logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावणी मेले में संकल्प सेवा संस्था के डाक बम सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ, कटोरिया विधायक ने किया उद्घाटन श्रावणी मेले के अवसर पर डाक बम श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा को समर्पित संकल्प सेवा संस्था द्वारा आयोजित डाक बम सेवा शिविर का शुभारंभ रविवार को भक्ति एवं उत्साह के वातावरण में किया गया। शिविर का उद्घाटन कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा तथा बौंसी थाना अध्यक्ष पंकज झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने सेवा शिविर का अवलोकन किया और संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि श्रावणी यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये इस प्रकार की सेवा शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था की ओर से बताया गया कि शिविर में डाक बम श्रद्धालुओं के लिये निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण सहित यात्रा के दौरान आवश्यक विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। श्रद्धालुओं को सेवा भावना के साथ हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिये स्वयंसेवकों की टीम लगातार शिविर में तैनात रहेगी। शिविर का संचालन लगातार एक माह तक चलेगा। श्रावणी यात्रा के दौरान पूरी माह आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना होगा। कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्य में सहयोग देने वाले पदाधिकारियों, अतिथियों एवं संस्था के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि समाज सेवा और श्रद्धालुओं की सहायता का यह प्रयास आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगा। शिविर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पंडित नन्द लाल झा के नेतृत्व में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, संध्या आरती, प्रसाद वितरण एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा। इसी कड़ी में भोले बाबा और मां पार्वती की संध्या आरती की गई। यह धार्मिक कार्यक्रम पूरे श्रावणी माह तक निरंतर चलता रहेगा। श्रावणी यात्रा के दौरान संकल्प सेवा संस्था का यह शिविर श्रद्धालुओं के लिये सेवा, सहयोग और आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। संस्था के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक डाक बम श्रद्धालुओं की सेवा करना है, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुखद बन सके। मौके पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष साह, संस्था के सचिव डाक्टर शाहिद ईकबाल, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार झा, बंटी पाठक, पवन बिहारी,किशोर मंडल,बंटी चौधरी, वार्ड पार्षद गुलशन सिंह, आफ़ताब आलम,सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रसाद, पिंटू घोष, श्रीकांत यादव सहित अन्य मौजूद थे।

12 hrs ago
user_Bikash Kumar
Bikash Kumar
News Anchor Banka, Bihar•
12 hrs ago

श्रावणी मेले में संकल्प सेवा संस्था के डाक बम सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ, कटोरिया विधायक ने किया उद्घाटन श्रावणी मेले के अवसर पर डाक बम श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा को समर्पित संकल्प सेवा संस्था द्वारा आयोजित डाक बम सेवा शिविर का शुभारंभ रविवार को भक्ति एवं उत्साह के वातावरण में किया गया। शिविर का उद्घाटन कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा तथा बौंसी थाना अध्यक्ष पंकज झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने सेवा शिविर का अवलोकन किया और संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि श्रावणी यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये इस प्रकार की सेवा शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था की ओर से बताया गया कि शिविर में डाक बम श्रद्धालुओं के लिये निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण सहित यात्रा के दौरान आवश्यक विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। श्रद्धालुओं को सेवा भावना के साथ हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिये स्वयंसेवकों की टीम लगातार शिविर में तैनात रहेगी। शिविर का संचालन लगातार एक माह तक चलेगा। श्रावणी यात्रा के दौरान पूरी माह आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार

da59ea83-124d-45b0-8081-c4009e4dea5b

की असुविधा का सामना नहीं करना होगा। कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्य में सहयोग देने वाले पदाधिकारियों, अतिथियों एवं संस्था के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि समाज सेवा और श्रद्धालुओं की सहायता का यह प्रयास आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगा। शिविर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पंडित नन्द लाल झा के नेतृत्व में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, संध्या आरती, प्रसाद वितरण एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा। इसी कड़ी में भोले बाबा और मां पार्वती की संध्या आरती की गई। यह धार्मिक कार्यक्रम पूरे श्रावणी माह तक निरंतर चलता रहेगा। श्रावणी यात्रा के दौरान संकल्प सेवा संस्था का यह शिविर श्रद्धालुओं के लिये सेवा, सहयोग और आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। संस्था के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक डाक बम श्रद्धालुओं की सेवा करना है, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुखद बन सके। मौके पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष साह, संस्था के सचिव डाक्टर शाहिद ईकबाल, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार झा, बंटी पाठक, पवन बिहारी,किशोर मंडल,बंटी चौधरी, वार्ड पार्षद गुलशन सिंह, आफ़ताब आलम,सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रसाद, पिंटू घोष, श्रीकांत यादव सहित अन्य मौजूद थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • मिल्की में लोजपा (रामविलास) का सेवा शिविर शुरू, कांवरियों के बीच फल-शर्बत वितरित श्रावणी मेला के अवसर पर मिल्की गांव के समीप कच्ची कांवरिया पथ पर रविवार की संध्या सांसद अरुण भारती की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का निशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कांवरियों के बीच फल और शर्बत वितरित करते हुए कहा कि सावन मास में शिवभक्तों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। कांवर पथ का एक-एक कंकड़ भगवान शंकर का स्वरूप है। जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि पूरे सावन माह कांवरियों को फल, शर्बत, पेयजल, दवा एवं विश्राम की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद अरुण भारती ने अपने संदेश में कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए जल्द शिविर पहुंचकर स्वयं कांवरियों की सेवा करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर चौधरी, जयराम मंडल, धर्मवीर कुमार, शशिशेखर राणा, रोहित सिंह, रवींद्र पासवान, मंगल सिंह, मंगल विशाल आनंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    1
    मिल्की में लोजपा (रामविलास) का सेवा शिविर शुरू, कांवरियों के बीच फल-शर्बत वितरित
श्रावणी मेला के अवसर पर मिल्की गांव के समीप कच्ची कांवरिया पथ पर रविवार की संध्या सांसद अरुण भारती की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का निशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कांवरियों के बीच फल और शर्बत वितरित करते हुए कहा कि सावन मास में शिवभक्तों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। कांवर पथ का एक-एक कंकड़ भगवान शंकर का स्वरूप है। जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि पूरे सावन माह कांवरियों को फल, शर्बत, पेयजल, दवा एवं विश्राम की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद अरुण भारती ने अपने संदेश में कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए जल्द शिविर पहुंचकर स्वयं कांवरियों की सेवा करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में चन्द्रशेखर चौधरी, जयराम मंडल, धर्मवीर कुमार, शशिशेखर राणा, रोहित सिंह, रवींद्र पासवान, मंगल सिंह, मंगल विशाल आनंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    42 min ago
  • नीतीश कुमार के बिना बिहार में बीजेपी जीरो है।कुत्ता बिल्ली के बयान पर अहंकार तोङा देखिये
    1
    नीतीश कुमार के बिना बिहार में बीजेपी जीरो है।कुत्ता बिल्ली के बयान पर अहंकार तोङा देखिये
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    52 min ago
  • सन्हौला अंचल में नौ नए राजस्व कर्मचारियों की तैनाती, जल्द संभालेंगे पदभार; पंचायतों में राजस्व कार्यों को मिलेगी रफ्तार भागलपुर जिला के सन्हौला अंचल क्षेत्र में राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। अंचल कार्यालय में नौ नए राजस्व कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इनके योगदान के बाद विभिन्न पंचायतों में राजस्व सेवाओं के संचालन में तेजी आने की उम्मीद है। पदभार ग्रहण करने वाले राजस्व कर्मचारियों में बजरंग कुमार, मोहम्मद इमरान अंसारी, मिथिलेश कुमार, संगीता कुमारी, प्रणव कुमार, संदीप कुमार मुरमुर, सुकांत कुमार सिंह, संतोष कुमार सुमन सहित कुल नौ कर्मचारी शामिल हैं। अंचल प्रशासन के अनुसार, नए कर्मचारियों के कार्यभार संभालने के बाद दाखिल-खारिज, भूमि परिमार्जन, लगान वसूली, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र सहित अन्य राजस्व संबंधी सेवाओं का निष्पादन अधिक सुचारु एवं तेज गति से किया जाएगा। साथ ही लंबे समय से लंबित मामलों के निपटारे में भी तेजी आने की संभावना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के कारण कई पंचायतों में राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे थे, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नए कर्मचारियों की तैनाती से पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाएं बेहतर होंगी और लोगों को समय पर आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी। अंचल प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि सभी नए राजस्व कर्मचारी अपनी-अपनी पंचायतों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए आम जनता को बेहतर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और भूमि संबंधी कार्यों में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।
    3
    सन्हौला अंचल में नौ नए राजस्व कर्मचारियों की तैनाती, जल्द संभालेंगे पदभार; पंचायतों में राजस्व कार्यों को मिलेगी रफ्तार
भागलपुर जिला के सन्हौला अंचल क्षेत्र में राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। अंचल कार्यालय में नौ नए राजस्व कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इनके योगदान के बाद विभिन्न पंचायतों में राजस्व सेवाओं के संचालन में तेजी आने की उम्मीद है।
पदभार ग्रहण करने वाले राजस्व कर्मचारियों में बजरंग कुमार, मोहम्मद इमरान अंसारी, मिथिलेश कुमार, संगीता कुमारी, प्रणव कुमार, संदीप कुमार मुरमुर, सुकांत कुमार सिंह, संतोष कुमार सुमन सहित कुल नौ कर्मचारी शामिल हैं।
अंचल प्रशासन के अनुसार, नए कर्मचारियों के कार्यभार संभालने के बाद दाखिल-खारिज, भूमि परिमार्जन, लगान वसूली, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र सहित अन्य राजस्व संबंधी सेवाओं का निष्पादन अधिक सुचारु एवं तेज गति से किया जाएगा। साथ ही लंबे समय से लंबित मामलों के निपटारे में भी तेजी आने की संभावना है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के कारण कई पंचायतों में राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे थे, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नए कर्मचारियों की तैनाती से पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाएं बेहतर होंगी और लोगों को समय पर आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी।
अंचल प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि सभी नए राजस्व कर्मचारी अपनी-अपनी पंचायतों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए आम जनता को बेहतर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और भूमि संबंधी कार्यों में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • पहली सोमवारी पर श्रृंगी ऋषि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा और सुविधाओं के रहे पुख्ता इंतजाम। लखीसराय जिला से रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम पहली सोमवारी पर श्रृंगी ऋषि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा और सुविधाओं के रहे पुख्ता इंतजाम। चानन (लखीसराय), 3 अगस्त। सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर चानन प्रखंड स्थित प्रसिद्ध श्रृंगी ऋषि धाम मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ जमुई और शेखपुरा से हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर बन्नूबगीचा थाना अध्यक्ष संजीता कुमारी स्वयं सुबह से पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहीं। मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मोरवे डैम के समीप तथा ऊपरी परिसर में बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुव्यवस्थित किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय, मेडिकल शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। मेडिकल शिविर में स्वास्थ्यकर्मी पूरे समय मौजूद रहे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। स्नान व्यवस्था को लेकर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कुंड बनाए गए थे। कपड़े बदलने के लिए भी महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं हेतु अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए। परिसर में साबुन और शैम्पू के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया ताकि जलस्रोत की स्वच्छता बनी रहे। प्रशासन ने मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुरुषों के जांघिया पहनकर इधर-उधर घूमने पर भी रोक लगाई। श्रद्धालुओं से मर्यादित एवं शालीन वेशभूषा में रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजता रहा।
    4
    पहली सोमवारी पर श्रृंगी ऋषि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा और सुविधाओं के रहे पुख्ता इंतजाम।
लखीसराय जिला से रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम 
पहली सोमवारी पर श्रृंगी ऋषि धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा और सुविधाओं के रहे पुख्ता इंतजाम।
चानन (लखीसराय), 3 अगस्त। सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर चानन प्रखंड स्थित प्रसिद्ध श्रृंगी ऋषि धाम मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ जमुई और शेखपुरा से हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर बन्नूबगीचा थाना अध्यक्ष संजीता कुमारी स्वयं सुबह से पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहीं। मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मोरवे डैम के समीप तथा ऊपरी परिसर में बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुव्यवस्थित किया गया।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय, मेडिकल शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। मेडिकल शिविर में स्वास्थ्यकर्मी पूरे समय मौजूद रहे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
स्नान व्यवस्था को लेकर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कुंड बनाए गए थे। कपड़े बदलने के लिए भी महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं हेतु अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए। परिसर में साबुन और शैम्पू के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया ताकि जलस्रोत की स्वच्छता बनी रहे।
प्रशासन ने मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुरुषों के जांघिया पहनकर इधर-उधर घूमने पर भी रोक लगाई। श्रद्धालुओं से मर्यादित एवं शालीन वेशभूषा में रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजता रहा।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • 🔴#BREAKING| पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला, कोर्ट ने जारी किया खरपोस फिर भी नहीं मिल रहा मेंटेनेंस 🔴#BREAKING| पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला, कोर्ट ने जारी किया खरपोस फिर भी नहीं मिल रहा मेंटेनेंस
    1
    🔴#BREAKING| पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला, कोर्ट ने जारी किया खरपोस फिर भी नहीं मिल रहा मेंटेनेंस
🔴#BREAKING| पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला, कोर्ट ने जारी किया खरपोस फिर भी नहीं मिल रहा मेंटेनेंस
    user_Chintu Kumar
    Chintu Kumar
    Local News Reporter देवघर, देवघर, झारखंड•
    10 hrs ago
  • 🚧 यह अंडरपास है या मौत का जाल? बारिश में झील बन जाता है पंजवारा रेलवे अंडरपास! 😱 📍बांका | Banka Today News Digital भागलपुर-दुमका रेलखंड पर स्थित पंजवारा रेलवे हॉल्ट के समीप बने रेलवे अंडरपास में जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्थल निरीक्षण किया। 🌧️ स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में अंडरपास पूरी तरह पानी से भर जाता है। कई राहगीर फिसलकर घायल हो चुके हैं, जबकि छोटे-बड़े वाहन बीच रास्ते में फंस जाते हैं। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। 👥 निरीक्षण के दौरान बाराहाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह एवं वार्ड संघ अध्यक्ष मुख्तार अंसारी मौजूद रहे। बताया गया कि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य नीलम सिंह की पहल पर अधिकारियों की टीम ने स्थल का जायजा लिया। ❓क्या इस अंडरपास की समस्या का जल्द समाधान होगा, या लोग यूं ही जान जोखिम में डालकर सफर करते रहेंगे? 💬 अपनी राय कमेंट में जरूर दें। 📲 Banka Today News Digital आपके इलाके की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।
    1
    🚧 यह अंडरपास है या मौत का जाल? बारिश में झील बन जाता है पंजवारा रेलवे अंडरपास! 😱
📍बांका | Banka Today News Digital
भागलपुर-दुमका रेलखंड पर स्थित पंजवारा रेलवे हॉल्ट के समीप बने रेलवे अंडरपास में जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्थल निरीक्षण किया।
🌧️ स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में अंडरपास पूरी तरह पानी से भर जाता है। कई राहगीर फिसलकर घायल हो चुके हैं, जबकि छोटे-बड़े वाहन बीच रास्ते में फंस जाते हैं। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
👥 निरीक्षण के दौरान बाराहाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह एवं वार्ड संघ अध्यक्ष मुख्तार अंसारी मौजूद रहे। बताया गया कि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य नीलम सिंह की पहल पर अधिकारियों की टीम ने स्थल का जायजा लिया।
❓क्या इस अंडरपास की समस्या का जल्द समाधान होगा, या लोग यूं ही जान जोखिम में डालकर सफर करते रहेंगे?
💬 अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
📲 Banka Today News Digital
आपके इलाके की हर बड़ी खबर, सबसे पहले।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ तारापुर, शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब पवित्र श्रावण मास की पहली सोमवारी पर तारापुर प्रखंड पूरी तरह शिवमय हो गया। सोमवार की भोर से ही क्षेत्र के शिवालयों और मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 'हर-हर महादेव', 'ॐ नमः शिवाय' और 'जय भोलेनाथ' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने निर्जला एवं फलाहारी व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की और जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, भांग, धतूरा व पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा मंगलकामना की। तारापुर के प्रसिद्ध पौराणिक बाबा तारेश्वर नाथ महादेव (उल्टा स्थान) मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर और गर्भगृह में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। वहीं बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर (रंगग्राम), तारेश्वर नाथ महादेव मंदिर (सोनडीहा), शुभकामना मंदिर, धोनी ठाकुरबाड़ी, माधोडीह शिव मंदिर सहित प्रखंड के दर्जनों शिवालयों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और उत्साह से पूरा तारापुर क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
    1
    पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ तारापुर, शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
पवित्र श्रावण मास की पहली सोमवारी पर तारापुर प्रखंड पूरी तरह शिवमय हो गया। सोमवार की भोर से ही क्षेत्र के शिवालयों और मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 'हर-हर महादेव', 'ॐ नमः शिवाय' और 'जय भोलेनाथ' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने निर्जला एवं फलाहारी व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की और जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, भांग, धतूरा व पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा मंगलकामना की।
तारापुर के प्रसिद्ध पौराणिक बाबा तारेश्वर नाथ महादेव (उल्टा स्थान) मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर और गर्भगृह में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। वहीं बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर (रंगग्राम), तारेश्वर नाथ महादेव मंदिर (सोनडीहा), शुभकामना मंदिर, धोनी ठाकुरबाड़ी, माधोडीह शिव मंदिर सहित प्रखंड के दर्जनों शिवालयों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और उत्साह से पूरा तारापुर क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    45 min ago
  • CM सम्राट चौधरी के क्षेत्र दरियापुर पंचायत में प्रशांत किशोर के जीतने के बाद लड्डू बांटना शुरू विरोधियों का जलन का।
    1
    CM सम्राट चौधरी के क्षेत्र दरियापुर पंचायत में प्रशांत किशोर के जीतने के बाद लड्डू बांटना शुरू विरोधियों का जलन का।
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • बाराहाट में लायन्स क्लब का 26वां निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर शुरू, जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया उद्घाटन आज बाराहाट बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के प्रांगण में लायन विश्वजीत कुमार सिंह जी की पावन स्मृति को समर्पित लायन्स क्लब ऑफ बाराहाट का 26वां निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन लायन धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला परिषद सदस्य सह पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती नीलम सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी बाराहाट, चिकित्सा प्रभारी बाराहाट, थानाध्यक्ष बाराहाट ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती नीलम सिंह जी ने कहा कि क्लब के निरंतर सेवा के प्रकल्प ने आज 26 पड़ाव पर पहुँचा है। बाबा बासुकीनाथ और विभिन्न शिव मंदिरों पर जलाभिषेक करने वाले डाक कांवरियों को होनी वाली असुविधा पर स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। शुभकामनाएं देते हुए क्लब के सेवा के प्रकल्प अच्छे से सम्पन्न हो भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा स्थानीय प्रशासन 24×7 आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांवरिया बंधुओं के सेवा अपनी भूमिका देने हेतु सदैव तत्पर है। आप किसी भी असुविधा हेतु कभी हम से संपर्क कर अपने शिकायत और सुझाव साझा कर सकते हैं। लायन्स क्लब ऑफ बाराहाट का यह सेवा का फलदायी और आप निरंतर सेवा कार्यो में संलग्न होकर पीड़ित मानवता की सेवा करते रहें भगवान भोलेनाथ से आप सभी के मंगल की कामना है। लायन रामानंद चौधरी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। लायन सुनील कुमार सिंह जी धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन लायन राजीव लोचन मिश्र ने किया। इस अवसर पर क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्षा लायन रंजना सिंह, लायन स्नेहलता सिंह, लायन समीर कुमार सिंह, लायन सत्यप्रिय कपूर, लायन भावानंद सिंह, लायन आशुतोष कुमार सिंह, लायन विश्वनाथ कुमार सिंह, लायन मनोज कुमार चौधरी, लायन अजय कुमार चौधरी सदस्य गण सहित समाज के प्रबुद्ध जनो श्री राजेन्द्र प्रसाद साह, श्री सुरेश यादव, श्री रघुनाथ चौधरी, श्री हनुमान दास अग्रवाल, श्री जयप्रकाश चौधरी, श्री राजीव कुमार चौधरी, श्री दीपक साह, मो. जियाउल हक, मो. निजाम दुर्रानी की गरिमामय उपस्थिति रही।
    2
    बाराहाट में लायन्स क्लब का 26वां निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर शुरू, जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया उद्घाटन
आज बाराहाट बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के प्रांगण में लायन विश्वजीत कुमार सिंह जी की पावन स्मृति को समर्पित लायन्स क्लब ऑफ बाराहाट का 26वां निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन लायन धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला परिषद सदस्य सह पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती नीलम सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी बाराहाट, चिकित्सा प्रभारी बाराहाट, थानाध्यक्ष बाराहाट ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती नीलम सिंह जी ने कहा कि क्लब के निरंतर सेवा के प्रकल्प ने आज 26 पड़ाव पर पहुँचा है। बाबा बासुकीनाथ और विभिन्न शिव मंदिरों पर जलाभिषेक करने वाले डाक कांवरियों को होनी वाली असुविधा पर स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। शुभकामनाएं देते हुए क्लब के सेवा के प्रकल्प अच्छे से सम्पन्न हो भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा स्थानीय प्रशासन 24×7 आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांवरिया बंधुओं के सेवा अपनी भूमिका देने हेतु सदैव तत्पर है। आप किसी भी असुविधा हेतु कभी हम से संपर्क कर अपने शिकायत और सुझाव साझा कर सकते हैं। लायन्स क्लब ऑफ बाराहाट का यह सेवा का फलदायी और आप निरंतर सेवा कार्यो में संलग्न होकर पीड़ित मानवता की सेवा करते रहें भगवान भोलेनाथ से आप सभी के मंगल की कामना है।
लायन रामानंद चौधरी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। लायन सुनील कुमार सिंह जी धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन लायन राजीव लोचन मिश्र ने किया। इस अवसर पर क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्षा लायन रंजना सिंह, लायन स्नेहलता सिंह, लायन समीर कुमार सिंह, लायन सत्यप्रिय कपूर, लायन भावानंद सिंह, लायन आशुतोष कुमार सिंह, लायन विश्वनाथ कुमार सिंह, लायन मनोज कुमार चौधरी, लायन अजय कुमार चौधरी सदस्य गण सहित समाज के प्रबुद्ध जनो श्री राजेन्द्र प्रसाद साह, श्री सुरेश यादव, श्री रघुनाथ चौधरी, श्री हनुमान दास अग्रवाल, श्री जयप्रकाश चौधरी, श्री राजीव कुमार चौधरी, श्री दीपक साह, मो. जियाउल हक, मो. निजाम दुर्रानी की गरिमामय उपस्थिति रही।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor Banka, Bihar•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.