Shuru
Apke Nagar Ki App…
रघुपुर गढ़ के जलोरी पास में दूसरे दिन भी हल्की ओलावृष्टि, देखें वीडियो। रिपोर्ट 6 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। रघुपुर गढ़ के जलोरी पास में दूसरे दिन भी हल्की ओलावृष्टि, देखें वीडियो।
Budhi Singh Thakur
रघुपुर गढ़ के जलोरी पास में दूसरे दिन भी हल्की ओलावृष्टि, देखें वीडियो। रिपोर्ट 6 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। रघुपुर गढ़ के जलोरी पास में दूसरे दिन भी हल्की ओलावृष्टि, देखें वीडियो।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Himachal Update 24 News1
- *हिमाचल में 2.5 लाख B.Ed बेरोजगार | TGT भर्ती पर बड़ा मुद्दा | Sukhu सरकार को चेतावनी*1
- Post by Dev Raj Thakur1
- लाहौल-स्पीति , 6 अप्रैल जनजातीय जिला लाहौल घाटी में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बाद मौसम साफ होते ही खतरा बढ़ने लगा है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के आसपास ऊंचे पहाड़ों से ग्लेशियर और बर्फीले स्लैब गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे इलाके में जोखिम काफी बढ़ गया है। अचानक गिरते ग्लेशियर बन रहे जानलेवा खतरा विशेषज्ञों के अनुसार, बर्फबारी के बाद तापमान में बदलाव के चलते पहाड़ों पर जमी बर्फ ढीली होकर नीचे गिर रही है। ये ग्लेशियर न केवल सड़कों को बाधित कर सकते हैं, बल्कि वहां से गुजर रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। प्रशासन ने इसे अत्यंत संवेदनशील स्थिति बताया है। प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भडाना ने सभी पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने विशेष रूप से नॉर्थ पोर्टल क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील प्रशासन ने पर्यटकों को चेताया है कि वे जोखिम वाले क्षेत्रों में फोटो या वीडियो बनाने के लिए न रुकें और केवल सुरक्षित मार्गों का ही इस्तेमाल करें। साथ ही, मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में आवाजाही पर अस्थायी रोक भी लगाई जा सकती है।1
- भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश विषय: भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं ऐतिहासिक गौरव के साथ मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के टिक्कर बूथ पर बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लाल चंदेल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, वैचारिक आधार और संगठनात्मक यात्रा का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई, जिसकी वैचारिक जड़ें श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं। जनसंघ के समय से ही राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक एकता और अखंड भारत की भावना पार्टी की मूल पहचान रही है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “एकात्म मानववाद” के दर्शन को पार्टी की आत्मा बताते हुए कहा कि यह विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। “अंत्योदय” के सिद्धांत के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने निरंतर किया है। उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौर और उसके पश्चात लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के संघर्ष में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संगठन ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और निरंतर जनसमर्थन प्राप्त किया। उन्होंने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश में सुशासन, आधारभूत संरचना (स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना), परमाणु शक्ति के रूप में भारत की पहचान (पोखरण परीक्षण) तथा कूटनीतिक मजबूती जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए। वर्तमान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मिष्ठान वितरण किया तथा पार्टी की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे मण्डल सचिव श्री रूप लाल ठाकुर, जिला किसान मोर्चा महामंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष श्री रोशन लाल, बूथ पालक श्री रोशन लाल, श्री चेत राम, संत राम महिला मोर्चा मण्डल सचिव श्री मति चरणजीत कौर, श्रीबिरवल,देव राज रत्न लाल , श्री सुनील ठाकुर आदि उपस्थित रहे कृष्ण लाल चंदेल जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, जिला बिलासपुर1
- विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन और राष्ट्रवादी विचारधारा की अग्रदूत भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा झण्डूता परिवार द्वारा भाजपा कार्यालय झण्डूता में ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण के साथ अत्यंत हर्षोल्लास और संगठनात्मक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झण्डूता के विधायक जीतराम कटवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए अत्यंत गौरव, प्रेरणा और संकल्प का दिन है। यह केवल एक स्थापना दिवस नहीं, बल्कि उस विचारधारा का उत्सव है जिसने भारतीय राजनीति को राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय की दिशा दी। भारतीय जनता पार्टी एक संगठन मात्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान है। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसकी नींव राष्ट्रवाद, संगठनात्मक अनुशासन, सेवा भाव और समर्पण पर टिकी है। भाजपा ने सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखा है और यही भावना हमें समाज के प्रत्येक वर्ग तक जोड़ती है। आज जब हम देश की दिशा और दशा को देखते हैं तो स्पष्ट दिखाई देता है कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, विश्वास और वैश्विक सम्मान के नए आयाम स्थापित किए हैं। मोदी सरकार का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास केवल एक नारा नहीं, बल्कि शासन की कार्यशैली बन चुका है। इस संकल्प का परिणाम है कि गरीबों को पक्के घर, गैस कनेक्शन, शौचालय और बिजली मिली, किसानों को सम्मान निधि के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता मिली, महिलाओं को उज्ज्वला, मातृत्व वंदना, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सशक्त किया गया, युवाओं को स्टार्टअप, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत का अवसर मिला और देश की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास को नई मजबूती मिली। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है। बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही इस विशाल संगठन की वास्तविक शक्ति है। स्थापना दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि संगठन की मजबूती हमारे समर्पण, अनुशासन और निरंतर सक्रियता से आती है। आज हमें यह संकल्प लेना है कि हम पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाएँगे, समाज के हर वर्ग से संवाद करेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएँगे। इस स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर यह प्रण लें कि हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और सुदृढ़ करेंगे, समाज की सेवा को अपना कर्तव्य मानेंगे और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँगे।1
- रिपोर्ट 6 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू में पूर्व सैनिकों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जाने-माने व्यवसायी अमन सूद मुख्य अतिथि पधारे उन्होंने पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित समारोह को एक सराहनीय पहल बताया है उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपील की की समाज में कई तरह की चुनौतियों को पार करने के लिए युवाओं को प्रेरित करें1
- Post by Himachal Update 24 News1
- *ग्रीष्मोत्सव 26 का भव्य शुभारंभ | परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार पहुंचे | मंत्री धर्माणी का बड़ा बयान*1