ही हो सकते हैं। प्रेमानंद जी के खिलाफ आईपीएस अधिकारी की टिप्पणी से साधु संतों में भारी रोष व्याप्त है और यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन भी किया जा सकता है।
    user_X News India 24/7
    X News India 24/7
    Media house Faridabad, Haryana•
    16 hrs ago
  • मथुरा जनपद के कोसीकला के घंटाघर स्थित सिटी केमिस्ट पर ड्रग्स विभाग ने की छाप मार्ग करवाई जिसमें दो दवाइयां के लिए नमूने और 18 दवाइयां के बिल नाम मिले और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर नहीं मिला चालू जिसको लेकर ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम पाठक ने की कार्रवाई
    1
    मथुरा जनपद के कोसीकला के घंटाघर स्थित सिटी केमिस्ट पर ड्रग्स विभाग ने की छाप मार्ग करवाई जिसमें दो दवाइयां के लिए नमूने और 18 दवाइयां के बिल नाम मिले और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर नहीं मिला चालू जिसको लेकर ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम पाठक ने की कार्रवाई
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अलवर में शाम 7.45 बजे ब्लैक आऊट मॉक ड्रिल, नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर तैयारियां
    1
    अलवर में शाम 7.45 बजे ब्लैक आऊट मॉक ड्रिल, नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर तैयारियां
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Bishnupur Rally: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP को मिल रहा अपार समर्थन West Bengal के बिष्णुपुर में BJP की ऐतिहासिक रैली, दिखा जनता का भारी उत्साह
    1
    Bishnupur Rally: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP को मिल रहा अपार समर्थन
West Bengal के बिष्णुपुर में BJP की ऐतिहासिक रैली, दिखा जनता का भारी उत्साह
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company Vasant Vihar, New Delhi•
    5 hrs ago
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री श्री अमित शाह से अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने हिन्दू मंदिरो को भारत सरकार के प्रबंधन तथा मंदिरो के धनराशि पर से सरकार की नियंत्रण से सरकार को मुक्त करने की अनुरोध एब मांग किया है। इसका अर्थ है के सरकार का मंदिरों के प्रबंधन और आर्थिक नियंत्रण से हट जाना, और मंदिरों को हिंदू समाज या ट्रस्ट के हाथ में देना। डॉ सिद्धार्थ ने कहा के अगर सरकार कहती है के मंदिरों में भ्रष्टाचार और गलत प्रबंधन की शिकायतें थीं, तो ये कया दुसरे पंथो के धर्मस्थल में नहीं होता, सरकार कया सिर्फ सनातनीओ को भ्रष्टाचारी कह रहे ? डॉ सिद्धार्थ ने और क्या कया कहा यह जांनने के लिए पूरी खबर व वीडियो देखिये..
    1
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री श्री अमित शाह से अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने हिन्दू मंदिरो को भारत सरकार के प्रबंधन तथा मंदिरो के धनराशि पर से सरकार की नियंत्रण से सरकार को मुक्त करने की अनुरोध एब मांग किया है। इसका अर्थ है के सरकार का मंदिरों के प्रबंधन और आर्थिक नियंत्रण से हट जाना, और मंदिरों को हिंदू समाज या ट्रस्ट के हाथ में देना। 
डॉ सिद्धार्थ ने कहा के अगर सरकार कहती है के मंदिरों में भ्रष्टाचार और गलत प्रबंधन की शिकायतें थीं, तो ये कया दुसरे पंथो के धर्मस्थल में नहीं होता, सरकार कया सिर्फ सनातनीओ को भ्रष्टाचारी कह रहे ? डॉ सिद्धार्थ ने और क्या कया कहा यह जांनने के लिए पूरी खबर व वीडियो देखिये..
    user_X News India 24/7
    X News India 24/7
    Media house Faridabad, Haryana•
    23 hrs ago
  • कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Kalkaji, South East Delhi•
    5 hrs ago
  • भिवाड़ी: चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित Balkrishna Industries Limited (BKT) में श्रमिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी
    1
    भिवाड़ी: चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित Balkrishna Industries Limited (BKT) में श्रमिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.