logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 83 किलो 930 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के अनुसार, 10 जुलाई को चेचट थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार तेज गति से मोड़क तिराहे की तरफ आ रही है। कार चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को रावतभाटा रोड की ओर भगा दिया। इसके बाद चेचट पुलिस ने फांदा गांव के पास नाकाबंदी कर कार को रुकवाया और कड़ी मशक्कत के बाद कार चालक को पकड़ लिया, जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से यह अवैध डोडा-चूरा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलदेव सिंह उर्फ पप्पू उर्फ गोरा बाजीगर (45) निवासी पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी कोटपूतली-बहरोड़ जिले के भाभरू थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में भी फरार चल रहा था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चेचट थाने से उत्तम सिंह, खेम सिंह, सूर्यप्रकाश, सुरेंद्र, सुनील और विनोद शामिल रहे।

1 hr ago
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
1 hr ago
dae2b5ce-0991-406b-9a7b-8dffcfc3f9c4

कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 83 किलो 930 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के अनुसार, 10 जुलाई को चेचट थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार तेज गति से मोड़क तिराहे की तरफ आ रही है। कार चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को रावतभाटा रोड की ओर भगा दिया। इसके बाद चेचट पुलिस ने फांदा गांव के पास नाकाबंदी कर कार को रुकवाया और कड़ी मशक्कत के बाद कार चालक को पकड़ लिया, जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से यह अवैध डोडा-चूरा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलदेव सिंह उर्फ पप्पू उर्फ गोरा बाजीगर (45) निवासी पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी कोटपूतली-बहरोड़ जिले के भाभरू थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में भी फरार चल रहा था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चेचट थाने से उत्तम सिंह, खेम सिंह, सूर्यप्रकाश, सुरेंद्र, सुनील और विनोद शामिल रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा के किशोरपुरा स्थित कायन हाउस गौशाला में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयंती पर रविवार, 12 जुलाई को एक सेवा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने गौ माताओं को हरा चारा खिलाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस आयोजन की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रवक्ता दुष्यंत सिंह गहलोत ने साझा की। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने गोगामेड़ी के विचारों को याद किया। जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह शक्तावत ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर अध्यक्ष संदीप सिंह गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वर्गीय गोगामेड़ी के त्याग, सेवा, साहस एवं समाजहित के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना था। वहीं, महिला जिला अध्यक्ष नीरू चौहान ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गोगामेड़ी ने सर्वसमाज को मजबूत करने और राजपूत समाज को एकजुट करने का निरंतर प्रयास किया, जिसके चलते आज समाज का प्रत्येक वर्ग संगठन और समाज के हित में कार्य कर रहा है। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव विक्रम सिंह पवार, गौशाला चेयरमैन जितेंद्र सिंह, भाजपा नेता राहुल सिंह सिकरवार, गौरव प्रताप सिंह जादौन, शिवराज सिंह सोलंकी, भूपेंद्र सिंह सोलंकी, पुनाक सिंह, गौरव सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह जोलपा, मीनू कंवर, रेनू चौहान, गजेंद्र सिंह और जतन सहित बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी, महिला इकाई की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज सेवा, गौसेवा और सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    4
    कोटा के किशोरपुरा स्थित कायन हाउस गौशाला में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयंती पर रविवार, 12 जुलाई को एक सेवा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने गौ माताओं को हरा चारा खिलाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस आयोजन की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रवक्ता दुष्यंत सिंह गहलोत ने साझा की।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने गोगामेड़ी के विचारों को याद किया। जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह शक्तावत ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर अध्यक्ष संदीप सिंह गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वर्गीय गोगामेड़ी के त्याग, सेवा, साहस एवं समाजहित के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना था। वहीं, महिला जिला अध्यक्ष नीरू चौहान ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गोगामेड़ी ने सर्वसमाज को मजबूत करने और राजपूत समाज को एकजुट करने का निरंतर प्रयास किया, जिसके चलते आज समाज का प्रत्येक वर्ग संगठन और समाज के हित में कार्य कर रहा है।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव विक्रम सिंह पवार, गौशाला चेयरमैन जितेंद्र सिंह, भाजपा नेता राहुल सिंह सिकरवार, गौरव प्रताप सिंह जादौन, शिवराज सिंह सोलंकी, भूपेंद्र सिंह सोलंकी, पुनाक सिंह, गौरव सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह जोलपा, मीनू कंवर, रेनू चौहान, गजेंद्र सिंह और जतन सहित बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी, महिला इकाई की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पदचिह्नों पर चलते हुए समाज सेवा, गौसेवा और सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • राहुल गांधी जी लगभग 20 दिन से गायब हैं और खुद कांग्रेस पार्टी को भी इस बात का कोई पता नहीं है कि वे आखिरकार कहां पर हैं।
    1
    राहुल गांधी जी लगभग 20 दिन से गायब हैं और खुद कांग्रेस पार्टी को भी इस बात का कोई पता नहीं है कि वे आखिरकार कहां पर हैं।
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    4 hrs ago
  • यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अखबार नवीसों से बातचीत की है।
    1
    यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अखबार नवीसों से बातचीत की है।
    user_Ramesh Gandi
    Ramesh Gandi
    Media company लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • कोटा की पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजू घी वाले की गली में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक गैस वेल्डिंग की दुकान में काम के दौरान अचानक सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें दुकानदार चंदालाल सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त दुकान में मौजूद दो अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गए। धमाके की भयावह आवाज सुनकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इस दुकान पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। लोगों के अनुसार, पिछले सात महीनों में इस दुकान पर यह दूसरी बार और अब तक कुल मिलाकर तीसरी बार सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हो चुकी है। हादसे की सूचना मिलते ही मकबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    1
    कोटा की पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजू घी वाले की गली में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक गैस वेल्डिंग की दुकान में काम के दौरान अचानक सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें दुकानदार चंदालाल सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त दुकान में मौजूद दो अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गए। धमाके की भयावह आवाज सुनकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इस दुकान पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। लोगों के अनुसार, पिछले सात महीनों में इस दुकान पर यह दूसरी बार और अब तक कुल मिलाकर तीसरी बार सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हो चुकी है। हादसे की सूचना मिलते ही मकबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • राजस्थान के कोटा स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और जेके लोन हॉस्पिटल में प्रसूताओं की मौत के बाद प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आगे आए हैं। उन्होंने सामाजिक सहयोग से जान गंवाने वाली पांच प्रसूताओं के पीड़ित परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे। पीड़ित परिवारों को यह आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रसूताओं की मौत के इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    राजस्थान के कोटा स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और जेके लोन हॉस्पिटल में प्रसूताओं की मौत के बाद प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आगे आए हैं। उन्होंने सामाजिक सहयोग से जान गंवाने वाली पांच प्रसूताओं के पीड़ित परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे।

पीड़ित परिवारों को यह आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रसूताओं की मौत के इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    21 hrs ago
  • कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जेके लोन अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के बाद प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आगे आए हैं। उन्होंने सामाजिक सहयोग के माध्यम से मृत पांच प्रसूताओं के पीड़ित परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे। इस दौरान उन्होंने परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार और समाज मिलकर उनके साथ खड़े रहेंगे और इस मुश्किल घड़ी में उनका पूरा सहारा बनेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिन माताओं का असमय निधन हुआ है, उनके पीछे छोटे-छोटे बच्चे और परिवार हैं, जिनके सामने अब पालन-पोषण और भविष्य की बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे कठिन समय में समाज का दायित्व है कि वह इन परिवारों का सहारा बने। उन्होंने घोषणा की कि इन सभी बच्चों को पालनहार योजना का लाभ दिलाया जाएगा और परिवार के योग्य सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराने के पूरे प्रयास किए जाएंगे, ताकि उन्हें दीर्घकालिक सामाजिक और आर्थिक मजबूती मिल सके। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, परवरिश और सुरक्षित भविष्य के लिए भी हरसंभव सहयोग का वादा किया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई प्रसूताओं की मौत के मामले की गंभीरता को देखते हुए ओम बिरला ने स्पष्ट किया कि पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि एम्स दिल्ली और जयपुर के विशेषज्ञों की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार बेहद सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    4
    कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जेके लोन अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के बाद प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आगे आए हैं। उन्होंने सामाजिक सहयोग के माध्यम से मृत पांच प्रसूताओं के पीड़ित परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे। इस दौरान उन्होंने परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार और समाज मिलकर उनके साथ खड़े रहेंगे और इस मुश्किल घड़ी में उनका पूरा सहारा बनेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिन माताओं का असमय निधन हुआ है, उनके पीछे छोटे-छोटे बच्चे और परिवार हैं, जिनके सामने अब पालन-पोषण और भविष्य की बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे कठिन समय में समाज का दायित्व है कि वह इन परिवारों का सहारा बने। उन्होंने घोषणा की कि इन सभी बच्चों को पालनहार योजना का लाभ दिलाया जाएगा और परिवार के योग्य सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराने के पूरे प्रयास किए जाएंगे, ताकि उन्हें दीर्घकालिक सामाजिक और आर्थिक मजबूती मिल सके। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, परवरिश और सुरक्षित भविष्य के लिए भी हरसंभव सहयोग का वादा किया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई प्रसूताओं की मौत के मामले की गंभीरता को देखते हुए ओम बिरला ने स्पष्ट किया कि पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि एम्स दिल्ली और जयपुर के विशेषज्ञों की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार बेहद सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बिहार के हाजीपुर में शनिवार को उस समय भारी अफ़रा-तफ़री मच गई जब बिहार के सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर उड़ान भरते ही हवा में फंस गया। पायलट की सूझबूझ के चलते हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन इस आपातकालीन स्थिति के बीच सीएम की सुरक्षा में तैनात प्रोटोकॉल वाले अधिकारी और कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए।
    1
    बिहार के हाजीपुर में शनिवार को उस समय भारी अफ़रा-तफ़री मच गई जब बिहार के सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर उड़ान भरते ही हवा में फंस गया। पायलट की सूझबूझ के चलते हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन इस आपातकालीन स्थिति के बीच सीएम की सुरक्षा में तैनात प्रोटोकॉल वाले अधिकारी और कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • राजस्थान के कोटा जिले के लाडपुरा क्षेत्र में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी ने पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करवाई है।
    1
    राजस्थान के कोटा जिले के लाडपुरा क्षेत्र में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी ने पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करवाई है।
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    18 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के चंदौली में विकास कार्यों के तहत सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें मलबे में दबने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। दरअसल, चंदौली में इन दिनों सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है और इसी दौरान रास्ते में आ रहे एक मंदिर का कुछ हिस्सा तोड़ा जाना था। तभी अचानक मंदिर का शीर्ष गुंबद ढह गया और वहाँ काम कर रहा एक कर्मचारी मलबे में दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
    1
    उत्तर प्रदेश के चंदौली में विकास कार्यों के तहत सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें मलबे में दबने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। दरअसल, चंदौली में इन दिनों सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है और इसी दौरान रास्ते में आ रहे एक मंदिर का कुछ हिस्सा तोड़ा जाना था। तभी अचानक मंदिर का शीर्ष गुंबद ढह गया और वहाँ काम कर रहा एक कर्मचारी मलबे में दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.