Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ram Mandir Donation Scam | Avadhesh Prasad: तुलसीदास जी की किस बात को अवधेश प्रसाद ने दोहराया? Ram Mandir Donation Scam | Avadhesh Prasad: तुलसीदास जी की किस बात को अवधेश प्रसाद ने दोहराया? #rammandircontroversy #donationscam #avadheshprasad #champatrai #tinnuyadav #viral #news #shorts #IndiaVisiontvchanne #IndiaVisionNews #भारत24x7न्यूज़ #हरखबर24x7 #IndiaVisionTV #IndiaVisionTVChannel #IndiaVision24x7 #shortvideo #viralvideo #latestnews #aajtakdigital #breakingnews #UPNews #Aninewslive #HindiNews #IndiaNews #NationalNews #NewsUpdate #LiveNews #HindiKhabar #DigitalNews #Journalism #NewsChannel
"India Vision 24*7 News
Ram Mandir Donation Scam | Avadhesh Prasad: तुलसीदास जी की किस बात को अवधेश प्रसाद ने दोहराया? Ram Mandir Donation Scam | Avadhesh Prasad: तुलसीदास जी की किस बात को अवधेश प्रसाद ने दोहराया? #rammandircontroversy #donationscam #avadheshprasad #champatrai #tinnuyadav #viral #news #shorts #IndiaVisiontvchanne #IndiaVisionNews #भारत24x7न्यूज़ #हरखबर24x7 #IndiaVisionTV #IndiaVisionTVChannel #IndiaVision24x7 #shortvideo #viralvideo #latestnews #aajtakdigital #breakingnews #UPNews #Aninewslive #HindiNews #IndiaNews #NationalNews #NewsUpdate #LiveNews #HindiKhabar #DigitalNews #Journalism #NewsChannel
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कांवड़ यात्रा में लहराया 251 फीट का तिरंगा ! कांवड़ यात्रा में लहराया 251 फीट का तिरंगा ! कांवड़ यात्रा में लहराया 251 फीट का तिरंगा ! #shorts #Viralvideo #kanwaryatra #viralshorts #IndiaVisiontvchanne #IndiaVisionNews #भारत24x7न्यूज़ #हरखबर24x7 #IndiaVisionTV #IndiaVisionTVChannel #IndiaVision24x7 #shortvideo #viralvideo #latestnews #aajtakdigital #breakingnews #UPNews #Aninewslive #HindiNews #IndiaNews #NationalNews #NewsUpdate #LiveNews #HindiKhabar #DigitalNews #Journalism #NewsChannel1
- सकरौरा पूर्वी नई बस्ती की गली बनी मुसीबत आवागमन हुआ बाधित आए दिन एक्सीडेंट होने का खतरा सकरौरा पूर्वी नई बस्ती की गली बनी मुसीबत अतिक्रमण, खुली नाली और टूटी सड़क से बढ़ी परेशानी 📍 कर्नलगंज, गोंडा | संवाददाता सकरौरा पूर्वी नई बस्ती स्थित पूजा किन्नर वाली गली में स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा सड़क, नाली और पाइप लाइन निर्माण के बाद कुछ लोगों ने सड़क के किनारे अतिक्रमण कर लिया और अपने घरों के सामने सड़क का स्तर मनमाने ढंग से ऊंचा कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार गली का रास्ता इतना संकरा हो गया है कि कई स्थानों पर पैदल निकलना भी कठिन हो गया है। खुली नाली, टूटी स्लैब और जमा कचरे के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यहां कई छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि नाली पर नगर पालिका द्वारा लगाए गए पत्थरों को हटाकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अतिक्रमण हटाने, सड़क और नाली की मरम्मत कराने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। 📸 फोटो : सकरौरा पूर्वी नई बस्ती की गली, जहां खुली नाली, टूटी स्लैब और संकरा रास्ता स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।2
- नाका में सुलभ शौचालय और मकबरा क्षेत्र में नए पंपसेट का महापौर ने किया लोकार्पण अयोध्या। नगर निगम अयोध्या द्वारा शहर की स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बुधवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने गांधी आश्रम के सामने आबकारी कार्यालय के बगल नव-निर्मित सुलभ शौचालय का लोकार्पण किया। इस शौचालय का निर्माण लगभग 7 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इसके साथ ही मकबरा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 22 हॉर्स पावर क्षमता के नए पंपसेट का भी लोकार्पण किया गया, जिस पर 7.44 लाख रुपये की लागत आई है। महापौर ने कहा कि रामनगरी में स्वच्छता और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम लगातार विकास कार्य करा रहा है। सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण से स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, जबकि नए पंपसेट की स्थापना से संबंधित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और अधिक सुचारु एवं प्रभावी होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम द्वारा संचालित सभी जनसुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर महाप्रबंधक जलकर सौरभ कुमार, पार्षद सूर्यकुमार तिवारी 'सूर्या', निखिल श्रीवास्तव, विकास कुमार, भाजपा नेता आलोक द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, महेश जायसवाल, आनंद जायसवाल, कृष्णानंद पांडेय, रामानंद पांडेय, सत्यम गुप्ता, रामकरन कोरी, जोनल अधिकारी विनय प्रकाश सिंह, सहायक अभियंता भरत कुमार वर्मा, अवर अभियंता अरुण सिंह, अनु जायसवाल सहित नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।1
- अयोध्या में जगद्गुरु परमहंस आचार्य से मिलने पहुंचे चंपत राय अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को जगद्गुरु परमहंस आचार्य से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात अयोध्या स्थित परमहंस आचार्य के आश्रम में हुई। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न धार्मिक एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक को लेकर किसी पक्ष की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस मुलाकात को लेकर अयोध्या के धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। विभिन्न स्तरों पर लोग इस बैठक के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं, जबकि आधिकारिक रूप से किसी विशेष एजेंडे की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि चंपत राय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव हैं, वहीं जगद्गुरु परमहंस आचार्य अयोध्या के प्रमुख संतों में गिने जाते हैं और समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं।1
- ग्राम सभा तोरो माफी में 50 मकान गिराने के आदेश पर सियासत गरम, पीड़ितों के समर्थन में पहुंचे बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू व मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी सूरज चौधरी ग्राम सभा तोरो माफी में 50 मकान गिराने के आदेश पर सियासत गरम, पीड़ितों के समर्थन में पहुंचे बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू व मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी सूरज चौधरी अयोध्या बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा तोरो माफी में लगभग 50 मकानों को गिराने के आदेश के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। प्रभावित परिवारों के समर्थन में आजाद समाज पार्टी कांशीराम एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान बीकापुर विधानसभा से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू ने कहा कि यदि किसी गरीब, दलित, पिछड़े, वंचित या कमजोर परिवार के साथ अन्याय होता है तो पार्टी सड़क से लेकर शासन-प्रशासन तक लोकतांत्रिक तरीके से उनकी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों को न्याय, सुनवाई और कानूनी अधिकार मिलना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की। वहीं पूर्व मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी एवं इंडिया समाचार के प्रधान संपादक़ सूरज चौधरी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद कहा कि गरीबों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी परिवार के साथ अन्याय या उत्पीड़न हुआ तो भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा मिले अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा और किसी भी पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जयपुर विधानसभा प्रत्याशी सूरज चौधरी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी टकराव को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाना और उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि कार्रवाई से पहले सभी तथ्यों और कानूनी प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन किया जाए, ताकि किसी निर्दोष परिवार के साथ अन्याय न हो, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की विसंगति है तो उसका समाधान संवाद और कानून के दायरे में किया जाना चाहिए। इस मौके पर भीम आर्मी अयोध्या के जिला अध्यक्ष संजय रावत, महानगर अध्यक्ष मुख्तार खान, जिला महासचिव अजय आज़ाद जिला सचिव नित्यानंद प्रधान संदीप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।2
- राष्ट्र कल्याण हेतु सुंदर काण्ड पाठ का हुआ आयोजन सराय राशि में बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का हुआ आयोजन। अयोध्या के अम्बेडकर नगर रोड स्थित सराय राशि मे गायत्री यज्ञ व हनुमान मंदिर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया। उसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे हज़ारो भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वही वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने बताया कि ये हमारा संकल्प था कि शहर से लेकर गांव तक भक्ति का माहौल हो और व संकल्प हनुमान जी की कृपा से चल रहा है। और जब तक हनुमान जी चाहेंगे तब तक ऐसे ही राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड का पाठ चलता रहेगा। मैं सभी से अपील करता हूं की ज्यादा से ज्यादा लोग सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में सम्मिलित हो और पुण्य के भागीदार बने ईश्वर सभी भक्तो पर अपनी कृपा बनाये रखे। वही कहा कि जिस तरह से हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे देश और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। ये हम लोगो का सौभाग्य है कि हम लोगो को ऐसे प्रधानमंत्री मिले है। हम हनुमान जी से प्रार्थना करते है कि ऐसे ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह मुख्य्मंत्री योगी आदित्य नाथ जी पर ऐसे ही अपनी कृपा बनाये रखे। और आने वाले 2027 के चुनाव मे प्रचण्ड जीत हासिल हो। राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे हज़ारो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। ये कार्यक्रम मार्च से शुरू हुआ है और हनुमान जी कृपा से अनवरत चल रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के कल्याण शांति समृद्धि उन्नति के लिए किया जा रहा है। मेरी हनुमान जी से कामना है कि सभी पर अपनी कृपा बनाये रखे सब का कल्याण करे। Byte - विनोद जायसवाल भाजपा नेता।3
- Ram Mandir Donation Scam | Avadhesh Prasad: तुलसीदास जी की किस बात को अवधेश प्रसाद ने दोहराया? Ram Mandir Donation Scam | Avadhesh Prasad: तुलसीदास जी की किस बात को अवधेश प्रसाद ने दोहराया? #rammandircontroversy #donationscam #avadheshprasad #champatrai #tinnuyadav #viral #news #shorts #IndiaVisiontvchanne #IndiaVisionNews #भारत24x7न्यूज़ #हरखबर24x7 #IndiaVisionTV #IndiaVisionTVChannel #IndiaVision24x7 #shortvideo #viralvideo #latestnews #aajtakdigital #breakingnews #UPNews #Aninewslive #HindiNews #IndiaNews #NationalNews #NewsUpdate #LiveNews #HindiKhabar #DigitalNews #Journalism #NewsChannel1
- बेनी माधव इंटर कॉलेज में छात्र की बेरहमी से पिटाई, का विडिओ हुआ तेजी वायरल बेनी माधव इंटर कॉलेज में छात्र की बेरहमी से पिटाई, का विडिओ हुआ तेजी वायरल 12 छात्रों पर आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, परिजनों ने प्रबंधन के खिलाफ भी दी तहरीर परसपुर (गोण्डा)। परसपुर कस्बे के बेनी माधव इंटर कॉलेजमें छात्र सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय परिसर में एक छात्र की कथित तौर पर 12 छात्रों द्वारा बेरहमी से पिटाईका मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित छात्र अमित यादव पुत्र नरसिंह यादव, निवासी ग्राम डेहरास* बेनी माधव इंटर कॉलेज में पढ़ता है। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय परिसर के भीतर कुछ छात्रों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जमकर पीटा, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना विद्यालय के भीतर होने के बावजूद स्कूल प्रशासन ने न तो तत्काल परिजनों को सूचना दी और न ही घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इसी को लेकर विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि समय पर सूचना और उपचार मिल जाता तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि विद्यालय छात्रों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होता है। परिसर के भीतर हुई इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। परिजनों ने परसपुर थाने में तहरीर देकर हमलावर छात्रों के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का पक्ष: प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय प्रशासन समाचार लिखे जाने तक विद्यालय प्रशासन का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।1