Shuru
Apke Nagar Ki App…
चिड़ावा शहर के मुख्य बाजार में अटक गई जबकि सांसे, कार के नीचे आने से बाल-बाल बचा मासूम, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Amit Sharma
चिड़ावा शहर के मुख्य बाजार में अटक गई जबकि सांसे, कार के नीचे आने से बाल-बाल बचा मासूम, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर। स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के प्रदेश ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने नगर परिषद डूंगरपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और नगर व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। बैठक में गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर का “स्वच्छता मॉडल” पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रदेश के 25 जिलों की 171 नगर निकायों की बैठकों में इस मॉडल को प्रस्तुत किया जा चुका है और अब अन्य निकाय भी इसे अपनाने लगे हैं। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को प्रदेश के सभी 309 नगर निकायों के अधिकारियों की राज्य स्तरीय कार्यशाला डूंगरपुर में आयोजित होने की संभावना है, जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को प्रत्येक वार्ड में जाकर शिकायतों का समाधान करने को कहा। सीवरेज कार्यों के बाद अधूरी सड़कों की मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने तथा आवश्यकतानुसार टैंकर सप्लाई की कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए। नगर में गंदगी फैलाने वाले खाली भूखंडों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सफाई नहीं कराने वाले भूखंड मालिकों के खिलाफ सीज और कुर्की की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को भी सड़क पर गंदगी फैलाने पर जुर्माने की चेतावनी दी गई। बैठक में अघोषित बिजली कटौती रोकने, यातायात व्यवस्था सुधारने, सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यकरण, आधुनिक शौचालयों एवं उद्यानों के रखरखाव सहित विभिन्न विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि डूंगरपुर की स्वच्छ और सुंदर शहर की पहचान हर हाल में कायम रखी जाए।1
- संसद के बजट सत्र में झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए झुंझुनूं में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बाद झुंझुनूं खेलों में अग्रणी है, ऐसे में पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान की तर्ज पर बड़ा खेल संस्थान स्थापित किया जाए। सांसद ने बताया कि शेखावाटी के खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतते हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर सुविधाओं की कमी बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संस्थान से न केवल खेलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।1
- Churu में कार्तिक ट्रेडिंग कंपनी के नए ट्रेड सेंटर का भव्य उद्घाटन Harlal Saharan के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कंपनी के संचालक Dinesh Raghvani ने बताया कि इस ट्रेड सेंटर के माध्यम से गुजरात में निर्मित “भूमि” ब्रांड देशी घी की शुद्धता और गुणवत्ता को चूरू के लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उद्योगपति Ramanik Lal Modi ने कहा कि “भूमि” ब्रांड केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि परंपरा और गुणवत्ता का प्रतीक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं।1
- Post by नेहरु वाल्मिकी2
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by Bolti Awaaz news1
- हनुमान जयंती पर भक्ति में सराबोर हुआ झुंझुनू शहर, झुंझुनूं।हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को झुंझुनू शहर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे शहर में धार्मिक उत्साह व आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों को आकर्षक रोशनी, फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। प्रातःकाल मंगला आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। दिनभर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा शोभायात्राएं भी निकाली गईं। शोभायात्रा में सजे-धजे रथ, झांकियां और धार्मिक ध्वज आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालु जयकारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भक्ति का संदेश फैलाते नजर आए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर युवाओं और महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। बच्चों ने धार्मिक वेशभूषा धारण कर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाई। मंदिर समितियों एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम होते-होते मंदिरों में दीपों की रोशनी और भजन संध्या ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। हनुमान जयंती के अवसर पर झुंझुनू शहर में उमड़ी श्रद्धा और उत्साह ने यह साबित कर दिया कि धार्मिक परंपराएं आज भी लोगों को एकजुट करने का सशक्त माध्यम हैं। पूरे दिन शहर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंजता रहा।1