Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशांबी में धूमधाम से मना करवा चौथ, चांद का इंतजार,लोगों में खुसी! कौशांबी में धूमधाम से मना करवा चौथ, चांद का इंतजार कौशांबी में गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया करवा चौथ का पर्व। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत। शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुनी करवा चौथ की कथा। मौसम खराब होने से कई स्थानों पर चंद्र दर्शन के लिए करना पड़ा इंतजार। प्रयागराज में चांद दिखने की सूचना के बीच कौशांबी में बादलों पर टिकी रहीं निगाहें। नेवादा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने प्रयागराज स्थित आवास पर पत्नी संग मनाया पर्व। घरों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया त्योहार। पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की महिलाओं ने की कामना।
Aman kesharwani
कौशांबी में धूमधाम से मना करवा चौथ, चांद का इंतजार,लोगों में खुसी! कौशांबी में धूमधाम से मना करवा चौथ, चांद का इंतजार कौशांबी में गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया करवा चौथ का पर्व। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत। शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुनी करवा चौथ की कथा। मौसम खराब होने से कई स्थानों पर चंद्र दर्शन के लिए करना पड़ा इंतजार। प्रयागराज में चांद दिखने की सूचना के बीच कौशांबी में बादलों पर टिकी रहीं निगाहें। नेवादा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने प्रयागराज स्थित आवास पर पत्नी संग मनाया पर्व। घरों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया त्योहार। पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की महिलाओं ने की कामना।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशांबी में धूमधाम से मना करवा चौथ, चांद का इंतजार,लोगों में खुसी! कौशांबी में धूमधाम से मना करवा चौथ, चांद का इंतजार कौशांबी में गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया करवा चौथ का पर्व। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत। शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुनी करवा चौथ की कथा। मौसम खराब होने से कई स्थानों पर चंद्र दर्शन के लिए करना पड़ा इंतजार। प्रयागराज में चांद दिखने की सूचना के बीच कौशांबी में बादलों पर टिकी रहीं निगाहें। नेवादा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने प्रयागराज स्थित आवास पर पत्नी संग मनाया पर्व। घरों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया त्योहार। पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की महिलाओं ने की कामना।1
- कौशांबी चायल विधायक पूजा पाल पर लगे आरोपों को संतोष पाल ने बताया निराधार, सामने आकर रखी अपनी बात कौशांबी, उत्तर प्रदेश। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूजा पाल को लेकर सोशल मीडिया पर दिए जा रहे बयानों के बीच विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विधायक पूजा पाल पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार और गलत बताते हुए अपना पक्ष रखा विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल के अनुसार, सोशल मीडिया पर बयान देने वाले शिवम वर्मा, पुत्र विनोद वर्मा, निवासी 37ए, जयंतीपुर, संकेत नगर को लेकर उन्होंने कई मुकदमे दर्ज होने की बात कही है। हालांकि, मुकदमों की संख्या, उनकी प्रकृति और वर्तमान स्थिति की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है संतोष पाल ने विधायक पूजा पाल पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इन आरोपों को तथ्यों के आधार पर देखा जाना चाहिए। इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर सामने आ रहे बयानों और संबंधित पक्षों की प्रतिक्रियाओं को लेकर चर्चा हो रही है अब इस प्रकरण में दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया और उपलब्ध तथ्यों का सामने आना भी महत्वपूर्ण होगा, ताकि जनता के सामने मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके1
- सुहागिनों ने निर्जला व्रत रख पति की लंबी उम्र की कामना की चंद्र दर्शन के बाद खोला व्रत, पति की सलामती और सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना सुहागिनों ने निर्जला व्रत रख पति की लंबी उम्र की कामना की चंद्र दर्शन के बाद खोला व्रत, पति की सलामती और सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना जारी, प्रयागराज। करवा चौथ का पर्व गुरुवार को जारी क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखा। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को महिलाओं चंद्रमा देख पूजन-अर्चन किया और इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। करवा चौथ को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। सुहागिनों ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर और सोलह शृंगार कर पूजा की तैयारी की। महिलाओं ने परंपरा के अनुसार भगवान गणेश, भगवान शिव, माता पार्वती और करवा माता की पूजा-अर्चना कर अपने अखंड सौभाग्य की कामना की। शाम को चंद्रमा के उदय होने की प्रतीक्षा के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा सुनी और पूजा की रस्में पूरी कीं। चंद्रमा के दर्शन होने के बाद महिलाओं ने चलनी से चांद और फिर अपने पति का दीदार किया। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। पतियों ने अपनी पत्नियों को पानी पिलाकर व्रत खुलवाया और मिठाई खिलाई। इस अवसर पर पतियों ने अपनी पत्नियों को उपहार भी भेंट किए। करवा चौथ के पर्व पर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। महिलाओं ने शृंगार सामग्री, पूजन सामग्री और मिठाइयों की खरीदारी की। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार किए गए। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह रहा। कई स्थानों पर सुहागिनों ने समूह में एकत्र होकर पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भी महिलाओं ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-शांति और पति की दीर्घायु की प्रार्थना की। इस दौरान परंपरा के अनुसार महिलाओं को चुनरी भेंट कर आशीर्वाद भी दिया गया। करवा चौथ का व्रत भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व पर सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। कौंधियारा क्षेत्र में भी पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया गया।2
- योगी बाबा ने छात्र हित की बात कही तो मांगे क्यों नहीं पूरी कर रहे हैं वेतन भोगी अधिकारी • प्रयागराज में आंदोलन कर रहे छात्रों को समझाते हुए डीसीपी सिटी सागर जैन वादाखिलाफी से भड़के TGT-PGT अभ्यर्थी, प्रयागराज में सड़क पर उतरे युवा; कफन ओढ़कर जताया आक्रोश राजेश सरकार उत्तर प्रदेश की न्यायधानी और शिक्षा का केंद्र कहा जाने वाला प्रयागराज एक बार फिर युवाओं के आक्रोश की आग में तप रहा है। TGT-PGT भर्ती में पुरानी नियमावली के तहत परीक्षा का एक आखिरी मौका देने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज गुरुवार को भी पूरी उग्रता के साथ जारी रहा। वादाखिलाफी से गुस्साए युवाओं ने आज आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए शिक्षा निदेशालय के बाहर जमकर बवाल काटा। एजी ऑफिस रोड जाम, कफन ओढ़कर की नारेबाजी आक्रोशित प्रदर्शनकारी छात्रों ने आज उग्र रुख अख्तियार करते हुए एजी ऑफिस रोड को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। आवाजाही ठप होने से पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। बेबस और लाचार युवाओं ने सांकेतिक रूप से कफन ओढ़कर आयोग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं का साफ कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। प्रशासन की तानाशाही: निदेशालय परिसर में जड़ा ताला आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन लोकतांत्रिक तरीके से हो रहे इस विरोध को दबाने पर आमादा है। धरना दे रहे अभ्यर्थियों के कुछ साथियों को शिक्षा निदेशालय परिसर के भीतर जाने से जबरन रोक दिया गया और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा, "पहले अधिकारियों ने हमारी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का खोखला भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ। यह युवाओं के भविष्य के साथ सीधे-सीधे भद्दा मजाक है।" धरने में बिगड़ी अभ्यर्थी की तबीयत, सपा नेताओं ने दिया समर्थन कड़कड़ाती धूप और मानसिक तनाव के बीच धरने पर बैठे एक अभ्यर्थी की तबीयत अचानक बेहद बिगड़ गई। मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। युवाओं के इस संघर्ष को राजनीतिक गलियारों से भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल खुद धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों की मांगों को जायज ठहराते हुए आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। एकलव्य चौराहे पर डटे छात्र, सीएम के आश्वासन पर उठाए सवाल शिक्षा निदेशालय के साथ-साथ एकलव्य चौराहे पर भी भारी संख्या में TGT-PGT अभ्यर्थी धरना दे रहे हैं। छात्रों ने कड़े शब्दों में कहा कि खुद मुख्यमंत्री ने उन्हें एक अतिरिक्त अवसर (चांस) देने का आश्वासन दिया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उस वादे पर अमल नहीं किया गया। शासन-प्रशासन की इस ढीली कार्यप्रणाली और वादाखिलाफी के खिलाफ युवाओं में भारी असंतोष व्याप्त है और यह आंदोलन आने वाले दिनों में और भी बड़ा रूप ले सकता है।1
- *पिपरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,दो चोरी की बाइक,चांदी की पायल व नकदी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार* पूछताछ में खुला राज: प्रयागराज से उड़ाई थीं मोटरसाइकिलें, कौशाम्बी के घर में मारी थी सेंध पुलिस को देख बाइक छोड़ भागे बदमाश; घेराबंदी कर पिपरी पुलिस ने एक को दबोचा,माल बरामद सीओ चायल शिवांक सिंह ने दी जानकारी ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS चायल/कौशांबी.... एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन और सीओ चायल शिवांक सिंह के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस को 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, चांदी की पायल और ₹2000 नगद बरामद हुए हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, वहीं फरार सह-आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बीती 10 अक्टूबर को फतेहपुर सहावपुर निवासी बेला देवी (पत्नी स्व० रोशन लाल पाल) ने पिपरी थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि रात के समय अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर नकदी और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 253/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331 (4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना पिपरी पुलिस टीम जब क्षेत्र में गश्त और चेकिंग पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गुंगवा बाग के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर दबिश दी। वहाँ दो संदिग्ध युवक दो मोटरसाइकिलों पर बैठे दिखाई दिए, जो पुलिस को देखते ही गाड़ियां छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे और उबड़-खाबड़ खेतों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त किशन पासी ने कड़ाई से की गई पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि उसने अपने फरार साथी के साथ मिलकर फतेहपुर सहावपुर गाँव के एक घर में सेंधमारी की थी, जहाँ से उन्हें ₹5000 और दो जोड़ी चांदी की पायल मिली थी। दोनों ने आपस में ₹2500-2500 और एक-एक जोड़ी पायल बांट ली थी। बरामद ₹2000 और पायल उसी चोरी के हैं।इसके अलावा, पुलिस को बरामद दोनों मोटरसाइकिलों के बारे में भी अहम जानकारी मिली: पहली मोटरसाइकिल: दिनांक 01.09.2026 को मनौरी गुरूद्वारा के पास से चोरी हुई थी (थाना पूरामुफ्ती, मु०अ०सं० 152/2026, धारा 303(2) BNS)। दूसरी मोटरसाइकिल: दिनांक 23.10.2026 को राजरूपपुर से चोरी की गई थी (थाना धूमनगंज, मु०अ०सं० 407/2026, धारा 303(2) BNS)। पिपरी पुलिस अब फरार चल रहे दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।1
- पीड़ित द्वारा बताया गया कि हमको रोका गया, उसके बाद लूट की गई। बदमाश उनकी काले रंग की सफेद पट्टीदार स्प्लेंडर प्लस बाइक *UP70 EU 4852* और हजार रुपये नगद छीन ले गए। *नैनी से लौट रहे पल्लेदार पंचम लाल को तीन बदमाशों ने रोका, बाइक और हजार रुपये छीने* *घूरपुर।* थाना क्षेत्र के कर्माचौकी अंतर्गत लिसोरे बीर बाबा नजदीक जेडी पब्लिक स्कूल के समीप बुधवार रात करीब 11 बजे अज्ञात तीन बदमाशों ने मजदूरी कर घर वापस जा रहे युवक को रोककर छिनैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश युवक की बाइक और जेब में रखे हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान पंचम लाल विंद पुत्र प्यारे लाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बड़गोहना कला के रहने वाले हैं, लेकिन अब अपने ससुराल सुक्खू का पूरा पवंर में रहते हैं। पंचम लाल नैनी में पल्लेदार का काम करते हैं। काम ज्यादा होने पर कभी-कभी उन्हें घर लौटते-लौटते देर भी हो जाती थी। बुधवार को भी काम ज्यादा होने के कारण वह रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। पीड़ित द्वारा बताया गया कि हमको रोका गया, उसके बाद लूट की गई। बदमाश उनकी काले रंग की सफेद पट्टीदार स्प्लेंडर प्लस बाइक *UP70 EU 4852* और हजार रुपये नगद छीन ले गए। पीड़ित ने कर्माचौकी पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है।1
- नैनी बाजार में करवा चौथ की खरीदारी को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह, देर रात तक बाजार में रही रौनक प्रयागराज। नैनी बाजार में करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रत की तैयारियों के लिए महिलाएं देर रात तक बाजार में खरीदारी करती रहीं। वहीं, कई महिलाओं ने करवा चौथ से एक दिन पहले ही पूजा-पाठ से संबंधित सामान और अन्य आवश्यक वस्तुएं खरीदकर घरों में सजा लीं और व्रत की तैयारियां पूरी कर लीं। संध्या देवी जिला पंचायत अध्यक्ष, अरवल (बिहार), उषा साहू, कविता राठौर, कोमल राठौर और आकांक्षा जायसवाल ने बताया कि करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। इस पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष आस्था और उत्साह रहता है। वहीं, हनुमान नगर स्थित सर्वेश्वर मंदिर के पुजारी हरिओम पांडे ने करवा चौथ के शुभ मुहूर्त की जानकारी देते हुए बताया कि पूजा का एक शुभ समय शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक तथा दूसरा समय शाम 6:30 बजे से रात 8:17 बजे तक बताया गया है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए तपस्या और व्रत किया था। करवा चौथ का पर्व भी पति की दीर्घायु और दांपत्य जीवन की मंगलकामना से जुड़ा है।1
- कौशाम्बी: चायल में जमीन विवाद गहराया, बाउंड्रीवाल तोड़ने का आरोप; बंजर भूमि पर कब्जे की भी शिकायत 🚨 कौशाम्बी: चायल में जमीन विवाद गहराया, बाउंड्रीवाल तोड़ने का आरोप; बंजर भूमि पर कब्जे की भी शिकायत 📍 चायल, कौशाम्बी। तहसील चायल क्षेत्र के पेरई गांव में जमीन के स्वामित्व और कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। नैनी, प्रयागराज निवासी सीमा देवी पत्नी मदन गुप्ता ने अपनी खरीदी गई जमीन की बाउंड्रीवाल तोड़कर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। वहीं, इसी जमीन को लेकर मर्दानपुर निवासी निशा शर्मा ने भी शिकायत दर्ज कराई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 🔹 बाउंड्रीवाल तोड़ने का आरोप सीमा देवी के मुताबिक, उन्होंने गाटा संख्या 178ख की जमीन खरीदी है और उसका दाखिल-खारिज भी पूरा हो चुका है। जमीन पर उन्होंने सीमेंट की बाउंड्रीवाल बनवाई थी। आरोप है कि 27 अक्टूबर को उन्हें फोन से सूचना मिली कि बाउंड्रीवाल तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर थाने में शिकायत दर्ज कराई और न्याय की मांग की। 🔹 16 बिस्वा बंजर भूमि पर कब्जे की शिकायत सीमा देवी ने गाटा संख्या 191 की करीब 16 बिस्वा भूमि को लेकर भी शिकायत की है। उनके अनुसार, राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज इस भूमि पर कथित रूप से कब्जा कर छह दुकानें बनाकर किराये पर उठा दी गई हैं। शेष भूमि पर कारखाना संचालित होने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने जांच कराकर भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। 🔹 दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत मर्दानपुर निवासी निशा शर्मा का कहना है कि उन्होंने 28 सितंबर 2026 को एक किसान से गाटा संख्या 178 की जमीन का बैनामा कराया था। उन्होंने 27 अक्टूबर को शिकायत देकर कुछ लोगों पर धमकी देने और मकान गिराने की बात कहने का आरोप लगाया। उन्होंने नायब तहसीलदार के खिलाफ भी शिकायत दी है। 🔹 अधिकारियों ने क्या कहा? एसडीएम प्रेरणा गौतम ने बताया कि मामला भूमिधरी जमीन से संबंधित है और जांच कराई जा रही है। नायब तहसीलदार संजय कुमार ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि बंजर भूमि के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। नायब तहसीलदार के अनुसार, निशा शर्मा का नाम अभी संबंधित जमीन के अभिलेखों में दर्ज नहीं है। उनके द्वारा बताई गई जमीन की चौहद्दी भी जांच में मेल नहीं खा रही है। ⚖️ फिलहाल मामला जांच के अधीन है। दोनों पक्षों के दावों, बैनामे, राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति की जांच के बाद ही जमीन के स्वामित्व और कब्जे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 📢 अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस भूमि विवाद में क्या कार्रवाई करता है।1