शिक्षा और संस्कार का संगम बना कोठीडीह विद्यालय, धूमधाम से मनाया गया नव सत्र समारोह कक्षा 8 के बच्चों को भावुक विदाई, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बाराबंकी पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठीडीह में बुधवार को नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ, कक्षा 8 के विद्यार्थियों के विदाई समारोह, पुस्तक वितरण, स्वागत समारोह तथा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में चयनित बच्चों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, लोकगीत और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान, तालियों की गूंज और उत्साह से सराबोर नजर आया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठीडीह केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि यहां के शिक्षक बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे आने वाले समय में समाज, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। विशिष्ट अतिथि झांसी मंडल के एडी बेसिक संतोष कुमार देव पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों से ही एक बेहतर समाज का निर्माण होता है। उन्होंने विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति, नैतिकता और आत्मविश्वास भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भी भावुक माहौल में संपन्न हुआ। बच्चों को फूल मालाएं पहनाकर, स्मृति चिह्न देकर और शुभकामनाएं देकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय छोड़ने के बाद भी बच्चे अपने संस्कार, मेहनत और लगन से नई ऊंचाइयों को छुएं। इस अवसर पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में चयनित विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी और उनमें भी आगे बढ़ने की भावना जागृत करेगी। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन पाठक, बीईओ चंद्रशेखर यादव, बीईओ जैनेन्द्र कुमार गुप्ता, बीईओ सुषमा सेंगर, बीईओ सुनील गौड़, सहायक अभियंता बेसिक विश्वजीत रॉय, प्रधानाध्यापक रवि बाला सिंह, एआरपी लक्ष्मी सिंह, सुभाष चंद्र तिवारी, आलोक वर्मा तथा एसआरजी पद्मजा त्रिपाठी सहित विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि अच्छी शिक्षा, बेहतर संस्कार और समर्पित शिक्षक ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत हैं।

- Post by Raju yadav Yadav1
- 📺 सोशल मीडिया पर खबर चलने के बाद प्रशासन हरकत में | दरअसल मामला दरियाबाद क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने गैस एजेंसी पर ब्लैक में सिलेंडर बेचने और अवैध रूप से ₹2000 मांगने का आरोप लगाया था। युवक ने बताया था कि बुकिंग और डीएसी कोड मिलने के बावजूद उसे गैस नहीं दी गई। कई दिन लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर न मिलने से आक्रोशित होकर वह गैस गाड़ी के आगे ही लेट गया था। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया। ➡ कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबर चलने के बाद डीएम का चाबुक चला ➡ गैस एजेंसी से सिलेंडर न मिलने का था मामला ➡ पीड़ित व्यक्ति गैस गाड़ी के आगे लेट गया था ➡ पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने लिया बड़ा एक्शन ➡ गैस एजेंसी का मैनेजर पहुंचा पीड़ित के घर ➡ पीड़ित को घर पर उपलब्ध कराया गया गैस सिलेंडर ➡ अधिकारियों के निर्देश पर कराया गया निस्तारण #Barabanki #GasIssue3
- Post by Mohd Aamir2
- तहसील फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर स्थित गुरसेल माता मंदिर पर चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते नजर आए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का विशेष माहौल बना रहा। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा भाव से भोजन वितरण में भी भाग लिया। भंडारों में पूड़ी, सब्जी, हलवा और अन्य प्रसाद वितरित किया गया। स्थानीय युवाओं और सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर माह पूर्णिमा के अवसर पर यहां मेला लगता है, लेकिन इस बार चैत्र पूर्णिमा के साथ हनुमान जयंती होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य से कई गुना अधिक रही। मंदिर परिसर को सजाया गया था और भक्तिमय भजन-कीर्तन से वातावरण गूंज उठा। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा, आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।1
- बाराबंकी। विकासखंड निंदूरा क्षेत्र के ग्राम बहरौली स्थित सुप्रसिद्ध बाबा मस्तराम दास आश्रम में गुरुवार को आयोजित हवन-पूजन एवं भंडारे में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लाखों की संख्या में भक्त यहां पहुंचे और बाबा मस्तराम दास के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बताया जाता है कि हर महीने की पूर्णिमा के अवसर पर इस पवित्र आश्रम में हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से प्रार्थना करने पर बाबा मस्तराम दास सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यही कारण है कि गुरुवार को सीतापुर, बहराइच, गोंडा, कानपुर, लखीमपुर और लखनऊ सहित कई जिलों से भक्त यहां पहुंचे। श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर विधि-विधान से हवन में आहुति दी और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में “बाबा मस्तराम दास की जय” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। मेले जैसा दृश्य देखने को मिला, जहां आए हुए श्रद्धालुओं ने विभिन्न दुकानों पर खरीदारी का भी आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुर्सी थाना पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस बल पूरे समय मौके पर तैनात रहा और भीड़ को नियंत्रित करता नजर आया। वहीं, आश्रम समिति के सदस्य भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग के लिए सक्रिय रूप से लगे रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।1
- *लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन* लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। 200 से ज्यादा कर्मचारी '1076 हाय-हाय' के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री दफ्तर की ओर कूच कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके ¹ ²। *क्या है मामला?* कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें हर महीने 15 हजार रुपये वेतन का आश्वासन दिया गया था, लेकिन केवल 7000 रुपये ही दिए जा रहे हैं। इसके अलावा दो महीने का वेतन रोके जाने की भी शिकायत सामने आई है। कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं ¹ ²। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है या कर्मचारियों की मांगें क्या हैं?1
- बाराबंकी में गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान एक युवक को गैस डिलीवरी वाहन के आगे लेट गया। युवक ने दरियाबाद स्थित गैस एजेंसी पर ब्लैक में सिलेंडर बेचने का आरोप लगाया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुशफर निवासी अशोक सिंह पुत्र अंबिका सिंह से संबंधित है। अशोक सिंह ने दरियाबाद ब्लॉक मुख्यालय के सामने स्थित ओम गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वह मिर्कापुर में गैस वितरण स्थल पर सिलेंडर लेने गए थे, लेकिन गैस न मिलने पर उन्होंने विरोध स्वरूप डिलीवरी गाड़ी के आगे लेटकर प्रदर्शन किया। पीड़ित ने दावा किया कि जब उसने इस कालाबाजारी का विरोध किया, तो उससे गैस सिलेंडर देने के बदले 2000 रुपये की मांग की गई। उसने कई दिनों तक लाइन में इंतजार किया, लेकिन उसे गैस नहीं मिली। अशोक सिंह को 150 नंबर का टोकन मिला था, लेकिन उन्हें गैस नहीं दी गई, जबकि 200 नंबर वाले लोगों को गैस मिल गई। अशोक सिंह ने 31 मार्च को आईजीआरएस के माध्यम से इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, युवक द्वारा लगाए गए इन आरोपों की TV हिंदुस्तान नहीं करता है युवक ने बताया कि उसने 15 मार्च को गैस बुक की थी, जिसका डीएसी कोड 16 मार्च को आ गया था। अशोक सिंह का आरोप है कि जब वह गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए तो कर्मचारियों ने उन्हें लाइन में खड़ा कर दिया, जबकि एजेंसी के कर्मचारी पीछे से कालाबाजारी कर अन्य लोगों को गैस सिलेंडर बेच रहे थे1
- 📢 बबलू हत्याकांड: थाना दूरी को लेकर ग्रामीणों ने मंत्री के सामने उठाई आवाज ग्राम बेहटा में बबलू हत्याकांड के बाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री के सामने ग्रामीणों ने एक अहम मुद्दा उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि दरियाबाद थाना क्षेत्र की दूरी अधिक होने के कारण किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को पहुंचने में करीब 3 घंटे लग जाते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने मांग की कि क्षेत्र का थाना बदला जाए या निकटवर्ती थाने से जोड़ा जाए। इस पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यदि क्षेत्र के सभी लोग सहमत हैं और प्रस्ताव देते हैं तो इस पर विचार कर समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और उचित कार्रवाई के लिए प्रशासन से वार्ता की जाएगी। 👉 पूरी बात सुनिए मंत्री जी के शब्दों में… #बबलूहत्याकांड #ओमप्रकाशराजभर #Barabanki #दरियाबाद #Tikaitnagar #BreakingNews1